Hot News

September 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शारदीय नवरात्र: सप्तमी को मां कालरात्रि की हुई पूजा

सूर्यगढ़ा. सोमवार को शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर विभिन्न पूजा पंडालों दुर्गा मंदिरों एवं घरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा हुई. दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडालों में धूप अगरबत्ती की भीनी खुशबू के बीच दुर्गा सप्तशती के पाठ, माता के भजन से माहौल भक्ति में बना हुआ है. बड़ी दुर्गा मंदिर सूर्यगढ़ा में सोमवार की अपराह्न स्त्रीएं माता की संध्या पूजन करती नजर आयी. यहां बेल निमंत्रण शोभा यात्रा की तैयारी की जा रही थी. बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि अपराह्न साढ़े सात बजे बड़ी दुर्गा मंदिर से बेल निमंत्रण की शोभायात्रा निकलेगी. इसके बाद सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात माता की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जायेगा. बाजारों में भीड़ मंगलवार को महाअष्टमी है. स्त्रीएं महाअष्टमी का व्रत रखकर इस दिन मां दुर्गा का खोइछा भरती हैं. इसे लेकर सोमवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ नहीं. लोग बाजार में पूजन सामग्री एवं फल की खरीदारी करते नजर आये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शारदीय नवरात्र: सप्तमी को मां कालरात्रि की हुई पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट से लगी आग

– आग की चिंगारी देखते ही मरीज जान बचाकर अस्पताल से बाहर निकलने लगे हसनगंज पीएचसी हसनगंज में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. चिंगारी देखते ही मौजूद मरीज जान बचाकर किसी तरह बाहर निकलने लगे. अस्पताल गार्ड की सूझबूझ से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. अस्पताल कर्मचारियों ने प्रसव वार्ड से स्त्रीओं को बाहर निकला. शॉर्ट सर्किट से स्वास्थ्य केंद्र में आग लगी उस वक्त प्रसव वार्ड में 04 मरीज भर्ती थे. समय रहते ही इन सभी मरीजों को सुरक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकाल लिया. दो नवजात शिशु शामिल थे. कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. गार्ड मुकेश कुमार महतो ने अपनी सुझ बुझ से अग्निशामक यंत्र के सहयोग से आग पर काबू पाया. सिक्योरिटी गार्ड मुकेश कुमार महतो ने कहा कि चिकित्सक के ओपीडी में थे कि अचानक मरीज और उनके परिजन भागने लगे. कोई नुकसान नहीं हुआ है. कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. इस घटना की जानकारी तुरंत विभाग के लोगों दी गयी. आशा अमरलता कुमारी ने कहा की मरीज को लेकर अस्पताल आए थे. गार्ड के द्वारा आज को बुझाया गया. बड़ी खतरा होते-होते टल गया. गर्भवती स्त्रीओं के साथ नवजात शिशु भर्ती थे. मरीज के परिजन पुतुल देवी ने बताया कि हमलोग काफी डर गए थे. पूरे रुम में धुआं से भर गया था. कही दिखाई नहीं पर रहा था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आयुष भारद्वाज ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. अग्निशामक यंत्र के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस तरह की आगे कोई घटना न हो इस पर ध्यान रखा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट से लगी आग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

बैसा. शारदीय नवरात्र की भक्ति लहर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में चरम पर रही. प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न दुर्गा स्थानों पर सुबह से ही स्त्री और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रौटा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पुजारी चन्द्र किशोर उपाध्याय ने बताया कि सप्तमी की पूजा के उपरांत मां का दरबार सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा. स्त्रीएं लाल चुनरी और थाली में पूजा सामग्री लेकर माता के दरबार पहुंचीं तो पुरुष श्रद्धालु भी उत्साह के साथ पूजा में शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

फारबिसगंज. महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज की ओर से स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में एक भव्य संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना व माता रानी की वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श पुरुष हैं, जिन्होंने एक ईंट और एक रुपये की परंपरा से सहयोग व सहअस्तित्व का अद्भुत संदेश दिया. बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश

त्रिवेणीगंज दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार देर शाम जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बाजार स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि पूजा के अवसर पर भीड़ बढ़ रही है, ऐसे में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया, गश्ती दल की तैनाती और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो और आगजनी जैसी स्थिति में तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराया जाए. मौके पर सीआई सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. इस बीच, रविवार शाम से ही एनएच 327ई पर श्रद्धालुओं व राहगीरों की भीड़ के कारण भारी जाम की स्थिति बनी रही. डीएम और एसपी के पहुंचने से पूर्व प्रशासन सक्रिय हुआ और कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया. हालांकि, अधिकारियों के लौटते ही पुनः जाम लग गया. सोमवार को भी दिनभर एनएच 327ई पर लोगों को जाम से जूझते देखा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था की समीक्षा, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रक्तदान से बढ़कर कोेई सेवा नहीं- डीआइजी

किशनगंज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के खगड़ा स्थित बीएसएफ हेड क्वाटर परिसर में सोमवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में बीएसएफ के डीआजी ईश औल व मौना औल ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया. शिविर का उद्घाट डीएम विशाल राज, डीआईजी ईश औल व बाबा प्रमुख बीएसएफ हेड क्वाटर मौना औल ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बाबा बीएसएफ 132 बटालियन विनीता बोहरा, आर एस बोहरा डॉक्टर मिली मुर्मू, रेड क्रॉस के सचिव मिक़्क़ी साहा एवं रेड क्रॉस के सदस्य व बीएसएफ के जवान मौजूद थे. रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए डीएम विशाल राज ने कहा कि रक्तदान न केवल मानवता की सेवा है बल्कि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है. हर स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रूप से रक्त दान करना चाहिए. डीआईजी ईश औल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है. इनसे बढ़कर कोई सेवा नहीं है. रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं, वही दूसरी ओर इससे हमें आत्म संतुष्टि मिलती है. रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रक्तदान से बढ़कर कोेई सेवा नहीं- डीआइजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूजा पंडालों व सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सावधानियां जरुरी : विद्युत कार्यपालक अभियंता

पूजा पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के साथ आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील सहरसा . विद्युत विभाग ने दुर्गा पूजा पंडालों में अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने के साथ आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है. अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने के लिए विद्युत विभाग द्वारा पूजा पंडाल कमेटी को कनेक्शन फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण इलाकों में जितने भी पूजा पंडाल बन रहे हैं, समिति के सदस्य पंडालों एवं भवनों में किये गये विद्युत कार्य व विद्युत पैनल के लिए आवश्यकतानुसार दोहरे अर्थिग से संयोजन की व्यवस्था करें. विद्युत नियंत्रण कक्ष या विद्युत पैनल व स्वीच बोर्ड के नजदीक रबर मैट, अग्निशामक यंत्र, सूखे बालू से भरी बाल्टियां एवं प्राथमिक उपचार बॉक्स की व्यवस्था करें व वर्षा-पानी से बचाव के लिए विद्युत पैनल के लिए समुचित साइज का वाटरप्रूफ छावनी की व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि जेनरेटर, स्वीच बोर्ड, तार व विद्युत उपकरणों को अनाधिकृत व्यक्ति के पहुंच से दूर रखें एवं आवश्यकतानुसार सुरक्षा घेरा बनायें. साथ ही खतरे का बोर्ड भी प्रदर्शित करें एवं पीन प्लग-शॉकेट का उपयोग करें. शॉकेट में सीधे तार डालकर विद्युत उपयोग नहीं करें. सड़क के डिवाइडर पर लगे लोहे के घेरा एवं पोल पर अस्थायी विद्युतीकरण एवं सजावट का कार्य नहीं करें. साथ ही लोहे के पोल पर भी विद्युत से सजावट व तार लपेटने का कार्य नहीं करें. पूजा पंडाल विद्युत तार से कम से कम पांच फीट की दूरी पर बनाया जाये व पंडाल में एमसीवी का प्रयोग अवश्य करें. पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लाईटिंग, सजावट व अन्य विद्युत कार्य, बिहार विद्युत आपूर्ति संहिता 2007 के धारा 6.1 जिसमें विद्युत वायरिंग के लिए प्रयोग किए जाने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता, अधिकृत व्यक्ति द्वारा संपादित कार्य एवं जांच के बाद परीक्षण प्रतिवेदन के साथ वैध विद्युत संयोजन सुनिश्चित करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूजा पंडालों व सार्वजनिक स्थलों पर आवश्यक सावधानियां जरुरी : विद्युत कार्यपालक अभियंता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीसी ने रेलवे स्टेशन दुर्गापूजा पंडाल का किया उद्घाटन

29 सितंबर फोटो संख्या-18 कैप्शन- उद्घाटन करते उपायुक्त नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस मौके पर उपायुक्त के पिता धर्मेंद्र कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया भी उपस्थित रहे. शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य सजल चटर्जी और सुकान्तो सहाना के पूजा-पाठ से हुई. इसके बाद उपायुक्त ने मां दुर्गा का दर्शन किया. स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव, यातायात निरीक्षक प्रवीण कुमार, कार्यालय अधीक्षक संतोष कुमार, वरिष्ठ अनुभव अभियंता सुमन कुमार, विवेक सिसोदिया, हिसाबी राय, राणा शुक्ला सहित कई रेलकर्मी मौजूद रहे. मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलावासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. कहा कि दुर्गापूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है. मौके पर अनिकेत गोस्वामी, सादेकुल आलम, पिन्टूलाल पटेल, दयाशंकर प्रसाद, अजय माल, संटलाल मंडल, राजीव कुमार, शुभम कुमार सिंह, अमर कुमार मल्होत्रा, विनय कुमार, चंद्रदीप चौधरी, प्रीतम कुमार मंडल, अमित कुमार, सचिन कुमार भगत, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीसी ने रेलवे स्टेशन दुर्गापूजा पंडाल का किया उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विजयीपुर में 79 बोतल देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

विजयीपुर. स्थानीय पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान महुआ मोड़ से 79 बोतल देसी शराब बरामद की. जानकारी के अनुसार, एसआइ चंदेश्वरी यादव वाहन जांच कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि एक युवक यूपी के रामपुर से बाइक पर शराब लेकर आ रहा है. पुलिस ने सतर्कता बढ़ायी, इसी बीच तेज रफ्तार से आती बाइक पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगी. पीछा करने पर बाइक सवार झोला फेंककर फरार हो गया. जब झोले की तलाशी ली गयी, तो उसमें 79 बोतल देसी शराब बरामद हुई. फरार धंधेबाज की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी श्रीकेश राम के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विजयीपुर में 79 बोतल देसी शराब बरामद, तस्कर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गंडक नहर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज. जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव में सोमवार को गंडक नहर के समीप बांध पर नहाने गये एक किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान कटहरिया गांव के निवासी जितेंद्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, अंकित अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे नहाने गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अंकित को बाहर निकाला और तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गंडक नहर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top