Bihar: तिब्बत पर चीनी अत्याचारों के विरोध में बोधगया में कैंडिल मार्च, सैकड़ों बौद्ध भिक्षु हुए शामिल
बोधगया में तिब्बती मोनास्ट्री के भंते के नेतृत्व में सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं और तिब्बती नागरिकों ने कैंडिल मार्च निकाला। यह मार्च तिब्बती मोनास्ट्री से महाबोधि मंदिर तक पहुंचा।

