Hot News

September 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइआइटी पटना में बनेगा रिसर्च पार्क और केंद्रीय अनुसंधान सुविधाएं होगी उपलब्ध, प्रधानमंत्री आज रखेंगे आधारशिला

– आइआइटी पटना में तीसरे चरण की अवसंरचना विकास परियोजनाओं का शिलान्यास आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे – कार्यक्रम पटना के उर्जा भवन में आयोजित किया जायेगा, मौजूद रहेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व बिहार के कई मंत्री व अधिकारी संवाददाता, पटना आइआइटी पटना के तीसरे फेज के विभिन्न डेवलपमेंट का शिलान्यास शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को आइआइटी पटना के तीसरे चरण के निर्माण कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. यह कार्यक्रम उर्जा भवन में आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व बिहार प्रशासन के अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद रहेंगे. करीब 644.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस तीसरे चरण में अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र, प्रयोगशालाएं, छात्रावास और शिक्षक-स्टाफ आवास जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित की जायेंगी. कुल प्रस्तावित निर्मित क्षेत्रफल 1,26,462 वर्ग मीटर होगा. इसकी जानकारी शुक्रवार को एनआइटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से छात्रों और शोधकर्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान की बेहतर व्यवस्था मिलेगी. इससे संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को भी फायदा मिलेगा. इस परियोजना से आइआइटी पटना न केवल बिहार बल्कि पूरे पूर्वी हिंदुस्तान में उच्च शिक्षा और तकनीकी अनुसंधान का नया केंद्र बनेगा. बिहार का कोई भी स्टूडेंट यहां आकर रिसर्च पार्क का लाभ ले सकते हैं. साथ ही स्टार्टअप के लिए जगह की व्यवस्था भी करायी जायेगी. मौके पर एनआइटी पटना के निदेशक प्रो पीके जैन, प्रो एके ठाकुर, डॉ एनके तोमर, डॉ अरविंद कुमार झा, प्रो प्रकाश चंद्रा के साथ अन्य लोग मौजूद थे. रिसर्च पार्क किया जायेगा विकसित, बिहार के लोगों को मिलेगा फायदा: रिसर्च पार्क विकसित किया जायेगा. इसके लिए 95.20 करोड़ की राशि लगेगी. इसमें छात्रों के लिए स्टार्टअप की सुविधा के साथ अनके प्रोडक्ट को मेन्यूफैक्चरिंग की व्यवस्था की जायेगी. डीन एकेडमी प्रो एके ठाकुर ने बताया कि आइआइटी पटना को पांच सौ एकड़ भूखंड उपलब्ध कराया गया था. फेज वाइज डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है. तीसरे फेज में अनेक कार्य होने हैं, उन्हीं कार्यों की आधारशिला प्रधानमंत्री रखेंगे. लड़कों के छात्रावास के लिए 238.20 करोड़ और लड़कियों के छात्रावास के लिए 53.36 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं. छात्रावासों की संख्या बढ़ाने के बाद यहां पर छात्रों की क्षमता 6500 की हो जायेगी. अभी चार हजार स्टूडेंट्स स्ट्रेंथ है. छात्रावास बन जाने के बाद बीटेक व एमटेक के सीटों में बढ़ोत्तरी होगी. इसके बाद एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण भी किया जायेगा. इसके लिए करीब 59.32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. विदेशी स्टूडेंट्स के लिए भी बनेगा हॉस्टल विदेशी स्टूडेंट्स का एडमिशन लेना आसान हो जायेगा. अंतरराष्ट्रीय छात्रावास भी बनेगा. इसमें सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 100 कमरों का छात्रावास विदेशी स्टूडेंट्स के लिए बनेगा. आइआइटी पटना में प्रत्येक राज्य के स्टूडेंट का एडमिशन होता है. विदेशी स्टूडेंट्स का एडमिशन अभी तक नहीं है. व्यवस्था होने से यहां भी विदेशी स्टूडेंट्स पढ़ाई कर सकते हैं. तीसरे फेज में मुख्य सुविधाएं इस प्रकार होंगी: 1.अनुसंधान व प्रयोगशाला अवसंरचना: रिसर्च पार्क और अनुसंधान सुविधाएं 2. शिक्षण व अधिगम सुविधाएं: -शिक्षा प्रौद्योगिकी केंद्र (सीइटी) -व्याख्यान भवन -शैक्षणिक भवन 3.छात्र सुविधाएं: छात्रावास (लड़कों के लिए 2000 छात्रों की क्षमता) छात्राएं छात्रावास (500 क्षमता) अंतरराष्ट्रीय छात्रावास (250 क्षमता) विवाहित छात्रों के लिए छात्रावास (स्टूडियो अपार्टमेंट) स्विमिंगपूल आदि 4.शिक्षक एवं कर्मचारी आवास – संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर की योजना भी इस परियोजना का हिस्सा है, जिससे एक समर्पित और प्रेरक शैक्षणिक परिवेश सुनिश्चित किया जा सके. यह विस्तार परियोजना हिंदुस्तान प्रशासन की उच्च शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने की प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है और आइआइटी पटना को अनुसंधान, नवाचार तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आइआइटी पटना में बनेगा रिसर्च पार्क और केंद्रीय अनुसंधान सुविधाएं होगी उपलब्ध, प्रधानमंत्री आज रखेंगे आधारशिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुचायकोट में इ-रिक्शा पलटने से तीन महिला यात्री घायल

गोपालगंज. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के समीप शुक्रवार को एक इ-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में तीनों स्त्री यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयीं. इनका इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल स्त्रीओं की पहचान हेमबरदाहा गांव निवासी सीमा देवी, प्रीति देवी और प्रतिभा देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान सीमा देवी की स्थिति गंभीर बतायी गयी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुचायकोट में इ-रिक्शा पलटने से तीन स्त्री यात्री घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इटखोरी में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश

इटखोरी. इटखोरी में शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया. देखते ही देखते डेली मार्केट में सन्नाटा पसर गया. बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. किसानों के अनुसार बारिश से हरी सब्जियों को नुकसान हो रहा है. इस बार आलू से लेकर फूलगोभी व अन्य सब्जियों का खेती प्रभावित हो रही है. रोज-रोज बरसात से दुर्गा पूजा के तैयारी में खलल पड़ रहा है. पंडालों की सजावट की तैयारी में बाधा उत्पन्न हो रहा है. पंडाल के बाहरी हिस्से में सजावट नहीं हो रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इटखोरी में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारिश से कच्चा घर ध्वस्त, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

प्रतापपुर. प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से गुरुवार की शाम प्रतापपुर पंचायत के शिवपुर गांव निवासी योगेंद्र हिंदुस्तानी का कच्चा घर ध्वस्त हो गया. इससे घर में रखे खाद्य सामग्री व अन्य सामान बर्बाद हो गये. वहीं घर के लोग बाल-बाल बच गये. समय पर लोग नहीं निकलते, तो अनहोनी हो सकती थी. योगेंद्र ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पक्का मकान नहीं बना पा रहे हैं. आवास की मांग लगातार की जा रही है. पत्नी सुनैना देवी के नाम पर आवास सूची में है, लेकिन अब तक लाभ नहीं मिला. पंचायत सचिव हमेशा टाल मटोल करते हैं. भुक्तभोगी ने उपायुक्त से अविलंब आवास योजना का लाभ दिलाने व मुआवजा की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारिश से कच्चा घर ध्वस्त, बाल-बाल बचे परिवार के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनूठा है घोष परिवार का शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान

चतरा. शहर के नगवां सुरही मुहल्ला स्थित घोष परिवार का शारदीय नवरात्र पूजा अपने-आप में अनूठा है. परिवार के सदस्य अपने घर में मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. दुर्गा पूजा बंगाली रिति-रिवाज से होती है. परिवार के लोग षष्ठी को शंख ध्वनि, उल्लू ध्वनि व ढाक के अद्भूत मिश्रण के साथ संध्या काल में बेलवरण की पूजा करते हैं. पूजा की शुरूआत स्व वीरेंद्रनाथ घोष ने 1970 में की थी. यहां 55 वर्षो से पूजा-अर्चना हो रही है. परिवार के सभी सदस्य पूजा में होनेवाले खर्च का वहन स्वयं करते हैं. पूजा के सफल संचालन में मिरेंद्र नाथ घोष, विभूतिनाथ घोष, विश्वजीत घोष, सोमेंद्र नाथ घोष, सुभाष घोष, अभिषेक घोष, अभिजीत घोष, कमला घोष, विप्लव, सोलीना, मधुलीमा, विविशा, कल्पना, अभिनव समेत अन्य लगे हुए हैं. महाष्ठमी तिथि को 108 श्वेत कमल पुष्प से मां की अराधना होती है. पुष्प कोलकाता से मंगाया जाता है. साथ ही मां दुर्गा की अराधना शुद्ध घी के 108 दीपक जला कर की जाती है. वहीं विशेष आरती की जाती है. घोष परिवार की ओर से दसवीं तिथि को घर की स्त्रीओं द्वारा मां दुर्गा को सिंदूर लगाने की परंपरा है. इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर का आदान-प्रदान करती हैं. सुहाग की रक्षा की कामना करते हुए मां दुर्गा को विदाई दी जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनूठा है घोष परिवार का शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रखंड के सीएचओ को मिला प्रशिक्षण

प्रतिनिधि, खूंटी. मुरहू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ आशुतोष तिग्गा की अध्यक्षता में सीनी और एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सहयोग से प्रखंड के सभी सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने उन्हें मातृ-मृत्यु दर और शिशु-मृत्यु दर कम करने को लेकर जानकारी दी. ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक राजेश मिश्रा ने मातृ-मृत्यु दर और बाल मृत्यु दर को कम करने, गैर संचारी रोग से बचाव और उपचार, कूपोषण, पोषक आहार, किशोर किशोरी के साफ-सफाई एवं व्यवहार परिवर्तन आदि पर विस्तार से जानकारी दी. मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुरहू प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार, प्रखंड डेटा प्रबंधक अश्विनी कुमार, सीनी संस्थान के जिला प्रोग्राम समन्वयक संगीत मिश्रा और ग्राम पंचायत सुपरवाइजर प्रशांत कुमार, कम्यूनिटी मोबिलाइज़र नवीन, सुशीला व अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रखंड के सीएचओ को मिला प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व मंत्री ने की मृतक मजदूर के परिजनों से मुलाकात

हंटरगंज. पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता शुक्रवार को हंटरगंज पहुंचे. इस दौरान वह औरू पंचायत के काशी केवाल गांव पहुंचे और मृतक मजदूर शीतल यादव के परिजनों से मिले और आर्थिक मदद की. साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बिहार के कैमूर जिला के मुठानी गांव स्थित राधाकृष्ण होटल में सोने के दौरान ट्रक होटल में घुस गया था, जिससे शीतल यादव की मौत हो गयी थी. पूर्व मंत्री नावाडीह पनारी पंचायत के नौकाडीह भी पहुंचे, जहां बारागावां क्षेत्र के राजद नेता राजेश यादव उर्फ पंडित की मौत पर दुख व्यक्त किया. साथ ही परिजनों से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव समेत कई उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व मंत्री ने की मृतक मजदूर के परिजनों से मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नावाडीह के बाजोबार में 61 वर्षों हो रहा है पूजा का आयोजन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार में 61 वर्षो से दुर्गा पूजा होता आ रहा है. यहां पूजा की शुरुआत वर्ष 1964 में हुई. गांव के कोलकाता में काम करनेवाले कुछ दिहाड़ी मजदूरों ने यहां पूजा की शुरुआत की थी. यहां पहली बार 25 पैसे की लागत से पूजा की शुरू की गयी. इसके बाद धीरे-धीरे इसका स्वरूप बढ़ता गया. अब पूजा के आयोजन में 10 लाख रुपये का खर्च होता है. भव्य पूजा पंडाल के अलावा आकर्षक लाइटिंग यहां की जाती है. स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रत्येक वर्ष नाटक का मंचन होता है. 1978 से यहां नाटक की शुरुआत हुई. यहां धार्मिक व सामाजिक नाटक प्रस्तुत किये जाते हैं. समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि पूजा में नावाडीह के अलावा बाजोबार, डमोल, जगरनाथी, चौथा, बोगासड़म, कसियाडीह, अंबाडीह, तिलरा समेत कई गांव के लोग सहयोग करते हैं. इस बार आकर्षक पंडाल का निर्माण हो रहा है. सुबह-शाम महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. पूजा को सफल बनाने में समिति के सचिव भुवनेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनराज दांगी, अशोक साव के अलावा राजेश दांगी, रघुवीर दांगी, तारकेश्वर राणा, महावीर प्रसाद, हरिनारायण मिश्रा, गोवर्धन राणा, महादेव राणा, रामा दांगी, उमेश यादव, विश्वजीत दांगी, दिगंबर प्रसाद समेत उक्त गांव के सभी लोग लगे हुए हैं. इसके अलावा प्रखंड के पत्थलगड्डा सुभाष चौक, नोनगांव, लेंबोइया मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नावाडीह के बाजोबार में 61 वर्षों हो रहा है पूजा का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोयलांचल में भव्य बने हैं दुर्गा पूजा पंडाल

प्रतिनिधि, पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल में दुर्गापूजा की धूम है. बचरा, बेंती व बहेरा के पूजा पंडाल अब मूर्त रूप ले चुके हैं. पिपरवार की सार्वजनिक दुर्गा पूजा का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र है. इस वर्ष पूजा समिति की ओर से बड़ा पंडाल का निर्माण कराया गया है. जिससे कि दर्शनार्थियों को पूजा में परेशानी न हो और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इधर, बेंती व बहेरा में भी पूजा पंडाल बन कर तैयार हैं. अब इन तीनों पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. सप्तमी तिथि को पूजा पंडालों के पट खोले जायेंगे. इधर, बचरा दुर्गा पूजा स्थल पर मेला लगाने का काम जारी है. सीसीएल अधिकारी व पिपरवार पुलिस रोजाना पूजा पंडाल व मेला स्थल का निरीक्षण कर पूजा समिति को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं. वहीं, स्वर्ण जयंती क्रीड़ांगन में सुरक्षा के बीच रावण के पुतला का निर्माण किया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारी व पूजा समिति के सदस्य शरारती तत्वों पर नजर बनाये हुए हैं. जानकारी के अनुसार इस वर्ष बचरा में अष्टमी, नवमी व दसमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बचरा दुर्गा पूजा के दौरान मेला में नवमी व विजयादशमी के दिन हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है. इस भीड़ को नियंत्रित रखना पूजा समिति व पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोयलांचल में भव्य बने हैं दुर्गा पूजा पंडाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलएस : कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प

डी=18 मुजफ्फरपुर. एलएस कॉलेज में स्वच्छ हिंदुस्तान, स्वस्थ हिंदुस्तान अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चला. यह विशेष अभियान पूरे एक पखवाड़े तक चलेगा. प्राचार्य प्रो कनुप्रिया के नेतृत्व में 32 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने श्रमदान किया और परिसर की सफाई की. कैडेट्स ने कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल भी की. एनसीसी पदाधिकारी ले डॉ राजीव कुमार ने बताया कि अभियान से कैंपस को प्लास्टिक मुक्त व हरा-भरा रखने का प्रयास कर रहे हैं. मौके पर डॉ आनंद सिंह, एनसीसी कॉलेज इकाई के अंडर ऑफिसर अनमोल झा, अंडर ऑफिसर सना खातून, सार्जेंट पुष्पांजलि, सलमान, मेजर अनुराग आनंद सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एलएस : कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top