Hot News

September 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-राजद से बिहार के सम्मान को खतरा, कुशासन का नुकसान उठाना पड़ा

PM Modi in Purnia Bihar Live Updates: पूर्णिया पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

PM Modi: बिहार के सीमांचल से प्रधानमंत्री का देश को संदेश- घुसपैठ खत्म करने की मोदी की गारंटी

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल होकर बिहार में बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में सीमांचल के सबसे बड़े जिले में आए तो यहां से पूरे देश, विपक्ष के साथ दुनिया को नई गारंटी दी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की पुनर्बहाली प्रक्रिया जारी, 2035 ने की अपील, 402 को मिली स्वीकृति

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को, जो पूर्व में हड़ताल के कारण बर्खास्त किए गए थे, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर दिया जा रहा है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: डुमरावां दोहरा हत्याकांड, निर्दोष परिजनों का आमरण अनशन, उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

डुमरावां गांव में 7 जुलाई को हुई दोहरा हत्या के मामले में परिजनों ने बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि उनके निर्दोष बच्चों को झूठे मामलों में फंसाया गया है।

समस्तीपुर

सी बी सी एस सेमेस्टर 2, सत्र 2024 -28 कला, वाणिज्य एवं विज्ञान का परीक्षा सम्पन्न 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा द्वारा आयोजित सी बी सी एस सेमेस्टर 2, सत्र 2024 -28 कला, वाणिज्य एवं विज्ञान का परीक्षा केंद्र एस एम आर सी के कॉलेज, समस्तीपुर में संत कबीर कॉलेज समस्तीपुर एवं ग्रामीण प्रतिष्ठान संस्था बिरौली, समस्तीपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया था।  परीक्षा का सफल संचालन प्रधानाचार्य/ केंद्राधीक्षक डॉ देवेंद्र नारायण निराला के नेतृत्व में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में दिनांक 15/09/2052 ई० को संपन्न हुआ।परीक्षा विभाग से जुड़े परीक्षा नियंत्रक डा० भरत कुमार शाह, सह परीक्षा नियंत्रक प्रो० अशोक कुमार, कार्यालय सहायक मनोज कुमार ‘निराला’, राज कुमार एवं विनोद की भूमिका परीक्षा संचालन में शत् प्रतिशत रहा।डा० शहनाज प्रवीण एवं डा० सुरेन्द्र कुमार राय का कुशल प्रबंधन में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी समर्पित भाव से परीक्षा संचालन में अहम भूमिका निभाया इस पवित्र कार्य में सहयोग हेतु सभी कर्मियों के प्राचार्य सह केन्द्राधीक्षक ने आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित किया।

समस्तीपुर

अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : सोमवार को समस्तीपुर अनुमंडल सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की तृतीय तिमाही बैठक आयोजित की गई ।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंतर्गत सभी थानाध्यक्ष, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी (एस॰सी/एस॰टी॰) ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित थें।बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी थाना क्षेत्रो सें प्राप्त आवेदनो की क्रमवार समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिये।

समस्तीपुर

जनसंख्या की दृष्टि से हिंदी विश्व की तीसरी भाषा,  संविधान के द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : जनसंख्या की दृष्टि से हिंदी भाषा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। इसीलिए इसको संविधान के द्वारा अविलंब राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए। उक्त बातें केएसआर कॉलेज सरायरंजन में सोमवार को आयोजित हिंदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं नेकहीं। हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित एवं अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने हिन्दी के वैश्विक महत्व को देखते हुए प्रशासन के द्वारा हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा अवश्य मिलना चाहिए। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश कुमार झा ने कहा कि आजादी के पचहत्तर वर्षों बाद भी देश की आत्मा संविधान,देश का हृदय न्यायपालिका और देश का शरीर संसद की भाषा आज तक अंग्रेजी होने से देश आज भी गुलामी की दासता से मुक्त नहीं हो सका है। विशिष्ट अतिथि डॉ .गगनदेव चौधरी ने हिंदी को सर्वाधिक मधुर और वैज्ञानिक भाषा बतलाया। हिन्दी विभाग के प्रो. शेखर प्रसाद चौधरी ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का हवाला देते हुए बताया कि संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की अनुशंसा की गई है, लेकिन पूरी तरह से राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं दिये जाने से आज तक सभी प्रशासनों ने क्षेत्रीय विरोध के बहाने हिन्दी को राष्ट्रभाषा नहीं बनने दिया गया। प्रो. हरे कृष्ण चौधरी के संचालन में हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ.उषा कुमारी,प्रो. मनोज कुमार झा, प्रो. पवन कुमार चौधरी, डॉ.सुवंश कुमार चौधरी, डॉ.भरत राय, डॉ. देवेन्द्र झा, आदि ने संबोधित किया। मौके पर अधिकांश महाविद्यालय कर्मी मौजूद थे।

समस्तीपुर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अभियंत्रण दिवस पर याद किए गए महान अभियंता एम. विश्वेश्वरैया 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण में सोमवार को अभियंत्रण दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के असिमो क्लब, जो कि संस्थान का तकनीकी क्लब है, द्वारा किया गया। प्रत्येक वर्ष यह दिवस हिंदुस्तान रत्न से सम्मानित महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए मनाया जाता है। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित यह समारोह न केवल उनकी उपलब्धियों को श्रद्धांजलि देने के लिए था, बल्कि छात्रों में नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए भी था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आर. एम. तुगनायत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अजीत कुमार, जो वर्तमान में विद्युत आपूर्ति प्रखंड, दलसिंहसराय में पदस्थापित हैं और एनआईटी अगरतला से विद्युत अभियंत्रण में बी.टेक स्नातक हैं, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने छात्रों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर एम तुगनायत, ने इस वर्ष अभियंत्रण दिवस की थीम नवाचार, स्थिरता एवं डिजिटल परिवर्तन पर छात्रों को विस्तृत रूप से संबोधित किया एवं उन्होंने छात्रों को सृजनशीलता, नवाचार और समस्या समाधान की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।कुमार सागर और अजीत कुमार ने अपने प्रेरणादायक भाषणों में अभियंताओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।  समारोह का मुख्य आकर्षण एक तकनीकी प्रश्न मंजूषा प्रतियोगिता रही, जिसमें 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने तकनीकी ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल में हुआ। इस सफल आयोजन ने न केवल सर एम. विश्वेश्वरैया की स्मृति को श्रद्धांजलि दी, बल्कि जीईसी समस्तीपुर के छात्रों में नवाचार, टीम भावना और शैक्षणिक उत्कृष्टता की संस्कृति को और सशक्त बनाया।

समस्तीपुर

भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल में कार्यशाला का हुआ आयोजन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल के द्वारा कार्यशाला का आयोजन मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदनपूरी के रायपुर बुजुर्ग स्थित आवास पर किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने की। कार्यक्रम में आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवारा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर बूथ पर मनाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में घर-घर संपर्क अभियान के जिला संयोजक हरेराम झा, भाजपा सरायरंजन विधानसभा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रामाकांत राय और वीणा साह ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के नेता को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश झा, मंडल महामंत्री कुंदन सिंह और दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी और रंजीत राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार उर्फ हरि प्रसाद, वीरेंद्र राय, अभिषेक गौतम, कन्हाई लाल साह, घनश्याम सिंह, शंभु सिंह और सोहन राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

राजद की बैठक में तेजस्वी यादव के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के हुंडहिया पेट्रोल पंप के नजदीक आरव होटल में सोमवार को उजियारपुर लोकसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की बैठक उजियारपुर संगठन प्रभारी राजेश्वर महतो के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी नेताओं ने आगामी 20 सितंबर को तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार अधिकार यात्रा का मुसरीघरारी में होने वाली तेजस्वी यादव का जन संवाद पर चर्चा हुई। बैठक को मुख्य अतिथि उजियारपुर संगठन चुनाव प्रभारी गोविंदपुर के विधायक मोहम्मद कमरान ने संबोधन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महा गठबंधन की प्रशासन बनाने का आह्वान किया। वहीं अन्य नेताओं ने अभी से ही बूथ जीतो चुनाव जीतो पर रणनीति बनाने पर जोर दिया। नेताओं ने केंद्र व राज्य की प्रशासन का लोकतंत्र पर हमला व वोट चोरी समेत जन विरोधी नीतियों को विस्तार से रखा। बैठक को विधायक रण विजय साहु, प्रदेश अतिपिछड़ा अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नसीम अब्दुल्लाह, युवा राजद जिला महासचिव कैफ़ी आज़मी नैयर, रामबाबू चौरसिया, जवाहर राय, राम श्रेष्ठ राय, अखिलेश राय, रमेश राय, लालबाबू महतो, विष्णुदेव पासवान, रमेश यादव, राजू यादव, मोहम्मद राजा ने संबोधित किया। 

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top