Hot News

September 17, 2025

समस्तीपुर

समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में वीडियो सर्विलांस टीम, स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं अन्य पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्यों के दौरान उनकी भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी श्री विजय कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर तथा राज्य कर संयुक्त आयुक्त द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निगरानी कार्य, वीडियोग्राफी, स्टैटिक निगरानी, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे, ताकि जिले में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : 8 लाख की सुपारी और 5 दिन की रेकी, हत्या की साजिश रचने वाले दो सौतेले भाई गिरफ्तार

Bihar : भाई की हत्या के लिए दो सौतेले भाइयों ने 8 लाख की सुपारी दी थी। इसके लिए 5 दिन से रेकी की जा रही थी, लेकिन एक गलती ने योजना पर पानी फेर दिया। अब कई हथियार भी जब्त किए गए हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BBOSE Class 12th: बीबीओएसई 12वीं के लिए दिसंबर सत्र की उत्तर कंजी हुई जारी, 18 सितंबर से दर्ज कराएं आपत्ति

BBOSE Class 12th Answer Key OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं दिसंबर सत्र की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 8 दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार ने लगाई प्रशासन से गुहार

Bihar: लापता मजदूर की मां रामरती देवी ने बताया कि बेटा रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन उसी रात से उसका कोई पता नहीं चल पाया। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar ACB Action: मुजफ्फरपुर में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bihar:  विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके से ₹20 हजार की नकदी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: ‘राजद कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी बन गई’, चिराग पासवान ने कसा तंज; तेजस्वी यादव को भी घेरा

Bihar Politics: चिराग पासवान ने कहा कि 243 सीटों पर लड़ने की बात जब मैं करता हूं तो कहा जाता है कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन जब तेजस्वी यादव ऐसा कहते हैं तो यह भी दर्शाता है कि महागठबंधन में खींचतान है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ‘छात्रों का कर्ज माफ, अब हमारी भी सुध लें सीएम’, डीआरसीसी कर्मियों ने लगाई सरकार से गुहार

Bihar News: कर्मियों का कहना है कि जब राज्य प्रशासन अन्य विभागों के कर्मचारियों का वेतन संशोधित कर रही है तो उनके साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। उन्हें भी सम्मानजनक वेतन दिया जाना चाहिए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: भागलपुर में बाढ़ राहत राशि में बड़े पैमाने पर घोटाला, अपात्र लोगों के खाते में पहुंचे सात-सात हजार

Bihar News: कहलगांव और पीरपैंती प्रखंड में करीब 55 से 60 फीसदी ऐसे परिवारों को राशि दी गई जिनके घर ऊंचे इलाके में हैं और जिन तक बाढ़ का पानी कभी पहुँचा ही नहीं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: समस्तीपुर में तालाब में नहाने के दौरान तीन युवक डूबे, एक की मौत; मां-बाप का था इकलौता पुत्र

Bihar: बताया गया कि मृतक कमल राज अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह इंटर में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता मुकेश महतो राजमिस्त्री का काम करते हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top