Hot News

September 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:विक्रम गिरि की हत्या में नामजद थे करिहारा के मुखिया मनाेरंजन

Samastipur News:उजियारपुर : थाना क्षेत्र के सातनपुर से गुजरने वाले एनएच 28 स्थित पानी टंकी के समीप गुरुवार की देर शाम चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में मुखिया की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किये हैं. जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष अजीत कुमार पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये. बताया जाता है कि मृत मुखिया मनोरंजन गिरि का दामन भी पूर्व से दागदार रहा है. 21 अगस्त को माधोडीह गांव में विक्रम गिरि की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी. इसमें मुखिया नामजद अभियुक्त बनाये गये थे. जबकि एक सप्ताह पूर्व सातनपुर निवासी मो. इम्तियाज ने थाने में आवेदन देकर उन्हें व विक्रम गिरि के चाचा संजीत गिरि को जान मारने का धमकी देने का आरोप मुखिया पर लगाया था. चांदचौर करिहारा पंचायत के दो बार मुखिया रहे. वर्ष 2016 में पहली बार मुखिया पद पर चुने गये. जबकि दूसरी बार वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल की. बताते हैं कि प्रखंड के 28 पंचायतों में चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरि दबंग मुखिया के रूप में जाने जाते थे. तीन बच्ची के सर से उठा पिता का साया सदर अस्पताल समस्तीपुर से मुखिया का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया. पत्नी व मां के चीत्कार से वातावरण गमगीन बन गया. बताते हैं कि मुखिया मनोरंजन गिरि की तीन लड़की है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:विक्रम गिरि की हत्या में नामजद थे करिहारा के मुखिया मनाेरंजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाये गये सर्च अभियान के दौरान दो शराब तस्कर को एक साथ के साथ 33 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा माधोपुर रोड पर खर्रा निवासी जनार्दन यादव के पुत्र दिलखुश कुमार को एक बाइक पर सवार 30 लीटर तथा लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास से वैशाली जिला को राघोपुर वार्ड नंबर 19 निवासी रामइकबाल राय के पुत्र रंधीर राय को 3.600 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दोकरिया मोड़ के पास से कजरा आजाद नगर मुसहरी निनवासी भिखारी मांझी के पुत्र गुलशन मांझी, रामसीर निवासी महेंद्र मांझी के पुत्र प्रमोद मांझी, सूर्यगढ़ा निवासी मो हलीम के पुत्र मो शमशेर, जगदीशपुर निवासी केदार महतो के पुत्र धनंजय कुमार व गोरेलाल महतो के पुत्र मेघनाथ कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. ————————————————— शराबी गिरफ्तार सूर्यगढ़ा. नगर परिषद सूर्यगढ़ा क्षेत्र में काजी टोला मोहल्ला से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया. थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि ब्रह्मदेव साव के पुत्र नवल साव को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 282/25 के तहत मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी. ——————————————— डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में 4 दिन से लापता युवक का कुएं से शव बरामद, हत्या की आशंका

Bihar News: बिहार में औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र में 4 दिन से लापता 25 वर्षीय मोहम्मद रेयाज का शव शुक्रवार को कुएं से बरामद किया गया. यह घटना मदनपुर बाजार से सटे मिश्र बिगहा गांव स्थित पानी टंकी के पास हुई. ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना दूसरों तक पहुंचाई, जिसके बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और SDPO की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने पर एसडीपीओ सदर 2 चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. परिजनों की चिंता और हत्या की आशंका मृतक के परिजनों ने बताया कि रेयाज मदनपुर बाजार में चिकन की दुकान चलाता था. 22 सितंबर की रात वह बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों ने मदनपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शव की हालत देखकर परिवार ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई. मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी, जिससे गला दबाकर हत्या होने का अनुमान लगाया जा रहा है. रेयाज के पिता दो साल पहले सड़क दुर्घटना में मारे गए थे. इसके बाद बड़े भाई की एक साल पहले संदेहास्पद मौत हुई थी. परिवार की जिम्मेदारी रेयाज के कंधों पर थी। वह अपनी चिकन की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, जिसमें दो छोटे भाई उसकी मदद करते थे. अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी रेयाज के निधन के बाद परिजनों पर आ गई है. पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा. फिलहाल शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के पहलुओं की पुष्टि करने के लिए हर पहलू पर छानबीन जारी है. Also Read: बिहार में SI की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला, 10 महीने पहले हुई थी शादी The post Bihar News: बिहार में 4 दिन से लापता युवक का कुएं से शव बरामद, हत्या की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Elections 2025: ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार’, चुनाव को लेकर निरहुआ ने लांच किया कैंपेन सॉन्ग 

Bihar Elections 2025: हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के नेता और  भोजपुरी  सिंगर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने बिहार चुनाव को लेकर कैंपेन सॉन्ग लांच किया है. जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वाहवाही लूट रहा है. बिहार में नवंबर के महीने में चुनाव होने वाला है.  देखो, बिहार का रफ्तार… स्त्री का सम्मान, झूमे सभी किसान,बुजुर्ग और जवान, बच्चों की मुस्कान,सेहत, शिक्षा और सुरक्षा, पेंशन का उपहार,हर घर खुशियां बांट रहे हैं हर दिन मोदी-नीतीश कुमार।रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार, नई पीढ़ी का नया है बिहार।#रफ्तार_पकड़_चुका_बिहार… pic.twitter.com/TKBOujjFRb — Dr. Prem Kumar (मोदी का परिवार) (@DrPremKrBihar) September 26, 2025 गीत में ट्रक ड्राइवर बने हैं निरहुआ निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर “रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार” चुनावी गीत रिलीज किया है जिसमें एक्टर ने एनडीए प्रशासन के कामों का जिक्र किया है और बिहार के बदलते स्वरूप का श्रेय एनडीए प्रशासन को दिया है. गीत की टैगलाइन है “रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार, नई पीढ़ी का नया है बिहार.” चुनावी गीत में निरहुआ खुद ट्रक ड्राइवर बने हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बीजेपी में हैं निरहुआ चुनावी गीत को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्टर ने लिखा, “बिहार में युवाओं के सपने हो रहे साकार! रोजगार के नए अवसर और विकास की रफ्तार, एनडीए प्रशासन के साथ.” बता दें कि निरहुआ एनडीए प्रशासन का हिस्सा है. साल 2019 में एक्टर आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से हार गए थे, लेकिन 2022 के उपचुनावों में एक्टर ने आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. 2024 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से निरहुआ और धर्मेंद्र यादव का मुकाबला हुआ और निरहुआ को हार का मुंह देखना पड़ा.  इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: इंतजार हुआ खत्म, आ गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, भभुआ से लल्लू तो मोहनिया से दिवाना को मिला टिकट The post Bihar Elections 2025: ‘रफ्तार पकड़ लिहले बा बिहार’, चुनाव को लेकर निरहुआ ने लांच किया कैंपेन सॉन्ग  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेनू के अनुरूप पौष्टिक भोजन दें : बीडीओ

प्रतिनिधि, कर्रा. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में मध्याह्न भोजन को लेकर स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई.जिसमें बीडीओ ने कहा कि सभी विद्यालयों के छात्रों को नियत समय पर मेनू के आधार पर पौष्टिक भोजन प्रदान करें. उन्हें रागी का लड्डू मिले यह सुनिश्चित करें. विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. किचेन गार्डन विकसित करें. सभी विद्यालयों में मोरिंगा का पौधा लगायें. पूरक पोषाहार के तहत सप्ताह में दो दिन अंडा या फल अवश्य दें. उन्होंने कहा कि प्रति कार्यदिवस पर एसएमएस नहीं करनेवाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. वहीं कम संसाधनों में भी अच्छा कार्य करने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया जायेगा. बीडीओ ने सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया. कहा कि प्रखंड स्तर पर अच्छे कार्य करनेवाले शिक्षकों और रसोइयों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में बीइइओ विजया लक्ष्मी, बीपीओ मनमोहन साहू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेंद्र भगत, वरीय शिक्षक विनय कुमार सिंह, सुजीत कुमार पाढ़ी सहित अन्य उपस्थित थे. स्टीयरिंग कमेटी सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठकB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मेनू के अनुरूप पौष्टिक भोजन दें : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga: बेला मोड़ से एफसीआइ गोदाम तक अंधकार में डूबा रहता वीआइपी रोड

दरभंगा. बेला मोड़ से एफसीआइ गोदाम तक वीआइपी रोड रात में अंधकार में डूबा रहता है. करीब डेढ़ माह से इस जगह का एक दर्जन स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ है. शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है. शाम के बाद विशेषकर कोचिंग करके घर जाने वाले शिशु-बच्चियां यहां से भयपूर्ण माहौल में निकलते हैं. बताया जाता है कि पिछले एक माह में कई छात्राओं से यहां पर मोबाइल छिनतई की घटना हो गयी है. बता दें कि दरभंगा स्टेशन एवं बस स्टैंड के बीच रातभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है. अंधकार में लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी होती है. बताया जाता है कि यह समस्या पथ निर्माण विभाग के कारण बनी है. पथ निर्माण विभाग पुराने पोल पर लगे तार को नये पोल लगा पर शिफ्ट कर दिया है. लेकिन, स्ट्रीट लाइट को पुराने पोल पर ही छोड़ दिया गया है. बिजली कनेक्शन हटा लिये जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है. स्ट्रीट लाइट लगाने व मरम्मती का जिम्मा नगर निगम के अधीन इइएसएल का है. नगर निगम शिफ्टिंग का कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जाने की बात कह रहा है. इस बावत जब इइएसएल के प्रतिनिधि के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो स्वीच ऑफ बताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga: बेला मोड़ से एफसीआइ गोदाम तक अंधकार में डूबा रहता वीआइपी रोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : धनौजी के कृष्णनंदन हत्याकांड में तीन को उम्रकैद की सजा, सुनवाई के समय तीन आरोपी हुए फरार

अनुसंधानकर्ता ने छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दायर किया था आरोप पत्र मृतका की पत्नी ने ग्यारह लोगों के विरूद्ध वर्ष 2022 में दर्ज करायी थी प्राथमिकी मोतिहारी . तृतीय सत्र न्यायालय के न्यायाधीश कमलेश चंद्र मिश्र ने हत्या के एक मामले की सुनवाई कर तीन आरोपी को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सश्रम करावास सहित विभिन्न धाराओं में पचीस पचीस हजार रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया है. जुर्माना नहीं भरने पर दो वर्षों का अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है. वहीं सूचिका को पीड़ित घोषित करते हुए पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के अंतर्गत मुआवजा देने का आदेश दिया है.सजा पाने वालों में पकड़ीदयाल धनौजी के मनोज सिंह उर्फ पप्पु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, उर्फ श्रीराम सिंह, शामिल है. धनौजी के ही कृष्णनंनद सिंह की पत्नी निर्मला देवी ने पांच मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि वह पति व भैंसूर रामअयोध्या सिंंह के साथ अपने दरवाजे पर बैठी थी.उसी समय हरवे हथियार से लैस होकर प्रभाकर, प्रिंस, मंगल यादव, जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, मनोज सिंह, सियाराम सिंह व धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने आकर पति कृष्णनंदन को लाठी व फरसा से मारने लगे. भैंसुर के साथ पति को बचाने गयी तो दोनों को भी जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी हुए कृष्णनंदन को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. निर्मला के आवेदन पर पकड़ीदयाल थाने में ग्यारह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी. अनुसंधानकर्ता द्वारा साक्ष्य के आधार पर छह आरोपियों के विरूद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया. सुनवाई के दौरान तीन आरोपी फरार हो गये., जिसका पृथक वाद कर विचारण किया जा रहा है. शेष आरोपियों के विरूद्ध आरोप गठित कर सत्र वाद संख्या 960-22 दर्ज कर मामले की सुनवाई की गयी. अभियोजन पक्ष से एपीपी मो मोईनुल हक तथा वरीय अधिवक्ता डा नरेंद्र देव ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलिले सुनने के बाद न्यायालय ने सजा के बिंदु पर फैसला सुनाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : धनौजी के कृष्णनंदन हत्याकांड में तीन को उम्रकैद की सजा, सुनवाई के समय तीन आरोपी हुए फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा-अर्चना, मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुपौल. नवरात्र पर्व के पांचवें दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गांधी मैदान, बड़ी दुर्गा स्थान निराला नगर, माल गोदाम में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है. रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक पंडाल से मंदिर दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है. नवरात्रि को लेकर प्रतिदिन संध्या आरती के समय मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मेला कमेटी की ओर से भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि स्कंदमाता शेर पर विराजमान रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं. उन्होंने कहा कि माता की पूजा-अर्चना स्नान कर विधिपूर्वक करने से तथा “देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” मंत्र का जाप करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गांधी मैदान मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नवरात्रि उत्सव को बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लगातार नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी. नवरात्रि पर्व के इस पांचवें दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा. आस्था और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की हुई पूजा-अर्चना, मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोर्ट के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, मची अफरा-तफरी

दंडाधिकारी के साथ की गयी थी भारी पुलिस बल की तैनाती सहरसा. शुक्रवार को पासवान चौक, महर्षि मेंही आश्रम रोड, शिवपुरी वार्ड नंबर पांच में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गयी. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की गयी. बताया जाता है कि आवेदक राजकिशोर राय ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर प्रशासनी जमीन पर अतिक्रमण का मामला दर्ज कराया था. मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित खेसरा संख्या वाली जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा. अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंडाधिकारी के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. प्रशासनिक कार्रवाई देख कई लोगों ने खुद ही अपने मकान और दुकानों को तोड़कर हटाना शुरू कर दिया. हालांकि कार्रवाई को लेकर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अवधेश प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस जमीन को प्रशासनी बताया जा रहा है. वह निजी जमीन है. उन्होंने दावा किया कि जमीन की उन्होंने विधिवत खरीद की है और इसके दाखिल-खारिज की रसीद भी नियमित रूप से कटा रहे हैं. जमीन का राजस्व प्रशासन ले रही है. अंचल अमीन की जांच प्रतिवेदन में भी जमीन को निजी बताया गया है. ऐसे में जमीन को प्रशासनी घोषित कर देना न्यायसंगत नहीं है. अधिवक्ता ने सवाल उठाया कि जब राजस्व वसूला जा रहा है और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी है, तो आखिर इस जमीन को प्रशासनी मानकर लोगों को बेघर करने की कार्रवाई कैसे की जा रही है. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी तरह से उच्च न्यायालय के आदेश के तहत की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोर्ट के आदेश पर हटाया गया अतिक्रमण, मची अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालिका विद्यापीठ में निकाली गयी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी

सेवा धर्म के तहत किया गया पौधारोपण लखीसराय. बालिका विद्यापीठ स्थित विद्या भवन के प्रांगण में शुक्रवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक उल्लास का संगम देखने को मिला. जहां बाल भवन की नन्हीं बालिकाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा स्तुति के साथ किया गया. इस दौरान मंदिर प्रांगण ‘जय माता दी’ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पौराणिक कथा का सजीव मंच प्रस्तुति किया. जिसमें बताया गया कि जब महिषासुर नामक राक्षस ने स्वर्ग एवं पृथ्वी पर आतंक मचा रखा था और देवगण भी भयभीत हो उठे थे, तब देवी दुर्गा प्रकट हुई. नौ रातों तक चले युद्ध के बाद दसवें दिन देवी ने महिषासुर का वध कर बुराई की विजय का संदेश दिया. मौके पर बाल भवन की नन्हीं बालिकाओं ने गरबा, डांडिया, नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी. बालिकाओं की सजीवता, ऊर्जा एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया. कार्यक्रम को सभी ने अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया. कार्यक्रम में विशेष रूप से प्राचार्य कविता सिंह एवं बाल भवन प्रभारी नैना पासवान उपस्थित रहीं. दोनों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन कर कार्यक्रम को गरिमामयी बताया. वहीं इस दौरान विद्यालय परिसर में वन विभाग के सहयोग से ‘सेवा धर्म’ के अंतर्गत राष्ट्रीय पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया गया. छात्राओं, शिक्षकों एवं वन विभाग के अधिकारी उत्तम कुमार, वनरक्षी कुमोद कुमार, फॉरेस्ट गार्ड मुन्ना कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनिल शर्मा आदि ने मिलकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश के साथ पौधारोपण किया. मौके पर प्राचार्य श्रीमती सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार है. यदि हमें स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण चाहिए तो पौधारोपण ही इसका सबसे सरल उपाय है. विद्यालय परिवार ने आज जो पौधे लगाये हैं उनकी देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है. यह पौधा आरे वाले पीढ़ियों के लिए हमारी अमूल्य धरोहर होंगे. ———————————————————————————————————————————- डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बालिका विद्यापीठ में निकाली गयी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top