Hot News

August 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बढ़ते वाहन प्रदूषण पर लगेगी लगाम, किए जाएंगे 46 प्रखंडों में नए प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित

राज्य में वाहन जनित प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग ने “प्रदूषण जांच केंद्र प्रोत्साहन योजना” शुरू की है। योजना के तहत 132 प्रखंडों में केंद्र स्थापित किए जाएंगे, और 46 प्रखंडों को 1.05 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: आपदा में इंसानियत शर्मसार, मुंगेर में सड़क पर हुआ नवजात जन्म, अस्पताल ने भर्ती करने से किया इनकार

तेज बारिश और आंधी के बीच परिजन किसी तरह उन्हें प्रसव केंद्र ले गए, जहां नर्स ने नवजात की नाभि काटी लेकिन अस्पताल में भर्ती करने और नाम दर्ज करने से मना कर दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: सीवान में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, राहुल गांधी 29 अगस्त को पहुंचेंगे

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने सीवान में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर कमजोर तबकों के मतदाताओं के वोट काटने का आरोप लगाया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: अमर शहीद अकलू तुरहा को दी गई श्रद्धांजलि, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य हुए शामिल

मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद अकलू तुरहा की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित कई मंत्री और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: सुधाकर सिंह के विवादित बयान, भाजपा नेता गिरिराज सिंह को कहा आतंकवादी

सासाराम में आयोजित प्रेस वार्ता में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा नेता गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया कि वे बिहार में सामाजिक अशांति फैलाते हैं और उन्हें “आतंकवादी” करार दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: सरकारी योजनाओं के लाभ का दुरुपयोग? संजय सरावगी ने उठाया अल्पसंख्यक मतदाताओं के दोहरे नाम का मामला

भाजपा के BLA-1 लक्ष्मण कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया कि करीब 655 मतदाताओं के नाम एक ही विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: भागलपुर में जदयू सांसद-विधायक आमने-सामने, गोपाल मंडल ने अजय मंडल पर लगाया एचआईवी पॉजिटिव होने का आरोप

भागलपुर में जदयू के सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक गोपाल मंडल के बीच विवाद गंभीर रूप ले चुका है। विधायक ने सांसद पर एचआईवी पॉजिटिव होने, पुराने आपराधिक मामलों में संलिप्तता, अफीम की खेती और शराब सप्लाई के आरोप लगाए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सर्वोच्च न्यायालय का अंतरिम फैसला संविधान,लोकतंत्र ,विपक्षी दलों की एकता, संघर्ष और और बिहार के लोगों की एकजुटता की जीत है : तेजस्वी प्रसाद यादव

नया विचार न्यूज़ पटना  : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने आवास 01 पोलो रोड पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  एसआईआर को लेकर सभी विपक्षी दलों ने लोकसभा ,राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद सहित सदन, सड़क से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जो न्याय की लड़ाई लड़ी ,उसमें सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम फैसला आया है यह संविधान,लोकतंत्र , विपक्षी दलों की एकता संघर्ष और बिहार के लोगों की एकजुटता की जीत है। जो मांग हम लोग करते रहे, हमारी मांगों पर मुहर लगाने का काम सर्वोच्च न्यायालय ने किया है। यह बेहद सही निर्णय है और इससे लोकतंत्र और संविधान को मजबूती मिलेगी ।साथ ही बिहार के लोगों को जिनके 65 लाख से अधिक के नाम काट दिए गए थे उन सभी के संबंध में पूरी जानकारी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार चुनाव आयोग बुथवार और मृतकों, स्थानांतरित लोगों के साथ-साथ जिनका ट्रेसलेस में या रिपीटिंग में नाम डाल दिया गया था उन सभी की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी। साथी इसमें आधार कार्ड को भी शामिल करने का निर्णय हुआ। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह सभी नामों को वेबसाइट पर अपलोड करें ,और इसके लिए विज्ञापन भी जारी करें । इन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से चुनाव आयोग को करारा जवाब मिला है साथ ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर जो काम किया जा रहा था।उससे भाजपा के लोगों को भी यह समझ में आ गया कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सब कुछ इन दोनों के अनुसार नहीं हो सकता है। इन्होंने आगे कहा कि हम लोग एसआईआर की प्रक्रिया पर और चुनाव आयोग के द्वारा मामले को छुपाए जाने और जिस तरह से वोटर लिस्ट में 65 लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए थे। और लोगों को डिटेल उपलब्ध कराने से चुनाव आयोग इनकार कर रहा था इस निर्णय से दूध का दूध पानी का पानी हुआ है। इन्होंने कहाकी एसआईआर कराए जाने के चुनाव आयोग के फैसले के बाद हमने 27 जून को इस मामले को उठाने का काम किया था और इस संबंध में सभी दलों के नेताओं को पत्र भी लिखा था ,भाजपा को छोड़कर । भाजपा को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कभी भी विश्वास नहीं रहा है। इन्होंने कहा कि इस निर्णय पर हम सभी विपक्षी दलों को जो इस संघर्ष और लड़ाई में बिहार के लोगों के साथ खड़े रहे उनका धन्यवाद करते हैं । जिसमें कांग्रेस पार्टी,समाजवादी पार्टी ,सीपीआई, सीपीआई एम, भाजपा माले, टीएमसी, डीएमके,शिवसेना, एनसीपी शरद पवार, झामुमो, वीआईपी, पार्टी के नेताओं को बधाई दी और साथ ही योगेन्द्र यादव जी और उनकी टीम सहित सभी अधिवक्ताओं को भी धन्यवाद दिया ।इन्होंने कहा कि इस लड़ाई में श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्री अखिलेश सिंह यादव, श्री शरद पवार, ममता बनर्जी, श्री एम के स्टालिन,का डी राजा, का दीपांकर भट्टाचार्य, श्री हेमंत सोरेन,का एम ए बेबी, श्री उद्धव ठाकरे, श्री मुकेश सहनी विपक्षी दलों के सभी नेताओं को इस लड़ाई और आंदोलन में साथ खड़े रहने के लिए सभी को बधाई और शुक्रिया कही । श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से यह स्पष्ट हो गया की चुनाव आयोग बेईमानी, धांधली और चोरी करके तथ्यों को छुपा रही थी, लेकिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश से सच्चाई सामने आ गया की किस तरह से चुनाव आयोग कार्य कर रहा था। हम इस बात पर भी निगाह रख रहे हैं कि कौन-कौन पदाधिकारी ने किस किस तरह से कार्य किए हैं। हम इस तरह के गलत कार्यों का पोल खोलते रहेंगे। हमने जब बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा , एनडीए की सांसद श्रीमती बीना देवी, जदयू के एमएलसी श्री दिनेश सिंह, मुजफ्फरपुर की मेयर सहित भाजपा के नेताओं के दो-दो एपिक के मामले को जब सामने लाया तब भी चुनाव आयोग चुप्पी साधे रहा। सच और सच्चाई लाने के लिए सभी सोशल मीडिया युटुब के पत्रकार बंधुओ के साथ अजीत अंजुम जी और उनके जैसे जांबाज अन्य पत्रकारों का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने लोकतंत्र को बचाने में अपनी महती भूमिका निभाई ।और बिहार जो लोकतंत्र की जननी रही है, किस तरह से लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश रची गई थी यह सभी लोगों ने उजागर किया। इन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की मुहर से यह स्पष्ट हो गया कि किस तरह से साजिश और षड्यंत्र किए गए थे । इस बार चुनाव में एनडीए की करारी हार होगी, क्योंकि इन्होंने बिहार के लोगों को अपने नेतृत्वक हित के लिए चुनाव आयोग के माध्यम से उन्हें परेशान किया। लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए बिहार के लोगों ने अपनी एकजुटता से ये स्पष्ट कर दिया की बिहार के लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। और एक बिहारी सब पर भारी है। इन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए किस तरह का स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सा जा रहा था माननीय सर्वोच्च न्यायालय में जब मृतकों ने अपने जीवित होने का सबूत माननीय न्यायाधीश के सामने दिया, तो इसे ही स्पष्ट हो गया की किस तरह से चुनाव आयोग ने कार्य किया है। इतना ही नहीं हमारे राघोपुर क्षेत्र के लोगों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी के समक्ष सच और सच्चाई लेकर जब लोग पहुंचे कि हमें मृतकों की सूची में चुनाव आयोग ने शामिल किया है, लेकिन हम जीवित हैं तब पूरे देश और दुनिया ने देखा कि बिहार में किस तरह लोकतंत्र को कमजोर करने की कार्रवाई की जा रही है। इन्होंने आगेकहा कि सूत्रों के हवाले से घुसपैठियों का प्लांट समाचार चलवाई गई और किस तरह से हमारे बारे में मीडिया ट्रायल चलाया गया और व्यक्तिगत हमले किए गए यह सभी लोगों ने देखा है। 9 जुलाई के बिहार बंद में श्री राहुल गांधी समेत इंडिया महागठबंधन के सभी नेताओं ने शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्पों को आगे बढ़ाने का काम किया। इन्होंने आगे कहा कि जब बुथवार लिस्ट सामने आएगा, तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। जिस तरह से अमित शाह ने घुसपैठिए

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: यात्रियों को बड़ी राहत, लहेरियासराय, खम्मम, पेद्दपल्ली और रामगुंडम में ट्रेनों का ठहराव जारी

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लहेरियासराय स्टेशन पर हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस का 2 मिनट का प्रायोगिक ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Train Info : यूपी में रेलवे के काम से बिहार की भी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, अमृतसर-तिनसुकिया अब यहां भी रुकेगी

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवगछिया स्टेशन पर न्यू तिनसुकिया-अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर 2 मिनट का ठहराव देने का फैसला किया है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top