Hot News

September 11, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: ‘शादी नहीं करोगे तो कूद जाऊंगी’, टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका चिल्लाई; नीचे से प्रेमी बोला ‘प्लीज…नीचे आओ’

लड़की ने टावर पर चढ़कर कहा कि अगर उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा तो वह कूद जाएगी या बिजली की तार छू लेगी। यह सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Flood: मुंगेर में गंगा उफान पर, तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

Bihar: ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उनके मकान कटने और गंगा में समाने का खतरा अधिक है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: प्रदेश में बनेगा 4 और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, सम्राट चौधरी की मांग पर केंद्रीय उद्योग मंत्री ने किया एलान

Bihar News: सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार 9 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन और खपत कर रहा है। हमने सड़क, बिजली, और नई औद्योगिक नीति 2025 से उद्योग के लिए माहौल तैयार किया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election : कांग्रेस ने बताया- बिहार में विपक्षी गठबंधन से सीएम फेस कौन तय करेगा; सीटों पर ‘समझौता’ होगा

Bihar Election Updates : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से अगले मुख्यमंत्री का चेहरा तय है। विपक्षी गठबंधन में राजद तेजस्वी यादव को मान रहा है, लेकिन उसे कांग्रेस की घोषणा का इंतजार है। राहुल गांधी ने टाला, मगर कृष्णा अल्लावरु ने तो…

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में स्कूल और कोचिंग के लिए निकले दो छात्र लापता, परिजन परेशान

Bihar News Today: परिजनों ने बच्चों की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद देर शाम अहियापुर थाना में दोनों की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: सजुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छोटे भाई को लिया गया हिरासत में

Bihar News: घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

समस्तीपुर

उच्च वर्ग के गरीब एवं पिछड़े परिवारों को मुख्य धारा में जोड़ना सहित कई मुद्दों पर की गई चर्चा

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में उच्च जातियों के लिए राज्य आयोग के माननीय सदस्य श्री जय कृष्ण झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च वर्ग के गरीब एवं पिछड़े परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विकासात्मक कार्यों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। माननीय सदस्य श्री झा ने बताया कि अन्य वर्गों की भांति उच्च जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं परिवारों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है तथा विभिन्न स्तरों से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। इस क्रम में पहले प्रमंडल स्तर पर बैठक की गई और अब सभी जिलों में बैठक आयोजित की जा रही है। आगे चलकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी बैठकें आयोजित कर सुझाव प्राप्त किए जाएंगे और प्रशासन को अवगत कराया जाएगा ताकि आवश्यक और ठोस निर्णय लिए जा सकें। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री बृजेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता समस्तीपुर श्री रजनीश कुमार राय, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने उच्च जातियों के गरीब एवं पिछड़े परिवारों के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। माननीय सदस्य द्वारा अधिकारियों के सुझावों को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वासन दिया गया।

बिहार

समस्तीपुर मंडल में विभिन्न गाड़ियों के लिए स्वीकृत प्रायोगिक ठहराव

नया विचार समस्तीपुर- रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल अंतर्गत कई गाड़ियों के लिए विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन ठहरावों से स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को प्रमुख गंतव्यों तक आवागमन की और अधिक सुविधा प्राप्त होगी। नव स्वीकृत प्रायोगिक ठहराव निम्न प्रकार से हैं–– 1. गाड़ी संख्या 15215 (मुजफ्फरपुर– नरकटियागंज MEMU एक्सप्रेस) का ठहराव परसा नगर हॉल्ट पर। आगमन – 09:50 बजे प्रस्थान – 09:51 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 2. गाड़ी संख्या 15216 (नरकटियागंज– मुजफ्फरपुर (MEMU) एक्सप्रेस) का ठहराव परसा नगर हॉल्ट पर। आगमन – 14:49 बजे प्रस्थान – 14:50 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 3. गाड़ी संख्या 15705 (कटिहार–दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस) का ठहराव सगौली स्टेशन पर। आगमन – 14:35 बजे प्रस्थान – 14:37 बजे (प्रभावी तिथि -15.09.2025) 4. गाड़ी संख्या 15706 (दिल्ली–कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस) का ठहराव सगौली स्टेशन पर। आगमन – 09:58 बजे प्रस्थान – 10:00 बजे (प्रभावी तिथि -13.09.2025) 5. गाड़ी संख्या 04651 (जयनगर–अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस) का ठहराव मधुबनी स्टेशन पर। आगमन – 04:40 बजे प्रस्थान – 04:42 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 6. गाड़ी संख्या 75215 (जयनगर–रक्सौल (DEMU) का ठहराव रीगा स्टेशन पर। आगमन – 08:08 बजे, प्रस्थान – 08:09 बजे (प्रभावी तिथी- 12.09.2025) 7. गाड़ी संख्या 15507 (दरभंगा–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस) का ठहराव जोगियारा स्टेशन पर। आगमन – 03:31 बजे प्रस्थान – 03:33 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 8. गाड़ी संख्या 15508 (पटना–दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस) का ठहराव जोगियारा स्टेशन पर। आगमन – 00:01 बजे प्रस्थान – 00:03 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 9. गाड़ी संख्या 15561 (दरभंगा–गोमतीनगर अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस) का ठहराव जोगियारा स्टेशन पर। आगमन – 15:34 बजे प्रस्थान – 15:36 बजे (प्रभावी तिथि -13.09.2025) 10. गाड़ी संख्या 15562 (गोमतीनगर–दरभंगा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस) का ठहराव जोगियारा स्टेशन पर। आगमन – 22:38 बजे प्रस्थान – 22:40 बजे (प्रभावी तिथि -14.09.2025) 11. गाड़ी संख्या 75215 (जयनगर–रक्सौल DEMU) का ठहराव कमतौल स्टेशन पर। आगमन – 06:00 बजे प्रस्थान – 06:02 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 12. गाड़ी संख्या 75216 (रक्सौल–जयनगर DEMU) का ठहराव कमतौल स्टेशन पर। आगमन – 22:23 बजे प्रस्थान – 22:25 बजे (प्रभावी तिथि -12.09.2025) 13. गाड़ी संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर विशेष ट्रेन) का ठहराव बगहा स्टेशन पर। आगमन – 09:28 बजे प्रस्थान – 09:30 बजे (प्रभावी तिथि -14.09.2025) 14. गाड़ी संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम विशेष ट्रेन) का ठहराव बगहा स्टेशन पर। आगमन – 14:20 बजे प्रस्थान – 14:22 बजे (प्रभावी तिथि -15.09.2025) इन ठहरावों से समस्तीपुर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

समस्तीपुर

जयनगर-दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का किशनपुर स्टेशन पर ठहराव प्रारंभ

समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को किया रवाना नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  आज दिनांक 11 सितम्बर 2025 को किशनपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13225/13226 (जयनगर–दानापुर–जयनगर) इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ माननीया सांसद (लोकसभा) श्रीमती शांम्भवी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीया सांसद महोदया ने किशनपुर स्टेशन पर 12:30 बजे गाड़ी के ठहराव की हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुरुआत की।  उन्होंने इसे क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे यात्रियों को यात्रा में और अधिक सुविधा प्राप्त होगी। इस ठहराव से किशनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को प्रतिदिन जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर एवं दानापुर सहित अन्य प्रमुख गंतव्यों तक सीधी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर रेलवे प्रशासन के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समस्तीपुर

उप विकास आयुक्त ने किया बुथों का निरीक्षण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आज दिनांक को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र उप विकास आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी, 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र सुश्री शैलजा पांडे द्वारा ताजपुर प्रखंड अंतर्गत अति संवेदनशील (Vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की बाधा या भय के बिना अपने मतदानाधिकार का प्रयोग करने हेतु माहौल बनाए रखने पर बल दिया गया। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों का निरंतर फील्ड विजिट कर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, शिकायतों का संज्ञान लें और रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top