समाजसेवी चंदा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, बरियाही घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/ समस्तीपुर– प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के नरसिंहा गांव वार्ड-6 निवासी धर्मपरायण स्त्री एवं समाजसेवी चंदा देवी (86 वर्ष) का शनिवार रात निधन हो गया। वे पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह की माता थीं। उनके निधन की समाचार से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि चंदा देवी बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उल्लेखनीय है कि उनके पति, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी हरे कृष्ण सिंह का निधन 23 जून को हृदयगति रुकने से हुआ था। पति की मृत्यु का गहरा आघात उन्हें अंदर तक तोड़ गया था, और उसी पीड़ा में उन्होंने अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। चंदा देवी अपने पीछे तीन पुत्र – अरुण ध्वज कुमार (विदेश में कार्यरत), बालमुकुंद सिंह (पूर्व बीआरपी) एवं रामचंद्र प्रसाद सिंह – सहित तीन पुत्रियों, बहुओं, नाति-नतिनियों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। अरुण ध्वज कुमार की अनुपस्थिति में पुत्र बालमुकुंद सिंह ने उन्हें करेह नदी स्थित बरियाही घाट पर मुखाग्नि दी। उनकी मृत्यु की सूचना पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं नेतृत्वक कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित किए।पंचायत की मुखिया सुनैना देवी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, समाजसेवी नीतीश कुमार उर्फ युवराज, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, बीईओ राम जन्म सिंह, प्रधानाध्यापक सतनारायण आर्य, अवधेश कुमार चौधरी, राजकुमार राय, विकेश कुमार सिंह, देव नारायण सिंह, अभिषेक कुमार झा, महादेव प्रसाद, डॉ. संदीप कुमार, सुरेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह, संजीव कुमार सिंह, कमल देव पासवान, राजकुमार सहनी, दिवाकर पासवान, पारस नाथ महाराज, नीलू कुमारी, सरपंच भोली देवी सहित कई गणमान्य लोग। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया।