Hot News

September 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Durga Ji Ki Aarti: अम्बे तू है जगदम्बे काली … नवरात्रि में पढ़े मां अंबे जी की आरती

Durga Ji Ki Aarti: शारदी नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। नौ दिन तक व्रती माता दुर्गा की पूजा कर उनकी ममता, शक्ति और करुणा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है और मान्यता है कि इस दौरान की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पूजा के दौरान आरती का विशेष महत्व है. नवरात्रि में माता भगवती की आरती संपूर्ण पूजा का अभिन्न हिस्सा मानी जाती है. आरती के समय उसे जोर-जोर से गाकर पढ़ना चाहिए. यहां पढ़ें मां दुर्गा की आरती के पूरे लिरिक्स और जानें कैसे करें इसे विधिपूर्वक. मां अंबे जी की आरती अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गावें हिंदुस्तानी, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती। तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी। दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी॥ सौ-सौ सिहों से है बलशाली, अष्ट भुजाओं वाली, दुष्टों को तू ही ललकारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥ माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता। पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥ सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली, दुखियों के दुखड़े निवारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥ ये भी पढ़ें: 30 सितंबर या 1 अक्तूबर, शारदीय नवरात्रि पर इस दिन करें कन्या पूजन, सभी तीर्थों से बढ़कर है कुमारी पूजा नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना। हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥ सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली, सतियों के सत को संवारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥ चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली। वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥ मैया भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली, भक्तों के कारज तू ही सारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती, हम सब उतारे तेरी आरती॥ The post Durga Ji Ki Aarti: अम्बे तू है जगदम्बे काली … नवरात्रि में पढ़े मां अंबे जी की आरती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Navratri 2025 Kanya Pujan: 30 सितंबर या 1 अक्तूबर, शारदीय नवरात्रि पर इस दिन करें कन्या पूजन, सभी तीर्थों से बढ़कर है कुमारी पूजा

Navratri 2025 Kanya Pujan: सनातन परंपरा में नवरात्रि की अष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और नवमी (महानवमी) का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इन तिथियों पर देवी दुर्गा के प्रतीक रूप में कन्याओं की पूजा करने से नौ दिनों के पूरे व्रत का पुण्यफल मिलता है. इस दिन घर में छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर आमंत्रित किया जाता है. परंपरा के अनुसार उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है, पांव पखारे जाते हैं और उन्हें भोजन कराकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है. शास्त्रों में बताया गया है कि इस पूजन से साधक को नवरात्रि की साधना का संपूर्ण फल प्राप्त होता है. कब और कैसे करें कन्या पूजन? नवरात्रि में कन्या पूजन का खास महत्व होता है. भक्त अपनी आस्था के अनुसार अष्टमी या नवमी को मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं को घर बुलाकर उनका पूजन कर सकते हैं. इस बार नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर 2025 को है, जबकि महानवमी तिथि 1 अक्टूबर 2025 को पड़ रही है. इन दोनों दिनों में से किसी भी दिन कन्या पूजन करके साधक को मां दुर्गा का आशीर्वाद और नवरात्रि व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है.कुमारी पूजन को सभी तीर्थों और करोड़ों यज्ञों से भी श्रेष्ठ माना गया है. केवल नवरात्र ही नहीं, बल्कि देवी से जुड़े सभी अनुष्ठानों में कुमारियों की पूजा का विशेष महत्व है. शास्त्रों में कहा गया है – “स्त्रियः समस्ताः सकला जगत्सु” अर्थात समस्त स्त्रियां भगवती के ही रूप हैं. इसी भाव से हमारे ऋषि-मुनियों ने दो वर्ष से दस वर्ष तक की कन्याओं में देवी के नौ स्वरूप प्रतिष्ठित किए हैं—कुमारी, त्रिमूर्ति, कल्याणी, रोहिणी, कालिका, चण्डिका, शाम्भवी, दुर्गा और सुभद्रा. तंत्रशास्त्र और परंपरा तंत्रशास्त्रों में (रुद्रयामल और बृहद्नील) एक से सोलह वर्ष की देवियों का उल्लेख मिलता है, किन्तु परंपरागत रूप से द्विवर्षीया से दशवर्षीया कुमारियों की ही पूजा प्रशस्त मानी गई है. नवरात्र में नियमपूर्वक प्रतिदिन या क्रमिक रूप से (1, 2, 3…) अथवा दुगुनी (2, 4, 6…) या तिगुनी (3, 6, 9) संख्या में कुमारियों को आमंत्रित कर उनकी पूजा करनी चाहिए. कन्या पूजन विधि पूजन विधि में पहले पांव धोकर उनका स्वागत किया जाता है, फिर देवीरूप मानकर श्रद्धा से अर्चन किया जाता है. तत्पश्चात सुस्वादु भोजन कराया जाता है, दक्षिणा अर्पित की जाती है और आदरपूर्वक विदा दी जाती है. ये भी पढ़ें: Durga Ji Ki Aarti: अम्बे तू है जगदम्बे काली … नवरात्रि में पढ़ें पढ़े मां अंबे जी की आरती मंत्र द्वारा अर्चना यदि मंत्र ज्ञात न हो तो नौ नाममंत्रों से भी पूजा संपन्न की जा सकती है— ॐ कुमार्यै नमः ॐ त्रिमूत्यै नमः ॐ कल्याण्यै नमः ॐ रोहिण्यै नमः ॐ कालिकायै नमः ॐ चण्डिकायै नमः ॐ शाम्भव्यै नमः ॐ दुर्गायै नमः ॐ सुभद्रायै नमः आध्यात्मिक साधना इस प्रकार कुमारी पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि माता के सभी रूपों का सजीव अनुभव कराने वाला महान आध्यात्मिक साधन है. The post Navratri 2025 Kanya Pujan: 30 सितंबर या 1 अक्तूबर, शारदीय नवरात्रि पर इस दिन करें कन्या पूजन, सभी तीर्थों से बढ़कर है कुमारी पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rise And Fall: ‘आपके अंदर थोड़ी भी इंसानियत नहीं है’, रोते हुए कीकू शारदा ने आदित्य नारायण को लगाई फटकार

Rise And Fall: अशनीर ग्रोवर का रियलिट शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के शो से बाहर जाने के बाद कॉमेडियन कीकू शारदा और आदित्य नारायण के बीच तीखी बहस और झगड़े देखने को मिले. कीकू और आदित्य दोनों ने एक दूसरे पर पलटवार किया, जिसके बाद शो का माहौल बहुत गरमा गया. इसी बीच शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें कीकू आदित्य से उनके बारे में बोलते हुए इमोशनल हो गए और रोते हुए आदित्य को उनकी गलती बताने लगे. View this post on Instagram A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer) कीकू ने बताई आदित्य की गलती प्रोमो में दिखाया गया है कि कीकू, आदित्य के पास आकर रोते हुए कहते है कि ‘सुन बेटे, एक बात सुन. मैंने न एक वीडियो में कुछ बोला है, जो आपको बाहर जाकर पता चलेगा. मैंने वीडियो में बोला कि मैं इतना भी सीनियर हूं, या एज ये सब बाद में, मैं जब यहां से बेसमेंट में जा रहा था तो अपने डब्बे खुद उठाकर जा रहा था. आप वहां से देख रहे थे, लेकिन आप मेरे पास नहीं आए कि मेरी हेल्प कर दो. इतनी ह्यूमैनिटी और इंसानियत नहीं है आपके अंदर कि एक सीनियर आदमी, जिसका वजन ज्यादा है, वो अपना डब्बा खुद उठा कर जा रहा है. मैंने अरबाज को भी इसके लिए डांटा था. प्लीज इस गेम में इतना मत चले जाओ कि इंसानियत ही छोड़ दो. कई दिनों से हो रही बहस यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा है. इसमें कीकू बहुत रोते हुए ये आदित्य से ये बात बोलते है, जो दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया. बीते कई दिनों से आदित्य और कीकू के बीच बहस हो रही थी, जिसमें दोनों के ही एक अलग रूप देखने को मिले थे. बता दें, कीकू शो में आने के बाद रूलर्स की कुर्सी पर बैठे थे, हालांकि एक टास्क ने उन्हें बेसमेंट में डाल दिया. उसके बाद भी कीकू बहुत जल्दी राइज हो गए. ये भी पढ़ें: Rise And Fall: वर्कर्स में से कौन होगा गेम से बाहर? डबल एलिमिनेशन से बेसमेंट में मची हलचल, रूलर्स को मिली स्पेशल पावर ये भी पढ़ें: Trending Web Series on Netflix: बॉलीवुड से लेकर कोरियन तक, इस हफ्ते ये वेब सीरीज कर रहे नेटफ्लिक्स पर राज, देखें लिस्ट The post Rise And Fall: ‘आपके अंदर थोड़ी भी इंसानियत नहीं है’, रोते हुए कीकू शारदा ने आदित्य नारायण को लगाई फटकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त

They Call Him OG Box Office Collection Day 5: पवन कल्याण की नयी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही. फिल्म में पवन को बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी कड़ी टक्कर देते नजर आए. सुजीत की ओर से निर्देशित फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है. मूवी को अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 कड़ी टक्कर नहीं दे पा रही है. चलिए आपको पवन कल्याण की फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन बताते हैं. दे कॉल हिम ओजी ने 5वें दिन कितने करोड़ कमाए? ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, हिंदुस्तान में सभी भाषाओं में ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने 5वें दिन अभी तक 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद मूवी की कुल कमाई 138.92 करोड़ रुपये हो गई है. शाम तक ये फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म 150 करोड़ रुपये तक आसानी से पहुंच जाएगी. जानें किस दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने कितनी कमाई की They Call Him OG Box Office Collection Day 0 (स्पेशल प्रीमियर)- 21 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 1- 63.75 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 2- 18.75 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 3- 18.5 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 4- 1.46 करोड़ रुपये They Call Him OG Box Office Collection Day 5- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports) They Call Him OG Total Collection- 138.92 करोड़ रुपये ‘दे कॉल हिम ओजी’ से तेलुगु सिनेमा में इमरान हाशमी का डेब्यू ‘दे कॉल हिम ओजी’ में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. तेलुगु सिनेमा ‘दे कॉल हिम ओजी’ से इमरान हाशमी डेब्यू कर रहे हैं और वह भी नेगेटिव रोल में. उनका दमदार अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म में पवन कल्याण, इमरान से लड़ते है, जो एक अंडरवर्ल्ड डॉन होता है. यह भी पढ़ें– Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की इन 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ढेर The post They Call Him OG Box Office Collection Day 5: 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल हुई ‘दे कॉल हिम ओजी’? टोटल कलेक्शन है जबरदस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Election: अमित शाह का नया लक्ष्य, धर्मेंद्र प्रधान की इंट्री, बिहार में क्या है NDA की रणनीति

Bihar Election:पटना. बिहार में विधानसभा चुनाव की कभी भी घोषणा हो सकती है. सत्तासीन गठबंधन एकबार फिर सत्ता में लौटने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है. जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न योजनाओं से वोटरों को रिझाने में लगे हैं तो भाजपा की ओर से अमित शाह दो दिनों में चार बैठकें कर जीत का मंत्र पार्टी पदाधिकारियों को दे दी है. इसके बावजूद इस चुनाव में एनडीए के लिए जीत की राह आसान नहीं है. प्रशांत किशोर की सेंधमारी, मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप और नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवाल NDA के लिए चुनौती हैं. इसलिए मिशन 225 के बीच अमित शाह ने 160 से अधिक सीटें जीतने की बात कह दी है. हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य अमित शाह ने इस बार पिछली बार के मुकाबले 35 से 40 सीटें अधिक जीतने का लक्ष्य तय किया है, जबकि पहले 100 सीटें अधिक जीतने की बात कही जा रही थी. एनडीए की बिहार में सबसे बड़ी जीत 2010 में हुई थी, जबकि पिछली बार गठबंधन को महज 125 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था. 2025 में 225 का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अमित शाह ने अररिया में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने और 3 श्रेणियों में मतदाताओं को बांटकर रणनीति बनाने को कहा है. ऐसे में अब 160 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य रह गया है. धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ी जिम्मेदारी 2010 के चुनाव में जब एनडीए को सबसे बड़ी जीत मिली थी, तब धर्मेंद्र प्रधान सह प्रभारी थे. भाजपा ने उनपर फिर विश्वास किया है और इस बार उन्हें प्रभारी बनाया है. वे बिहार को समझते हैं. नीतीश कुमार से भी उनका अच्छा तालमेल है. धर्मेंद्र प्रधान के लिए बिहार जीतना इसबार बहुत आसान नहीं है. मगध और शाहाबाद के इलाके को जीतना 2010 में भी NDA के लिए आसान नहीं था. इस इलाके में माले और राजद के गठबंधन के कारण महागठबंधन पहले से काफी मजबूत हो गया है. लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को इस इलाके में सफलता नहीं मिली थी. Also Read: Bihar News: मल्टीनेशनल कंपनी एवरट्रेड इंडिया दरभंगा में लगायेगा प्लांट, स्पोर्ट्स और फुटवियर प्रोटक्ट का होगा उत्पादन The post Bihar Election: अमित शाह का नया लक्ष्य, धर्मेंद्र प्रधान की इंट्री, बिहार में क्या है NDA की रणनीति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OMG! भारत की एशिया कप ट्रॉफी चुराकर भाग गए मोहसिन नकवी, BCCI ने धमकाया; समझदार होंगे तो पहुंचा देंगे

Mohsin Naqvi Stole India’s Asia Cup 2025 Trophy: हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 जीत लिया. यह टीम इंडिया का नौवां खिताब है, जो एशिया में किसी भी टीम द्वारा जीते गए खिताबों में सबसे ज्यादा है. यह दिखाता है कि हिंदुस्तान का इस टूर्नामेंट में कितना दबदबा है. लेकिन इतनी ऐतिहासिक जीत के बावजूद जश्न में अफरातफरी हावी रही. हिंदुस्तान-पाकिस्तान विवादों से भरे इस टूर्नामेंट का समापन एक और भी अजीब मोड़ पर हुआ. एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी विजेता ट्रॉफी और मेडल लेकर स्टेडियम से चले गए, जिससे हिंदुस्तानीय खिलाड़ी बिना ट्रॉफी और मेडल के ही जश्न मनाने को मजबूर हुए. हिंदुस्तान ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच से ही साफ कर दिया था कि वह पाकिस्तान से हाथ तक नहीं मिलाना चाहता. चैंपियन बनने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करना भी स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया था.  ऐसे में जब टीम इंडिया के खिलाड़ी टूर्नामेंट जीतने के बाद खुश नजर आ रहे थे, लेकिन अप्रत्याशित रूप से काफी देरी हो रही थी. हिंदुस्तानीय खिलाड़ी स्टेज से दूरी बनाए खड़े रहे. उन्होंने एशिया कप के आयोजकों को सूचित कर दिया कि अगर ट्रॉफी नकवी देंगे तो वे प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लेंगे. आखिरकार करीब एक घंटे बाद जब समारोह शुरू हुआ, तो प्रजेंटर साइमन डूल ने चौंकाने वाली घोषणा की, “एसीसी ने हमें सूचित किया है कि हिंदुस्तान आज रात अपनी ट्रॉफी नहीं लेगा.” पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद लगभग एक घंटे तक ड्रेसिंग रूम में ही रहे, जिससे नकवी स्टेज पर अकेले रह गए. जब अंततः कप्तान सलमान आगा और उनकी टीम बाहर निकली, तो उन्हें दर्शकों से जोरदार इंडिया इंडिया के नारों का सामना करना पड़ा. इस माहौल ने पूरी सेरेमनी को ठप कर दिया. नकवी मंच पर बेशर्मों की तरह खड़े रहे, जबकि स्टेडियम में मौजूद हिंदुस्तानीय दर्शकों ने जोर-जोर से हिंदुस्तान माता की जय के नारे लगाए. माहौल तनावपूर्ण हो गया. साफ दिख रहा था कि नकवी नहीं चाहते थे कि हिंदुस्तान ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाए. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशिया कप 2025 ट्रॉफी लेकर स्थल से निकल गए, जबकि विजेता हिंदुस्तानीय टीम ने पोडियम पर बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया और अपने होटल लौट गई. Interior Minister of Pakistan Mohsin Naqvi was on stage to present Asia Cup Trophy to Team India. And Indian Team players were busy on their phones. Ignored him so hard. This is brutal. 😂😂😂 pic.twitter.com/8jDT1Vq11k — Incognito (@Incognito_qfs) September 28, 2025 Mohsin Naqvi to Failed Marshal Asim Munir be like: Huzoor we lost the match but stole the trophy, you can now claim winning the Asia Cup exactly like Operation sindoor where we lost the war and but claimed victory. Typical Pakistanis. Chor!!! pic.twitter.com/LYuDI2Lk2N — Raja Muneeb (@RajaMuneeb) September 28, 2025 हिंदुस्तानीय सोशल मीडिया ने जताया रोष मोहसिन नकवी की इस हरकत पर इंडियंस का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा. India lift the Asia Cup Trophy in Dubai even though Pakistan Interior Minister Mohsin Naqvi cowardly stole it. Epic trolling of Pakistan by the Indian Cricket Team. pic.twitter.com/H0udtGSenP — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) September 28, 2025 So Pakistani stole our trophy and took it with them Mc trophy wapas kar Mohsin Naqvi 🤣 Dalle khud to Bina election jite minister bna hua h @JayShahPls look into this serious matter 🙏 pic.twitter.com/UhxyfKddeJ — Helsinki (@ayushth50925387) September 28, 2025 🇮🇳🏆 India lift the Asia Cup trophy in Dubai — even after Pakistan’s minister Mohsin Naqvi cowardly stole it! 🤯🔥 Epic trolling of Pakistan by Team India! 😂👑 #INDvPAK pic.twitter.com/xgVwg1dnNJ — Naseeb🐦 (@naseeb_jaan18) September 29, 2025 बीसीसीआई ने कहा- समझदार होंगे तो वापस कर देंगे बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने नकवी की हरकत पर नाराजगी जताई और इसे स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ बताया. सैकिया ने एएनआई से कहा, “यह बिल्कुल अप्रत्याशित था कि कोई शख्स एशिया कप ट्रॉफी लेकर अपने होटल कमरे में भाग जाए. हम उस व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकते जो ऐसे देश का प्रतिनिधित्व करता है, जो हमारे देश के खिलाफ युद्ध कर रहा है. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वह हमारे खिलाड़ियों को उनका पल ही छीन ले. हमें उम्मीद है कि उनकी समझदारी जागेगी और वह ट्रॉफी हिंदुस्तान वापस भेज देंगे.”  हिंदुस्तान ने एक और महाद्वीपीय खिताब जीतकर इतिहास रचा, लेकिन यह रात क्रिकेट जितनी नहीं बल्कि उसके बाद हुए अराजक और अभूतपूर्व ट्रॉफी विवाद के लिए भी याद रखी जाएगी. सैकिया ने पुष्टि की कि बीसीसीआई इस घटना के खिलाफ एशियाई क्रिकेट परिषद में कड़ा विरोध दर्ज कराएगा. वहीं, खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए बीसीसीआई ने 21 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया है. ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, ACC की प्राइज मनी से 9 गुना ज्यादा BCCI ने किया मालामाल Video: आउट ऑफ कंट्रोल गौतम गंभीर, हारिस रऊफ की गेंद और तिलक के सिक्स पर टेबल पीट-पीटकर दिखाया रौद्र रूप मेरे जिंदगी की खास, तिलक वर्मा ने Asia Cup फाइनल पर दिया बड़ा बयान, संजू और शिवम दुबे के लिए कही ये बात The post OMG! हिंदुस्तान की एशिया कप ट्रॉफी चुराकर भाग गए मोहसिन नकवी, BCCI ने धमकाया; समझदार होंगे तो पहुंचा देंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : एक हाथ से 5 ईंट ऐसे उठा लिया, जुगाड़ देख सब हैरान

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक के बाद एक ताबड़तोड़ देसी आविष्कार देखने को मिलता है. ऐसे ही एक वीडियो में सरिया से बनी जुगाड़ मशीन की मदद से व्यक्ति एक ही बार में 5 ईंट उठाता दिख रहा है. यूजर यह हैक देखकर हैरान हो रहे हैं. वे कमेंट सेक्शन में उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई यूजर्स उसे देखकर “टेक्नोलॉजिया-टेक्नोलॉजिया” लिखकर उसकी मास्टरी और देसी जुगाड़ की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो. View this post on Instagram A post shared by @aapkaculture एक हाथ से एक बार में 5 ईंट उठा लेता है शख्स वायरल वीडियो में मजबूत सरिया से बनी एक खास मशीन दिखाई दे रही है, जिसे एक तरह का ‘पकड़’ कहा जा सकता है. यह आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होती है. इसे बड़ा ही चालाकी से बनाया गया है. वीडियो में शख्स इस मशीन को 5 ईंटों के ऊपर रखता है और दोनों तरफ से दबाकर एक साथ उठा लेता है. इस खास जुगाड़ की मदद से वह एक हाथ से एक बार में 5 ईंट उठा लेता है, जो आमतौर पर मुश्किल होता है. 15 सेकंड की यह फुटेज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप से भिड़ गई गिलहरी, शिशु के लिए लगा दी जान की बाजी The post Viral Video : एक हाथ से 5 ईंट ऐसे उठा लिया, जुगाड़ देख सब हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mesh Rashifal: आपको संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है, यहां देखें आज 29 सितंबर 2025 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 September 2025: आज 29 सितंबर 2025 का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. दिनचर्या भले ही व्यस्त रहे, लेकिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कामकाज के बीच भी मन और शरीर दोनों में ताजगी बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपके पास धन की कमी नहीं होगी. धन प्राप्ति के साथ ही मन में संतोष और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन हालांकि घरेलू मोर्चे पर कुछ तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद या छोटी-सी बात को लेकर वाद-विवाद की संभावना है. ऐसे में आपको संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी. याद रखें, घरेलू माहौल को संतुलित रखना ही आपके लिए लाभकारी साबित होगा. प्रेम और रिश्ते प्रेम जीवन की बात करें तो आज का दिन बेहद खास है. लंबे समय से चली आ रही शिकायतें और नाराज़गियां आज दूर हो सकती हैं. साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. शादीशुदा जातकों को भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको जीवन की सुंदरता का एहसास होगा. छात्र और शिक्षा छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई से मन भटककर उनका ध्यान प्रेम या आकर्षण की ओर जा सकता है. ऐसे में पढ़ाई में लापरवाही न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. मेष राशि वालों की सोशल लाइफ और आदतें आज रात को दोस्तों से बातचीत करने या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने में समय बित सकता है. देर रात तक फोन पर बातें करना बुरा नहीं है, लेकिन किसी भी चीज़ की अति हमेशा हानिकारक होती है. मेष राशि वालों के लिए शुभ अंक, रंग और उपाय शुभ अंक : 9शुभ रंग : लाल और मैरूनउपाय : घर में सफेद पुष्प लगाएं. इससे आपके मन को शांति और प्रसन्नता प्राप्त होगी. The post Aaj Ka Mesh Rashifal: आपको संयम और धैर्य से काम लेने की जरूरत है, यहां देखें आज 29 सितंबर 2025 का मेष राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में पूजा-त्योहारों के थाली में परदेशी फूलों का जलवा

Bihar News: बिहार की धरती उपजाऊ है, लेकिन जब बात फूलों की आती है तो तस्वीर उतनी रंगीन नहीं दिखती. राज्य में गेंदा को छोड़कर किसी भी अन्य फूल का उत्पादन बेहद कम है. हालत यह है कि बड़े पैमाने पर होने वाले पूजा और त्योहारों में इस्तेमाल होने वाले फूल दूसरे राज्यों से मंगाने पड़ते हैं. पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से प्रतिदिन ट्रक भरकर गेंदा, गुलाब और अन्य फूल पटना और आसपास के बाजारों में पहुंचते हैं. गेंदा ही सहारा, बाकी फूल नदारद बिहार में फिलहाल गेंदा ही ऐसा फूल है जिसकी खेती और उत्पादन संतोषजनक स्तर पर हो रहा है. अभी बिहार में गेंदा का उत्पादन 12.798 हजार टन तक पहुंच चुका है, जबकि इससे पहले यह 11.065 हजार टन था. यानी करीब एक हजार टन की वृद्धि हुई है. यही वजह है कि छठ, दीवाली और दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्वों में स्थानीय बाजारों में गेंदा की माला आसानी से उपलब्ध हो जाती है. इसके उलट गुलाब, ट्यूबरोज और जास्मिन जैसे फूलों की स्थिति बेहद कमजोर है. गुलाब का उत्पादन बीते दो वर्षों में केवल 0.166 हजार टन हुआ है. खेती का दायरा भी नगण्य है—सिर्फ 0.025 हजार हेक्टेयर में गुलाब उगाया जा रहा है. इसी तरह ट्यूबरोज का उत्पादन 0.0269 हजार टन और जास्मिन का महज 0.031 हजार टन पर सिमटा हुआ है. पूजा-त्योहारों फूलों की बढ़ती मांग, पर खेती पिछड़ी बिहार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों की भूमि है. यहां का सालभर का कैलेंडर त्योहारों से भरा रहता है. छठ महापर्व से लेकर सावन और बसंत पंचमी तक, हर उत्सव में फूलों का विशेष महत्व है. लेकिन मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर बना हुआ है. कृषि विभाग की मानें तो राज्य में कुल मिलाकर 13.323 हजार हेक्टेयर में ही फूलों की खेती हो रही है. यह आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं है, खासकर तब जब बिहार की आबादी और त्योहारों की मांग को देखा जाए. यही कारण है कि ज्यादातर दुकानदार बंगाल और यूपी से फूल मंगवाने पर निर्भर हैं. गुलाब की खेती में हल्की बढ़ोतरी हालांकि तस्वीर पूरी तरह निराशाजनक नहीं है. गुलाब की खेती में पिछले दो सालों में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है. 2023 में गुलाब का उत्पादन 0.014 हजार टन था, जो 2024 में बढ़कर 0.152 हजार टन हो गया. खेती का दायरा भी 0.07 हजार हेक्टेयर से बढ़ा है. हालांकि यह अभी भी जरूरत की तुलना में बेहद कम है, लेकिन विशेषज्ञ इसे सकारात्मक संकेत मान रहे हैं. फूलों की खेती में जोखिम और लागत दोनों अधिक है. सिंचाई, रखरखाव और बाजार तक पहुंच की दिक्कतें किसानों को इसे बड़े पैमाने पर अपनाने से रोकती हैं. सब्जी और अनाज की खेती में उन्हें स्थायी बाजार और सुनिश्चित दाम मिल जाते हैं. यही वजह है कि फूलों का उत्पादन आज भी छोटे पैमाने तक सीमित है. भविष्य की राह और चुनौतियां बिहार में फूलों की खेती का दायरा बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं. कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि अगर राज्य प्रशासन किसानों को प्रोत्साहन और बेहतर बाजार उपलब्ध कराए तो फूलों की खेती तेजी से बढ़ सकती है. इससे न सिर्फ स्थानीय मांग पूरी होगी, बल्कि रोजगार और आय के नए अवसर भी खुलेंगे. तस्वीर यही कहती है कि गेंदा के अलावा बाकी फूल पटना और अन्य जिलों के बाजारों में बाहर से आ रहे हैं. त्योहारों की रौनक इन्हीं परदेशी फूलों से सजती है. सवाल यही है कि क्या आने वाले वर्षों में बिहार अपने फूलों से ही अपनी पूजा और उत्सवों को सजा पाएगा, या फिर हमेशा बंगाल और यूपी के सहारे रहना पड़ेगा. Also Read: Patna Metro Update: सेफ्टी जांच और ट्रायल रन के बाद तय होगा पटना मेट्रो से सफर का भविष्य The post Bihar News: बिहार में पूजा-त्योहारों के थाली में परदेशी फूलों का जलवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम इंडिया पर प्राइज की बारिश, ACC से 9 गुना ज्यादा BCCI ने किया मालामाल

BCCI prize money for Asia Cup 2025 Winner Team India: हिंदुस्तानीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया. एक दबाव भरे मैच में पहले कुलदीप यादव की शानदार फिरकी और फिर तिलक वर्मा की ऐतिहासिक पारी ने मेन इन ब्लू को चैंपियन बनाया. इस बड़ी ट्रॉफी के साथ ही हिंदुस्तानीय टीम को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की ओर से इनाम राशि मिली. लेकिन इस इनामी राशि से लगभग 9 गुना ज्यादा भारी-भरकम इनाम राशि हिंदुस्तानीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से भी मिली. बीसीसीआई ने इसका खुला ऐलान एक्स पर किया और उन्होंने पाकिस्तान को भरपूर बेइज्जत भी किया.  हिंदुस्तानीय टीम 2025 एशिया कप में ‘मेन इन ब्लू’ ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, जिसमें पाकिस्तान पर लगातार तीन जीत शामिल थीं. रोमांचक फाइनल में मिली इस जीत के साथ हिंदुस्तान ने खिताब जीता तो एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से 3,00,000 डॉलर यानी 2.5 करोड़ रुपये मिले. वहीं बीसीसीआई की ओर से अपनी चैंपियन टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा भी की. बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, “3 वार. 0 जवाब. एशिया कप चैंपियंस. संदेश साफ है. टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 21 करोड़ का इनाम.” 3 blows.0 response.Asia Cup Champions.Message delivered. 🇮🇳 21 crores prize money for the team and support staff. #AsiaCup2025 #INDvPAK #TeamIndia pic.twitter.com/y4LzMv15ZC — BCCI (@BCCI) September 28, 2025 अपराजेय रहा हिंदुस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस टूर्नामेंट में हिंदुस्तान ने पाकिस्तान को तीन बार हराया- ग्रुप स्टेज, सुपर-फोर और फिर फाइनल में. इसके अलावा पहले राउंड में यूएई और ओमान को हराया, दूसरे राउंड में बांग्लादेश को मात दी और सुपर ओवर में रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका पर जीत दर्ज की. लगभग तीन साल से मल्टी नेशन टूर्नामेंट में अनबीटेबल है हिंदुस्तान यह लगातार तीसरा मल्टी-नेशनल व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट है जो हिंदुस्तान ने अपराजित रहकर जीता है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2024 का टी20 विश्व कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती थी. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 2023 की शुरुआत से अब तक हिंदुस्तानीय टीम किसी भी मल्टी-टीम टी20 टूर्नामेंट में अजेय रही है. इस दौरान उसने लगातार 17 मैच जीते हैं, जिसमें 2023 एशिया कप, फिर टी20 विश्व कप 2024 और अब एशिया कप 2025 शामिल हैं. ये भी पढ़ें:- Video: आउट ऑफ कंट्रोल गौतम गंभीर, हारिस रऊफ की गेंद और तिलक के सिक्स पर टेबल पीट-पीटकर दिखाया रौद्र रूप मेरे जिंदगी की खास, तिलक वर्मा ने Asia Cup फाइनल पर दिया बड़ा बयान, संजू और शिवम दुबे के लिए कही ये बात जख्म दिया और फिर छिड़का नमक, सूर्यकुमार ने ट्रॉफी जीतने के बाद ACC को लताड़ा और पाकिस्तान को फिर दिया दर्द The post पाकिस्तान को रौंदने वाली टीम इंडिया पर प्राइज की बारिश, ACC से 9 गुना ज्यादा BCCI ने किया मालामाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top