Hot News

September 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आप 20 साल पीछे जाएँ तो… ‘नो हैंडशेक विवाद’ पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने तोड़ी चुप्पी

Salman Agha breaks silence on IND vs PAK Handshake controversy: हिंदुस्तान पाकिस्तान के बीच एक पखवाड़े से चली आ रही विवादों की कड़ी का आज समापन हो जाएगा. 14 सितंबर को हैंडशेक विवाद से शुरू हुआ दोनों टीमों का एशिया कप 2025 अभियान तीसरे मैच में इसकी छाया के साथ समाप्त होगा. हालांकि लोगों के जेहन से यह शायद ही मिटे, क्योंकि इसके पीछे पहलगाम में हुए आतंकी हमला और उससे उपजा हिंदुस्तान का क्रोध था. हिंदुस्तान से मिल रही लगातार हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नखरे दिखाए तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपमानजनक और भड़काऊ इशारे. लेकिन सूर्या के हाथ न मिलाने की चोट पाकिस्तान को गहरी लगी है. इस मामले पर उनके पूर्व क्रिकेटरों ने खूब बातें कीं, वहीं मौजूदा खिलाड़ियों ने भी मैदान पर इशारों के जरिए अपनी नाराजगी जताई. हिंदुस्तान-पाकिस्तान फाइनल से एक दिन पहले पाकिस्ताान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस विषय पर अपनी राय रखी. क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं- सलमान अली आगा पिछले दो हफ्तों से प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने के बाद फाइनल मुकबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान प्रेस कांफ्रेंस में आए. यह पहली बार था जब उन्होंने खुले तौर पर इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा कभी न देखा और न ही सुना. सलमान ने कहा, “मैं 2007 से पेशेवर क्रिकेट स्पोर्ट्स रहा हूँ और मैंने कभी नहीं देखा कि दो टीमें हैंडशेक न करें. मेरे पिता भी क्रिकेट प्रेमी हैं और उनकी सुनाई गई कहानियाँ भी मैंने सुनी हैं. आप 20 साल पीछे जाएँ तो भी ऐसा कोई मामला नहीं मिला. मुझे नहीं पता कि ऐसा पहले कभी हुआ हो. हिंदुस्तान और पाकिस्तान ने पहले भी मुकाबले स्पोर्ट्से हैं, जब परिस्थितियाँ वर्तमान से भी कठिन थीं तब भी खिलाड़ी हैंडशेक किया करते थे. मेरा मानना है कि एक-दूसरे के साथ हैंडशेक न करना क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है” फाइनल से पहले नहीं हुआ फोटोशूट प्री-फाइनल कॉन्फ्रेंस में सलमान ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि फाइनल से पहले ‘कप्तानों का फोटोशूट’ भी नहीं हुआ. इस पर पाक कप्तान ने सीधा जवाब दिया, “उन्हें जो करना है करें, हम अपने प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे. यह उनका फैसला है. हम इस पर कुछ नहीं कर सकते.” खैर, इस टूर्नामेंट में अब तक हिंदुस्तान और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने आ चुके हैं और दोनों बार हिंदुस्तान ने आसानी से जीत दर्ज की है. पहली बार ग्रुप स्टेज में 14 सितंबर को 7 विकेट से और फिर सुपर 4 में 6 विकेट से शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तानी आत्मविश्वास को तोड़ा. अब एक बार फिर से फाइनल में दोनों की भिड़ंत हो रही है. अब इस मैच की जीत ही सबसे ज्यादा ज्यादा मायने रखती है.  फाइनल के लिए हिंदुस्तान और पाकिस्तान की टीमें हिंदुस्तान: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे. पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, हसन नवाज, सुफियान मुकीम. ये भी पढ़ें:- Abhishek Sharma: रोहित, रिजवान, रैना सबका रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा, IND vs PAK मैच में धव्स्त होंगे ये 7 कीर्तिमान IND vs PAK Final: बरसेंगे रन या गेंद बनेगी काल, दुबई की पिच पर कौन करेगा कमाल, जानें मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग XI Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: इस जगह मुफ्त में देख सकते हैं हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान महामुकाबला The post आप 20 साल पीछे जाएँ तो… ‘नो हैंडशेक विवाद’ पर पाकिस्तानी कप्तान सलमान ने तोड़ी चुप्पी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

National Daughter’s Day 2025:  बेटियों के बिना हर घर है अधूरा, इन प्यार भरे संदेश के साथ जताएं अपना प्यार 

National Daughter’s Day 2025: कहते हैं बेटियों के बिना घर आंगन सब अधूरा होता है.  अगर बेटियां घर में न हो तो घर का खालीपन कभी दूर नहीं होता है.  ऐसे में आज 28 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय बेटी दिवस के दिन आप भी अपनी बेटियों को बताएं की वो किस तरह स बेहद खास है आपके लिए, क्योंकि घर में बेटियां रहती है तो उन्हें कुछ कहने का मौका नहीं मिलता है लेकिन जैसे ही वो घर से बाहर जाती है.  कहीं पढ़ने या फिर नौकरी करने तो उनकी कमी घर में पिता के साथ साथ पूरे घर वालों को खलती हैं.  ऐसे में आज अपनी बेटियों को अपने दिल की बात इन संदेशों के साथ बताइए.   बेटियों को भेजे ये प्यार भरे संदेश  बेटियां हैं घर की रौनक और खुशी की जान, डॉटर्स डे मुबारक! National daughter day 2025 बेटी का प्यार अनमोल है, उसका साथ हमेशा सुख और उमंग लाता है. National daughter day 2025 बेटी घर की रोशनी है, उसका हर दिन खुशियों से भरा रहे. National daughter day 2025 बेटियां बनाती हैं जीवन को खूबसूरत, उन्हें ढेरों प्यार और आशीर्वाद. National daughter day 2025 बेटी का हंसता चेहरा परिवार की सबसे बड़ी खुशी है. National daughter day 2025 बेटी होती है भगवान की सबसे प्यारी रचना,उससे मिलता है घर को सच्चा सजनातेरा जीवन सदा खुशियों से खिले,डॉटर्स डे पर ढेरों आशीर्वाद मिले National daughter day 2025 बेटियां होती हैं सपनों की उड़ान,जो बनाती हैं हर पल को सुनहरा जहानतू सदा बढ़ती रह सफलता की ओर,डॉटर्स डे मुबारक मेरी जान से भी प्यारी बेटी है दया, ममता और करुणा का रूप,उससे ही होता है परिवार का स्वरूपतेरा जीवन सदा रोशनी से भर जाए,डॉटर्स डे पर ये दुआ दिल से आए यह भी पढ़ें: Shahi Malpua Recipe: घर पर बनाएं एकदम रुई जैसा सॉफ्ट शाही मालपुआ, स्वाद ऐसा की खाने के बाद हर मेहमान करेंगे जमकर तारीफ  यह भी पढ़ें: Benefits Of Coconut Water During Fasting: व्रत में नारियल पानी पीने के फायदे जानकार हो जाएंगे हैरान, हर रोज एक बार जरूर करेंगे पीना शुरू The post National Daughter’s Day 2025:  बेटियों के बिना हर घर है अधूरा, इन प्यार भरे संदेश के साथ जताएं अपना प्यार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Maa Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि के अष्टमी तिथि को करें मां महागौरी के इस दिव्य कथा का पाठ, पल में दूर होगी हर परेशानी

Maa Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि के अष्टमी पर भक्त व्रत रखते हैं और कई लोग कन्याओं को भोजन कराकर अपने व्रत का पारण करते हैं. इस दिन माता महागौरी की विधिपूर्वक पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. पूजा के समय व्रत कथा का पाठ करना अनिवार्य होता है, जिससे व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है. व्रत रखने और कन्याओं को भोजन कराकर उनका सम्मान करने से भी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है. मां महागौरी की व्रत कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां पार्वती ने भगवान शिव को अपना पति पाने के लिए कठिन और लंबी तपस्या की. उन्होंने हजारों वर्षों तक कठोर साधना की, जिसमें उन्होंने जल और अन्न का सेवन बिलकुल बंद कर दिया. इस तपस्या के कारण उनका शरीर धीरे-धीरे काला पड़ गया और लोग उनकी इस कठोर साधना को देखकर आश्चर्यचकित हो गए. मां पार्वती की अटूट भक्ति और तपस्या से अत्यंत प्रभावित होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. तपस्या के समय उनके शरीर के काले पड़ने के कारण महादेव ने गंगा जल से उनका शुद्धिकरण किया. गंगा जल से स्नान करने के बाद उनका शरीर फिर से उज्ज्वल और चमकदार हो गया. इस अद्भुत परिवर्तन के कारण उन्हें महागौरी कहा जाने लगा, जिसका अर्थ है ‘अत्यंत श्वेत और सौम्य देवी’. इस व्रत कथा से यह संदेश मिलता है कि सच्ची भक्ति, कठोर तपस्या और श्रद्धा से किसी भी कठिन लक्ष्य की प्राप्ति संभव है. इसलिए अष्टमी व्रत में मां महागौरी की विधिपूर्वक पूजा और प्रिय भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. ऐसा है मां महागौरी का स्वरूप मां महागौरी का रूप अत्यंत गौर और शांतिपूर्ण है. उनके उज्ज्वल स्वरूप की तुलना शंख, चंद्रमा और कुंद के फूल से की जाती है. उनका सौम्य और दिव्य रूप भक्तों के मन को आकर्षित करता है और उनकी आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. माता महागौरी के प्रमुख मंत्र   “या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”  (स्तुति मंत्र), “श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”  (ध्यान मंत्र) और “ॐ देवी महागौर्यै नमः॥” Also Read: Shardiya Navratri 2025: 29 या 30 सितम्बर, कब है महाष्टमी? यहां देखिए सही तिथि Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Maa Mahagauri Vrat Katha: नवरात्रि के अष्टमी तिथि को करें मां महागौरी के इस दिव्य कथा का पाठ, पल में दूर होगी हर परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर हमला, बोले- कुछ मौलवी भारत में गजवा-ए-हिंद करने की कोशिश में लगे हैं

Bihar Election 2025: बिहार की नेतृत्व में मुस्लिम वोटों को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अपनी न्याय यात्रा के तहत सीमांचल के विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री और बिहार से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने उन पर बड़ा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काकर देश में गजवा-ए-हिंद जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मौलवी जहां-जहां अपनी संख्या अधिक देखते हैं, वहां सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. पटना :” यह कुछ ओलवी मौलवी शुरू से हिंदुस्तान में गजवा ए हिंद करने की कोशिश में लगे हैं।” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तौकी रजा और असदुद्दीन ओवैसी को लिया आड़े हाथ। @girirajsinghbjp #बीजेपी #BJP #BJP4Bihar @asadowaisi #BiharElections2025 pic.twitter.com/vSP8qByCdx — Naya Vichar (@prabhatkhabar) September 28, 2025 गिरिराज सिंह बोले- मरना भी जानता हूं और मारना भी गिरिराज ने कहा, “गलती हमारे पूर्वजों से हुई, 1947 यानि पाकिस्तान बनने के समय मुसलमानों को वहां भेज देना चाहिए था और हिंदुओं को यहां लाना चाहिए था. आज कुछ लोग गलतफहमी में मरने और मारने की बातें कर रहे हैं.” पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चेताया! मरना भी जानता हूं मारना भी जानता हूं… किसे डराने की कोशिश कर रहे? पटना एयरपोर्ट पर गरजे गिरिराज।@girirajsinghbjp @BJP4Bihar #prabhatkhabar @RJDforIndia #BiharElections2025 #biharpolitics #LatestNews pic.twitter.com/VBpmJQFhje — Naya Vichar (@prabhatkhabar) September 28, 2025 Also Read: Bihar Election 2025: अमित शाह ने बताया कब होगा सीट बंटवारे का ऐलान, कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य The post Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह का ओवैसी पर हमला, बोले- कुछ मौलवी हिंदुस्तान में गजवा-ए-हिंद करने की कोशिश में लगे हैं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election Express: डुमरांव में उठा बाइपास का मुद्दा, चौपाल के दौरान आपस में भिड़े पक्ष और विपक्ष

Bihar Election Express: डुमरांव. नया विचार का इलेक्शन एक्सप्रेस शुक्रवार को डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के डुमरांव शहर के नगर भवन परिसर में पहुंचा, चौराहे पर चर्चा के बाद नया विचार चौपाल कार्यक्रम में सभी पाटी के नेताओं ने अपने-अपने मुद्दे की बात को रखा. दूर दराज जगहों से पहुंचे लोगों ने जनप्रतिनिधियों से जमकर सवाल दागा. जिसका मंच पर उपस्थित नेताओं ने जवाब भी दिया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन से जनता ने कई तीखे सवाल पूछा. उन्होंने जवाब देते हुए नीतीश और मोदी प्रशासन की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व मे डुमरांव सहित सम्पूर्ण बिहार के गांवों में गरीब किसान मजदूर सहित समाज के सारे वर्गों का विकास किया है, जो विकसित हिंदुस्तान के साथ-साथ आत्म निर्भर बिहार के कल्पना को साकार करने में सफल होगा. यह आमजन की भावना है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा के चुनाव में फिर से एनडीए की प्रशासन बनेगी. Bihar election express: डुमरांव में उठा बाइपास का मुद्दा, चौपाल के दौरान आपस में भिड़े पक्ष और विपक्ष 8 सड़क के मुद्दे पर चौपाल में ही भड़क गयी जनता डुमरांव शहर मे बाईपास सड़क निर्माण को लेकर जनता ने नेताओं से कई सवाल पूछे लोगो ने कहा कि वर्षो से डुमरांव शहर के बीच से निकलने वाली सड़क की जो दुर्दशा है उससे यहां की जनता काफी नाराज है. इसको लेकर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव से तीखे सवाल भी किए. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सड़क के मरमती कार्य चल रहा है जो बहुत जल्द ही पूरा हों जायेगा. उन्होंने कहा की बिहार प्रशासन ने बिहार के जनता को ठगने का काम किया है. नौजवानों को बेरोजगार बनाया जीविका, रोसोइया, आशा कार्यकताओं का वेतन मान नहीं किया. इस प्रशासन के पास अपना कोई विजन नही है. वही जानता के नोंक-झोंक के बीच विपक्षी पार्टी राजद के सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा की महागठबंधन के प्रशासन में युवाओं के रोजगार दवाई सिंचाई करवाई की प्रशासन बनेगी और पलायन रुकेगा जो एनडीए डबल इंजन की प्रशासन है वो नकलची है. तेजस्वी ने कहा की 200 यूनिट बिजली फ्री हम करेंगे उसे एनडीए ने नकल किया. नावानगर मलई बराज मात्र 10 परसेंट के लिए चालू नहीं हो रहा है प्रशासन जानबूझ कर लटका कर रखी है. मीठी-मीठी बातों से जनता को ठगा गया रालोसपा के अरविंद प्रताप उर्फ बंटी साही डिवेट के दौरान कहा कि डुमरांव के विधायक लोगो को मीठी-मीठी बातों से ठगा है. केंद्र और राज्य प्रशासन के योजनाओं को अपना बता कार पेश कर रहे है. जनता इनके बातों में नहीं आने वाली है. वहीं, जदयू से आए अंजुम आरा के प्रतिनिधि धीरज कुमार ने जनता के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नीतीश प्रशासन ने आधी आबादी स्त्रीओं के लिए डोमोसाइल नीति लागू किया है. मुख्यमंत्री साइकिल योजना से शिक्षा में बढ़ोतरी हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चियों के बीच शिक्षा की दौर बढ़ी है ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों शहरी क्षेत्रों में आजीविका समूह बना कर सब बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है. वही बुजुर्गो के लिए मासिक पेंशन योजना 400 से बढ़ा कार 1100 रुपए कर दिए गए है. इसके साथ ही ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली दीया जा रहा है. डिवेट के दौरान पिंकी पाठक, ओम ज्योति भगत, राजीव भगत, दीपक यादव, बीएल लाल प्रवीण, अंश कुमार, उमेश कुमार गुप्ता रोनियार ने नेताओ से बलिया डेहरी रेल लाइन निर्माण को लेकर अपनी बात रखी और निर्माण की मांग की. विपक्षी पार्टी से सवालों के बौछार में तीखी नोक झोंक होती रही. Also Read: Bihar News: मल्टीनेशनल कंपनी एवरट्रेड इंडिया दरभंगा में लगायेगा प्लांट, स्पोर्ट्स और फुटवियर प्रोटक्ट का होगा उत्पादन The post Bihar Election Express: डुमरांव में उठा बाइपास का मुद्दा, चौपाल के दौरान आपस में भिड़े पक्ष और विपक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Durga Ashtami 2025 Mata Mahagauri Ki Aarti Lyrics: दुर्गा अष्टमी पर करें माता महागौरी की आरती, दूर होंगे सभी दुख-दर्द

Durga Ashtami 2025 Mata Mahagauri Aarti: नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस दिन माता दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी के दिन माता की विशेष पूजा और आरती करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं. कहा जाता है कि मां के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियां और बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. माता महागौरी की आरती (Mahagauri Mata Ki Aarti Lyrics) जय महागौरी जगत की माया। जया उमा भवानी जय महामाया।। हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहां निवासा।।चंद्रकली और ममता अंबे। जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।। भीमा देवी विमला माता। कौशिकी देवी जग विख्याता।। हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।। सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया।। बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।। तभी मां ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया।। शनिवार को तेरी पूजा जो करता। मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।। भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।। यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: विजयदशमी के दिन ये 3 राशि वाले लोग करें ये खास उपाय, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Durga Ashtami 2025 Mata Mahagauri Ki Aarti Lyrics: दुर्गा अष्टमी पर करें माता महागौरी की आरती, दूर होंगे सभी दुख-दर्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

They Call Him OG Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, पहले ही हफ्ते में धुआंधार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

They Call Him OG Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने तगड़ी ओपनिंग ली और धुआधांर कमाई की. फिल्म की कास्ट में इमरान हाशमी, सौरव लोकेश, उपेंद्र लिमये, हरीश उथमन, राहुल रवींद्रन, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, तेज सप्रू, सुदेव नायर, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, सुभलेखा सुधाकर शामिल हैं. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए. चलिए आपको चौथे दिन की कमाई बताते हैं. दे कॉल हिम ओजी का चौथे दिन का कलेक्शन ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने हिंदुस्तान में 1.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन सभी भाषाओं में किया. ये सुबह के नंबर्स है और शाम तक अपडेट होंगे. फिल्म की कुल कमाई 123.46 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये नंबर्स और बढ़ेंगे. दूसरी तरफ जॉली एलएलबी 3, दे कॉल हिम ओजी से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक ये 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. इसके अलावा सिनेमाघरों में निशानची और अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी भी रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है. वहीं, सुजीत की ओर से निर्देशित फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है. आने वाले दिनों में ‘दे कॉल हिम ओजी’ की टक्कर इडली कड़ाई और कांतारा चैप्टर 1 से होगी. डे वाइज ‘दे कॉल हिम ओजी’ का कलेक्शन They Call Him OG Box Office Collection Day 0 (स्पेशल प्रीमियर)- 21 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 1- 63.75 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 2- 18.75 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 3- 18.5 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 4- 1.46 करोड़ रुपये (Early Reports) They Call Him OG Total Collection- 123.46 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर The post They Call Him OG Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण का राज, पहले ही हफ्ते में धुआंधार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: सिंगर शिल्पी राज बनी चोर, दिन-दहाड़े निशा पांडे से लूटती दिखी चेन, देखें VIDEO

Bhojpuri: साल 2017 से अब तक भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज से कई लोगों को दीवाना बनाया है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे कलाकार के साथ उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए है. इसी बीच हाल ही में उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पी और एक्ट्रेस निशा पांडे एक दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही है. करीब 2 दिन पहले पोस्ट हुए इस वीडियो में शिल्पी राज बहुत ही मजाकिया अंदाज में दिख रही है. View this post on Instagram A post shared by Shilpi Raj Personal (@shilpi_raj_personal) दिन में ही चोरी… वीडियो में शिल्पी और निशा कार में बैठे हुए है और शिल्पी उन्हें बोलती है, ‘ऐ लड़की, जल्दी चैन निकाल’. तभी निशा उन्हें डरती हुई कहती है, ‘नहीं, ये मेरी नानी की निशानी है, कुछ और ले लो. पैसा ले लो, घड़ी ले लो’. फिर निशा, शिल्पी को घड़ी और अपनी अंगूठी निकल कर देती है. शिल्पी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘दिन में ही चोरी..’. इसके बाद फैंस इसपर अलग अलग रिएक्शंस दे रहे है. किसी ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘यूट्यूब से कमाई बंद हो गया क्या कि यह कदम उठाना पड़ा.’ शिल्पी राज का पिछला गाना बता दें, शिल्पी राज ने अपने करियर में कई गाने किए है. रोमांटिक से लेकर भक्ति तक, हर गानों से उन्होंने लोगों का प्यार जीता है. अगर बात करें उनके वर्कफ्रंट की, तो हाल ही में उनका नवरात्रि स्पेशल देवी गीत ‘पियरे रंग चुनरिया माई के’ यूट्यूब चैनल पीतांबरा म्यूजिक पर रिलीज हुआ है. इस गाने को अब तक 18 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और फैंस इस गाने पर प्यार बरसा रहे है. ये भी पढ़ें: Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि में यूट्यूब पर छाया अंजना सिंह का देवी गीत ‘शीतली मईया’, बेटी अदिति ने लिया मां दुर्गा का रूप ये भी पढ़ें: Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, नवरात्रि पर वायरल हुआ ‘माई के चुनरी चढ़वानी’ देवी गीत The post Bhojpuri: सिंगर शिल्पी राज बनी चोर, दिन-दहाड़े निशा पांडे से लूटती दिखी चेन, देखें VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. देविका के कैंसर के बारे में अनु और पूरे परिवार को पता चल गया है. देविका का साथ देने के लिए अनु ने ठान लिया है और वह उसकी बकेट लिस्ट पूरी करना चाहती है. देविका, शाह और कोठारी परिवार की स्त्रीओं के साथ अनु ट्रिप पर निकलने वाली है. इस दौरान कई सारी मुश्किलों का सामना अनु और सारी स्त्रीओं को करना होगा. इस बीच शो में एक नयी एंट्री होने वाली है. आपको उनके बारे में बताते हैं. अनुपमा में सागर पारेख की एंट्री अनुपमा में सागर पारेख यानी समर की एंट्री होने वाली है. गॉसिप टीवी के एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर एक कैमियो रोल में दिखेंगे, जहां वह अपनी मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करेगा. इस खुलासे से अनुपमा हिल जाएगी. समर की मौत बहुत पहले हो गई थी. उसकी हत्या कर दी गई थी और ये ट्रैक काफी इमोशनल था. अब उनके वापस आने से शो की कहानी में एक नया टर्न आएगा. #Anupama : #SagarParekh to do a brief cameo appearance, leaves Anupama shaken with a shocking revelation about his death! Read more 👇 via @tellyexpress @GossipsTv #RupaliGanguly #AdrijaRoy #ShivamKhajuria https://t.co/o310LhFz9t — GossipsTv(GTv) (@GossipsTv) September 27, 2025 समर बताएगा अपनी मां को शॉकिंग सच अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु सपने में समर को देखती है. समर अपनी मां को बॉन्ड याद दिलाता है जो वह दोनों शेयर करते थे. सपने में समर अपनी मां को हिंट देता है कि उसकी असामयिक मृत्यु के पीछे का सच पूरी तरह से बाहर नहीं आया है. वह बताता है कि कोई इंसान है जो जानता है कि उस दिन क्या हुआ था. ये जानकर अनु काफी हैरान हो जाएगी. अनु उससे और कुछ पूछ पाएगी इससे पहले ही समर की आत्मा वहां से गायब हो जाएगी. अनु के पास अब कई सवाल होंगे, जिसके बारे में वह पता करने की कोशिश करेगी. यह भी पढ़ें- Anupama: देविका की आखिरी इच्छा पूरी करने अनु निकलेगी इन 12 लोगों के साथ, जर्नी शुरू होते ही आ जाएगी ये दिक्कत The post Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झटपट कर लें Apply, क्लर्क और पीओ बनने का आज आखिरी मौका 

IBPS Clerk PO Registration Last Date: आईबीपीएस (IBPS) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और पीओ के पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली गई थी. आज यानी कि 28 सितंबर 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,294 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऐसे उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज ही आवेदन कर लें. देर करने पर सिस्टम स्लो या सर्वर डाउन होने की संभावना रहती है. इस परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण बैंकों में बड़ी संख्या में भर्ती होगी. मालूम हो कि IBPS क्लर्क और पीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. बढ़ी हुई तारीख के साथ कैंडिडेट्स 28 सितंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आज के बाद किए गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. IBPS Clerk PO Post Details: कितने पदों पर भर्ती होगी? ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) – 8,022 पद ऑफिसर स्केल-I (PO) – 3,928 पद ऑफिसर स्केल-II और III (विशेषज्ञ व वरिष्ठ पद) – 1,344 पद IBPS Clerk PO Important Details: महत्वपूर्ण डेट्स आवेदन की शुरुआत : 1 सितंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि : 28 सितंबर 2025 (आज) आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 28 सितंबर 2025 प्रीलिम्स परीक्षा : नवंबर 2025 (संभावित) IBPS Clerk PO Age Limit: आयु सीमा  ऑफिस असिस्टेंट -18-28 वर्ष  ऑफिसर स्केल I- 18-30 वर्ष  ऑफिसर स्केल I- 21-32 वर्ष  ऑफिसर स्केल I- 21-40 वर्ष  IBPS Clerk PO Selection Process: जानिए चयन प्रक्रिया  इस भर्ती के लिए पहले प्रीलिम्स परीक्षा होगी. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू (ऑफिसर पदों के लिए) में शामिल होना होगा. वहीं ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए केवल प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा होगी. यह भी पढ़ें- वाह! बढ़ गई STET की लास्ट डेट, एग्जाम और रिजल्ट को लेकर जानें जरूरी बातें The post झटपट कर लें Apply, क्लर्क और पीओ बनने का आज आखिरी मौका  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top