Hot News

September 10, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: पितरों को मोक्ष दिलाने की आस्था के साथ नेपाल के तीर्थयात्रियों को चिंता, हिंसा के कारण कम हो रही संख्या

Bihar News: नेपाल बॉर्डर से आए तीर्थयात्री छज्जू कुमार यादव ने बताया कि वह करीब 60 लोगों के ग्रुप के साथ गया पहुंचे हैं। यहां 15 दिन तक श्राद्ध करेंगे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास; 30-30 हजार का जुर्माना

Bihar News:  सजा सुनाए जाने के बाद दोषी विजय कुमार गुप्ता, रोहित सोनी और सोनू गुप्ता के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। विशेष सत्र न्यायाधीश (एडीजे-III) नमिता सिंह की अदालत ने मंगलवार को यह सजा सुनाई।

समस्तीपुर

समस्तीपुर जिला अधिकारी ने पेंशन योजना के बारे में दी जानकारी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आज मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी 06 पेंशन योजना के लाभुकों को नई दर 400 से बढ़ाकर 1100 की दर से माह अगस्त की राशि भुगतान हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाइव प्रसारण जिला स्तर पर समाहरणालय सभा कक्ष में 267 पेंशनधारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों/लाभुकों को पेंशन की वर्द्धित दर की स्वीकृति हेतु बधाई दी गई। पेंशनधारियों को सभी 6 पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 1,23,816, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 2,05,010, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 31,039, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42,288, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में 4,036, बिहार निःशक्त पेंशन योजना में-74,380, कुल-4,80,569 पेंशनधारियों को कुल-53,33,48,900 की राशि DBT के माध्यम से मुख्यमंत्री के करकमलों से राशि का अंतरण किया गया जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बधाई दी गई एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ़ कर योजनाओं का अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया। उपस्थित पेंशनधारियों / लाभुकों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश पत्र में उल्लेखित सूचनाओं से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित पेंशनधारियों में काफी उत्साह एवं प्रशासन द्वारा की गई पेंशनवृद्धि पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, समस्तीपुर, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध मणिका मन सावन-भादो में भी सूखा, मन में उग आए खर-पतवार और जंगल

Bihar: बिहार में वर्षा का बड़ा हिस्सा उत्तर-पूर्वी मानसून से आता है, लेकिन इस बार बारिश कम हुई। इसी का असर मणिका मन पर भी पड़ा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : विधान सभा चुनाव से पहले फिर छह सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नोटिफिकेशन जारी

Bihar : बिहार प्रशासन ने छह सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन छह सीनियर आईएएस अधिकारियों में दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: पटना से गायब हुए मनेर के बड़े लैंडलॉर्ड! दीघा घाट पर मिली कार; SDRF के साथ पुलिस कर रही तलाश

Bihar Hindi News Today: संजय सिंह बुधवार तड़के करीब 3 बजे अपने राउत टोला स्थित आवास से स्विफ्ट कार से निकले थे। सुबह लगभग 4:30 बजे उनकी भतीजे अंकुर सिंह से अंतिम बातचीत हुई थी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘त्योहार से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी’? सवाल पर भड़के विधायक; बोले- ऐसा सवाल नहीं पूछना चाहिए

Bihar Hindi News Today: विधायक के बयान को लेकर लोगों में नाराजगी है। कांग्रेस नेता अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि यह जवाब जनता की समस्या का समाधान नहीं है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’, रोड की बदहाली से नाराज लोगों ने लगाए बैनर, वोट बहिष्कार की दी चेतावनी

Bihar Hindi News Today: स्थानीय लोगों ने अब सड़क किनारे जगह-जगह ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर लगा दिए हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की जताई गई आशंका; पुलिस मौके पर पहुंची

Bihar Hindi News Today: मृतक के फूफा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indo-Nepal Border: नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का बवाल, हिंसा की आंच बिहार बॉर्डर तक; हाई अलर्ट घोषित

Bihar Hindi News Today: वाल्मीकिनगर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में SSB और पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। सुरक्षाबल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top