Bihar: सम्राट, तेजस्वी, पप्पू यादव समेत इन छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, जानिए कौन किस श्रेणी के घेरे में रहेंगे
विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव पर चार बार हमला होने का आरोप लगाया था। कहा था कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। कई महीनों से इसमें बदलाव की मांग की जा रही थी।

