Hot News

September 22, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : चिराग का RJD नेता तेजस्वी पर तंज, हर बार कहते हैं ‘सरकार बनाने जा रहे हैं’; लेकिन हार जाते हैं

Vaishali News : हाजीपुर में डीशा की बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा और कहा कि वे हर बार कहते हैं कि हम प्रशासन बनाने जा रहे हैं, लेकिन पिछली बार चुनाव हार गए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : तरारी विधानसभा के मुद्दों पर आरा में जनसंवाद, विधायक ने 120 गांवों के लोगों की सुनीं समस्याएं

Ara News :  तरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल प्रशांत ने रविवार को आरा में रह रहे तरारी के मूल निवासियों के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने प्रवासी मतदाताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

समस्तीपुर

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दरभंगा प्रमंडल आयुक्त ने की समीक्षा, समस्तीपुर की प्रगति पर जताई संतोष

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में निर्वाचक सूची के प्रेक्षक – सह- आयुक्त दरभंगा प्रमंडल कौशल किशोर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रमंडल आयुक्त श्री किशोर ने मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन एवं शुद्धिकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता ही चुनाव की पारदर्शिता की गारंटी है। इसलिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से लेकर मृत या स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन तक हर कार्य में पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने जिले में अब तक हुए कार्यों को संतोषजनक बताते हुए और अधिक तेजी से अभियान चलाने का निर्देश दिया। प्रमंडल आयुक्त ने बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के कार्यों की भी समीक्षा की और कहा कि बीएलओ की सक्रियता ही मतदाता सूची की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन हो सके। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और बताया कि सभी निर्वाचन संबंधी गतिविधियां योजना के अनुरूप प्रगति पर हैं तथा आगामी समय में इसे और तेज गति से पूरा किया जाएगा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : कलश शोभा यात्रा में शामिल किशोर की नदी में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित संगम घाट पर सोमवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल 16 वर्षीय किशोर की बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics : सांसद खेल महोत्सव में खेला, उद्घाटन के दौरान बैडमिंटन कोर्ट में धड़ाम से गिरे पूर्व सांसद

औरंगाबाद में सांसद स्पोर्ट्स महोत्सव के उद्घाटन के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह अचानक बैडमिंटन कोर्ट में फिसलकर गिर पड़े। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन चुनावी साल होने की वजह से इस घटना पर लोग मजेदार चुटकियां ले रहे हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News : अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग

Jamui News : जमुई में भाकपा (माले) ने अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ सालाना किराये पर प्रशासनी जमीन दिए जाने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश का पुतला दहन किया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lalu Family: रोहिणी आचार्य बोलीं- यह लोग मेरे खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे, मुझे टिकट नहीं चाहिए

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद प्रमुख के परिवार में खींचतान की अटकलें तेज हैं। तेज प्रताप यादव पहले से ही नाराज चल रहे हैं। इस बीच रोहिणी आचार्य ने फिर से बड़ा बयान दे दिया है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: मुर्गी फार्म से उठ रही बदबू के खिलाफ बवाल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम; पुलिस की जीप पर पथराव

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: सासाराम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

Bihar Crime: आरोपी युवक की पिटाई की सूचना मिलते हीं डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: Prashant Kishor ने लगाया आरोप, किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं अशोक चौधरी? Nitish Kumar

कांग्रेस से जनता दल यूनाईटेड में आए डॉ. अशोक चौधरी किसी भी समय मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी जीत के आसार नजर आने लगे हैं।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top