Hot News

September 7, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: ‘अख्तरूल ईमान खुद रह चुके हैं राजद से विधायक’, RJD विधायक ने AIMIM नेता पर साधा निशाना

विधायक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमेशा पिछड़े वर्गों और सभी समुदायों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने राजवंशी और शेरशाहवादी समेत हर वर्ग के हितों की चिंता की है।

समस्तीपुर

असामाजिक तत्वों की फायरिंग में एक युवक घायल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी पंचायत अंतर्गत चकहबीब वार्ड 10 में रविवार की देर रात 10 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई । घायल युवक का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में जारी है। घायल युवक की पहचान गांव के ही शिवजी पासवान के पुत्र महेंद्र पासवान (28) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लोग सोए हुए थे। अचानक फायरिंग की आवाज सुनी गई। आवाज सुनने के बाद लोग घर से बाहर निकले। वहीं अपराधी लगातार फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग के दौरान महेंद्र पासवान को दो गोली पैर में लग गई। घटना के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद सभी अपराधी फरार बताए गए हैं। इधर,थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना घटी है। कुछ असामाजिक तत्व द्वारा इस तरह का दहशत फैलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आवेदन स्वजन द्वारा नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर, हादसा

खालिसपुर में करंट लगने से हुई युवक की मौ”त, गांव में पसरा मातम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित वार्ड पांच में शनिवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खालिसपुर निवासी चंद्रभूषण प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र शिवम् कुमार सिंह (23) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि शनिवार की देर शाम उक्त युवक मां की दवा लाने के लिए रायपुर चौक जा रहा था। इस इस बीच जमुआरी नदी के किनारे एक वाहन से साइड लेने के क्रम में वह सड़क किनारे खड़े एक विद्युत ट्रांसफार्मर से सट गया। जिससे उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर उक्त युवक के स्वजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से खालिसपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर मृतक के चाचा उमेश सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह के अलावा मृतक की मां नीलम देवी,भाई शुभम् कुमार सबका रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं मृतक के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। शोक संवेदना जताने वालों में शिव कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, मिलन कुमार सिंह, शंभू सिंह, बमभोला सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मो. खुर्शीद, संजीव कुमार शर्मा, चंद्र शेखर सिंह, संतोष कुमार राय, पंकज सिंह, राजीव सिंह, अरूण सिंह, शंकर कुमार सिंह, रामनारायण सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: महागठबंधन विधानसभा चुनाव में एक सीट के लिए भी तरस जाएगा, JDU प्रदेशाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बोले

उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने राजबल्लभ यादव को बताया अपराधी, कहा- ऐसे लोगों की बातों को नहीं देता तवज्जो

Bihar Politics News:  तेज प्रताप यादव ने पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कह कि राजबल्लभ यादव जैसे लोगों को मैं जानता तक नहीं हूं और न ही उनकी बातों को तवज्जो देता हूं। वे अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Metro Trial : नारियल फोड़ जतरा बना, फिटनेस ट्रायल में पटना मेट्रो पटरी पर दौड़ी; कब से हो सकेगी यात्रा?

Metro Trial : पटना मेट्रो की पहली फिटनेस ट्रायल कराई गई। पटना डिपो से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन को चलाकर उसके सभी महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की हुई शुरुआत, सीएम नीतीश कुमार ने ऑनलाइन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि स्त्रीओं की मांग पर शराबबंदी लागू की गई थी और पुलिस व अन्य प्रशासनी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, बुलाई महापंचायत; जानें क्यों

Bihar Hindi News Today: महागठबंधन नेता मंजयलाल राय ने कहा कि पिछले पांच साल में विधायक प्रतिमा दास के कामकाज से कोई भी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ‘2005 से पहले का बिहार याद कर सीहर उठता है शरीर’, वैशाली में बोले पूर्व डिप्टी CM तारकेश्वर प्रसाद

Bihar News Hindi: पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मिलकर बिहार के विकास की कहानी लिख रहे हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: भोजपुर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई

Bihar News: अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और आम लोगों को आवागमन की परेशानी से राहत दिलाना था।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top