Hot News

September 13, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: मधेपुरा में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, मंत्री ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का किया वादा

Bihar News: मधेपुरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का माहौल चुनावी रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी के बीच स्टेडियम “2025… फिर से नीतीश” के नारों से गूंज उठा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: घर से बुलाकर युवक को गोली मारकर की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने गया-रजौली स्टेट हाईवे किया जाम

Gaya Ji Crime News: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में 17 वर्षीय युवक शिवम कुमार की अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

समस्तीपुर

रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

नया विचार न्यूज़ रोसड़ा /समस्तीपुर-  रोसड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सत्य प्रकाश, अवर न्यायाधीश प्रथम सह अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी प्रथम सिकेंद्र पासवान, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रूबी कुमारी समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।रोसड़ा न्यायालय में लंबित कुछ 742 वादों में नोटिस निर्गत किया गया जिसमें आपराधिक सुलहनीय 82 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें नापतोल के एक वादों से ₹5000 वसूला गया। बिजली से संबंधित 20 वादों में नोटिस निर्गत किया गया जिसमें 15 वादों का निष्पादन किया गया जिसमें कुल 1लाख 68 हजार 468 रुपया वासुला गया।5532 बैंक वादों में नोटिस किया गया जिसमें कुल 491 बैंक बाद का निष्पादन किया गया जिसमें कुल एक करोड़ 20 लाख 28 हजार 434 समझौता राशि के विरोध 97 लाख 16 हजार 928 तत्काल वसूली की गई टेलीफोन के 65 वादों में नोटिस जारी किया गया था जिसमें एक बाद का निष्पादन किया गया जिसमें₹2000 वसूला गया।

समस्तीपुर

दुर्गा पूजा समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 

 नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत अंतर्गत सरायरंजन बाजार में शनिवार को दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से पूजा समिति का गठन, पूजा पंडाल का भव्य निर्माण कराने, पंडाल को सुंदर तरीके से सजाने, माता दुर्गा की मूर्ति को अच्छा लूक देने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां काली स्थान के निकट विगत 25 सालों से अधिक समय से वे लोग माता दुर्गा की भव्य मूर्ति को स्थापित कर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।इस साल भी अन्य सालों की तरह विशेष तरीके से पूजा करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति के अध्यक्ष योगेंद्र महतो, सचिव राज कुमार राम, कोषाध्यक्ष रामानंद साह , परमानंद साह, विकास कुमार,सुरेंद्र राम, सुनील राम, जीवन राम, सुरेंद्र राम, सरवन राम, सुमित राम, पंकज राम, प्रदीप राम, मदन राम, विनोद राम, अर्जुन राम ,राजेंद्र राम, महेश्वर राम, देवन राम , किशन रामचंद्र राम सहित पूजा समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समस्तीपुर

मतदाता जागरूकता को लेकर नाटक का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। आज समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी जिला जनसंपर्क कार्यालय, समस्तीपुर के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशा त्याग कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना तथा समाज को नशामुक्त बनाना है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, नेताओं के बीच नोकझोंक, कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई

Bihar Assembly Elections: जमुई में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर बिहार प्रशासन के मंत्री और पूर्व एमएलसी के बीच तीखी बस हो गई। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BIhar News: अंचल अमीन ने भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Darbhanga News: दरभंगा में सदर अंचल के अमीन ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बोधगया पहुंची भाजपा सांसद बांसुरी, विपक्ष पर साधा निशाना; कहा- NDA के आने से जंगलराज का अंत हुआ

Bihar Assembly Election 2025: बोधगया में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचीं बांसुरी स्वराज ने कहा कि 2005 में एनडीए के आने के साथ ही बिहार में जंगलराज का अंत हुआ और विकास का नया दौर शुरू हुआ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: बोधगया पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, बोले-संतों का अपमान करना मूर्खता, ऐसी चीजों से बचना चाहिए

Pt. Dhirendra Krishna Shastri In Gayaji: बोधगया पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संतों के बारे में अपमानजनक बातें करना मूर्खता है और किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Govt Job 2025: बिहार में लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों पर भर्ती, समय सीमा बेहद नजदीक; तुरंत भर दें फॉर्म

Bihar Lab Technician Recruitment: स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ओर से लैब टेक्नीशियन और सीनियर लैब टेक्नीशियन पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top