Hot News

July 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : पीएम मोदी बिहार को दे सकते हैं मालगाड़ी डिब्बा निर्माण कारखाना की सौगात, डीआरएम के निरीक्षण से जगी आस

Bihar: डीआरएम नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के पावर प्लांट स्थित कोल रैक अनलोडिंग प्वाइंट का भौतिक निरीक्षण किया। फिर उन्होने डालमियानगर स्थित रेलवे भूमि की स्थिति भी देखी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनावी मौसम में पीएम मोदी इस जगह का कल्याण करेंगे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2025 Sawan : शीतल कुंड में डूबने से एक कांवरिये की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

2025 Sawan : सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस बीच एक बुरी समाचार आई है। महादेव को जलाभिषेक करने गये एक कांवरिये की मौत हो गई। उसके शव को खोजकर निकालने में काफी मशक्कत की गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, अजय माकन को सौंपी कमान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अजय माकन की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जो उम्मीदवारों के चयन और सीट शेयरिंग का अंतिम फैसला लेगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : शहीद शिवशंकर गुप्ता के परिवार को राज्यपाल ने किया सम्मानित, कहा-सरकार ने नहीं किया वादा पूरा

Bihar : कारगिल शहीद शिवशंकर गुप्ता के परिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सम्मानित किया। इस दौरान कारगिल शहीद के पुत्र ने राज्यपाल एवं उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन की शिकायत भी की।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ में लाखों कांवरिए करेंगे जलाभिषेक, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Bihar; डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मनियारी बाजार फायरिंग कांड का खुलासा, कुख्यात अणुव्रत उर्फ विक्कू समेत तीन गिरफ्तार; दो फरार

Bihar: गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही, चोरी की एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई है, जिसके इंजन नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: पिता की मौत के एक साल बाद करंट लगने से मां की मौत, बच्चे की चीत्कार देख रो पड़ा पूरा गांव

Bihar: पति की मौत के बाद रूबी देवी किसी तरह अपने इकलौते बेटे का पालन-पोषण कर रही थीं। लेकिन अब उसके सिर से मां का भी साया उठ गया। मां के शव के पास बैठकर मासूम की चीत्कार ने हर किसी को भावुक कर दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : ससुराल में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, अपाचे बाइक की मांग को लेकर हुई थी बहस

Bihar : अक्सर देखा जाता है कि विवाहित स्त्रीओं की ससुराल में हत्या कर दी जाती है।  इस घटना में सास, ससुर, ननद और पति को आरोपी बनाया जाता है, लेकिन इस घटना में गर्भवती विवाहिता की हत्या उसके मायके में ही हो गई। 

समस्तीपुर, स्वास्थ्य

बिजली गुल होने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रहा बाधित, प्रतीक्षारत मरीजों को हुई काफी परेशानी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को दो घंटे अल्ट्रासाउंड रहा बाधित रहा। वहीं अस्पताल में बिजली नहीं रहने से अस्पताल की ओपीडी सेवा भी बाधित हुई। बिजली कटने से ओपीडी से लेकर अल्ट्रासाउंड एवं अन्य विभाग में काम काज ठप रहा। इससे मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में मरीजों ने बताया कि यहां बिजली की हमेशा समस्या रहती है। जिससे उनलोगों का अस्पताल में ठीक से इलाज नहीं हो पाता है। वे लोग दूर दराज से बेहतर इलाज के लिए आते हैं। लेकिन यहां कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। मरीजों ने डॉक्टरों के सही समय पर अस्पताल में उपस्थित नहीं होने की भी बात बताई।

समस्तीपुर

भक्तिभाव के साथ अष्टयाम महायज्ञ हुआ संपन्न 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदापट्टी गांव के पछियारी टोला स्थित काली स्थान में शनिवार की शाम दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ पूर्ण भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। अष्टयाम महायज्ञ को पंडित सीताराम मिश्र एवं श्रीराम मिश्र ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया। विगत दो दिनों से काली दुर्गे राधे श्याम,गौरी शंकर सीताराम के महामंत्र के साथ पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। इस महामंत्र के जाप से गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। स्थानीय दर्जन भर कीर्तन मंडलीय बारी-बारी से भाग लेकर यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाया। अष्टयाम महायज्ञ के यजमान कीर्तन झा,योगमाया देवी, मनोज झा एवं प्रेमलता देवी के द्वारा संकल्प कर हवन किया गया।अष्टयाम महायज्ञ को सफल बनाने म आचार्य सत्यनारायण मिश्र, राधा कांत झा, गणेश झा, विभूति झा, विनोद चौधरी, दीपक झा, अजय झा, विजय झा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top