Bihar Politics : नवादा में जाम से मिलेगी मुक्ति, 174 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ओवरब्रिज; हुआ भूमि पूजन
Nawada News : नवादा शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 174.43 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। बुधवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।