Hot News

August 5, 2025

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

विद्युत कंपनियों के अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विद्युत भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई

नया विचार न्यूज़ पटना-  बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड में नव नियुक्त कर्मियों के इंडक्शन प्रशिक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आज कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न 15 पदों पर नियुक्त किए जाने वाले कुल 4569 नए कर्मियों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों, कार्यपालकों एवं तकनीशियनों के लिए लगभग 100 प्रशिक्षण बैचों का अनुमोदन किया गया, जिससे इनकी कार्यकुशलता और जिम्मेदारी के प्रति सजगता को सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहमति-पत्र किए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरिगेशन एंड पावर, टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड, पावर सेक्टर स्किल काउंसिल एवं बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान जैसे संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु एक आंतरिक विषय विशेषज्ञों का पैनल भी गठित किया जाएगा, जो सभी 100 बैचों में विषय आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बीपीटीआई गौरीचक एवं दरभंगा केंद्रों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर और रोस्टर निर्धारित किया जाएगा। साथ ही, गया एवं पटना स्थित बिपार्ड परिसरों का सक्रिय उपयोग प्रशिक्षण संचालन के लिए किया जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बरनइया गोकुल चवर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि युवक की हत्या सोमवार की रात की गई होगी। शव से कुछ दूरी पर मृतक का पैंट भी बरामद हुआ है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: महेशखूंट में युवक की गोली मारकर हत्या, 2 नामजद आरोपी गिरफ्तार; आपसी रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम

Bihar; घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित यादव और सौरभ उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान युवक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Madhepura News : दोस्तों के साथ मधेपुरा का युवक महादेवपुर घाट जल भरने के लिए गया था। गंगा स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह नदी में डूब गया। इस हादसे की समाचार सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: प्रत्येक विधानसभा में छात्रों के लिए बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, कैबिनेट की बैठक में मसौदे को मिली मंजूरी

Bihar: राज्य स्तरीय डिजिटल लाइब्रेरी केंद्र की स्थापना पटना जिला में किया जाएगा। इस केंद्र में 60 कंप्यूटर एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जाएगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : थाना में महिला दारोगा और चौकीदार ले रहे थे रिश्वत, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Bihar Police : थाना में ही स्त्री दारोगा और चौकीदार रिश्वत ले रहे थे। तभी अचानक सिविल ड्रेस में निगरानी की टीम वहां पहुंच गई। टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। अब स्त्री दारोगा और पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। 

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम में भारी गड़बड़ी, छात्रों में आक्रोश; चार सूत्

एबीवीपी लखीसराय के जिला संयोजक मनीष यदुवंशी ने बताया कि कई छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के बावजूद परिणाम में एब्सेंट दिखाया गया है, जो परीक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: नेपाल और तराई क्षेत्र में भारी बारिश से बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, पीपा पुल पर चढ़ा पानी; जानें हाल

Bihar: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रखंड क्षेत्र के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर हालात पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि फिलहाल बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: खगड़िया नगर थाना में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, महिला सब इंस्पेक्टर और चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar: गिरफ्तारी के बाद दोनों को निगरानी विभाग की टीम पटना ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: CRPF प्रशिक्षण केंद्र में 218 रिक्रूट्स का दीक्षांत समारोह संपन्न, अब देश सेवा के लिए तैयार

Bihar: समारोह में रिक्रूट्स के परिवारजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top