Hot News

October 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Friendship Tips: महंगी चीजों और पैसों से नहीं, इस तरह करें अपने दोस्त को सपोर्ट 

Friendship Tips: दोस्ती सिर्फ हंसी-मजाक और साथ घूमने के लिए नहीं होती, असली दोस्ती तब साबित होती है जब आप अपने दोस्त को मुश्किल वक्त में सहारा देते हैं. हर इंसान कभी न कभी उदास, परेशान या अकेला महसूस करता है. ऐसे में दोस्त का सपोर्ट उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनता. तो अगर आपके भी दोस्त परेशान रहते हैं, या आप उन्हें सपोर्ट करना चाहते है कि आप उनके साथ है, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने फ्रेंड को सपोर्ट कर सकते हैं. दोस्तों को सपोर्ट करने के तरीके धैर्य से उनकी बातों को सुनें अगर आपके दोस्त परेशान है, तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें. बिना टोके, बिना जज किए. कई बार बस किसी के बातों को कोई सुन लेता है तो सुकून महसूस करता है.  हमेशा सही शब्दों का इस्तेमाल करें जैसे- “तुम अकेले नहीं हो, मैं हूं ना” या “तुम मुझ पर भरोसा कर सकते हो”, ये छोटे-छोटे वर्ड से दोस्त के दिल को बहुत हिम्मत देते हैं.  मदद का हाथ बढ़ाएं कभी नोट्स शेयर करना, कभी होमवर्क में मदद करना, कभी किसी काम में साथ खड़ा रहना, ये छोटी-छोटी मदद करें.  यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिश्ते में जहर घोलने का काम करती हैं पार्टनर की ये आदतें, प्यार में पड़ने से पहले जरूर कर लें चेक समय निकालें किसी को सपोर्ट करने के लिए हमेशा पैसों या बड़ी चीजों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी सिर्फ समय देना ही सबसे बड़ा गिफ्ट होता है. आप कम से कम एक दिन में 1 या 2 घंटा उनके लिए समय निकालें.  गलतियों पर जज न करें हर किसी से गलतियां होती हैं, लेकिन असली दोस्त वही है जो समझे और उसे सही रास्ता दिखाए. इसके अलावा, अगर आपका दोस्त गलत राह में है, तो उन्हें सबके सामने नहीं, अकेले में बैठकर सही राह दिखाएं.  यह भी पढ़ें: Relationship Tips: इन लोगों से दोस्ती करना पड़ सकता है भारी, तुरंत कर लें किनारा The post Friendship Tips: महंगी चीजों और पैसों से नहीं, इस तरह करें अपने दोस्त को सपोर्ट  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: अररिया में नाच देखने जा रहे युवक से छिनतई, विरोध करने पर मार दी गोली

Bihar News: अररिया. दुर्गा पूजा के दौरान लगे मेले में नाच देखने जा रहे एक युवक से छिनतई की कोशिश की गयी. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. घायल युवक भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी मो.नसरुद्दीन का पुत्र मो.सलाम बताया जा रहा है. गोली युवक के शरीर में फंसी हुई है. घायल युवक के पिता मो.नसरुद्दीन ने बताया कि देर करीब साढ़े नौ बजे बदमाशों ने उसको गोली मारी है. उसका ईलाज चल रहा है. स्थिति गंभीर बनी हुई है. छिनतई का किया था विरोध बुधवार की देर रात भरगामा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर छोटी नहर जिलेबिया मोड़ के समीप छिनतई की घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के पेट के नीचे लगी है. रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को आनन-फानन में भरगामा अस्पताल लाया. जहां से युवक को सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. सदर अस्पताल में महज प्राथमिक उपचार किया गया. वहां से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पीछे से मारी गोली मो.सलाम ने बताया कि वे सेमापुर में आयोजित प्रोग्राम देखने के लिये जा रहा था. तभी छोटी नहर जलेबिया मोड़ के पर बाइक पर सवार पांच से छह की संख्या में आए बदमाशों उनके बाइक को रोककर मोबाइल फोन व बाइक छिनने लगा जब उन्होंने छिनतई का विरोध कर भागने लगा तो एक बदमाश से पिस्टल निकालकर पीछे से गोली मारकर दी. गोली मारने के बाद सभी हमलावर वहां से भाग गये. इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, प्रशासन ने भी खोला रियायतों का पिटारा The post Bihar News: अररिया में नाच देखने जा रहे युवक से छिनतई, विरोध करने पर मार दी गोली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AUS W vs NZ W: महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का जीत के साथ आगाज, न्यूजीलैंड को 89 रन दी मात

स्त्री वर्ल्ड कप 2025 (Women World Cup 2025) का आगाज हो चुका है. इस टूर्नामेंट के का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया स्त्री और न्यूजीलैंड स्त्री टीम (AUS W vs NZ W) के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो सही भी साबित हुआ. एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) की शतकीय पारी की बतौलत टीम ने 49.3 ओवर में 326 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 89 रनों से मात देकर उन्होंने ये भी साफ कर दिया की आखिर क्यों यह टीम वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार है.  ऑस्ट्रेलिया की प्रभाबशाली बल्लेबाजी टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की स्त्री टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सलामी जोड़ी के तौर पर कप्तान एलिसा हीली और फीबी लिचफिल्ड उतरी. दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हुई. लेकिन टीम ने अपने रनरेट को नहीं गिरने दिया और विकेट गवांने के बाद भी ताबड़तोड़ रन बनाने जारी रखा. टीम ने 49.3 ओवर में 326 रन पर ऑलआउट हो गई. इस विशाल स्कोर ने न्यूजीलैंड टीम पर भारी दबाव बना दिया. फीबी लिचफिल्ड ने 45 (31) रन बनाए, और टीम की अन्य बल्लेबाजों ने भी स्थिर योगदान दिया. हालांकि कप्तान एलिसा हीली ने सिर्फ 19 रन ही बनाए, लेकिन उनका भूमिका शुरुआत में विकेट बचाने और संभालने की रही. एलिस पेरी ने 33 रन की पारी स्पोर्ट्सी और कुछ पल गेंदबाजी में भी दबाव बनाए रखा. गार्डनर का धमाकेदार शतक ऑस्ट्रेलिया की युवा और भरोसेमंद खिलाड़ी एशले गार्डनर ने एक धमाकेदार पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने शानदार शतक लगाया. एशले ने 83 बॉल में 115 रन की पारी स्पोर्ट्सी. यह शतक उनके करियर का दूसरा शतक था. इस पारी ने गार्डनर ने कुल 16 चौके और एक छक्का लगाया. एशले गार्डनर की इसी पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया  300 रन के आकंडे को पार कर सकी.  न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई न्यूजीलैंड के लिए शुरुआत से ही परेशानी रही. पहले विकेट पर सुजी बेट्स बिना खाता खोले आउट हुईं, और जॉर्जिया प्लिम्मर रन आउट हुईं एक खतरनाक शुरुआत. सौफी डिवाइन ने 112 रनों की लाजवाब पारी स्पोर्ट्सी, हल्की उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर से उनको टीम के साथियोंं से साथ नहीं मिल सका और कोई भी विकेट नहीं रोक सका. एमीला केर ने 33 रन देकर टीम को कुछ राहत देने की कोशिश की. लेकिन अन्य बल्लेबाज थोड़ी-थोड़ी देर के अंतर पर आउट होते रहे और लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सके. गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा न्यूजीलैंड की पारी में सोफी मोलिन्यूक्स 8.2 ओवर में 25 रन पर 3 विकेट लिए तो वहीं एनाबेल सदरलैंड ने भी 9 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल कर गुलदस्ते को मजबूत किया. इसके अलाव अलाना किंग ने 2 विकेट चकाए और  न्यूजीलैंड की जीत की पूरी उम्मीद ही खत्म कर दी. एक ऐसा संयोजन कि हर स्तर पर गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड की कमजोरियों को उजागर किया. ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी ने ना केवल स्कोर को नियंत्रण में रखा, बल्कि निरंतर झटके दिए. जीत का महत्व और आगामी मुकाबले यह जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ एक मैच जीतना नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक बढ़त है. इससे टीम को आत्मविश्वास मिलेगा और प्रतिद्वंद्वियों के लिए चेतावनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया अभी से खिताब की दावेदार है. न्यूजीलैंड को इस प्रदर्शन से सुधार करने की जरूरत है, खासकर शुरुआत और मिडिल ऑर्डर में. आगामी मैचों में उन्हें अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा. ये भी पढ़ें- Women World Cup: वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बैटर, लिस्ट में इस हिंदुस्तानीय खिलाड़ी का नाम शामिल ICC Rankings: टी20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेट, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ये पाकिस्तानी बना टॉप ऑलराउंडर मुझे माफ कर दो… औकात में आए मोहसिन नकवी, एशिया कप ट्रॉफी विवाद BCCI के सामने टेके घुटने The post AUS W vs NZ W: स्त्री वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का जीत के साथ आगाज, न्यूजीलैंड को 89 रन दी मात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Uniraj Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी, BA-BEd के लिए ये रहा डायरेक्ट Link

Uniraj Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने बीए बीएड (BA BEd) इंटीग्रेटेड कोर्स पार्ट 1, पार्ट 2 और पार्ट 3 का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और छात्र अपने रोल नंबर व अन्य जरूरी डिटेल के साथ कर इसे चेक कर सकते हैं. Uniraj Result 2025 OUT: क्या है बीए-बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स? बीए बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है जो ग्रेजुएशन के साथ-साथ टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं. इस कोर्स की अवधि चार साल होती है, जिसमें छात्र एक साथ बीए की पढ़ाई और बीएड की ट्रेनिंग पूरी करते हैं. इस डिग्री के बाद छात्र शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं के लिए पात्र हो जाते हैं. यह भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2025: Agriculture Lecturer के 500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन Uniraj Result 2025 OUT: कैसे चेक करें रिजल्ट? रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां होमपेज पर उपलब्ध ‘Result 2025’ लिंक पर क्लिक करना है. इसके बाद कोर्स और वर्ष का चयन करके रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा जिसे छात्र डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं. Uniraj Result 2025 OUT: रिजल्ट के बाद का प्रोसेस क्या है? रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अपने अंक में असहमति है तो वे री-टोटलिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी. यह परिणाम छात्रों के लिए आगे की पढ़ाई और करियर योजना बनाने में बेहद अहम साबित होगा. इसलिए सलाह दी जाती है कि छात्र रिजल्ट की हार्ड कॉपी और मार्कशीट को सुरक्षित रखें. Uniraj Result 2025 BA-BEd के लिए डायरेक्ट Link The post Uniraj Result 2025 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी, BA-BEd के लिए ये रहा डायरेक्ट Link appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : विजयादशमी पर मोहन भागवत ने ऐसे की शस्त्र पूजा, सामने आया वीडियो

Video : महाराष्ट्र के नागपुर में विजयादशमी 2025 के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शस्त्र पूजा की. आरएसएस 100 साल पूरे कर रहा है. इस पूजा का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद नागपुर में संघ के 100 साल पूरे होने पर आयोजित विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. नागपुर के रेशमबाग में इस कार्यक्रम में 21 हजार स्वयंसेवक शामिल होने की बात कही जा रही है. संघ ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर पूरे साल चलने वाले शताब्दी समारोह की रूपरेखा बनाई है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर यानी विजयादशमी से हो रही है. देखें शस्त्र पूजा का वीडियो. #WATCH | Maharashtra | RSS Chief Mohan Bhagwat, Former President Ram Nath Kovind perform Shashtra Puja on the occasion of #Vijayadashami2025, in Nagpur, Maharashtra RSS is celebrating the completion of 100 years of the organisation. pic.twitter.com/ifIprqZ10r — ANI (@ANI) October 2, 2025 पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा,’आज से 100 साल पहले विजयादशमी के दिन ही समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी. लंबे कालखंड के दौरान असंख्य स्वयंसेवकों ने इस संकल्प को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इसे लेकर मैंने अपने विचारों को शब्दों में ढालने का प्रयास किया है.‘ यह भी पढ़ें : 100 Years of RSS : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की यात्रा कैसे बनी सुगम The post Video : विजयादशमी पर मोहन भागवत ने ऐसे की शस्त्र पूजा, सामने आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bay Leaves: सर्दियों में पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से क्या होता है?

Bay Leaves: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और रोगों से सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है. इस मौसम में लोग चाय, अदरक या हल्दी का सेवन तो करते ही हैं, लेकिन आयुर्वेद में एक और खास नुस्खा बताया गया है – तेजपत्ते का पानी. तेजपत्ता (Bay Leaf) आमतौर पर रसोई में स्वाद का जायका बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण भी कमाल के होते हैं. अगर सर्दियों में रोजाना तेजपत्ते का पानी पीया जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. Bay Leaves Benefits: सर्दियों में रोजाना तेजपत्ते का पानी पीने से क्या होता है? (What happens if you drink bay leaves boiled in water in winter?) What happens if you drink bay leaves boiled in water in winter? इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है – तेजपत्ते का पानी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है. इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है. पाचन शक्ति में सुधार – तेज पत्ते का पानी पाचन तंत्र को मजबूत करता है. गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. शरीर को डिटॉक्स करता है – तेजपत्ता शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से ब्लड प्यूरिफाई होता है और त्वचा भी साफ रहती है. सर्दी-जुकाम से राहत – तेज पत्ते के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दियों में खांसी-जुकाम और गले की खराश में आराम दिलाते हैं. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक – तेजपत्ता ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है. कैसे तैयार करें तेजपत्ते का पानी? तेजपत्ते का पानी बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले 2-3 तेजपत्ते लें और उन्हें अच्छे से धो लें. अब एक पैन में 2 गिलास पानी डालें और उसमें तेजपत्ते डालकर उबालें. जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें. सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले गुनगुना कर पी सकते हैं. सावधानी हालांकि तेजपत्ते का पानी फायदेमंद है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए. दिन में एक कप काफी होता है. गर्भवती स्त्रीएं और जिनको किसी तरह की एलर्जी या हेल्थ कंडीशन है, वे सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. तेज पत्ता को इंग्लिश में क्या कहते हैं? तेज पत्ता को इंग्लिश में Bay Leaf कहा जाता है. यह एक सुगंधित पत्ता है जो अक्सर Indian Food जैसे बिरयानी, पुलाव, सब्जी और सूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसके पत्ते पकवानों में खास खुशबू और स्वाद के लिए जाने जाते हैं. तेज पत्ता और Bay Leaf क्या एक ही है? हां, तेज पत्ता और Bay Leaf एक ही हैं. हिंदुस्तान में इसे तेज पत्ता कहा जाता है, जबकि इंग्लिश में इसे Bay Leaf कहते हैं. क्या तेज पत्ता सिर्फ खाने में इस्तेमाल होता है? नहीं, तेज पत्ते का उपयोग दवा और हर्बल पानी बनाने में भी किया जाता है. यह पाचन को सुधारने, इम्युनिटी बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है. तेजपत्ते का पानी न केवल सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है बल्कि रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है. इस सर्दी, अगर आप भी अपनी इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं तो रोजाना एक कप तेजपत्ते का पानी जरूर पिएं. Also Read: ABC Juice: सेहत और ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं ABC जूस Also Read: Green Apple Juice: सेहत के लिए वरदान है ये जूस नोट करें इसकी आसान रेसिपी The post Bay Leaves: सर्दियों में पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से क्या होता है? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Quordle #1347: जानिए आज के चारों शब्दों को हल करने के स्मार्ट ट्रिक्स और बचाइए अपनी डेली स्ट्रीक

Quordle दिन-ब-दिन खिलाड़ियों के लिए कठिन होता जा रहा है. चार शब्द ढूंढते-ढूंढते प्लेयर्स के दिमाग की कसरत हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी आज 2 अक्टूबर Quordle #1347 के चारों शब्द को ढूंढ कर थक गए हैं, तो फिर आपके लिए हम लेकर आए हैं, आज के Quordle #1347 का पूरा सॉल्यूशन. Quordle 1347: आज के हिंट्स Starting Letters (शुरुआती अक्षर): D, W, A, QEnding Letters (अंतिम अक्षर): Y, Y, A, T आज के सभी उत्तरों में A और E स्वर का इस्तेमाल कुल 7 बार किया गया है. एक शब्द में अक्षर दोहराए गए हैं. आज के एक शब्द में Q, Z, X, या J जैसे असामान्य अक्षर शामिल नहीं है. Quordle 1347: आज के शब्दों का अर्थ शब्द 1- चक्कर आना; असंतुलित या हल्का महसूस करना.शब्द 2– निराला, अजब-गजब.शब्द 3- सांस रुकना.शब्द 4– शांत / चुप. Quordle 1347: आज के उत्तर DIZZY WACKY APNEA QUIET Quordle स्पोर्ट्सने के प्रो टिप्स Quordle की शुरुआत ऐसे शब्दों से करें जिनमें ज़्यादा vowels (A, E, I, O, U) और common consonants (R, S, T, L, N) हों. कलर कोड को पहचानें. किसी भी ग्रिड में मिले ग्रे, हरा या पीला अक्षर बाकी तीन ग्रिड्स में भी मदद कर सकते हैं. जैसे कि ग्रे कलर का मतलब गलत अक्षर, हरे कलर का मतलब सही अक्षर और पीले कलर का मतलब सही अक्षर मगr गलत जगह. किसी-किसी शब्द में अक्षर दोहराए रहते हैं. ऐसे में इस तरह के शब्द को भी ट्राई करें. एक बार दो-तीन अक्षर मिल जाएं तो सबसे पहले उन अक्षरों से बनने वाले कॉमन शब्द-टेम्पलेट्स सोचें. याद रखें, Quordle में आपकी हर guess चारों Grids पर लागू होती है. इसलिए कोशिश करें कि पहले कुछ Guesses में letters cover हो जाए. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें The post Quordle #1347: जानिए आज के चारों शब्दों को हल करने के स्मार्ट ट्रिक्स और बचाइए अपनी डेली स्ट्रीक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी हुई फ्लॉप, 13वें दिन सिर्फ हुई इतनी कमाई

Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: बायोपिक अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी की हवा टाइट बॉक्स ऑफिस पर टाइट हो गई. मूवी को लेकर क्रेज तो सोशल मीडिया पर था, लेकिन फिल्म रिलीज के साथ ही बुरी तरह पिट गई. फिल्म ने धीमी शुरुआत की और फिर इसका प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर खराब होता चला गया. मूवी 19 सितंबर को रिलीज हुई थी और इसकी स्टोरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बेस्ड है. फिल्म को जॉली एलएलबी 3 ने अपने सामने टिकने नहीं दिया. अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का 13वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं. अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का 13वें दिन का कलेक्शन जान चौंक जाएंगे sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी ने 13वें दिन बेहद ही कम कमाई की. इस रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने हिंदुस्तान में 13वें दिन सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की अब कुल कमाई 1.86 करोड़ रुपये हो गई है. अब फिल्म को कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से बॉक्स ऑफिस पर होगी. इसके सामने अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी नहीं टिक पाएगी. वहीं, वर्ल्ड वाइड मूवी ने 2.14 करोड़ का बिजनेस किया है. अब तक कितना कलेक्शन हो गया अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 1- 0.25 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 2- 0.35 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 3- 0.45 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 4- 0.1 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 5- 0.16 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 6- 0.15 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 7- 0.11 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 8- 0.04 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 9- 0.07 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 10- 0.08 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 11- 0.02 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 12- 0.03 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection Day 13- 0.05 करोड़ रुपये Ajey The Untold Story of a Yogi Total Collection- 1.86 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 X Reviews: ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मीडिया यूजर्स बता रहे शानदार, क्लाइमेक्स में खड़े होंगे रोंगटे, देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू The post Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म अजय-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी हुई फ्लॉप, 13वें दिन सिर्फ हुई इतनी कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Flight Ticket Price Diwali: फ्लाइट टिकट ने ली उड़ान , दिवाली-दशहरा पर आसमान छू रहा पटना का किराया

Flight Ticket Price Diwali: त्योहारों का मौसम आते ही बिहार आने वाली फ्लाइट्स का किराया हर साल बढ़ता है, लेकिन इस बार स्थिति हद से ज्यादा चौंकाने वाली है. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों से पटना की फ्लाइट्स का किराया कई गुना बढ़ चुका है. दशहरा पर जहां किराया सामान्य से दोगुना है, वहीं दिवाली के दौरान यह छह गुना तक पहुंच गया है. एयरलाइंस मांग बढ़ने का फायदा उठाकर टिकट की कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर ले जा रही हैं. घर आने की चाहत और त्योहार की भीड़ में यात्री मजबूरी में जेब ढीली कर रहे हैं. दिल्ली से पटना: दिवाली पर तीन गुना किराया देश की राजधानी से बिहार की राजधानी तक का सफर सामान्य दिनों में अपेक्षाकृत सस्ता पड़ता है. औसतन दिल्ली-पटना का किराया 4 हजार रुपये के आसपास रहता है. लेकिन दशहरा-दिवाली की भीड़ में यह तीन गुना से ज्यादा महंगा हो चुका है.1 अक्टूबर को किराया 5638 रुपये से लेकर 8521 रुपये के बीच रहा, जबकि दशहरा यानी 2 अक्टूबर को किराया थोड़ा कम होकर 4506 रुपये से 8364 रुपये तक रहा. दिवाली के आसपास यह तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है. 17 अक्टूबर को किराया 19 हजार तक पहुंच जाता है. 18 अक्टूबर को यह 15 हजार से 24 हजार के बीच है, और 19 अक्टूबर को किराया 11 हजार से 20 हजार के बीच बना हुआ है. मुंबई से पटना: टिकट की कीमत से दहला सफर मुंबई से पटना आने वाले यात्रियों की जेब पर इस बार सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है. सामान्य दिनों में यहां से किराया लगभग 7 हजार रुपये रहता है, लेकिन त्योहारों में यह 20 से 30 हजार के बीच पहुंच चुका है.1 अक्टूबर को जहां केवल एक फ्लाइट 20 हजार रुपये में उपलब्ध रही, 2 अक्टूबर को किराया 14 हजार से 24 हजार तक हो गया. दिवाली के समय यानी 18 अक्टूबर को मुंबई-पटना का किराया 18 हजार से लेकर 31 हजार रुपये तक पहुंच गया. 19 अक्टूबर को भी स्थिति वैसी ही है. अहमदाबाद से पटना: बेमिसाल उछाल अहमदाबाद से पटना की सीधी फ्लाइट नहीं है, लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट्स के दाम इस बार रिकार्ड तोड़ रहे हैं. सामान्य दिनों में इस रूट का किराया करीब 6500 रुपये होता है, लेकिन 18 और 19 अक्टूबर को यह 13 हजार से 33 हजार रुपये के बीच जा चुका है. त्योहारों में घर लौटने वाले लोगों की भीड़ इस मार्ग को भी महंगा बना रही है. हैदराबाद से पटना: दिवाली में चौंकाने वाली उड़ान हैदराबाद से पटना का सामान्य किराया लगभग 6300 रुपये रहता है. दशहरे पर यहां से सीधी फ्लाइट उपलब्ध है और 1-2 अक्टूबर को किराया 6400 से 8576 रुपये तक है. लेकिन दिवाली पर यही किराया पांच गुना तक पहुंच जाता है. 17 नवंबर से किराया 9 हजार से शुरू होकर 20 हजार तक पहुंच जाता है. 18 नवंबर को सबसे ज्यादा किराया दर्ज किया गया, जो 11,461 रुपये से लेकर 23 हजार रुपये तक है. एयरलाइंस की रणनीति और यात्रियों की मजबूरी त्योहारों पर बिहार की ओर यात्रियों का सैलाब उमड़ता है. यही वजह है कि एयरलाइंस कंपनियां मांग को भुनाने से पीछे नहीं हटतीं. दशहरा और दिवाली के समय टिकट पहले ही बुक कर लेने पर भी महंगे मिलते हैं, जबकि आखिरी समय पर तो स्थिति और कठिन हो जाती है. बिहार में ज्यादातर लोग दिवाली-छठ पर घर लौटना चाहते हैं. रेलों में भीड़ और वेटिंग टिकट की वजह से बड़ी संख्या में लोग हवाई सफर चुनते हैं. नतीजा यह होता है कि एयरलाइंस किराया सामान्य दर से कई गुना बढ़ा देती हैं. त्योहार की खुशी या जेब पर बोझ? त्योहारों का मकसद अपने परिवार के साथ समय बिताना और घर लौटना है. फ्लाइट किराए की यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है. क्या एयरलाइंस के लिए त्योहार केवल मुनाफा कमाने का मौका हैं? क्या यात्रियों की जेब काटने पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस नीति नहीं होनी चाहिए? रेलवे की तरह हवाई किराए पर भी नियंत्रण की मांग लगातार उठ रही है.फिलहाल, बिहार लौटने वालों के लिए विकल्प सीमित हैं—या तो जेब ढीली कर फ्लाइट लें या फिर रेल और बसों की भीड़ का सामना करें. Also Read:Patana Ravan Dahan : गांधी मैदान में उमड़ेगी भीड़, ट्रैफिक प्लान न समझे तो फंस जाएंगे जाम में The post Flight Ticket Price Diwali: फ्लाइट टिकट ने ली उड़ान , दिवाली-दशहरा पर आसमान छू रहा पटना का किराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नहीं रहे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, वाराणसी में ली अंतिम सांस

Pandit Chhannulal Mishra Passed Away : हिंदुस्तानीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गज गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. गुरुवार सुबह 4:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा. Uttar Pradesh | Pandit Chhannulal Mishra passed away at 4 am today in Mirzapur. He had been ill for several months. His last rites will be held in Varanasi today; his daughter Namrata Mishra confirmed to ANI on the phone (file picture) pic.twitter.com/jA73DorkeT — ANI (@ANI) October 2, 2025 The post नहीं रहे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र, वाराणसी में ली अंतिम सांस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top