Hot News

September 5, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: 13-15 साल के छह ‘बच्चों’ ने मिलकर 12 वर्ष के बच्चे को मार डाला; कारण भी हैरान करने वाला

किसी की 13 तो किसी की उम्र 14 साल, कुछ की 15 साल। ऐसे छह बच्चों ने मिलकर 12 साल के एक शिशु की जान ले ली। पीट-पीट कर मार डाला। बिहार के पूर्णिया में यह वारदात सामने आई है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना जाने के दौरान ट्रेन से गिरी युवती की मौत, सहेली घायल; बिहटा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ पटना निकली थी। वहां अपनी फुआ के घर से कुछ डॉक्यूमेंट लाने का कार्यक्रम था। इसी दौरान दोनों सहेलियां बिहटा रेलवे स्टेशन पहुंचीं और ट्रेन पकड़ने के दौरान यह हादसा हो गया।

समस्तीपुर

सेविका– सहायिकाओं की बैठक में धरना प्रदर्शन पर हुई चर्चा 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय में बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन सह बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड इकाई के सभी से सेविका –सहायिकाओं की एक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता रचना कुमारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका एवं आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले धरना– प्रदर्शन पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने एवं जिला सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर सेविका –सहायिकाओं में पूनम कुमारी, चिंता सिंह, अंजू गुप्ता, शोभा कुमारी, पिंकू कुमारी, अनिता कुमारी,रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, निशु कुमारी, श्वेता कुमारी रजनी देवी,शबनम कुमारी, सविता कुमारी,नूतन कुमारी आदि मौजूद रहीं।

समस्तीपुर

म.वि. बी.एलौथ में समारोहपूर्वक मनी डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय बी. एलौथ में शुक्रवार को डॉ .सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार चौधरी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का छात्र –छात्राओं को संकल्प दिलाया। समारोह को संबोधित करने वालों में रंजेश कुमार चौधरी,किरण कुमारी,अविनाश कुमार, अरुण पासवान, अक्षय कुमार,समृद्धि कुमारी, शाहनवाज हुसैन, अरुण महतो आदि शिक्षक– शिक्षिकाएं शामिल थे।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी में मिलादुन्नबी का निकाला गया भव्य जुलूस 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी में मदरसा अनवारुल उलूम के सौजन्य से शुक्रवार को मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। यह जुलूस मुसरीघरारी चौक से होकर चारों सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान अमन और शांति की दुआ की गई तथा देश में भाईचारे का संदेश दिया गया। इस जुलूस के संबंध में आयोजन समिति के सचिव मुमताज साहब ने बताया कि वर वफात को मिलाद अन नबी भी कहते हैं यह दिन हजरत मोहम्मद के पैदाइश के तौर पर मनाया जाता है। जुलूस में मदरसा उपाध्यक्ष तस्लीम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद राजा, हाफिज शमीम,मौलाना कयूम बरकाती,हाफिज रहमत, अताउर रहमान, मोहम्मद नौशाद, फूल मंसूरी,आबिद, सिकंदर,अशरफ मुस्तफा आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में साइन एक्सपो 2050 का शंखनाद, डिजिटल युग की नई शुरुआत; युवाओं के लिए क्या?

एक्सपो में यह बात जोर देकर कही गई कि आज का युग पूरी तरह डिजिटल हो चुका है और इसके बिना किसी भी व्यवसाय की कल्पना असंभव है। खासकर बिहार के युवाओं से अपील की गई कि वे इस एक्सपो में अवश्य आएं और यहां प्रदर्शित संभावनाओं को करीब से देखें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: ‘जननायक नहीं तेजस्वी, मैंने तो वैसे ही बोला जैसे घर में लोग बच्चों को…’, पप्पू यादव ने कहा

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ऐसा हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे कि भाजपा के लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा में देखना चाहती है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pitru Paksha.: सात गोत्रों के उद्धार और 121 कुलों की मुक्ति का मार्ग है गयाजी में पिंडदान; पितृपक्ष कब से है?

Pitru Paksha 2025 : समृद्धि और खुशहाली के लिए पितरों का आशीर्वाद सनातन हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए पितृपक्ष सबसे अच्छा समय है। सात गोत्रों के उद्धार और 121 कुलों की मुक्ति का मार्ग गयाजी में पिंडदान है। पढ़िए, विस्तार से।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Assembly Election: तेजस्वी यादव ने सरकार को बताया ‘नकलची’, एकजुटता रैली में बोले- CM नीतीश पर उम्र हावी

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी 17 महीने की प्रशासन में 75% आरक्षण का प्रावधान किया गया था, लेकिन भाजपा के आते ही वह अदालत में अटक गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गोलबंद हों और जनता का राज स्थापित करें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार बनेगा अगला ईवी निवेश केंद्र: बिहार ईवी निर्माण कॉन्क्लेव में माननीय उद्योग मंत्री श्री नितिश मिश्रा

नया विचार न्यूज़ नई दिल्ली ।उद्योग विभाग, बिहार प्रशासन द्वारा डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से गुरुवार को *बिहार ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) निर्माण कॉन्क्लेव* का आयोजन किया गया। यह राज्य का पहला xEV निर्माताओं का सम्मेलन था, जिसमें बिहार में एक मजबूत xEV विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs), ऑटो कम्पोनेंट निर्माता, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर, बैटरी रिसाइक्लिंग कंपनियां, फ्लीट एग्रीगेटर्स, ईवी विशेषज्ञ तथा विभिन्न थिंक टैंक और अकादमिक जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि, उद्योग मंत्री, श्री नितिश मिश्रा ने बिहार की ईवी विनिर्माण हेतु निवेश-तत्परता पर बल दिया। उन्होंने कहा— “बिहार समावेशी, दूरदर्शी और उद्योग-प्रधान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नेपाल, पूर्वोत्तर राज्यों और झारखंड की नज़दीकी बिहार को क्षेत्रीय व्यापार और लॉजिस्टिक्स के लिए एक द्वार बनाती है। राज्य की प्रगतिशील सोच और सतत विकास की महत्वाकांक्षा को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 ने और मज़बूत किया है। साथ ही सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और सरल प्रशासनिक प्रक्रियाएँ कारोबार की सुगमता बढ़ा रही हैं।” मंत्री ने गया ज़िले में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) जैसे प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार उद्योग और साझेदारियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि हिंदुस्तान के जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति की जा सके। इस अवसर पर उद्योग एवं परिवहन विभाग, बिहार प्रशासन के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह ने राज्य की जनसांख्यिकीय क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा— “13 करोड़ से अधिक जनसंख्या, 22 वर्ष की मध्य आयु और 58% आबादी 25 वर्ष से कम होने के कारण बिहार देश की सबसे युवा कार्यबल उपलब्ध कराता है। इसे कौशल विकास प्रोत्साहन, मज़बूत शैक्षणिक ढाँचे और लक्षित बुनियादी ढाँचे एवं औद्योगिक विकास का समर्थन प्राप्त है।” उन्होंने बिहार ईवी नीति 2023 के अंतर्गत दिए गए प्रमुख प्रोत्साहनों का भी उल्लेख किया। कॉन्क्लेव को सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के कार्यकारी निदेशक श्री प्रशांत बनर्जी, चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (CIFF) की निदेशक – क्लाइमेट (हिंदुस्तान) सुश्री कोयल कुमार मंडल, क्लाइमेट बॉन्ड्स इनिशिएटिव की दक्षिण एशिया प्रमुख सुश्री नेहा कुमार, डब्ल्यूआरआई इंडिया के कार्यकारी कार्यक्रम निदेशक – एकीकृत परिवहन, स्वच्छ वायु और हाइड्रोजन श्री पवन मुलुकुतला तथा डब्ल्यूआरआई रॉस सेंटर फॉर सस्टेनेबल सिटीज़ के निदेशक – अर्बन मोबिलिटी श्री फेलिप ए. रामिरेज़ बुइत्रागो ने भी संबोधित किया। बिहार ईवी नीति की प्रमुख विशेषताएँ * दोपहिया वाहनों पर अधिकतम ₹20,000 तक, तिपहिया पर ₹30,000 तक, चारपहिया पर ₹1.5 लाख तक तथा इलेक्ट्रिक बसों पर ₹20 लाख तक की सीधी सब्सिडी। * ईवी चार्जिंग एवं बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन हेतु 25% पूंजीगत सब्सिडी तथा पहले तीन वर्षों तक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर 30% बिजली दर सब्सिडी। * मोटर वाहन पंजीकरण शुल्क पर 75% की छूट, नीति अवधि में पंजीकृत ईवी पर 100% रोड टैक्स माफी, तथा वाणिज्यिक ईवी के लिए परमिट शुल्क छूट। * विनिर्माण और उद्योग संबंधी प्रोत्साहन बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP) 2025 के अंतर्गत उपलब्ध होंगे। उद्योग जगत के प्रतिभागियों ने बिहार प्रशासन की सकारात्मक पहलों की सराहना की और ईवी विनिर्माण हेतु अनुकूलित समाधान, कौशल विकास, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा तथा ईवी की माँग सृजन जैसी बहुस्तरीय नीति उपायों पर ज़ोर दिया। सभी ने माना कि ये कदम बिहार को पूर्वी हिंदुस्तान का अग्रणी xEV विनिर्माण केंद्र बनाने में सहायक होंगे। बिहार ईवी निर्माण कॉन्क्लेव राज्य की यात्रा का एक अहम पड़ाव साबित हुआ, जिसके माध्यम से बिहार ने यह संदेश दिया कि सुदृढ़ नीतिगत समर्थन, युवा जनसांख्यिकीय शक्ति और उद्योग जगत की रुचि के साथ, वह हिंदुस्तान की स्वच्छ परिवहन क्रांति में अगुवाई करने के लिए तैयार है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top