Hot News

September 6, 2025

समस्तीपुर

बल्लीपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणेश महोत्सव, विसर्जन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नया विचार न्यूज़ शिवाजीनगर/समस्तीपुर – शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र में गणेश महोत्सव की धूम के बीच बल्लीपुर गांव में भी भव्य आयोजन देखने को मिला। गांव निवासी संतोष राय के आवास पर इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। 27 अगस्त को विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना आरंभ की गई। पूरे 11 दिनों तक गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।इस दौरान रोजाना सुबह-शाम पूजा, आरती, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा। स्थानीय स्त्री-पुरुष, शिशु और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धा भाव से गणपति वंदना करते रहे। गांव के युवाओं ने भी उत्सव को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। पूरे 11 दिन तक गांव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिले। कई जगहों पर भजन-कीर्तन, नृत्य और झांकी प्रदर्शन का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व बना दिया। शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते हुए नगर भ्रमण करते रहे। “गणपति बप्पा मोरया” और “अगले बरस तू जल्दी आ” जैसे जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।विसर्जन यात्रा बन्नी पोखर तक पहुंची, जहां ग्रामीणों ने परंपरागत विधि से भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया। इस मौके पर गांवभर के लोग मौजूद थे।गणेश विसर्जन यात्रा में चंदू कुमार, लोकेश चौधरी, सुरेंद्र कुमार, बिमल राय, दिलीप पोद्दार, सूरज मिश्रा समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर गांव की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और उमंग का खास नजारा देखने को मिला। स्त्रीएं मंगलगीत गाती नजर आईं, वहीं शिशु उत्साह से जुलूस में शामिल हुए। ग्रामीणों ने इसे गांव की परंपरा और आस्था से जुड़ा आयोजन बताया, जो हर वर्ष और भी भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है।

समस्तीपुर

मुसरीघरारी चौक पर हादसे को आमंत्रण दे रहा खतरनाक गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक पर पिछले कई महीनों से एक गहरा और खतरनाक गड्ढा बना हुआ है। चौक के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राहगीरों का कहना है कि खासकर रात के समय और बरसात के दिनों में यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे वाहन पलटने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चौक पर लगातार जाम की स्थिति भी इसी गड्ढे की वजह से बनती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुसरीघरारी चौक एक प्रमुख मार्ग है जहां से रोज़ाना हज़ारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में इस गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से अपील की है कि इस गड्ढे की मरम्मत तत्काल कराई जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

समस्तीपुर

सरायरंजन में बैठक के दौरान एक आशा हुई बेहोश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान गर्मी से एक आशा बेहोश हो गई। आनन- फानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आशा की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के बी.एलौथ निवासी रेशमी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीसीएम प्रियंका कुमारी द्वारा बैठक में बुलाया गया था। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि हर महीने बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता है। मगर मीटिंग हॉल में कोई भी व्यवस्था नहीं है और न ही सही ढंग से पंखा की व्यवस्था है। जिस कारण इस भीषण गर्मी में आए दिन आशा कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ती रहती है। उनका कहना था कि जब तक मीटिंग हॉल में समुचित व्यवस्था नहीं होगी, तब तक हम लोग मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक को मिली। जिसके बाद आक्रोशित आशाओं को समझा बुझाकर शांत कराया गया। उसके बाद बीमार आशा का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। इधर,बीसीएम प्रियंका कुमारी बताया कि उक्त आशा फास्टिंग में थी। पहले से भी बीमार चल रही थी। मीटिंग हॉल में पंखा चल रहा था। वायरिंग खराब रहने के कारण कुछ पंखा बंद था। गर्मी एवं फास्टिंग की वजह से चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। हालांकि इलाज के बाद आशा को घर भेज दिया गया है।

समस्तीपुर

अख्तियारपुर में भक्तिभाव के साथ नवाह महायज्ञ संपन्न 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के अख्तियारपुर सोखा स्थान में शनिवार को नवाह महायज्ञ पूर्ण भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान विगत नौ दिनों तक “श्रीराम जय राम, जय जय राम” महामंत्र के जाप से पूरा गांव गुंजायमान होता रहा। आसपास की दो दर्जन कीर्तन मंडलियों यहां के वातावरण को भक्तिमय बनाया। वहीं इस महायज्ञ में कई पंडितों की भागीदारी एवं भजन संकीर्तन से आसपास के क्षेत्र में धार्मिक चेतना फैली। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह महायज्ञ विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। आयोजन को आकर्षक बनाने में के लिए मनोरंजन के साधन भी लगाए गए हैं। महायज्ञ को सफल बनाने में राजेंद्र चौरसिया, गजेंद्र चौरसिया, अरुण चौरसिया, रामबाबू चौरसिया, पवन चौरसिया,शत्रुघ्न चौरसिया,विजय चौरसिया,कैलाश चौरसिया,गौरी शंकर चौरसिया,धनेश्वर चौरसिया, शंकर चौरसिया, धनंजय चौरसिया,नरेश चौरसिया, नीतीश चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, शंकर चौरसिया आदि सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

समस्तीपुर

अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने किया राजस्व महा-अभियान का निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर (राजेश झा)–  ताजपुर अंचल में राजस्व महाभियान का निरीक्षण अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अंचल स्तर पर चल रहे राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने ज़मीन विवाद, नामांतरण, जमाबंदी, लगान वसूली तथा अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया गया। अपर समाहर्ता ने राजस्व महाभियान को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए इसे सफल बनाने में सभी की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।मौके पर प्रभारी राजस्व सहित अंचल के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pitru Paksha : तीन चीजों से प्रसन्न होते हैं पितर; पितृपक्ष में पिंडदान के लिए सामान की सूची देखें

Pitru Paksha : गयाजी में पितृ पक्ष मेला आज से शुरू हो गया है। कल से पितृपक्ष का पिंडदान शुरू होगा। आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में पिंडदान के लिए वह क्या चीजें हैं, जो पितरों को प्रसन्न करती हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: कालीबाड़ी चौक पर स्थित चार मंजिला हैंडलूम की इमारत पर लगी भीषण आग, आसमान में छा गया धुएं का गुबार

Bihar News Today: कालीबाड़ी चौक पर स्थित राजस्थान हैंडलूम की चार मंजिला इमारत पर मंजर देखने को लोगों को मिला उसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान लाखों का समान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल के कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: गया जी में पुलिस वाहन और पंच वाहन की टक्कर, दोनों चालक गंभीर; तीन महिला पुलिसकर्मी घायल

Bihar Accident News: स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पितृपक्ष मेले में गया जी नगर निगम की हाईटेक सुविधा, कई कामों को आधुनिक तकनीकी से जोड़ा गया; जानें

Bihar News Today: नगर आयुक्त ने बताया कि जिला पदाधिकारी शशांक शुभांकर स्वयं एक एक चीजों की मॉनिटरिंग कर रहे है एवं चीजों को बेहतर करने के लिए लगातार दिशा निर्देश दे रहे है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: कटिहार में आसमान से गिरी बिजली ने लील लीं तीन जिंदगियां, मौत से इलाके में मचा कोहराम

Bihar News Today: बिहार के कटिहार जिले से बड़ी समाचार आई है। बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली में तीन युवकों की मौत हो गई है।  तीनों युवक नदी किनारे अपने रोज़मर्रा के काम में व्यस्त थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top