नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य पार्षद पूजा कुमारी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक से कार्यपालक पदाधिकारी गायब रहे, जिस कारण बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों में आक्रोश है। कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में सभी वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में नगर पंचायत की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया । जिसमें मुख्य रूप से नगर पंचायत में एक करोड़ 70 लाख की लागत से 2100 स्ट्रीट लाइट लगाने, सरायरंजन नगर पंचायत के विभिन्न सड़कों में तिरंगा लाइट लगाने, सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का सौंदर्यीकरण , नगर पंचायत सरायरंजन के वार्ड 17 में पुस्तकालय निर्माण, नगर पंचायत के सभी 23 वार्डों में 50 सड़क एवं पुल-नाला निर्माण, सरायरंजन हाट में मिट्टीकारण एवं फेवर ब्लॉक,कचरा प्रबंधन में के लिए पीआईटी निर्माण, नागरिक सुविधा के लिए यात्री सेड निर्माण,सार्वजनिक शौचालय निर्माण, वाटर एटीएम नलकूप निर्माण, मंदिरों एवं कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण करण, जल जीवन हरियाली अंतर्गत तालाबों का सौंदर्यीकरण एवं घाट-सीधी निर्माण, जेसीबी क्रय, सीसीटीवी, जनरेटर कार्यालय में सोलर सिस्टम इत्यादि सभी कार्यो के लिए करीब 7 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में स्वच्छता पदाधिकारी,उपमुख्य पार्षद सुष्मिता कुमारी,सुनील कुमार, संजय कुमार, नीरज झा,आभा कुमारी, गीता देवी, देवेंद्र पासवान, रंजीत पासवान, रिंकू कुमार, मो. असगर, बबीता कुमारी ,मीना देवी ,सीता देवी, पूजा देवी, गीत देवी ,बॉबी चौधरी ,मंटू कुमार, बीना देवी, मोहम्मद समसुल, सुनीता कुमारी, पूनम देवी समेत सभी पार्षद मौजूद थे।