Hot News

August 20, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पांच हजार की घूस लेते आवास सहायक को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किस्त जारी करने के नाम पर आवास सहायक मनीष कुमार लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: 12000 से ज्यादा ट्रेनें बिहार में चलेंगी; नई वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें लिस्ट में हैं शामिल

सीएम नीतीश कुमार ने हाल में ही कहा था कि बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को अब पर्व त्यौहार में अपने घर लौटने के दिक्कत नहीं होगी। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार वासियों के बड़ी घोषणा की है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रॉफी गौरव यात्रा: औरंगाबाद, गोपालगंज, अरवल और सीवान पहुंची; सभी जगहों पर हुआ ट्रॉफी का स्वागत

इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, स्पोर्ट्स संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कई जिलों से होती हुई आज ट्रॉफी गौरव यात्रा औरंगाबाद, गोपालगंज, सिवान और अरवल पहुंची।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के चर्चित छात्रा हत्याकांड में खुलासा: गर्भवती होने पर कर दी थी छात्रा की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। साथ ही उसने खुलासा किया कि इस वारदात में उसके साथ दो और लोग शामिल थे। हत्या का कारण आपसी विवाद और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ सामने आया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: राजद नेत्री बीमा भारती फंसी बड़ी मुसीबत में! हॉर्स ट्रेडिंग केस में होगा लाई-डिटेक्शन टेस्ट; जानें

Bihar: चर्चित MLA हॉर्स ट्रेडिंग केस में आर्थिक अपराध इकाई बीमा हिंदुस्तानी का लाई-डिटेक्शन टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इस मामले में बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव का नाम भी सामने आया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

New Parliament Bill: ‘CM नीतीश व चंद्रबाबू नायडू को नियंत्रण में रखने के लिए लाया गया बिल’, तेजस्वी ने कसा तंज

Bihar: तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बिल को असल में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को डराने और ब्लैकमेल करने के लिए लाया जा रहा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: कटिहार में डकैती से पहले 6 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार, STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar: समय रहते हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वारदात से पहले ही अपराधियों की गिरफ्तारी ने न केवल इलाके में अमन-चैन बनाए रखा, बल्कि पुलिस की सख्ती और सक्रियता को भी दर्शाया है।

बिहार

बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा औंटा-सिमरिया सिक्स लेन केबल ब्रिज: मंत्री नितिन नवीन

नया विचार न्यूज़ पटना।माननीय मंत्री श्री नितिन नवीन जी द्वारा बुधवार को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन केबल ब्रिज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए औंटा-सिमरिया सिक्स लेन महासेतु का निर्माण पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर बने इस भव्य पुल की लंबाई 1.865 किलोमीटर तथा एप्रोच रोड सहित कुल लंबाई 8.150 किलोमीटर है। 1871 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रहा है। साथ ही यह पुल पूर्वोत्तर राज्यों तक संपर्क को और मजबूत करेगा जिससे उद्योग एवं व्यापार को विशेष लाभ मिलेगा। मंत्री श्री नितिन नवीन ने कहा कि यह सिक्स लेन महासेतु मोकामा के औंट घाट और बेगूसराय के सिमरिया को जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 22 अगस्त को इस पुल का लोकार्पण करेंगे। इससे पूर्व सितंबर 2024 में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने इसका निरीक्षण किया था। यह पुल 34 मीटर की चौड़ाई के साथ एशिया का सबसे चौड़ा ब्रिज है। यह 18 पिलरों पर आधारित है और दोनों ओर 3-3 लेन की सड़क है। औंटा की ओर 100 मीटर चौड़ा रोटरी (जीरो माइल) तथा सिमरिया की ओर 80 मीटर चौड़ा रोटरी बनाकर उसे पार्क का स्वरूप दिया गया है। इन पार्कों और पुल के आसपास हरियाली के लिए पौधारोपण किया गया है जिससे वातावरण को सुंदर और हरा-भरा बनाया गया है। मंत्री जी ने बताया कि इस परियोजना में कई आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। रेलवे लाइन के अंदर Push Box Method से RUB का निर्माण किया गया जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ। पुल की लोडिंग कैपेसिटी को मजबूत करने हेतु ऊपर से पाइलिंग का कार्य किया गया है। ROB के रिटेनिंग वॉल में बोल्डर क्रेटेड Gabbion Wall का निर्माण किया गया है। साथ ही PVD (Perforated Vertical Drain) तकनीक का उपयोग कर जलोढ़ मिट्टी की मजबूती सुनिश्चित की गई है। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पुराने राजेंद्र प्रसाद पुल की मरम्मत भी समानांतर रूप से की जा रही है। इसके लिए NHAI ने रेलवे को 85 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है और आगामी तीन महीनों में मरम्मती कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1956 में हिंदुस्तान के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बिहार के पहले गंगा पुल राजेंद्र प्रसाद पुल का शिलान्यास किया था। उसके बाद बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में विशेष पैकेज की घोषणा कर की। इसी पैकेज के अंतर्गत इस सिक्स लेन महासेतु का निर्माण कराया गया। 2017 में मोकामा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने इसका शिलान्यास किया था और अब यह सपना साकार हो रहा है। मंत्री श्री नितिन नवीन ने कहा कि “यह महासेतु केवल एक पुल नहीं, बल्कि बिहार की आकांक्षाओं और विकास का नया द्वार है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए रोजगार, उद्योग और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रधानमंत्री जी का यह उपहार बिहार के विकास को नई ऊँचाई देगा।”

समस्तीपुर

रंगरेलियां मनाते प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने कराई शादी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर में रंगरेलियां मानते एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों द्वारा शादी कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह शादी गांव स्थित एक काली मंदिर में हिंदू रीति –रिवाज के अनुसार संपन्न हुई। खास बात यह है कि इस शादी में प्रेमी युगल के माता-पिता ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि हरसिंगपुर टांड़ी निवासी अवधेश सदा की पुत्री आंचल कुमारी एवं हरसिंगपुर कोठी निवासी बिंदेश्वर सदा के पुत्र दीपक सदा के बीच विगत छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह प्रेमी युगल अपने घर से एक किलोमीटर दूर जाकर छुप-छुप कर मिलते थे। बुधवार की सुबह गुप्त सूचना पर उक्त युवती की मां ने प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते-रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को देने का विचार किया। बाध्य होकर प्रेमी युवक को उक्त युवती के साथ शादी करने पर हामी भरनी पड़ी। फिर क्या था! गांव स्थित काली मंदिर में एक सादे समारोह में सैकड़ो ग्रामीणों की मौजूदगी में उक्त प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। इस अवसर पर प्रेमी युगल के माता-पिता भी मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Accident News: सीवान के रघुनाथपुर में सड़क हादसा, बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती की मौत

Bihar: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top