Bihar Accident: रफीगंज स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में किशोरी की मौत, शव की शिनाख्त जारी
Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है, तभी से पैदल यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है, तभी से पैदल यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Bihar : जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सभा को संबोधित कर वापस जाने लगे तब राजद समर्थकों ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सामने राजद जिन्दाबाद तथा लालू यादव जिन्दाबाद और अबकी बार तेजस्वी प्रशासन के नारे लगाने लगे।
Bihar : भाजपा सांसद आज लालू यादव, राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्या के खिलाफ जमकर बोले। उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा बाहुबली कौन है? जिससे पूरा बिहार डरता है उससे मैं 40 साल से लड़ रहा हूं।
Bihar : पहले बिहार की अस्मिता का अपमान और अब प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी को लेकर अपशब्द कहना, यह दोनों ही घटनाएं राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पूरे इंडी गठबंधन की खोखली मानसिकता और ओछी सोच का प्रमाण हैं।
ACB Action: एसीबी अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार सहनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
Asia Hockey Cup: यह टूर्नामेंट 2026 एफआईएच हॉकी विश्व कप का क्वालीफायर भी है, इसलिए हर मैच और अधिक अहम और रोमांचक हो गया है।
Bihar: मुख्य वक्ता श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के अब तक के सबसे स्वच्छ, ईमानदार और दूरदर्शी मुख्यमंत्री हैं। आगे क्या कुछ कहा पढ़ें पूरी समाचार
नया विचार न्यूज़ पटना- 27 अगस्त को हिंदुस्तानमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण में भूमि अधिग्रहण के नाम पर रोहतास के चेनारी प्रखंड अंतर्गत बरतानी गांव में अंचलाधिकारी के नेतृत्व में फसल रौंदने की पुलिसिया तांडव से आम किसान आक्रोशित है। धान का कटोरा कहलाने बाला शिवसागर और चेनारी प्रखंड में लहलहाते धान की फसलों को ट्रैक्टर और जेसीबी से रौंद कर प्रशासन ने किसानों की पेट पर न केवल लात मारने का काम किया है बल्कि यह कार्रवाई राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। इलाके के किसानों ने रोष प्रकट करते हुए कहा अब हमें करो या मरो का नारा लगाना होगा। कृषि प्रधान हिंदुस्तान में प्रशासन इस प्रकार किसानों के साथ बेदर्दी से व्यबहार करेगा तो मजबूरन किसानों के सामने आर-पार की लड़ाई के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दिनेश कुमार,अशोक प्रसाद सिंह,रामायण सिंह,अनिल कुमार सिंह,भोला यादव,चंद्रशेखर यादव, बृजेश राय,पशुपति सिंह,राजकुमार सिंह,कल्लू सिंह, प्रो आनंद किशोर,आशीष रंजन,अशोक कुमार सिंह, देव कुमार यादव,भूप नारायण सिंह, हरिलाल यादव ने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से ब्यान जारी कर प्रशासन की इस गंद्दी हरकत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बिहार प्रशासन से मांग किया है कि जिंदा रहने के लिए जिस अनाज के दाने-दाने के लिए मोहताज हम भुखमरी से जूझ रहे है। उसको ट्रैक्टर और जेसीबी से रौंद कर बर्बाद करने वाले जन विरोधी शिवसागर एवं चेनारी के सीओ को अविलंब बर्खास्त किया जाए तथा नुकसान हुए फसलों की भरपाई के लिए किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। विदित हो कि विगत 25 अगस्त को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पटना में मुख्यमंत्री घेराव के तहत प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मिलकर किसानों की 15 सूत्री मांगों को रखा था। जिसमें औरंगाबाद के नवीनगर और कुटुंबा प्रखंड,कैमूर के चांद प्रखंड तथा पटना जिला के धनरुआ और फतुहा प्रखंड में किसानों का फसल प्रशासन द्वारा रौंदे जाने पर प्रतिनिधिमंडल के समक्ष मुख्य सचिव ने इसकी जांच एवं कार्रवाई की बात और मुआवजा देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल के समक्ष खुद मुख्य सचिव ने स्वीकार किया की बरसात के मौसम में सड़क निर्माण नहीं हो सकता है। इसलिए बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्य होगा। किसान प्रतिनिधियों ने धान कटने के बाद सड़क बनाया जाए और किसानों को जमीन का वाजिब मुआवजा मिले तो किसानों को कोई दिक्कत नहीं होगी। मगर मुख्य सचिव के मौखिक आदेश की अवहेलना कर 27 अगस्त को किसानों के लहलहाते धान की फसल को ट्रैक्टर एवं जेसीबी से रौंद कर बर्बाद करना देशद्रोही काम के लिए रोहतास के शिवसागर एवं चेनारी सीओ को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग संयुक्त किसान मोर्चा ने की। यदि अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो मरता क्या नहीं करता। किसान सीधी कार्रवाई में जाने के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए मुख्य रूप से डब्ल इंजन की प्रशासन जिम्मेदार होगी
Bihar: झारखंड में कांग्रेस प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वोट सभी का समान अधिकार है, चाहे वह मेहतरानी हो, नौकरानी हो या महारानी।
Bihar: सीमा पांडेय ने कहा कि जिलाध्यक्ष और कुछ कार्यकर्ताओं के रवैये से उनका मनोबल टूटा है, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।