Bihar News: कर्मनाशा नदी में डूबा युवक, पुलिस और SDRF टीम कर रही तलाश
कर्मनाशा नदी (यूपी-बिहार सीमा) में रविवार दोपहर नहाने के दौरान 23 वर्षीय गोलू पासवान (निवासी: ककरैत, चंदौली, यूपी) डूब गया। ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
कर्मनाशा नदी (यूपी-बिहार सीमा) में रविवार दोपहर नहाने के दौरान 23 वर्षीय गोलू पासवान (निवासी: ककरैत, चंदौली, यूपी) डूब गया। ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
Bihar : लेट्स इंस्पायर बिहार टीम के द्वारा आयोजित बिहार स्टार्टअप समिट 2025 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने किया। इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक उद्यमियों, स्टार्टअप्स और विचार नेताओं ने भाग लिया।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपट्टी गांव में भावुक कर देने वाली घटना हुई। 65 वर्षीय मुकेश प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब उनका शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया।
दरभंगा जिला प्रशासन ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल को बदल दिया है। पहले यह जीवछघाट हाई स्कूल में होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम फखरुद्दीन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में होगा।
सासाराम के दुर्गावती जलाशय में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने हाउसबोट क्रूज सेवा का उद्घाटन किया और 14.91 करोड़ की गुप्ताधाम इको पर्यटन योजनाओं का शिलान्यास किया।
नया विचार न्यूज़ सीवान। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के क्रम में आज सीवान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। महाराजगंज के भगवानपुर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर तंज भरा हमला किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में इस तरह की फालतू की यात्राओं का कोई फायदा नहीं है। बिहार को रोजगार देने वाली यात्रा चाहिए। पलायन खत्म करने का रास्ता दिखाने वाली यात्रा चाहिए। यहां मोदीजी आकर कांग्रेस को गाली देंगे, कांग्रेस वाले मोदीजी को गाली देंगे। लेकिन बिहार का युवा यह सुनना चाहता है कि यहां फैक्ट्री कब लगेगी, रोजगार कब मिलेगा। पलायन कब बंद होगा। लोग यहां भ्रष्टाचार से परेशान हैं और मोदी, राहुल, तेजस्वी आपस में लड़ रहे हैं। बिहार के लोग उनको सुनना नहीं चाहते हैं। वहीं एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज में गांधी की विचारधारा के अलावा किसी की मान्यता नहीं है। पार्टी के झंडे पर गांधी और आंबेडकर हैं। हमलोगों की विचारधारा के आधार पर भाजपा से लड़ाई है। हम चाहते हैं कि गांधी और आंबेडकर को मानने वाले लोग मुसलमानों के साथ मिलकर ऐसा नेतृत्वक और सामाजिक गठजोड़ बनायें कि भाजपा को हरा सकें। प्रशांत किशोर ने सीवान की जनता से किया बड़ा वादा, कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा. इससे पहले प्रशांत किशोर ने सीवान के महाराजगंज में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और स्त्री को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक प्रशासनी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस प्रशासन भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद सीवान के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: जिले में सिंघिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या आठ में एक युवक का शव अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंघिया थाने की पुलिस और रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने छानबीन प्रारंभ कर दी। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक की पत्नी ने कर्ज ले रखा था । वहीं ग्रामीणों ने और मृतक के भाई ने बताया कि युवक की पत्नी बदचलन थी और मृतक की पत्नी का अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है ।जिसके कारण युवक बराबर परेशान रहता था और अपनी पत्नी के अश्लीलता का विरोध भी करता था। वहीं मृतक के पिता ने अपनी ही पतोहु पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने भी यही आरोप लगाया है वहीं पुलिस का कहना है की सारी बिंदुओं पर जांच की जा रही है फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया हैँ, पुलिस पुरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही हैँ, अंचल पुलिस निरीक्षक रोसड़ा मनोज कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा.
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : रविवार को गंगा में डूबकर युवक की मौ’त हो गई। युवक एक स्त्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान हादसा हुआ था। मृतक नया टोल भासिंगपुर गांव निवासी विनोद शाह का बेटा राजीव कुमार (19) है। मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार ने कहा कि गांव के ही शिक्षक मनोज राय की मां की मौत सुबह हो गई थी। मौत के बाद उनका दाह संस्कार करने के लिए गांव के लोग पतसिया घाट पर गए थे। अंतिम संस्कार में राजीव भी शामिल हुआ था। अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद गांव के सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजीव लापता हो गया। बाद में घाट पर राजीव को नहीं देखकर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के ही गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की है। अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद गांव के सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजीव लापता हो गया। बाद में घाट पर राजीव को नहीं देखकर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। गांव के ही गोताखोरों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र की है। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि युवक की गंगा नदी में डूबने के कारण मौत हुई है। घटना की सूचना के बाद मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक सप्ताह पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुए युवक को रविवार को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गांव का पलटन राम है। अब पल्टन को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव का है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान पुलिस पदाधिकारी को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या गला घोंट कर की थी। पत्नी के चाल चलन को लेकर उसे शक था। हत्या के बाद उसके सबको घर के अंदर ही दफन करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन तब तक लोगों की भीड़ जुट जाने के कारण वह मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने घर के अंदर ही बनाए जा रहे गड्ढे से स्त्री का शव बरामद किया था। पिछले 17 अगस्त को पलटू राम ने अपनी पत्नी सीमा कुमारी की हत्या कर दी थी। घर के अंदर ही उसे दफन करने की पूरी योजना बना ली थी। हालांकि लाश दफन किए जाने से पहले ही लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बाद में पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया था, जिसके बाद से वह फरार था। आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड-8 निवासी पलटन राम के रूप मे की गई है। दारोगा अमर कुमार को सूचना मिली की आरोपी अपने गांव आया हुआ है। पुलिस बल के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। घटना के बारे मे पूछताछ की। दारोगा अमर कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की बात कबूला है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंतर्गत पुरनाही स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के परिसर में रविवार को जन सुराज पार्टी के ओर से बिहार बदलाव का सभा किया गया। बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए तीन जिलों के प्रभारी संजय कुमार गौतम ने कहा कि आपने लालू प्रसाद के पंद्रह साल शासन को देखा वही नीतीश कुमार के शासन को बीस साल देखा सबने बिहार की जनता को ठगने का काम किया। ये लोग जाति और धर्म के नाम पर वोट लेकर केवल अपने परिवार के हित के लिए काम किया, किसी ने भी आम जनता के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है अपने बच्चों के लिए अपने पति के लिए जन सुराज पार्टी को स्कूल का बस्ता छाप पर वोट देकर बिहार में प्रशांत किशोर की प्रशासन बनाएं और अपने शिशु की भविष्य बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि स्कूल के बस्ता छाप पर अपने उम्मीदवार को विजयी बनाएं। बिहार बदलाव सभा में भावी उम्मीदवार डॉक्टर गोविंद कुमार के अलावा सेवा निवृत्त जितेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमित गुंजन, तीन जिलों के प्रभारी संजय कुमार गौतम, कुंदन कुमार झा, पंकज कुमार बाबा, रवि कुमार, कामिनी कुमारी, दीपक कुमार, राम दयाल राय, राजा राम ठाकुर, राम पुनित सिंह, अमित कुमार, उदय शंकर ठाकुर, अनिल कुमार राय, संतोष कुमार, मो कलाम, दयानंद कुमार, लाल बाबू, हेम नारायण महतो, गोपाल ठाकुर आदि मौजूद थे।