Hot News

September 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: ट्रक कंटेनर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशितों ने फोरलेन जाम किया

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव पुल के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर की चपेट में आने से परेव गांव निवासी उपेंद्र कुमार चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए पटना-आरा फोरलेन पर जाम लगा दिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला को लगी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में 27 वर्षीय स्त्री चांदनी कुमारी को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उसके गर्दन के नीचे कंधे के पास लगी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: शिव मंदिर प्रांगण में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, युवक के दोनों पैर में लगी गोली

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में 18 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी।

अपराध, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर ह”त्याः बदमाशों ने नजदीक से सीने में मारी 3 गोलियां, वारदात के बाद बदमाश फरार

मुखिया समर्थकों ने शव को रख समस्तीपुर बेगूसराय एनएच 28 को किया जाम  नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर : जिले में गुरुवार की शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए उजियारपुर प्रखंड के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मुखिया मनोरंजन गिरी पिछले दो टर्म से लगातार करिहारा पंचायत के मुखिया पद पर थे। उस पर पिछले महीने उजियारपुर में ही विक्रम गिरी के हुए हत्याकांड में मामले मुख्य आरोपी होने का आरोप था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने हत्या की पुष्टि की है।घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुखिया मनोरंजन गिरी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज था और वह लंबे समय से विवादों में घिरा रहता था। हत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मनोरंजन गिरी की क्षेत्र में दबंग वाली छबी थी।वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने मे जुटी है!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top