Hot News

July 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maa Lifetime Collection: हिट या फुस्स हुई काजोल की हॉरर मूवी, फिल्म का बजट 60 करोड़, जानें कमाए कितने करोड़

Maa Lifetime Collection: काजोल स्टारर पौराणिक हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘मां’ ने 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी, क्योंकि यह काजोल के करियर की पहली पौराणिक हॉरर थ्रिलर है. हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इसे अच्छा सपोर्ट मिला, वहीं थिएटर में इसकी पकड़ धीरे-धीरे कमजोर होती चली गई. शुरुआत में शानदार कमाई के बाद दूसरे हफ्ते में ही यह ढेर हो गई. ऐसे में आइए बताते हैं अब इसका लाइफटाइम कलेक्शन. मां का लाइफटाइम कलेक्शन काजोल की ‘मां’ ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर महज 33.79 करोड़ की कमाई की है. इसे सिनेमाघरों में आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ और अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ से कड़ी टक्कर मिली. हालांकि, अब यह जिस गति से कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि यह एक हफ्ते से ज्यादा टिक पायेगी. इसके लाइफटाइम कलेक्शन की बात करें तो मां 35 से 40 करोड़ के बीच हो कमा पायेगी. हिट या फ्लॉप मां ‘मां’ में इमोशनल ड्रामा, हॉरर, मैथोलॉजी और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण देखने को मिला. इसे मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया. लेकिन फिल्म इसका आधा ही बजट निकाल पाई और अपनी सुस्त हो गई है. ऐसे में साफ है कि यह फ्लॉप की ओर बढ़ गई है. अंबिका का किरदार निभाने पर क्या बोलीं काजोल? काजोल फिल्म में ‘अंबिका’ नाम की एक स्त्री का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का इमोशनल और स्पिरिचुअल सेंटर है. इस किरदार को निभाना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “एक्चुअली चैलेंजिंग था बहुत चैलेंजिंग था. मेरी और विशाल की सेट पर इसे लेकर खूब बातें होती थीं क्योंकि हॉरर फिल्म की एक पिच होती है. एक सुर होता है हॉरर फिल्म का और मुझे हमेशा लगता था कि सीन को ऐसे प्ले करना चाहिए या यू नो वैसे प्ले करना चाहिए.” यह भी पढ़े: Kannappa Lifetime Collection: हिट या फ्लॉप हुई प्रभास-अक्षय कुमार की ‘कन्नप्पा’, फिल्म का बजट 200 करोड़, जानें कितनी हुई कमाई The post Maa Lifetime Collection: हिट या फुस्स हुई काजोल की हॉरर मूवी, फिल्म का बजट 60 करोड़, जानें कमाए कितने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND vs ENG तीसरा टेस्ट: लॉर्ड्स में आज से बुमराह vs आर्चर, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

Jasprit Bumrah vs Jofra Archer in IND vs ENG 3rd Test: हिंदुस्तान और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज, 10 जुलाई से ‘क्रिकेट के मक्का’ लॉर्ड्स स्टेडियम में शुरू होगा. एजबेस्टन टेस्ट में 336 रनों की धमाकेदार जीत के साथ सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद हिंदुस्तानीय टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है. इस मुकाबले में दो तेज गेंदबाजों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. हिंदुस्तान के जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर. इंग्लिश धुरंधर आर्चर चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. वहीं बुमराह लगभग 16 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे.  एजबेस्टन टेस्ट में बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद हिंदुस्तानीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. कप्तान शुभमन गिल ने 269 और 161 रन की दो बेहतरीन पारियां स्पोर्ट्सीं, मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए और आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लेकर सबको चौंका दिया. हालांकि बुमराह हिंदुस्तान की गेंदबाजी की रीढ़ हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने पांच विकेट लेकर अपना 14वां टेस्ट फाइव-फर लिया था. 2024 से अब तक बुमराह ने 15.07 की औसत से 78 विकेट चटकाए हैं, जिनमें 6 बार पांच विकेट लेना शामिल है. उनकी वापसी तय है, ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कटना तय माना जा रहा है. आर्चर की वापसी से इंग्लैंड को उम्मीद वहीं तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है, जिसमें जोफ्रा आर्चर को जोश टंग की जगह शामिल किया गया है. 30 वर्षीय जोफ्रा आर्चर ने फरवरी 2021 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी की है. उनकी रफ्तार इंग्लैंड की अपेक्षाकृत अनुभवहीन गेंदबाजी को मजबूती दे सकती है, जो अब तक इस सीरीज में लगातार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है.  आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 13 मैच स्पोर्ट्सें हैं, जिनमें उन्होंने 42 विकेट झटके हैं. वहीं हिंदुस्तान के खिलाफ उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट लिए हैं. हालांकि इस आंकड़े में हैरानी की बात ये है कि उन्होंने इन चार विकेटों में से केवल 28 गेंद फेंककर 2 बार कैप्टन गिल का शिकार किया है. ऐसे में शुभमन गिल को उनका सामना संभलकर करना पड़ेगा.    लॉर्ड्स में हिंदुस्तान का रिकॉर्ड वहीं लॉर्ड्स में हिंदुस्तान का ओवरऑल डरावना, लेकिन हालिया रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर हिंदुस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 में से केवल 3 मैच जीता है. हालांकि 2014, 2018 और 2021 की पिछली तीन सीरीज में हिंदुस्तान ने यहां तीन में से दो मुकाबले जीते हैं.   सीरीज के अब तक के टॉप परफॉर्मर अब तक मौजूदा सीरीज में शुभमन गिल दो टेस्ट (चार पारियों) में 585 रन बना चुके हैं, जिसमें तीन शतक और एक 269 रनों की मैराथन पारी शामिल है. उनका औसत 146.25 और स्ट्राइक रेट 73 से अधिक है. वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने दो टेस्ट में चार पारियों में 11 विकेट लिए हैं. दोनों टीमें इस मैच में अपना सर्वस्व झोंकने के लिए तैयार रहेंगी. यह मुकाबला दोपहर के बाद 3.30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा.  IND vs ENG 3rd Test दोनों टीमों का स्क्वॉड हिंदुस्तान की टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, अभिमन्यु ईश्वरन, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, जेमी ओवरटन, जोश टंग, सैम जेम्स कुक, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ा धोनी का चहेता, मौजूदगी ने बढ़ाई इंग्लिश खेमे में हलचल मौजूदा दौर में कौन है दुनिया का बेस्ट बॉलर? 10 में से 10 नंबर देकर शाहीन अफरीदी ने बताया नाम वैभव सूर्यवंशी की बेताब फैंस, दो लड़कियों ने मिलने के लिए तय की मीलों की लंबी दूरी, देखें तस्वीरें The post IND vs ENG तीसरा टेस्ट: लॉर्ड्स में आज से बुमराह vs आर्चर, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: पहाड़ी मंदिर के आसपास से हटेंगी दुकानें; मंदिर में अरघा से होगा जलाभिषेक, एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश

Ranchi News: कल 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो रहा है. राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में हर साल श्रावण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. खासकर सोमवार को तो यहां जलार्पण करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका खास इंतजाम किया जा रहा है. कल बुधवार को एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को सावन को लेकर पहाड़ी मंदिर में की गयी व्यवस्था का जायजा लिया. पहाड़ी मंदिर में अरघा से ही होगा जलाभिषेक सावन के शुरुआत के साथ ही कल 11 जुलाई से पहाड़ी मंदिर में अरघा लग जायेगा. श्रद्धालु अरघा के माध्यम से ही जलाभिषेक करेंगे. एसडीओ ने सख्त निर्देश दिया कि रविवार और सोमवार को मंदिर में अरघा से ही जलाभिषेक कराने की व्यवस्था करें. मालूम हो देवघर के बाबाधाम मंदिर में भी कल अरघा लग जायेगा. पूरे सावन वहां भी अरघा से ही जलार्पण होगा. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें चूहों के बिल को तत्काल बंद कराने का निर्देश मुख्य मंदिर पहुंचने के बाद एसडीओ ने चूहों द्वारा बनायी गयी सुरंग (बिल) को देख तत्काल इसे बंद कराने का निर्देश दिया. मुख्य मंदिर के गर्भगृह सहित निचले हिस्से का भी निरीक्षण किया. वहां नारियल का पानी और भक्तों द्वारा अर्पित किये गये प्रसाद को देख कर उन्होंने कहा कि इसी से यहां चूहों का आतंक है. इसी कारण चूहों द्वारा सुरंग बनायी जा रही है. इसलिए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था करें. पहाड़ी परिसर में किये जा रहे निर्माण को एसडीओ ने तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया. मंदिर के आसपास से हटाया जायेगा अतिक्रमण इधर एसडीओ ने मंदिर के नीचे सजने वाली दुकानों का भी जायजा लिया. उन्होंने पहाड़ी के नीचे झुग्गी झोपड़ी बनाकर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों को हटाने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही यह क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा. इसे भी पढ़ें आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह समेत कई VVIP पहुंचे रांची, सीएम हेमंत सोरेन करने वाले हैं बड़ी मांग Traffic Alert: रांची वालों को आज होगी परेशानी! इस रूट पर नहीं चलेंगे ऑटो, वाहनों की भी नो एंट्री दिल्ली के बाद अब नवी मुंबई में बनेगा आलिशान झारखंड भवन, लागत जान पकड़ लेंगे माथा The post Ranchi News: पहाड़ी मंदिर के आसपास से हटेंगी दुकानें; मंदिर में अरघा से होगा जलाभिषेक, एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Relationship Tips: प्यार के रिश्ते में खतरे की घंटी हैं ये बातें, तुरंत दें ध्यान

Relationship Tips: प्यार जीवन के खास अनुभवों में से एक है. लेकिन किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के और भी चीजों की जरूरत पड़ती है. प्यार के साथ समझदारी, रिश्ते को लेकर ईमानदारी रिलेशनशिप को मजबूत बनाती है. रिलेशनशिप में कुछ बातों को नजरंदाज करना भारी पड़ सकता है. जरूरत है टाइम पर इन आदतों और बातों को जानने और समझने की. अगर आप इन बातों को इग्नोर करना आपको भारी पड़ सकता है और ये रिश्ते को कमजोर बना देती है. इज्जत नहीं करना रिलेशनशिप में जरूरी है पार्टनर की रेस्पेक्ट करना. अगर आपका पार्टनर आपको सम्मान नहीं देता है, छोटी बातों पर इंसल्ट करता है या आपकी बात का मजाक उड़ाता है तो ये बड़ा रेड फ्लैग है. यह भी पढ़ें: Relationship Tips: हाथ से फिसल रहा है रिश्ता? प्यार को बचाना है तो अपनाएं ये टिप्स शेयर नहीं करना अगर आपका पार्टनर बातों को छिपाता है या बात बात पर झूठ बोलता है तो इस बात को इग्नोर बिल्कुल भी न करें. किसी भी रिश्ते को लंबे टाइम तक चलाने के लिए सबसे ज्यादा भरोसे की ही जरूरत होती है.  चीजों को कंट्रोल करना अगर आपका पार्टनर आप से जुड़ी चीजों को कंट्रोल करता है. छोटी बातों में रोक टोक करने की आदत रिलेशनशिप के लिए अच्छा साइन नहीं है.  बात करने से बचना बातचीत की कमी रिश्ते में गलतफहमी को बढ़ा सकती है. अगर आपके बीच में किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो चीजों को सॉल्व करने की कोशिश करें. अगर पार्टनर गलती नहीं मानता है तो ये रिश्ते को कमजोर कर देती है. झगड़ों को सुलझाने की कोशिश नहीं करना एक खतरनाक संकेत है.  सपोर्ट नहीं करना  अगर पार्टनर आपको काम में सपोर्ट नहीं करता है. आपके इमोशन को नहीं समझ पाते हैं. तो इन बातों को नजर अंदाज नहीं करें. अगर आपको ये समस्या है तो आप पार्टनर से बात कर के चीजों को सुलझाने की कोशिश करें. यह भी पढ़ें: Relationship Tips: पहली मीटिंग को लेकर हैं परेशान, पार्टनर के पैरेंट्स से मिलने से पहले खुद को करें तैयार इन टिप्स की मदद से  The post Relationship Tips: प्यार के रिश्ते में खतरे की घंटी हैं ये बातें, तुरंत दें ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Happy Sawan 2025 Wishes: सावन में भेजें ये खास शुभकामना संदेश, अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान

Happy Sawan 2025 Wishes: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र माह के प्रत्येक सोमवार को शिवजी की भक्ति करने से साधक की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और वह रोग-दोष से मुक्त होता है. ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने प्रियजनों को सावन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. Happy Sawan 2025 Wishes: जब हाथों की लकीरें साथ न दें जब हाथों की लकीरें साथ न दें,तो किस्मत भी रूठ जाती है।लेकिन जब महादेव का हाथ सिर पर हो,तो तकदीर खुद रास्ता बना जाती है।आपको सावन की पावन शुभकामनाएं। Happy Sawan 2025 Wishes: अद्भुत है भोलेनाथ की माया अद्भुत है भोलेनाथ की माया,अमरनाथ में बसाया है डेरा।नीलकंठ रूप में सदा है साया,दिल-ओ-जान से तू ही है मेरा।सावन की हार्दिक शुभकामनाएं। Happy Sawan 2025 Wishes: शिव की छाया बनी रहे सिर पर शिव की छाया बनी रहे सिर पर,जो बदल दे आपकी किस्मत का सफर।जीवन में वो हर खुशी मिले आपको,जिसे पाने का ख्वाब किसी ने भी न देखा हो।सावन की मंगलकामनाएं। Happy Sawan 2025 Wishes:ओम ही आस्था है, ओम ही विश्वास ओम ही आस्था है, ओम ही विश्वास,ओम में ही बसते हैं शिव, जिनसे चलता है समस्त संसार।आपको सावन की ढेरों शुभकामनाएं। Happy Sawan 2025 Wishes: हर दुःख, हर पीड़ा हर दुःख, हर पीड़ा, हर रोग दूर हो जाते हैं,जब सावन में भोलेनाथ खुद भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।सावन की पावन बधाई हो! Happy Sawan 2025 Wishes:शिव हैं कण-कण में शिव हैं कण-कण में, शिव हैं वचन-वचन में,शिव ही मार्गदर्शक हैं भविष्य के हर क्षण में।सद्कर्मों की सिद्धि में भी शिव का ही संबल है।सावन की हार्दिक शुभकामनाएं। Happy Sawan 2025 Wishes: शिव की महिमा है अपार शिव की महिमा है अपार,जो डूबते को भी ले जाती है पार।आओ बैठें मिलकर शिव चरणों में,और साझा करें इस भक्ति का प्यार।सावन की शुभकामनाएं। Happy Sawan 2025 Wishes:मन से चिंता को दूर कर मन से चिंता को दूर कर,सिर्फ शिव का नाम तू जोर से पुकार।वो संभाल लेंगे तेरा हर काम,बस तू कर्मपथ पर रख विश्वास तमाम।ॐ नम: शिवाय। सावन मास की मंगलकामनाएं। The post Happy Sawan 2025 Wishes: सावन में भेजें ये खास शुभकामना संदेश, अपनों के चेहरे पर लाएं मुस्कान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फरमान, भू-अर्जन कार्यालयों के कैश बुक और बैंक खातों की होगी जांच

Bihar Bhumi: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में है. कार्य में पारदर्शिता को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है. दरअसल, भू-अर्जन कार्यालयों के कैश बुक और बैंक खातों की जांच की जाएगी. वित्तीय अनियमितताओं को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. इसके साथ ही जांच की रिपोर्ट जल्द ही भेजने का आदेश दिया गया है. हालांकि, इसके लिए अलग-अलग डेट निर्धारित किए गए हैं. 16 जुलाई से यह काम शुरू होगा जो कि, 22 जुलाई तक होगा. इन 9 जिलों को मिला आदेश… जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के साथ 9 जिलों को इसमें शामिल किया गया है. मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली शामिल है. इस सभी जिलों में भू-अर्जन कार्यालयों के कैश बुक और बैंक खातों की जांच की जाएगी. सभी पदाधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए अपडेट कैशबुक समेत अन्य जरूरी कागजात और अभिलेख के साथ कर्मी को निदेशालय भेजने का निर्देश दिया है, ताकि इसकी जांच की जा सके. मुजफ्फरपुर में दिया गया आदेश मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो, यहां राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलों के भू-अर्जन पदाधिकारियों को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के तहत, सभी भू-अर्जन कार्यालयों को अपने कैश बुक और सभी बैंक खातों की गहन जांच कर इसकी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपने को कहा गया है. यह कदम विभिन्न योजनाओं के लिए अधियाची विभागों (मांग करने वाले विभागों) से प्राप्त होने वाली राशि के लेखा-जोखा में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है. जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का आदेश दरअसल, भू-अर्जन विभाग विभिन्न प्रशासनी परियोजनाओं जैसे सड़क निर्माण, नहर विस्तार, रेलवे लाइन बिछाना या अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य करता है. इन कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि संबंधित अधियाची विभागों द्वारा भू-अर्जन विभाग को उपलब्ध कराई जाती है. निदेशालय द्वारा समय-समय पर इन निधियों के उपयोग और शेष राशि का विवरण मांगा जाता है. ऐसे में हाल ही में दिया गया निर्देश इसी प्रक्रिया का हिस्सा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्राप्त राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही हो रहा है और किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता न हो. यह पहल वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग को रोकने में सहायक होगी. सभी भू-अर्जन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द ही जांच पूरा कर पूरी रिपोर्ट सौंपें. Also Read: Shravani Mela 2025: बिहार में 15 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को लेकर बड़ा निर्णय, इन 8 प्रमुख स्टेशनों को किया गया शामिल… The post Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फरमान, भू-अर्जन कार्यालयों के कैश बुक और बैंक खातों की होगी जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: पवन सिंह के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा, स्पोर्ट्स बाइक पर लग रहे ‘भोजपुरी के ऋतिक रोशन’

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने फैंस के दिलों पर छा गए हैं. हाल ही में पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं. उनका ये स्टाइल देखकर लोगों को सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ के ऋतिक रोशन की याद आ गई. बाइक पर बैठकर पवन सिंह का कॉन्फिडेंस और दमदार लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. View this post on Instagram A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999) भोजपुरी का ऋतिक रोशन…  इस वीडियो में पवन सिंह के साथ बैकग्राउंड में उनका भोजपुरी गाना ‘काला ओढ़नी’ बजता सुनाई दे रहा है. फैंस पवन सिंह के इस नए अवतार को देखकर खूब तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें ‘भोजपुरी का ऋतिक रोशन’ कह रहा है तो कोई उनकी स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहा है. एक फैन ने लिखा- “स्टाइल हो तो पवन सिंह जैसा!” वहीं दूसरे ने कहा- “पवन सिंह मतलब गारंटी धमाल.” अगर बात करें इस वायरल गाने ‘काला ओढ़नी’ की, तो इसके वीडियो में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी भी नजर आ रही हैं.  अकेले गुंडों की पिटाई करते है पवन सिंह  गाने में दोनों की केमिस्ट्री गाने में लाजवाब लग रही है. इस गाने के एक्शन सीन्स किसी फिल्म से कम नहीं हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ गुंडे एक्ट्रेस को परेशान करने की कोशिश करते हैं. तभी पवन सिंह की एंट्री होती है और वो अकेले ही उन गुंडों की जबरदस्त पिटाई कर डालते हैं. ये एक्शन सीन देखकर फैंस खूब तालियां बजा रहे हैं. गाने में पवन सिंह का दमदार स्टाइल और शालिनी की अदाएं गाने को और भी खास बना रही हैं. इस गाने को खुद पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. ये भी पढ़ें: Rajkummar Rao और पत्रलेखा शादी के चार साल बाद बनने वाले है पेरेंट्स, ‘मालिक’ फिल्म के रिलीज से पहले फैंस को दी खुशसमाचारी ये भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha Trailer: प्रह्लाद की भक्ति से जागा भगवान विष्णु का प्रचंड अवतार, ट्रेलर में दिखा भक्ति, शक्ति और धर्म की जीत The post Bhojpuri: पवन सिंह के नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा, स्पोर्ट्स बाइक पर लग रहे ‘भोजपुरी के ऋतिक रोशन’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुलतानगंज में कल होगा श्रावणी मेला का उद्घाटन, बाबाधाम जाने लगा काँवरियों का जत्था

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले का उद्घाटन 11 जुलाई (शुक्रवार) को किया जाएगा. मेले का उद्घाटन होते ही बिहार के मुंगेर, सुलतानगंज व बांका जिले के साथ ही झारखंड का देवघर-बासुकिनाथ धाम पूरे एक महीने तक शिवमय हो जाएगा. बांग्ला सावन शुरू होने और गुरू पूर्णिमा की वजह से कांवरियों का सुल्तानगंज आने का सिलसिला शुरू हो गया है. उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे उपमुख्यमंत्री इस साल पहली सोमवारी 13 जुलाई को है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी वजह से यहां शुक्रवार से ही भीड़ जुट सकती है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुलतानगंज राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.25 बजे लैंड करेंगे. यहां वह उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे और इसके बाद वह 2.25 बजे बांका जिले के बेलहर प्रखंड अंतर्गत धौरी गांव में श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रवाना होंगे. सुलतानगंज के आयोजित होने वाले समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें झारखंड प्रवेश द्वार में होगा उ‌द्घाटन मिली जानकारी के अनुसार एक महीने तक चलने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन कल (11 जुलाई) झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा में परंपरागत रीति रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा. इस दौरान झारखंड प्रशासन के तीन मंत्री पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, श्रम व उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव व ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा ये तीनों मंत्री बासुकिनाथ में मयूराक्षी कला मंच में मेले का उ‌द्घाटन करेंगे. इसके बाद शुक्रवार से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अरघा से जलार्पण शुरू हो जाएगा. इसे भी पढ़ें: भागलपुर-रांची के बीच होगा दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रोनों का संचालन, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा The post सुलतानगंज में कल होगा श्रावणी मेला का उद्घाटन, बाबाधाम जाने लगा काँवरियों का जत्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPSC Interview में पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल, सही जवाब देने वाला ही बनता है Topper

GK Questions 2025 in Hindi: अगर आपका सपना IAS या IPS बनने का है तो UPSC की परीक्षा सिर्फ एक परीक्षा नहीं बल्कि एक मिशन है. लाखों उम्मीदवार हर साल इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सिर्फ वही उम्मीदवार टॉपर बनते हैं, जो न सिर्फ प्री और मेन्स पास करते हैं बल्कि इंटरव्यू में दिमाग और समझदारी से जवाब भी देते हैं. UPSC के इंटरव्यू यानि Personality Test में आपका ज्ञान, सोचने की क्षमता, और मानसिक संतुलन देखा जाता है. यहां जनरल नॉलेज (GK) और करंट अफेयर्स से जुड़े ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जो सीधे नहीं, बल्कि घुमा-फिराकर आपकी समझ को परखते हैं. GK Questions 2025 का यह ब्लाॅग आपके लिए कुछ ट्रेंडिंग क्वैश्न और आंसर दे रहा है जिससे आपको अपनी तैयारी आसान करने में मदद मिलेगी. UPSC इंटरव्यू में GK क्यों होता है जरूरी? UPSC का इंटरव्यू केवल बुकिश नॉलेज नहीं देखता, बल्कि यह जांचता है कि उम्मीदवार देश-दुनिया के मामलों को कितनी गंभीरता से समझता है. GK सवालों के जरिए आपकी अवेयरनेस, सोचने की गति और प्रेजेंटेशन स्किल को जांचा जाता है. GK Questions 2025: कुछ महत्वपूर्ण सवाल प्रश्न उत्तर ऐसा कौन सा जानवर है जो कभी कूद नहीं सकता? हाथी हिंदुस्तान का पहला AI-पावर्ड रेलवे स्टेशन कौन सा है? बेंगलुरु का सिटी रेलवे स्टेशन सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है? शुक्र राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सैलरी में कौन ज्यादा कमाता है? राष्ट्रपति किस राज्य को हिंदुस्तान का ‘स्पाइस बाउल’ कहा जाता है? केरल GK Questions 2025: क्यों पूछे जाते हैं सवाल? कैंडिडेट का सोचने का तरीका देखना कितनी जल्दी और लॉजिकल जवाब देता है यह परखना दबाव में सोचने और मुस्कराने की क्षमता देखना सिर्फ ज्ञान नहीं, व्यवहारिक समझ की परीक्षा. यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, सारा और सना की डिग्रियां कर देंगी हैरान! कैसे करें GK की तैयारी? करंट अफेयर्स रोज पढ़ें – न्यूजपेपर, करंट अफेयर्स मैगजीन और वेबसाइट्स फॉलो करें Static GK को मजबूत करें – हिंदुस्तान का संविधान, इतिहास, भूगोल और विज्ञान की बेसिक जानकारी पक्की करें मॉक इंटरव्यू में हिस्सा लें – इससे आत्मविश्वास बढ़ता है समाचारों के पीछे की वजहें जानें – सिर्फ समाचार नहीं, उसका एनालिसिस भी समझें. नोट- GK Questions 2025 की जानकारी रिपोर्ट्स और ट्रेंड्स के अनुसार हैं. इन सवालों को लेकर यूपीएससी में पूछे जाने की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. The post UPSC Interview में पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल, सही जवाब देने वाला ही बनता है Topper appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिकटा विधानसभा में अपने पैसों से सड़कें बनवा रहे पूर्व मंत्री, निर्दलीय लड़ना चाहते हैं चुनाव

Sikta Vidhan Sabha Chunav 2025: बेतिया. बिहार प्रशासन के पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम सिकटा विधानसभा में अपने पैसों से क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण कर रहे हैं. अब वह अपनी विधानसभा में सड़क, पुल, पुलिया और एप्रोच पथ बनवा रहे हैं. वर्षो से टूटे हुए सड़कें, पुल-पुलिया और एप्रोच पथ को वे अपने निजी कोष से बनवा रहे हैं. उनके इस काम की प्रशासन और अधिकारियों को भनक तक नहीं है. खुर्शीद आलम ने इस बार पश्चिम चंपारण की सिकटा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है. जेडीयू से टिकट नहीं मिलने की आशंका को देखते हुए उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी है. अपने पैसे से बनाया पुल का एप्रोच पथ सिकटा विधानसभा के विरहा नदी पर बने 8 करोड़ से बने पुल का एप्रोच पथ पिछले तीन साल से ध्वस्त है. इस पुल के दोनों हिस्से का एप्रोच पथ ध्वस्त होने से करीब चार दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन ठप्प हो गया है. ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने एप्रोच पथ नहीं बनवाया. वहीं अब पूर्व जेडीयू नेता खुर्शीद आलम ने 6 लाख की लागत से दोनों हिस्सों के एप्रोच पथ बनवा दिया है. इसके अलावा एक गांव में सड़क और पुल नहीं था तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तीन किमी लंबी सड़क बनवाई. खुद श्रमदान से बनायी सड़क बताया जा रहा है कि चौहट्टा पंचायत में विराहा नदी पर बना पुल पांच पंचायत की लाइफलाइन कहा जाता है. पिछले तीन साल से इस पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त हो गया था. इसके बावजूद कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या अधिकारी उसे नहीं बनवा रहा था. वही बौद्ध बरवा गांव में सड़क और पुल नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी थी. ग्रामीणों ने तीन किमी सड़क खुद श्रमदान से बनायी तो पूर्व मंत्री ने पुल बनवाया. खुर्शीद आलम सिकटा विधानसभा के गांवों में निजी कोष से सड़क पुल बनवा रहे हैं और अधिकारियों की इसकी भनक तक नहीं लग रही है. Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट The post सिकटा विधानसभा में अपने पैसों से सड़कें बनवा रहे पूर्व मंत्री, निर्दलीय लड़ना चाहते हैं चुनाव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top