Bihar: अंबेडकर की मूर्ति रह गई बिन अनावरण, राहुल-तेजस्वी निकले आगे…,पप्पू यादव ने संभाली जिम्मेदारी
मुंगेर जिले के घोरघट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को करना था। लेकिन दोनों नेता प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बिना अनावरण किए सीधे भागलपुर चले गए।

