Hot News

August 13, 2025

समस्तीपुर

सरायरंजन में कुत्ते के काटने से डेढ़ दर्जन लोग हुए जख्मी,एक गंभीर 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के हरिलोचनपुर गांव में मंगलवार की रात एक पागल कुत्ते ने काटकर एक दर्जन से अधिक लोगों को बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। कुत्ते के काटने से जख्मियों की पहचान उक्त गांव निवासी विजय कुमार चौधरी, देवेंद्र सहनी, आदित्य कुमार, रामचंद्र सहनी,मो. मुन्ना, नन्हकी दास, श्रवण सदा, संजय कुमार, लाडली कुमारी के रूप में की गई है।इन जख्मी में विजय कुमार चौधरी की हालत नाज़ुक है। इधर, बुधवार की सुबह इस पागल कुत्ते ने भगवतपुर निवासी अभय कुमार ठाकुर, दुलालचंद राय एवं शिवपूजन पासवान की पत्नी और पौत्री को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों में भी अभय कुमार ठाकुर की स्थिति गंभीर बताई गई है। इनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।कुत्ते ने इन्हें कान, आंख के नीचे का मांस, हाथ का मांस आदि नोच लिया।जख्मी के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया। जहां से डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया है। वहां से भी डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया है। अन्य जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय स्तर चल रहा है। कुत्ते के काटने से एक दर्जन लोग जख्मी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया था।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना पुलिस ने सिटी मॉल लूटकांड का सफल उद्भेदन, एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar: गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से लोडेड देसी कट्टा और बाईपास थाना कांड संख्या 392/25 में लूटी गई 15,000 की नकदी बरामद की।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मुजफ्फरपुर कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को भेजा नोटिस, ‘बिहारी’ पर विवादित पोस्ट से जुड़ा मामला

Bihar: अदालत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वे स्वयं उपस्थित होकर या अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब दाखिल करें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘बेहतर बिहार संवाद’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, शामिल होने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा

Bihar: रोजगार के मुद्दे पर सिन्हा ने कहा कि हर युवा प्रशासनी नौकरी की उम्मीद करता है, लेकिन यह व्यावहारिक नहीं है कि प्रशासन सभी को नौकरी दे। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: राजगीर और पटना में 6 महीने में तैयार होगा साइबर फॉरेंसिक लैब, एडीजी सीआईजी ने दी जानकारी

Bihar: एडीजी ने बताया कि राज्य में 2022 में साइबर अपराध के 1606 मामले दर्ज किए गए थे। यह संख्या 2023 में 200 फीसदी बढ़कर 4801 हो गई।

समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ड्रग्स डी एडिक्शन प्रोग्राम पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में ड्रग्स डी-एडिक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अवसाद (डिप्रेशन), चिंता (एंग्ज़ायटी), उन्माद (मेनिया) तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, उनके लक्षण, बचाव और उपचार पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में सदर अस्पताल, समस्तीपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार उत्कर्ष ने अपने संबोधन में कहा, “नशे की लत न केवल शारीरिक नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी और मेनिया जैसी स्थितियां समय रहते पहचान और उपचार की मांग करती हैं। आत्म-जागरूकता, सकारात्मक दिनचर्या और विशेषज्ञ की सलाह इन समस्याओं से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।” ब्लॉक हेल्थ मैनेजर फिरदौस आलम ने प्रशासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए छात्रों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत ने अपने संबोधन में कहा, “युवा पीढ़ी का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना समाज और राष्ट्र के भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को सही मार्गदर्शन और नकारात्मक आदतों से दूरी बनाने में सहायक होते हैं।” कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक स्वाति कृष्णा ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख कुमार सागर वार्डन आशीष कुमार एवं कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे और उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: भागलपुर में 32,814 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा की

Bihar: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जिले के 12 प्रखंडों की 85 पंचायतों में लगभग 6 लाख लोग प्रभावित हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का सब्र टूटा, NH-80 जाम कर किया प्रदर्शन; प्रशासन से सहायता की मांग

Bihar: बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को जमालपुर प्रखंड के अंतर्गत उदयपुर के पास मुंगेर–बरियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-80) को जाम कर दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सर्पदंश के शिकार युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों को मुआवजे की मांग

6 अगस्त को किसी जहरीले सांप ने योगी राम को काट लिया था। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet : जेपी सेनानियों का पेंशन दोगुना, सीएम नीतीश कुमार ने 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Cabinet Meeting: आज की कैबिनेट की बैठक काफी अहम मानी जा रही है। प्रशासन कई एजेंडों पर स्वीकृति दे सकती है। कुछ ही देर में अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ सारी बातें स्पष्ट कर देंगे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top