Hot News

September 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर; दो की मौत व एक गंभीर

Bihar News: हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष मेला में बेटे संग पहुंचे मुकेश अंबानी, पिंडदान किया; शनिवार को राष्ट्रपति आएंगीं

पितृपक्ष मेला में पिंडदान करने के लिए देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे। उनकी सुरक्षा को लेकर गया पुलिस की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। शनिवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गयाजी आएंगी। पढ़िए पूरी समाचार…

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: 36 साल से सेवा दे रहे होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Bihar News: दिनेश पांडे ने वर्ष 1989 में होमगार्ड सेवा ज्वाइन की थी और करीब 36 साल से लगातार सेवा दे रहे थे। पिछले चार माह से वह दुर्गावती थाने में ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार

नवरात्रि मेला के अवसर पर मैहर स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर–  नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों का 05 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है। 1. मुजफ्फरपुर से 22 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2025 तक खुलने वाली 19052 मुजफ्फरपुर- वलसाड एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंच कर 11.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 2. वलसाड से 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2025 तक खुलने वाली 19051 वलसाड- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहूंच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 3. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2025 तक खुलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10.40 बजे पहुँच कर 10.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। 4. रक्सौल से 27 सितम्बर से 04 अक्टूबर, 2025 तक खुलने वाली 15267 रक्सौल- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 11.20 बजे पहुँच कर 11.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

समस्तीपुर

रोजगार एवं परामर्श शिविर में 85 युवाओं को मिली नौकरी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के केएसआर कॉलेज सरायरंजन में शुक्रवार को आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार झा ने किया। इस रोजगार शिविर में टाटा मोटर्स, सुजुकी मोटर्स, कृष्णा मारुति, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन और डेल्फी टीवीएस जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोक्ताओं ने हिस्सा लिया। युवा जंक्शन सरायरंजन की टीम के द्वारा विभिन्न योग्यता और कौशल के आधार पर 194 उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के बाद एचआर ने टाटा मोटर्स के लिए 52, सुजुकी मोटर्स के लिए 08, कृष्णा मारुति के लिए 10, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 04, माइक्रोफाइनेंस के लिए 05 और मोबाइल निर्माण क्षेत्र के लिए 06 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया, सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को युवा जंक्शन सरायरंजन, सरैया चौक की टीम द्वारा उनकी जॉइनिंग प्रक्रिया में सहायता प्रदान की जाएगी। प्राचार्य विपिन कुमार झा ने ग्रामीण युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा। कार्यक्रम में प्लेसमेंट ऑफिसर कोमल रानी, केंद्रीय प्रबंधक अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रबंधक अभिषेक कुमार, उजाला कुमारी, शानू कुमार, विवेक आर्यन, बबली कुमारी, स्मिता शर्मा उपस्थित थे। यह रोजगार शिविर ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: ‘Gen-Z लोकतंत्र बचाएंगे’ राहुल गांधी के बयान पर मंगल पांडेय ने कसा तंज, कहा- अटपटा और अनुचित

राहुल गांधी के ‘Gen-Z लोकतंत्र बचाएंगे’ वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी अटपटे बयान देने के लिए ही जाने जाते हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: भाजपा सांसद ने बताया क्या है राहुल गांधी की फितरत?, जेन-जी आंदोलन को लेकर पूछे यह सवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी योजनाबद्ध तरीके से देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। क्योंकि, जनता उन्हें वोट नहीं देती। वह मानते हैं कि प्रदेश और देश में राज करने का पट्टा उनके परिवार को मिला हुआ है।  

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: प्रसव पीड़ा से मौत, मुआवजे का चेक बाउंस…गुस्से में विधायक और परिवार ने सड़क पर काटा बवाल; खूब हंगामा

Bihar News:  विधायक विजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने रमेश चौक जाम कर दिया और बीच सड़क पर धरना देते हुए कहा कि डॉ. लालसा सिंहा ने धोखाधड़ी की है। पढ़ें पूरा मामला

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: गोपालगंज में छत की ढलाई बनी काल, करंट की चपेट में ठेकेदार व दो मजदूरों की मौत; गांव में मातम

Bihar Accident: हादसे की सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजन प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: दरभंगा में डायरिया का कहर! दो लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार; गांव में हड़कंप

Bihar Hindi News Today: बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने और मौत की समाचार के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कई परिवार बीमारी से बचने के लिए गांव छोड़कर पलायन भी कर रहे हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top