Hot News

September 23, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में खादी को नई उड़ान: चरखा-करघा पर 90 फीसदी अनुदान, सस्ती ऋण सुविधा से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

बिहार प्रशासन की यह योजना खादी उत्पादकों को लाभान्वित करने के साथ-साथ राज्य की खादी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।

समस्तीपुर

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025: मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न

डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 24 सितंबर से पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण प्रारंभ नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी डिस्ट्रिक्ट लेवल मास्टर ट्रेनर एवं असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कुल 326 स्त्री व पुरुष मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने मास्टर ट्रेनरों से बारी-बारी से प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी की जांच की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण का बुकलेट उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे आगामी प्रशिक्षण में पोलिंग पार्टियों को सही ढंग से मार्गदर्शन कर सकें। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण 24 सितंबर बुधवार से शहर के संत कबीर महाविद्यालय के 21 कमरों में कोटी वार प्रारंभ होगा, जिसमें मॉक पोल की प्रक्रिया एवं चुनाव कराने की बारीकियां से अवगत कराया जाएगा। मतदान से पूर्व मॉक पोल अनिवार्य है। पोलिंग एजेंट का 15 मिनट तक इंतजार किया जाएगा, पोलिंग एजेंट की अनुपस्थित रहने पर पोलिंग पार्टी की उपस्थिति में मॉक पोल होगा। मॉक पोल में प्रत्येक प्रत्याशी को कम से कम एक-एक वोट और कुल 50 वोट डालने होंगे। इसके बाद मतगणना कर ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर पीठासीन पदाधिकारी रिपोर्ट-1 तैयार करेंगे, एजेंटों से हस्ताक्षर कराएंगे और कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट मशीन को सील कर वास्तविक मतदान शुरू करेंगे। डीएम ने सभी मास्टर ट्रेनरों को यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाए। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की विशेष सुविधा सुनिश्चित की जाए। साथ ही वीवीपैट पर्चियों की गिनती, आपातकालीन परिस्थितियों के प्रबंधन तथा मतदान केंद्रों पर शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम श्री कुशवाहा ने कहा कि मास्टर ट्रेनरों की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके प्रशिक्षित होने से ही पोलिंग पार्टियों को सही प्रशिक्षण मिलेगा और निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं सफल हो सकेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोशांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, ओएसडी अली इकराम, डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन, डीपीओ (एसएमएस) प्रेम शंकर झा, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य प्रशिक्षक सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम, अंजनी कुमार पांडेय, पवन कुमार, मंगलेश कुमार, कुमार लोकआशीष सहित बड़ी संख्या में स्त्री एवं पुरुष मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

समस्तीपुर

दिव्यांगजन प्रभात फेरी व साइकिल रैली से मतदाता जागरूकता का संदेश

दिव्यांगजनो ने शहर वासियों को मतदाता जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक समावेशन का दिया संदेश नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :– बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय स्वीप प्लान के अंतर्गत मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा दिव्यांगजन प्रभात फेरी व दिव्यांगजन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली समाहरणालय परिसर से सुबह 8 बजे शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पटेल गोलंबर के रास्ते बीआरबी कॉलेज तक गई और अंततः पटेल मैदान में समाप्त हुई। रैली को एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार राय और सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी सोनाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला भर से लगभग 45 दिव्यांगजन और जीविका की ओर से कई साइकिल सवार स्कूली छात्राएं रैली में शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्वच्छता और मतदाता जागरूकता फैलाना था, बल्कि दिव्यांगजन और अन्य समुदायों के सामाजिक समावेशन को भी बढ़ावा देना था। रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहर के प्रमुख मार्गों पर मतदाता जागरूकता संदेश फैलाए।प्रतिभागियों ने मतदाता होने के अधिकार, चुनाव में सक्रिय भागीदारी और समाज में दिव्यांगजनों की भूमिका पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में समरसता और जिम्मेदार नागरिक निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए साइकिल सवार दिव्यांगजन, जीविका दीदी एवं स्कूली छात्राएं मौजूद थी।

समस्तीपुर

एसडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य ने तैयारियों का लिया जायजा 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत नरघोघी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन 27 सितंबर को तय हुआ है। श्री साह के आगमन को लेकर नरघोघी में तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि श्री साह के द्वारा कई जिले के सहकारिता विभाग एवं भाजपा के मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं श्री साह के आगमन से पूर्व नरघोघी हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड का भी निर्माण शुरू करा दिया गया है।श्री साह के आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हेलीपैड निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए सदर एसडीओ दिलीप कुमार, समस्तीपुर दक्षिणी भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर सरायरंजन के बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के सहयोगी शिवकुमार सिंह, विशाल कुमार, दीपक महाराज, शानू ठाकुर आदि उपस्थित थे।

समस्तीपुर

शांति समिति की बैठक में दिए गए कई निर्देश

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना परिसर में मंगलवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शांति व आपसी सद्भाव के बीच दुर्गा पूजा मनाएं। बैठक में बताया गया कि दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। धीमी एवं मध्यम आवाज वाले साउंड बजाने की अनुमति होगी। दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को वालंटियर रखने का भी निर्देश दिया गया। वहीं पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई , ताकि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान करने में मदद मिल सके। पूजा पंडाल में किसी भी नेतृत्व दल का गीत व संभावित प्रत्याशी की तस्वीर लगाना गैर कानूनी माना जाएगा। इस क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर जारी निर्देश के बारे में विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी गई। इस दौरान सदस्यों ने सरायरंजन चौक के अलावा अन्य स्थानों पर अवैध रूप से संचालित ऑटो पार्किंग को हटाने की मांग अधिकारियों से की, ताकि पूजा के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। मौके पर मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, मुखिया मो. अलाउद्दीन, पूर्व प्रखंड प्रमुख राम प्रवेश राय, कुमार विश्वनाथ, संजय कुमार राय, मुखिया नवीन कुमार सिंह, मुकेश झा, अशोक ईश्वर,मुकेश कुमार , ललन ईश्वर, पूर्व सरपंच वैधनाथ ठाकुर, एसआई रवींद्र कुमार दुबे, रविकांत कुमार रवि, संजय दास आदि मौजूद थे।

समस्तीपुर

ओज और उत्साह के सशक्त कवि थे दिनकर 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि दिनकर की कृतियां राष्ट्रीय चेतना,देश प्रेम, स्वाभिमान, सौंदर्य एवं सामाजिक समता –समरसता के प्रतीक हैं। वे ओज और उत्साह के कवि थे। वहीं शिक्षिका शुभम कुमारी ने कहा कि दिनकर छायावादोत्तर हिंदी काव्य जगत में वैसे प्रथम कवि हुए,जिन्होंने कविता को छायावाद की रूमानी कुहेलिका से बाहर निकाल, उसे आमजन के व्यापक संदर्भों एवं सरोकारों से जोड़ा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक– शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र कवि दिनकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आयोजित समारोह को शिक्षक राज कुमार, ज्योति कुमारी,अंबिका कुमारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: वाल्मीकिनगर को 1100 करोड़ की सौगात, CM नीतीश ने किया शिलान्यास, बोले- विकास से बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने वाल्मीकिनगर में करीब 1100 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police : दरोगा अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 1799 पदों पर निकाली वैकेंसी; इस तारीख से करें आवेदन

Bihar : बिहार में दारोगा बनने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी समाचार है। पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के कुल 1799 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया है। अब दो दिन बाद से ऑनलाइन फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Police SI Job: बिहार पुलिस एसआई के करीब 1800 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 सितंबर से करें आवेदन

Bihar Police SI Recruitment 2025 Notification: बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 अधिसूचना जारी हुई है। इस भर्ती में करीब 1800 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जर्जर सड़कों को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ कहकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क और स्टेडियम की मरम्मत व विकास कार्य शुरू नहीं होता, वे वोट नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और नेताओं के बड़े-बड़े विकास के दावे गांवों की वास्तविक तस्वीर से मेल नहीं खाते।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top