Hot News

September 6, 2025

ताजा ख़बर, बिहार, मुख्य खबर

PK ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, बोले – नवंबर के बाद नीतीश कुमार का जाना तय है, जिसको उम्मीदवार बनाना है बना लें, सबका हारना तय है

नया विचार न्यूज़ खगड़िया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज खगड़िया के अलौली विधानसभा अंतर्गत जलकौड़ा फुटबॉल मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जोरदार हमला किया। प्रशांत किशोर ने जदयू द्वारा राजपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने पर सीएम नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि चाहे जिसकी उम्मीदवारी घोषित करना है, कर दें। बिहार के लोगों ने उनके गठबंधन का जाना तय कर दिया है। नवंबर के बाद बिहार में नई व्यवस्था बन रही है। उससे पहले नीतीश कुमार जिसको भी उम्मीदवार बना लें, सभी का हारना तय है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा पलायन पर सवाल किए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार की जनता को तेजस्वी यादव से सवाल करना चाहिए। आपके माता-पिता के 15 साल के शासन में बिहार गर्त में पहुंच गया और फिर आपने भी अपने 3 साल के डिप्टी सीएम कार्यकाल में गुंडागर्दी और लूट का राज चलाया। बिहार के बच्चों और बिहार के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए बिहार की यह दुर्दशा है। वहीं प्रशांत किशोर ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा उनकी तारीफ करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल चाहे जितनी भी मेरी तारीफ कर लें, वो छूटेंगे नहीं। दिलीप जायसवाल ही नहीं, बिहार के 100 सबसे ज्यादा भ्रष्ट नेता-मंत्री से आग्रह है कि अभी से भगवान की पूजा शुरू कर दें। जन सुराज की प्रशासन बनी तो इन सभी को जेल जाना होगा और इनके परिवार से लूट का पैसा वसूला जाएगा।

समस्तीपुर

संजीव हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिले न्याय: उदय नारायण

पीड़ित परिवार से मिले राजद के जांच दल नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राजद की एक जांच दल सरायरंजन पहुंच कर राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा के पुत्र संजीव कुमार की हत्या कांड की जानकारी स्थानीय लोगों से ली।राजद जांच दल के टीम का नेतृत्व राजद के वरीय नेता सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी कर रहे थे।जांच टीम ने सरैया पुल स्थित घटना स्थल का भी निरीक्षण किया  इसके उपरांत चिंतामणपुर गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मिल कर सांत्वना व्यक्त की। जांच टीम को पीड़ित परिजनों तथा ग्रामीणों ने बतलाया कि संजीव की हत्या की गई है लेकिन पुलिस ओवरडोज ड्रग्स के कारण मृत्यु बतलाकर मामले के रफा-दफा करना चाहती है l ग्रामीणों ने कहा कि मृतक संजीव के शरीर पर कई जगहों पर गहरे चोट के निशान दिख रहा था l ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे बेरहमी से मारपीट कर इसकी हत्या की गई है l इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए । पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पुलिस अधीक्षक तथा सिविल सर्जन से भी बात की ।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कहा कि पीड़ित परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। इसकी जांच अपने स्तर से पुलिस अधीक्षक को भी करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को इस ओर अपेक्षित व न्यायोचित पहल करने का भरोसा दिलाया।मौके पर समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, समस्तीपुर जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा हिंदुस्तानी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, उजियारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव लालबाबू महतो, प्रांतीय नेता लालबहादुर पंडित, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी, राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा, राजद नेता संजीव इंकलाबी, कौशलेंद्र कुमार, राहुल यादव, राजाराम महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, मो. परवेज आलम, मो.राजा, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे l

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: भाड़े पर गाड़ी लेकर ड्राइवर का अपहरण, घर में बंद कर पिटाई; पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News Today: एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानगंज निवासी टैक्सी चालक मोहम्मद मोहिद का कुछ लोगों ने अपहरण कर मुंगेर लाया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जंगली भंवरे के काटने से एक महिला की मौत, पांच महिलाएं घायल; घटनास्थल पर मची अफरातफरी

Bihar News Hindi Today: भागने के क्रम में हीं कुछ स्त्रीएं घायल हो गईं और दो स्त्रीओं को भंवरों ने भी डंक मारकर घायल कर दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सिरदला में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम; खेत से पैदल घर लौट रही थीं

Bihar News Today: घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के परिजन सहित ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: जनसुराज नेता के घर 50 लाख की चोरी, गहना और नगद पर चोरों ने किया हाथ साफ; पुलिस जांच में जुटी

घर के मालिक राजेश मोहन सिंह ने लहेरियासराय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: नदी में नहाने गए किसान की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम; गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला

Bihar Hindi News Today: घटना शुक्रवार को बजरिया घाट पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: हत्या के आरोपित रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; परिवार में मातम

Bihar Crime News Today: 6 अक्तूबर 2022 को टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर शिवपुर में बर्थडे पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र कुमार उर्फ केबी की हत्या कर दी गई थी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Weather News: 12 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार, आज तिरहुत और मगध में यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि अगले हफ्ते तक तक बारिश और आंधी-तूफान से सावधान रहने की जरूरत है। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: राजनीति में आने की अटकलों को अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किया खारिज, पवन सिंह की पत्नी पर ये बोलीं

Bihar News Today: भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह ने औरंगाबाद में  एक कार्यक्रम में बयान देते हुए नेतृत्व में आने की अटकलों सिरे से खारिज कर दिया है। प्रेस से बात करते हुए उन्होंने यहां कि फिलहाल नेतृत्व में आने का कोई इरादा नहीं है। 

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top