Hot News

July 26, 2025

समस्तीपुर

पंचगामा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, विधायक ने किया भूमि पूजन

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा/समस्तीपुर – प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत के पंचगामा गांव में शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। स्थानीय विधायक बीरेन्द्र कुमार ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की। यह स्वास्थ्य केंद्र रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक ने बताया कि उनके प्रयास से रोसड़ा प्रखंड में कुल पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। शिलान्यास कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही। इस अवसर पर हरिपुर पंचायत के मुखिया राजेंद्र पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेश यादव, पंचायत सरपंच लाली पासवान, पंचायत समिति सदस्य पंकज झा एवं राम प्रकाश महतो, भाजपा नेता घनश्याम राय, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष नुनु प्रसाद झा, मुरारी चौधरी व नवनीश झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, तथा लोक जनशक्ति पार्टी प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक बीरेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से पचगामा समेत आसपास के गांवों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को अब छोटे-छोटे इलाज के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक को धन्यवाद दिया और जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की।

समस्तीपुर

प्र अ मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार आयोजित

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक खुशबू राय एवं शिव शंकर प्रसाद ने वज्रपात यानी ठनका से होने वाले खतरे एवं नुकसान से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठनका गिरने से जानमाल को होने वाली क्षति से बचाव के लिए यह आवश्यक है कि कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बढ़ती जाए। इस अवसर शिक्षक ने बाल प्रेरक के सहयोग से मॉक ड्रिल किया और कहा कि ठनका गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर चुक-मुक्कू बैठ जाना चाहिए । किसी बिजली तार के नीचे, बड़े पेड़ के नीचे, नहीं बैठना चाहिए और न ही तालाब में उस समय स्नान करना चाहिए,घर के सभी बिजली उपकरणों को बंद कर देना चाहिए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इन बातों को अपने परिवार एवं समाज में प्रचारित करने की आवश्यकता है, ताकि जान माल की क्षति कम किया जा सके। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, छात्र एवं छात्राओं ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद बवाल, सड़क जाम में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी

Bihar; मृतक के परिजनों ने कहा कि 13 जुलाई को हुए हमले की सूचना के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा और अंततः अनवर की जान चली गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather News: एक अगस्त तक बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार, पटनावासियों को भी मिली गर्मी से राहत

Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा कि यदि आप खुले में हों तो शीघ्रताशीघ्र किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मां के साथ खेत में आई थीं बच्चियां, नहर में डूबने से दो की मौत; गांव में छाया मातम

Bihar: हादसे की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जमीन रजिस्ट्री कराने आए युवक के साथ मारपीट, चाकू से किया घायल; अफरातफरी मची

Bihar: जिला निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री के लिए आते हैं। कई लोग बड़ी राशि भी साथ लाते हैं। ऐसे में सुरक्षा की व्यवस्था भी रहती है, लेकिन घटना के समय वहां तैनात सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kargil Vijay Diwas: बिहार के शहीद रम्भू सिंह को श्रद्धांजलि, पत्नी ने कहा- एक शहीद के गांव में विकास कोसों दूर

गांव में शहीद रम्भू सिंह की एक प्रतिमा और उनके नाम पर एक स्कूल जरूर है, लेकिन प्रतिमा की नियमित देखभाल नहीं होती।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बैदौली गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में; घटना से इलाके में दहशत

Udaipur: परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात शोभा देवी ने अपने बच्चों को मायके भेज दिया था और स्वयं ससुराल में रुक गई थी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: SSC परीक्षा रद्द होने को राहुल गांधी ने बताया भ्रष्टाचार और नाकामी की देन, नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई युवा 400-500 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि उनकी परीक्षा रद्द कर दी गई है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: बालू कारोबारी हत्या मामले में आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे, सिटी एसपी पश्चिम ने दी जानकारी

Bihar: पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पियरपुरा थाना क्षेत्र के ढालापर निवासी अजीत पासवान अपने भांजे राजा कुमार से अवैध हथियार मंगवा रहा है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top