Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. हाल ही के वीकेंड का वार में दर्शकों को तब झटका लगा जब अवेज दरबार को कम वोटो के चलते एविक्ट होना पड़ा. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस डिसीजन से खुश नहीं है और बिग बॉस को कह रहे हैं कि वह उन्हें सीक्रेट रूम में रख सकते थे. अब बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव भी अवेज के सपोर्ट में आ गए हैं. अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया रिएक्शन यूट्यूबर एल्विश यादव ने निराशा व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें कहा, “अभी-अभी मेरा इवेंट खत्म हुआ… फिर अचानक से पता लगा कि बिग बॉस से आवेज भाई बाहर हो गए हैं. गौहर खान भी आई थी उनके समझाने कि वह क्या सही कर रहा है और क्या गलत कर रहा है, लेकिन उसी दिन उनसे निकाल दिया गया. मुझे ये अनफेयर लगा, क्योंकि वह उन्हें ले जाने तो नहीं आई थी. वह बहुत अच्छा स्पोर्ट्स रहा था. मुझे तो यह एविक्शन सही नहीं लगा.” #ElvishYadav Openly saying Awez Eviction is UNFAIR 👏 This is called “BB wale jo sochna h soche i will tell what i feel” 🔥 Issliye @ElvishYadav is different from others 🫡 He is a BB winner still he has guts to say against biased #BiggBoss19 BRAVO 👏#ElvishYadav pic.twitter.com/nggNYDI6OU — Lady Don (@Avi_Deewani) September 29, 2025 अवेज दरबार के बारे में अवेज दरबार का एविक्शन तब हुआ, जब वह अशनूर कौर और प्रणित मोरे के साथ बॉटम 3 में थे. अवेज एक पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और अभिनेत्री गौहर खान के देवर हैं. अवेज अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ बिग बॉस में एंटर हुए थे. यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान की हार पर ली चुटकी, अभिषेक पर तंज कसने वालों को कहा- लड़खड़ा दिया दुश्मन को The post Bigg Boss 19: अवेज दरबार के एविक्शन पर एल्विश यादव का आया शॉकिंग रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात, Video appeared first on Naya Vichar.

