Hot News

August 24, 2025

समस्तीपुर

विधायक ने किया सड़क व नाला का शिलान्यास, नगर निगम के हजारों लोगों को होगा फायदा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :रविवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर निगम क्षेत्र संख्या -06, 25 व 35 में करीब 52 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सड़क सह नाला का शिलान्यास नारियल फोड़ कर तथा फीता काट कर किया। स्थानीय लोगों ने माला, बुके तथा चादर से विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अब स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है। कहा कि आज समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है।यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर विधान सभा का संपूर्ण विकास ही मकसद रहा है। जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है व सदैव विकास की ओर अग्रसर रहें है और आगे भी रहेंगे । स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। यहां के सर्वांगीण विकास व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना ही लक्ष्य है। नेता नहीं बल्कि बेटा बन कर क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। मौके पर एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो० रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद कमलेश कुमार कमल, नगर पार्षद प्रदीप कुमार, अधिवक्ता राम नरेश प्रसाद, नगर पार्षद प्रतिनिधि सैयद एहसानुल हक चुन्ने, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, समाजसेवी रवि आनंद, जिला महासचिव मो० परवेज आलम, धनंजय कुमार, पवन कुमार, सुशील दास, सुनील श्रीवास्तव, मन्नू पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, शमशेर यादव, सैयद फैसल आलम मन्नू, अरुण राय, मो० अफजल हुसैन, अजय कुमार, ननकी कुमार, मो० आजाद, मो० तौफीक उमर, मो० शौकत अली, मनोज कुमार राय, रंजीत कुमार रंभू, जयलाल राय, मो० आसिफ इकबाल आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

सीबीसी द्वारा 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम 25 अगस्त से कल्याणपुर मे होगा शुरू-मनीष कुमार

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना के द्वारा समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर चौक स्थित +2 उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार से “विकसित हिंदुस्तान का अमृत काल, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर 3 दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार ने रविवार को यहां बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ.तरुण कुमार द्वारा 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह मे केन्द्रीय संचार ब्यूरो,पटना के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा ने कहा कि केन्द्र प्रशासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जायेगी। साथ ही नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्पोर्ट्स-कूद प्रतियोगिता सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: किशनगंज में दर्दनाक हादसा, पिता की गोद से छूटा बेटा, नदी की लहरों में समाया

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के आठगछिया गांव में बूढ़ी कनकई नदी पार करते समय 8 वर्षीय मुसाब आलम डूब गया। पिता ने बड़े बेटे को बचा लिया, लेकिन छोटे बेटे को तेज बहाव से नहीं बचा पाए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और साली की मौत से मचा कोहराम

रोहतास जिले के सासाराम में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और साली की मौत हो गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘पूर्णिया में ट्यूशन टीचर की दर्दनाक हत्या’, बंद मकान से खून से सना शव, गुस्से में उबला गांव

पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय ट्यूशन टीचर अंगद कुमार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। उनका शव खून से लथपथ हालत में एक बंद मकान से बरामद हुआ, हाथ-पैर रस्सी से बंधे और गले में फंदा मिला।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police : अवैध बालू खनन पर पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एके-47 के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Bihar : पुलिस पहले से सचेत थी। पुलिस योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रही थी। इसी का नतीजा था कि पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एके-47 भी बरामद किया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: दरभंगा में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, SSP ने थानाध्यक्ष और चौकीदार को किया निलंबित

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार और चौकीदार राहुल राजा को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘उधार के गांधी बनाम असली गांधी’, अजय आलोक का राहुल-लालू पर वार, बोले- वोट चोरों की जगह सत्ता नहीं, जेल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को “उधार के गांधी” करार दिया और कहा कि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल से हुई थी।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में ‘राजनीतिक भागीदारी सम्मेलन’ का आयोजन

नया विचार न्यूज सरायरंजन – दबे-कुचले, शोषित-वंचित, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज की आबादी के हिसाब से नेतृत्वक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रविवार, की शाम के मुसरीघरारी में नेतृत्वक भागीदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद नौशाद (पूर्व प्रत्याशी, वारिसनगर विधानसभा) ने की। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वसीम नैयर अंसारी (सोशल एवं पॉलिटिकल एक्टिविस्ट) शामिल हुए। इस अवसर पर नफीस आलम (नेता अंसारी महापंचायत) समेत विभिन्न नेतृत्वक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के हक़ और हिस्सेदारी पर ज़ोर देते हुए कहा कि नेतृत्वक क्षेत्र में समान भागीदारी ही समाज को मजबूत बनाएगी। युवाओं से आगे आने और नेतृत्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील भी की गई।मौके पर अब्दुल हकीम, मो मुनीर ,असरार दानिश, कमरूल हसन अंसारी, तारीख अहमद शाबरी, मुदस्सर नजर उर्फ पिंटू, मो मनोवर हसन, मो फूल हसन, मो मुकीम, मो सिकंदर, मो मंजर शबा ताबिश मो जमील, मो मुन्ना और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar : बीपीएससी और इंजीनियरिंग सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का सेटर गिरफ्तार, सेटिंग की रकम भी बताई

Bihar : होटल में अचानक पुलिस की टीम पहुंची। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पुलिस सभी कमरों की जांच करने लगी। इस दौरान पुलिस जैसे ही एक कमरे में पहुंची, अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। अब उन सबकी जांच की जा रही है। 

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top