Hot News

September 20, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जहानाबाद में पांच रुपये के लिए सब्जी विक्रेता की हत्या, विरोध में महागठबंधन ने निकाला कैंडल मार्च

Bihar News: माले के घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ने कहा कि सत्ता-संपोषित अपराधियों ने यह घटना अंजाम दी है और यह निराशाजनक है कि चार दिन बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: राजस्व महा अभियान आज हुआ समाप्त, अब तक आए 44 लाख 42 हजार आवेदन; जानें

Bihar: यह महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में चला। विभाग ने बताया कि अब ये सेवाएं बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार चुनाव: पलटू बाबू बनकर नीतीश ने पलट दीं सियासत की बाजियां, दसवीं बार फिर से सीएम के दावेदार

Bihar elections: बिहार चुनाव में ग्राउंड रिपोर्ट पर आए विजय त्रिपाठी अपने आकलन में बता रहे हैं कि इस बात इन चुनावों में नीतीश फैक्टर कितना अहम है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: गिद्धौर-जमुई बाईपास पर गड्ढों से हादसे, चालकों ने सड़क जाम कर लगाए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे

Bihar News: प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: कामेश्वर धार्मिक न्यास ट्रस्ट के अगले ट्रस्टी होंगे कपिलेश्वर सिंह और राजेश्वर सिंह, कोर्ट का आया फैसला

Bihar: कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी के निधन के पश्चात, कपिलेश्वर सिंह और राजेश्वर सिंह ही कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास के ट्रस्टी होंगे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: पटना में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, तीसरा घायल; विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

Patna Road Accident News: दो युवकों की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। जानिए, पूरा मामला…

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lalu Family: रोहिणी को मिला तेज प्रताप यादव का साथ, कहा- मेरी बहन पर किसी ने ऊंगली उठाई तो चलेगा सुदर्शन चक्र

Bihar Election: बिहार के सियासी गलियारे में आज लालू परिवार सुर्खियों में है। कारण है कि रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव। पिछले दो दिनों से नाराज चल रहीं रोहिणी के समर्थन में तेज प्रताप यादव उतर चुके हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: ‘फिर से भाजपा में शामिल होना चाहिए’, पवन सिंह को लेकर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

Bihar Election: आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा कि पवन सिंह ने मुझे अपने साथ हुई घटनाओं के बारे में बताया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: 18 करोड़ की लागत से बनेगा थावे इको पार्क, वन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया शिलान्यास

Bihar News: वन मंत्री ने कहा कि पार्क में पर्यावरण-अनुकूल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। सोलर लाइट से पार्क की रोशनी की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

समस्तीपुर

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का हुआ शुभारंभ, डीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

 25 सितम्बर को चलेगा विशेष सफाई अभियान नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : जिले में “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियान का स्वच्छता लोगो का भी अनावरण किया गया। डीएम श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता को अपनाए। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 25 सितम्बर को सुबह 8 से 9 बजे तक जिले के सभी पंचायतों, प्रखंडों, जिला स्तरीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और हाट-बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को पंचायत और प्रखंड स्तर पर विविध गतिविधियाँ आयोजित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश भी दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय ने कहा कि स्वच्छता अच्छे संस्कारों की नींव है। उन्होंने जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का आह्वान किया और लोगों को व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि देशभर में यह कार्यक्रम वर्ष 2017 से हर साल 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष 2025 का थीम “स्वच्छोत्सव” है, जिसके अंतर्गत क्लीन एंड ग्रीन फेस्टिवल पर बल दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और उत्सवों को शून्य कचरा व पर्यावरण अनुकूल बनाना है। अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा साइकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता का संदेश दिया गया। मौके पर डी.आर.डी.ए. निदेशक आशुतोष आनंद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, ग्रामीण विकास विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top