Hot News

September 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Navratri 2025 Day 9: नवरात्रि के अंतिम दिन माता के इस स्वरूप की होती है पूजा, जानिए क्या है विशेष

Navratri 2025 Day 9: माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं ने अपनी विशेष शक्तियां और सिद्धियां मां सिद्धिदात्री से ही प्राप्त की हैं. यहां तक कि भगवान शिव ने भी उनकी तपस्या कर सिद्धियां अर्जित की थीं श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की पूजा करने से भक्तों को जीवन में सफलता, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद मिलता है. मां सिद्धिदात्री की उपासना व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास, साहस और पॉजिटिविटी आती है. मां सिद्धिदात्री का स्वरूप और महत्व मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा का नौवां स्वरूप हैं और उन्हें कमल के आसन पर विराजमान देखा जाता है. उनके चार हाथ हैं, जो उनके दिव्य गुणों और शक्तियों का प्रतीक हैं. दाहिने हाथों में वह चक्र और गदा धारण करती हैं, जो धर्म की रक्षा और बुराई नष्ट करने का संदेश देते हैं. बाएं हाथ में वह शंख और कमल का फूल रखती हैं, जो आध्यात्मिक ज्ञान, शांति की निशानी हैं. इन 8 सिद्धियों की होती है प्राप्ति मां सिद्धिदात्री की पूजा और भक्ति से भक्त को जीवन में आठ प्रकार की दिव्य सिद्धियां प्राप्त होती हैं. इनमें अणिमा (अत्यंत सूक्ष्म होने की क्षमता), महिमा (विस्तार और प्रभाव बढ़ाना), गरिमा (सम्मान और प्रतिष्ठा), लघिमा (बहुत हल्का होने की शक्ति), प्राप्ति (इच्छित वस्तु प्राप्ति), प्राकाम्य (मनोकामना पूर्ण होना), ईशत्व (सर्वशक्ति और प्रभुत्व), और वशित्व (किसी पर अधिकार रखना) शामिल है. यह भी पढ़ें: Maa Siddhidatri Chalisa: नवरात्रि के नवमी तिथि को पढ़े मां सिद्धिदात्री चालीसा, जानिए क्या है इसके लाभ Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Navratri 2025 Day 9: नवरात्रि के अंतिम दिन माता के इस स्वरूप की होती है पूजा, जानिए क्या है विशेष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Amrit Bharat Express: बिहार को मिला अमृत भारत एक्सप्रेस का सबसे बड़ा तोहफा, सबसे ज्यादा 10 ट्रेनें दौड़ रहीं है पटरीयों पर

Amrit Bharat Express: बिहार की रेल पटरी पर इन दिनों अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का जलवा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 12वीं ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद अब राज्य से कुल 10 अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, तीन और जल्द शुरू होने वाली हैं. कम किराए में आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें आम और मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं. किन रूटों पर दौड़ रही हैं ट्रेनें बिहार से चलने वाली अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क लंबा है. दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, गया, राजेंद्र नगर, मोतिहारी और जोगबनी जैसे बड़े स्टेशनों से इनका संचालन हो रहा है. इनमें कुछ ट्रेनें दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों तक जा रही हैं, जबकि कुछ दक्षिण हिंदुस्तान और पंजाब जैसे राज्यों को जोड़ रही हैं. दरभंगा से आनंद विहार और गोमतीनगर, सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस और अमृतसर, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, गया से दिल्ली और मोतिहारी से आनंद विहार तक ट्रेनें पहले से चल रही हैं. इसके अलावा मालदा, जोगबनी और सीतामढ़ी से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. जल्द ही मुज़फ़्फ़रपुर–चर्लपल्ली, छपरा–दिल्ली और दरभंगा–अजमेर तक नई अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस शुरू होंगी. क्यों है खास यह ट्रेन अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस साधारण ट्रेनों की तरह नहीं है. इसे खासतौर पर मध्यम और सामान्य वर्ग के यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं किसी प्रीमियम ट्रेन से कम नहीं हैं. इस ट्रेन के नॉन-एसी कोच में भी आधुनिक तकनीक और सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं. इसमें कवच सिस्टम, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक जैसी तकनीक शामिल है. आग लगने की स्थिति में नॉन-एसी कोचों में भी फायर डिटेक्शन सिस्टम पहली बार लगाया गया है. यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोचों में कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं. सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक हैं, स्नैक्स टेबल फोल्डेबल है और मोबाइल रखने के लिए होल्डर भी लगाए गए हैं. कोचों में रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, ताकि रात में भी रास्ता साफ दिखाई दे. शौचालय भी पूरी तरह आधुनिक बनाए गए हैं. इनमें इलेक्ट्रो–न्यूमेटिक फ्लशिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और दिव्यांगजनों के लिए विशेष शौचालय शामिल हैं. पेंट्री कार और फास्ट चार्जिंग पोर्ट ने लंबी दूरी की यात्रा को और भी आसान बना दिया है. अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस को पर्यावरण–अनुकूल तकनीकों से लैस किया गया है. इसमें ऊर्जा की बचत पर खास ध्यान दिया गया है. गार्ड रूम में रिस्पॉन्स यूनिट और यात्रियों की सुरक्षा के लिए टॉकबैक यूनिट जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. बिहार को मिला सीधा फायदा अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस के बढ़ते नेटवर्क का सबसे बड़ा फायदा बिहार के आम यात्रियों को मिल रहा है. पहले जहां लंबी दूरी की यात्रा के लिए एसी ट्रेनों या प्रीमियम सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ता था. अब साधारण किराए में भी यात्री आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. इससे न सिर्फ यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा, बल्कि बिहार का रेल संपर्क भी और मजबूत होगा. Also Read: Patna Metro Update: सेफ्टी जांच और ट्रायल रन के बाद तय होगा पटना मेट्रो से सफर का भविष्य The post Amrit Bharat Express: बिहार को मिला अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का सबसे बड़ा तोहफा, सबसे ज्यादा 10 ट्रेनें दौड़ रहीं है पटरीयों पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Navratri 2025 Havan Mantra: नवरात्रि के हवन के दौरान इन मंत्रों के पाठ के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

Navratri 2025 Havan Mantra: इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है. धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने के बाद नवमी के दिन हवन करना अनिवार्य है. इसे करने से आपकी साधना पूर्ण होती है और माता की कृपा प्राप्त होती है. हवन में इन बातों का रखें विशेष ध्यान हवन स्थल और सामग्री स्वच्छ रखें. यदि हवन दो या अधिक लोग कर रहे हैं, तो केवल एक सदस्य घी की आहुति दे, जबकि बाकी सदस्य अन्य हवन सामग्री से आहुति दें. नवरात्रि की हवन सामग्री हवन कुंड, घी, सूखी लकड़ियां, चावल, लौंग, सुपारी, पान, कपूर, लोबान, नारियल, कलावा और हवन की अन्य सामग्री का प्रयोग करें. नवरात्रि में हवन के मुख्य मंत्र नवरात्रि में हवन के नवग्रह मंत्र ऊँ सूर्याय नमः स्वाहा, ऊँ चंद्राय नमः स्वाहा, ऊँ भौमाय नमः स्वाहा, ऊँ बुधाय नमः स्वाहा, ऊँ गुरवे नमः स्वाहा, ऊँ शुक्राय नमः स्वाहा, ऊँ शनये नमः स्वाहा, ऊँ राहवे नमः स्वाहा, ऊँ केतवे नमः स्वाहा। नवरात्रि में 21 बार गायत्री मंत्र जाप करें ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। स्वाहा ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: नवरात्र में हवन की पूजा सामग्री करें यहां से नोट नवरात्रि में इन अन्य मंत्रों का करें जाप ॐ गणेशाय नमः स्वाहा, ॐ दुर्गाय नमः स्वाहा, ॐ नवग्रहाय नमः स्वाहा, ॐ महागौरी देवी नमः स्वाहा, ॐ हनुमते नमः स्वाहा, ॐ ब्रह्माय नमः स्वाहा, ॐ विष्णवे नमः स्वाहा, ॐ शिवाय नमः स्वाहा। नारियल गोला आहुति हवन के अंत में नारियल में कलावा बांधें, उसमें घी, पान, सुपारी, लौंग और प्रसाद डालें। इसे हवनकुंड की अग्नि में रखते हुए पूर्णाहुति मंत्र पढ़ें:ऊँ पूर्णमद: पूर्णम् इदम् पूर्णात पूर्णादिमं उच्यते। पुणस्य पूर्णम् उदच्यते। पूर्णस्य पूर्णभादाय पूर्णमेवावाशिष्यते। इस विधि से हवन करने पर घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है. The post Navratri 2025 Havan Mantra: नवरात्रि के हवन के दौरान इन मंत्रों के पाठ के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Homemade Chana Sattu: बिना किसी मिलावाट के घर पर बनाएं एकदम शुद्ध चने का सत्तू, मार्केट से पैकेट लाना जाएंगे भूल

Homemade Chana Sattu: आज के समय में जब भी हम मार्केट जाते हैं, तो तरह–तरह के पैकेज्ड ड्रिंक और पाउडर देखते ही ले लेते है. लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें ज्यादातर प्रोडक्ट्स प्रिजरवेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर और केमिकल्स से भरें होते हैं? जो हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकते है. ऐसे में अगर हम अपने घर पर ही हेल्दी और एनर्जी से भरपूर ड्रिंक तैयार करना चाहते है, तो आज हम आपको इस लेख में होममेड सत्तू घर पर बनाने के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.  चने का सत्तू बनाने के लिए सामग्री  काला चना – 500 ग्राम नमक या जीरा पाउडर – (अगर आप चाहते है) यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली यह भी पढ़ें: Sabudana Ke Pakode: बेसन नहीं, इस बार बारिश में ट्राई करें साबूदाने के पकौड़े यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी चने का सत्तू बनाने की विधि  सबसे पहले काले चने को अच्छे से साफ कर लें.  अब इसे कढ़ाई या पैन में हल्की आंच पर भूनें. इसे भूनते समय लगातार चलाते रहें, जिससे ये जले नहीं.  जब चने अच्छी तरह से भुन जाएं और हल्की खुशबू आने लगे, तो ठंडा होने दें.  ठंडा होने के बाद, भुने हुए चनों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. तैयार हुए पाउडर को छन्नी से छान लें.  अब तैयार है आपका बिना किसी मिलावट से बना होममेड चना सत्तू.  यह भी पढ़ें: Roasted Chana: बिना तेल घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी चना स्नैक्स यह भी पढ़ें: Upma Recipe: रोटी खा खाकर हो गए हैं बोर, तो मिनटों में तैयार करें टेस्टी उपमा, ये है आसान विधि यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन The post Homemade Chana Sattu: बिना किसी मिलावाट के घर पर बनाएं एकदम शुद्ध चने का सत्तू, मार्केट से पैकेट लाना जाएंगे भूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: नवरात्र में हवन की पूजा सामग्री करें यहां से नोट

Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. यह त्योहार पूरे हिंदुस्तान में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार से हो चुकी है. नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना के लिए समर्पित होते हैं. इस समय हर भक्त माता की कृपा पाने और अपने दुखों को दूर करने के लिए पूरे मन और श्रद्धा के साथ पूजा करता है. नवरात्रि, अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाई जाती है. इस दौरान हवन का विशेष महत्व है. हवन न केवल धार्मिक कर्मकाण्ड का हिस्सा है बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ भी प्रदान करता है. विशेषकर दुर्गा अष्टमी और नवमी के दिन हवन करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है. नवरात्र हवन सामग्री सूची हवन के लिए कई प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है. इनमें प्रमुख हैं: सूखा नारियल, मुलैठी की जड़, कलावा, हवन कुंड, लाल कपड़ा, अश्वगंधा, ब्राह्मी, सूखी लकड़ियां, चंदन की लकड़ी, बेल, नीम, पीपल का तना, आम की लकड़ी और गूलर की छाल. इसके अलावा काला तिल, कपूर, चावल, गाय का घी, लौंग, लोभान, इलायची, गुग्गल, जौ और शक्कर भी आहुति के लिए उपयोग किए जाते हैं. हवन का शुभ मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हवन का मुहूर्त बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. दुर्गा अष्टमी पर हवन का शुभ समय सुबह 6:13 बजे से शाम 6:06 बजे तक है. इस समय हवन करने से अधिक धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं. वहीं, नवमी के दिन हवन करना चाहने वाले भक्त सुबह 6:14 बजे से शाम 6:07 बजे तक पूजा कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: नवरात्रि के हवन के दौरान इन मंत्रों के पाठ के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा हवन के दौरान सही सामग्री और उचित मुहूर्त का पालन करने से न केवल माता की प्रसन्नता प्राप्त होती है बल्कि घर और जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी होता है. इसलिए इस नवरात्रि पर हवन करना अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का साधन माना जाता है. The post Shardiya Navratri 2025 Havan Samagri List: नवरात्र में हवन की पूजा सामग्री करें यहां से नोट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 19: शहबाज को थप्पड़ मारने पर सलमान ने फरहाना को लगाई फटकार, दी कड़ी चेतावनी

Bigg Boss 19: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों दर्शकों के बीच काफी सुर्खियों में है. शो के कंटेस्टेंट्स हर रोज दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए किसी न किसी विवाद या ड्रामा में शामिल हो रहे हैं. हर दिन घर के अंदर झगड़े और कहासुनी देखने को मिल रही है. बीते शनिवार को हुए ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स को जमकर डांटा, जिनमें घर की नई कैप्टन फरहाना भट्ट का नाम भी शामिल था. फरहाना का विवादित थप्पड़ दरअसल, बीते दिनों फरहाना भट्ट ने कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना पर घरवाले काफी शॉक्ड हुए, लेकिन शहबाज ने इसे हंसते हुए हल्के में लिया. इस घटना ने न सिर्फ घर के अंदर हलचल मचा दी बल्कि वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी इस पर विस्तार से बात की. सलमान की कड़ी चेतावनी वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहा, “मैंने देखा कि फरहाना ने काफी जोर से मारा. शहबाज ने इसका मुद्दा नहीं बनाया और तुरंत मूव ऑन कर लिया. अगर ये किसी और के साथ होता तो बड़ा मुद्दा बनता और आपको घर से बेघर होना पड़ता. लेकिन शहबाज ने दोस्ती के नाते आपको बचाया, वरना बुरा होता.” चर्चे में शहबाज शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस में काफी चर्चा में रही. हालांकि वह प्रीमियर वाले दिन आने वाले थे, लेकिन मृदुल तिवारी को ज्यादा वोट मिलने की वजह से शहबाज उस समय शो का हिस्सा नहीं बन सके. सलमान खान अक्सर वीकेंड का वार में शहबाज की तारीफ करते दिखाई देते हैं, वहीं मृदुल को अपना स्पोर्ट्स बदलने की नसीहत देते हैं. इस घटना ने बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड वार को और भी दिलचस्प बना दिया. फैंस अब अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर फरहाना और शहबाज के बीच होने वाले ड्रामे के लिए. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: हर्ष गुजराल का तान्या मित्तल पर तंज– “आपके आने से देश की GDP गिर गई”, लगातार की बेइज्जती The post Bigg Boss 19: शहबाज को थप्पड़ मारने पर सलमान ने फरहाना को लगाई फटकार, दी कड़ी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: कावेरी का भूत सुंदर का सच सबके सामने लाएगा, अरमान और अभीरा का प्लान होगा हिट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त और धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान पानी में भीग जाते हैं. इस दौरान दोनों को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का अहसास होता है. गीतांजलि दोनों को साथ में देख लेती है और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला जाता है. अभीरा, गीतांजलि से बात करने जाती है और उसे बताती है कि ये बस एक गलती थी. गीतांजलि उसकी बात नहीं समझती है और उसे अरमान से दूर रहने के लिए कहती है. सुंदर का पर्दाफाश करने का अभीरा और अरमान ने बनाया प्लान ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रिसॉर्ट में कावेरी और मायरा को एक पुरानी सफाईकर्मी बताती है कि भूत किसी को नहीं छोड़ेगा. अभीरा और अरमान को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता. उन्हें लगता है कि इसके पीछे सुंदर का हाथ है. दोनों मिलकर सुंदर का पर्दाफाश करने का प्लान करते हैं. इसमें उसकी मदद कावेरी करती है. सुंदर को उसके जाल में फंसाने के लिए कावेरी भूत का वेश धारण करती है. दूसरी तरफ अभीर को कियारा के साथ उसके माता- पिता मनोज और मनीषा देख लेते हैं. दोनों उसे कियारा से दूर रहने के लिए कहते हैं. कावेरी की जाल में सुंदर फंस जाएगा सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा के रिसॉर्ट में अरमान नहीं रुकना चाहता और वहां से जाना चाहता है. अरमान, गीतांजलि की वजह से अभीरा को और परेशान नहीं देखना चाहता है. हालांकि मायरा दोनों को रोक लेती है. अरमान से मायरा कहती है कि वह अभीरा के ग्रैंड फूड फेस्टिवल कॉम्पिटिशन तक रुक जाए. दूसरी तरफ अभीरा बीमार है और फूड कॉम्पिटिशन से बाहर निकलने का फैसला लेती है. मायरा उसे ऐसा करने से रोकती है. अरमान, मायरा का ध्यान रखेगा और वह अभीरा को प्रतियोगिता में ध्यान देने के लिए कहता है. वहीं, सुंदर, कावेरी के जाल में फंस जाता है और सारा सच बता देता है. अरमान सब कुछ रिकॉर्ड कर लेता है. यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा और अरमान की बढ़ती नजदीकियां से परेशान होगी ये शख्स, भूत वाले राज से हटेगा पर्दा The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twists: कावेरी का भूत सुंदर का सच सबके सामने लाएगा, अरमान और अभीरा का प्लान होगा हिट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुबई और सऊदी को पछाड़कर, यह खाड़ी देश 2025 में बना सबसे सस्ता, जानें क्यों हर कोई जाना चाहता है यहां

Cheapest Gulf country 2025: अरब देशों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में दुबई की ऊंची इमारतें, शॉपिंग मॉल्स और ग्लैमरस लाइफस्टाइल की तस्वीर उभरती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गल्फ के उस चमक-दमक के बीच एक ऐसा देश है, जो शांत, सस्ता और सुरक्षित जीवनशैली देने में माहिर है? हां, हम बात कर रहे हैं ओमान की. ओमान अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी किनारे बसा है. यह सऊदी अरब, यमन और संयुक्त अरब अमीरात से घिरा हुआ है. राजधानी और सबसे बड़ा शहर मस्कट है. देश की नेतृत्वक व्यवस्था सुल्तानी है और वर्तमान सुल्तान हैं हथम बिन तारिक. यहां की आधिकारिक भाषा अरबी है और मुख्य धर्म इस्लाम. तेल और प्राकृतिक गैस के मामले में ओमान विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. हाल ही में डेटा प्लेटफॉर्म Numbeo ने इसे 2025 में GCC में रहने के लिए सबसे किफायती देश घोषित किया है. यानी, अगर आप बजट फ्रेंडली और कम दबाव वाली लाइफस्टाइल की तलाश में हैं तो ओमान आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है. समुद्री साम्राज्य से आधुनिक ओएसिस तक ओमान सदियों से समुद्र और व्यापार से जुड़ा रहा है. 17वीं और 18वीं शताब्दी में मस्कट एक समृद्ध समुद्री राजधानी था, जहां की नौकाएं हिंद महासागर और पूर्वी अफ्रीका के व्यापार मार्गों पर हावी थीं. अफ्रीका के तट तक फैला इसका साम्राज्य, जिसमें जांजीबार भी शामिल था, आज भी भाषा, वास्तुकला और भोजन में दिखाई देता है. 1970 में सुल्तान काबूस बिन सईद के सत्ता में आने के बाद ओमान ने तेजी से बदलाव किया. संकीर्ण रेगिस्तानी राज्य से आधुनिक राष्ट्र तक की यात्रा बेहद प्रभावशाली रही. मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत अवसंरचना नेटवर्क देश की पहचान बन गए. लेकिन ओमान ने दुबई या दोहा जैसी अत्यधिक शहरीकरण वाली जीवनशैली अपनाई नहीं. अब सुल्तान हैथम बिन तारीक के नेतृत्व में ओमान अपनी Vision 2040 सुधार योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है. उद्देश्य है कि आर्थिक विविधीकरण और सांस्कृतिक प्रामाणिकता को बनाए रखना. यही संतुलन ओमान को पड़ोसी देशों की तेज-तर्रार जीवनशैली से अलग, शांत और संतुलित बनाता है. Cheapest Gulf country 2025 in Hindi: GCC में जीवनयापन की लागत तो यह “सबसे किफायती” क्यों कहा जा रहा है? Numbeo के आंकड़ों के मुताबिक इस देश में  चार सदस्यीय परिवार का 9,597.6 अमीराती दिरहम (~1,004.7 ओमान रियाल) प्रति माह खर्च आ सकता है और वहीं  अकेला व्यक्ति का  2,773.2 अमीराती दिरहम (~290.3 ओमान रियाल) प्रति महीने. यूएई की तुलना में कुल खर्च 26.5% कम है और किराया तो 71.7% सस्ता! सोचिए, किराया देने के बाद भी आपके पास कराक, शावरमा और बीच ट्रिप के लिए बजट बच सकता है. पढ़ें: दुनिया को निगल रहा यह जहर! हर साल 70 लाख मौतें, जानें ये कौन सी रैंकिंग जिसमें हिंदुस्तान है नंबर 2 पर Cheapest Gulf country 2025: ओमान की किफायती जीवनशैली के पीछे का राज ओमान सिर्फ सस्ता नहीं है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी शानदार है. यहां के शहर कम भीड़ वाले हैं,इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वसनीय है और सामाजिक ढांचा भी बेहतर है. प्रवासियों के लिए यहां रहने के लिए जैसे सुरक्षा, आर्थिक मूल्य और सांस्कृतिक समृद्धि, वो भी बिना गल्फ शहरों की तेज-तर्रार जीवनशैली भी बढ़िया है. प्रकृति की खूबसूरती भी यहां का बड़ा आकर्षण है जैसे हाजर पर्वत, वहीबा रेत और शांत तटरेखा जीवन को हमेशा की छुट्टी जैसा अनुभव कराती है. साथ ही किराए और सब्सिडी नीतियां लागत को नियंत्रित रखती हैं. किफायती जीवनशैली केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं है, बल्कि GCC के प्रवासन पैटर्न को बदल सकती है. अधिक पेशेवर और परिवार मस्कट को दुबई या दोहा की बजाय चुन सकते हैं. 2025 की शुरुआत में ओमान ने विदेशी निवेशकों के लिए नई प्रोत्साहन योजनाएं और वीजा प्रक्रियाओं में सरलता पेश की, जिससे यह और भी आकर्षक और सुलभ बन गया. Numbeo का Cost of Living Index क्या है? Cost of Living Index वैश्विक स्तर पर यह बताता है कि किसी निश्चित जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए औसत खर्च कितना होता है. इसमें आवास, भोजन, उपयोगिताएं, परिवहन और दैनिक खर्च शामिल हैं. डेटा प्लेटफॉर्म Numbeo इसे क्राउडसोर्स करता है और वास्तविक समय में सस्ती जीवनशैली की झलक देता है. जैसे-जैसे गल्फ क्षेत्र तेल पर आधारित युग से बाहर निकल रहा है, ओमान का संतुलित दृष्टिकोण समझदारी भरा साबित हो सकता है. पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और विविधीकृत वित्तीय स्थिति इसे क्षेत्र का उभरता सितारा बनाती है. जहाँ दुबई चमकता है और रियाद ब्रांडिंग कर रहा है, ओमान शांति, परंपरा और किफायती जीवनशैली के साथ अपनी अलग पहचानबनाए रखता है.जो लोग सम्मानजनक जीवन चाहते हैं, बिना कर्ज में डूबे,उनकेलिएओमान गल्फ का सबसे अनदेखा खजाना हो सकता है. ये भी पढ़ें: ‘मैं बहुत दर्द में हूं… चल भी नहीं पा रही’, कैंसर से जूझती 14 साल की जूजा का निधन, दुनिया भर में शोक The post दुबई और सऊदी को पछाड़कर, यह खाड़ी देश 2025 में बना सबसे सस्ता, जानें क्यों हर कोई जाना चाहता है यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार के सभी प्रखंडों में बनेंगे अत्याधुनिक सब्जी केंद्र, किसानों को होगा फायदा

Bihar News: बिहार के सभी 534 प्रखंडों में 10-10 हजार वर्गफीट जमीन पर सब्जी केंद्र बनाया जाएगा. प्रत्येक केंद्र पर 96 लाख रूपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक सहकारिता विभाग ने अगले दो वर्षों में सभी प्रखंडों में सब्जी केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा है. भंडारण की अत्याधुनिक व्यवस्था इन केंद्रों पर किसानों के लिए सब्जियों के भंडारण की अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी. इस संबंध में सहकारिता विभाग का मानना है कि प्रखंडों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण से किसानों को सब्जी उत्पादों के बेहतर भंडारण एवं विपणन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. कृषि विभाग उपलब्ध कराएगी जमीन विभाग के मुताबिक इन सब्जी केंद्रों में 10 टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, 20 टन क्षमता का गोदाम/भंडारण, सब्जी संग्रहण केंद्र, सब्जियों की छंटाई एवं पैकेजिंग के लिए शेड की व्यवस्था की जाएगी. इन सब्जी केंद्रों के निर्माण के लिए कृषि विभाग की तरफ से जमीन उपलब्ध कराया जाएगा . पंचायतों में भी खुलेंगे ऐसे केंद्र बता दें कि सहकारिता विभाग ने प्रखंड सब्जी केंद्र की तर्ज पर सभी पंचायतों में भी ऐसे केंद्र खोलने का फैसला लिया है. इसको लेकर विभाग के स्तर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें जैविक सब्जियों के उत्पादन पर बल प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारिता विभाग ने कृषि विभाग के सहयोग से जैविक सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया है. इस कड़ी में जैविक खेती के माध्यम से सब्जियों के उत्पादन के लिए अनुदान देने का भी प्रस्ताव है. विदेशों में जैविक सब्जियों की मांग अधिक है. पिछले महीने सहकारिता विभाग ने बिहटा एयरपोर्ट से थाईलैंड, बैंकाक, दुबई में जैविक सब्जियों की भी खेप भेजी थी. इसे भी पढें: Bihar News: पटना में यहां बनेगा वेंडिंग जोन, 4.62 करोड़ से शहरी वित्तीय स्थिति को मिलेगी गति The post Bihar News: बिहार के सभी प्रखंडों में बनेंगे अत्याधुनिक सब्जी केंद्र, किसानों को होगा फायदा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने का ये तरीका सही नहीं, I Love Muhammad विवाद पर बोले बरेलीवी

Video : उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलीवी ने प्रतिक्रिया दी है. ‘I Love Muhammad’ विवाद और बरेली में हुई हिंसा पर उन्होंने कहा कि शहर का माहौल शांति पूर्ण है और कोई हिंसा नहीं हुई. उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. उनका कहना था कि पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने के तरीके सही नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अन्य धर्मों के त्योहारों के दौरान प्रदर्शन, जुलूस या हड़ताल न करें. प्रेम दिल में होना चाहिए, सड़कों पर नहीं. देखें बरेलीवी ने क्या कहा. #WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh | On ‘I Love Muhammad’ row and violence in Bareilly, President of All India Muslim Jamaat, Maulana Shahabuddin Razvi Bareilvi says, “The situation in Bareilly is peaceful, and there is no disturbance. However, I appeal to everyone to maintain… pic.twitter.com/RIlGDKuSrG — ANI (@ANI) September 29, 2025 मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दी कड़ी चेतावनी उत्तर प्रदेश के बरेली में अब शांति का माहौल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि अराजकता करने वालों के परिणाम गंभीर होंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखेंगी. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का आह्वान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न हालात को काबू में रखने के लिए रविवार को भी बरेली में कड़ी सुरक्षा की गई. पुलिस ने व्यापक गश्त और फ्लैग मार्च किया ताकि किसी भी तरह की हिंसा या तनाव न हो और लोग सुरक्षित महसूस करें. यह भी पढ़ें : Bareilly Violence: बरेली में कैसे भड़की हिंसा? डीएम अविनाश सिंह ने बताई पूरी बात अधिकारियों ने बताया कि खान सहित 180 नामजद और 2500 अज्ञात ‘दंगाइयों’ के खिलाफ कोतवाली, प्रेमनगर, बारादरी, कैंट और किला समेत शहर भर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में हिंसा भड़काने, तोड़फोड़, दंगा, पथराव व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज किये गये हैं. The post Video : पैगंबर के प्रति प्रेम दिखाने का ये तरीका सही नहीं, I Love Muhammad विवाद पर बोले बरेलीवी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top