Bihar News: वैशाली के भैरोपुर गांव में नाबालिग को चोर समझकर पीटा, इलाके में मची सनसनी
वैशाली जिले के भैरोपुर गांव में ग्रामीणों ने 16 वर्षीय नाबालिग रोहित कुमार को चोर समझकर पूरी रात पीटा। मानसिक रूप से कमजोर रोहित घर से भटक गया था और गांव में घूम रहा था।

