Hot News

October 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nuvama Mutual Fund: बाजार में सबकी वाट लगाने आ रहा एक नया म्यूचुअल फंड, सेबी से मिल गई है मंजूरी

Nuvama Mutual Fund: फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की जानी-मानी कंपनी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को अपने प्रस्तावित म्यूचुअल फंड व्यवसाय के लिए बड़ी सफलता मिली है. कंपनी को हिंदुस्तानीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. नुवामा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 1 अक्टूबर 2025 को सेबी ने सर्कुलर जारी कर कंपनी को म्यूचुअल फंड के प्रायोजक के रूप में कार्य करने और प्रस्तावित नुवामा म्यूचुअल फंड की स्थापना करने की अनुमति दी है. निवेशकों के लिए नए विकल्प खुलेंगे सेबी की ओर से दी गई इस मंजूरी के बाद नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट अब म्यूचुअल फंड के अंतर्गत अलग-अलग योजनाएं पेश कर सकेगी. इनमें स्पेशल इन्वेस्टमेंट फंड कैटेगरी भी शामिल होगी. कंपनी का मानना है कि इससे बाजार में निवेशकों के लिए नए अवसर और विकल्प उपलब्ध होंगे. अंतिम मंजूरी अभी बाकी हालांकि, नुवामा म्यूचुअल फंड को पूरी तरह से पंजीकृत करने के लिए सेबी की अंतिम मंजूरी आवश्यक है. इसके लिए कंपनी को सेबी द्वारा तय कुछ नियमों और आवश्यकताओं को पूरा करना होगा. सभी मानक पूरे होने के बाद ही फंड के लॉन्च की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी. नुवामा ने जनवरी 2025 में किया था आवेदन नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने शेयर बाजार को पहले ही सूचित किया था कि उसने जनवरी 2025 में सेबी को आवेदन दिया है. इस आवेदन में कंपनी ने खुद को प्रायोजक (स्पॉन्सर) के तौर पर मान्यता देने और म्यूचुअल फंड की स्थापना की अनुमति मांगी थी. अब सेबी की अनुमति के बाद यह प्रक्रिया तेज हो गई है. नुवामा की बाजार रणनीति नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट पहले से ही वित्तीय परामर्श, धन प्रबंधन और निवेश सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है. म्यूचुअल फंड उद्योग में प्रवेश करने से कंपनी को अपने ग्राहकों को अधिक विविध निवेश उत्पाद उपलब्ध कराने का मौका मिलेगा. साथ ही, हिंदुस्तानीय म्यूचुअल फंड बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच नुवामा की मौजूदगी निवेशकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा सकती है. इसे भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में धमाल मचाएगा वीवर्क इंडिया का आईपीओ, एंकर निवेशकों से जुटाए 1,348 करोड़ रुपये निवेशकों को मिलेगा एक और विकल्प सेबी से मिली मंजूरी के साथ नुवामा म्यूचुअल फंड हिंदुस्तानीय निवेश बाजार में कदम रखने के लिए तैयार है. यदि कंपनी अंतिम मंजूरी की शर्तें पूरी कर लेती है, तो आने वाले महीनों में निवेशकों को एक नया म्यूचुअल फंड विकल्प मिलेगा. इससे न केवल निवेशकों के लिए चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी, बल्कि म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में भी प्रतिस्पर्धा तेज हो जाएगी. इसे भी पढ़ें: Shahrukh Khan Net Worth: कितनी दौलत के मालिक हैं किंग खान, क्या है उनकी कमाई का राज? The post Nuvama Mutual Fund: बाजार में सबकी वाट लगाने आ रहा एक नया म्यूचुअल फंड, सेबी से मिल गई है मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवण की फिल्म हिट हुई या फेल, ओपनिंग डे का कलेक्शन है चौंकाने वाला

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छा रिव्यू दिया. यही वजह है कि यह टिकट खिड़की पर भी शानदार परफॉर्म कर रही है. हालांकि ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 से यह अब भी काफी पीछे है. आइय़े जानते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ने शाम के 4 बजे तक 3.38 करोड़ की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली है. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई मूवी कांतारा चैप्टर 1 ने 20 करोड़ का आंकड़ा हिंदुस्तान में पार कर लिया. हालांकि अभी फाइनल आंकड़े सामने नहीं आए है, रात तक इसमें फेरबदल होगी. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को मिल रही फैंस से तारीफें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. यह उनके दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है और वे इसकी कॉमेडी, केमिस्ट्री और रोमांटिक पलों की सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “जबरदस्त सिनेमाई आनंद” और “पूरी तरह से बॉलीवुड पैकेज” कहा है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने लिखा, “पूरी कास्ट तारीफ की हक़दार है… वरुण और जान्हवी की केमिस्ट्री कमाल की है और स्क्रीन पर चार चांद लगा देती है. उनकी कॉमेडी टाइमिंग और इमोशनल सीन बेहतरीन तरीके से निभाए गए हैं.” बहुत फैंस को वरुण की कॉमेडी जबरदस्त लगी. यह भी पढ़ें- Kantara: Chapter 1 Review: हॉलीवुड स्टाइल में हिंदुस्तानीय संस्कृति का जबरदस्त संगम करवाता है कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी में अनुभव करें भगवान यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे The post Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1: वरुण धवण की फिल्म हिट हुई या फेल, ओपनिंग डे का कलेक्शन है चौंकाने वाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

YouTube पर ऐड्स और ऑटो-प्ले से छुटकारा पाने के 8 स्मार्ट तरीके

आजकल YouTube पर वीडियो देखने का अनुभव जितना मनोरंजक हो सकता है, उतना ही कभी-कभी परेशान करने वाला भी हो जाता है- बार-बार आने वाले विज्ञापन, ऑटो-प्ले वीडियो, और बेमतलब की नोटिफिकेशन से. लेकिन कुछ आसान सेटिंग बदलावों से आप YouTube को फिर से शांत, साफ और कंट्रोल में ला सकते हैं. YouTube के 8 आसान सेटिंग बदलाव YouTube Premium अपनाएं विज्ञापन हटाएं, वीडियो डाउनलोड करें और बैकग्राउंड में म्यूजिक चलाएं फ्री ट्रायल या लोकल ऑफर्स से कीमत कम करें प्राइवेसी सेटिंग्स को एडजस्ट करें वॉच और सर्च हिस्ट्री को पॉज़ या क्लियर करें Google Ad Center में जाकर एड पर्सनलाइजेशन बंद करें वीडियो क्वालिटी सुधारें सेटिंग्स में जाकर Wi-Fi पर “Higher Picture Quality” को डिफॉल्ट बनाएं ऑटो-प्ले और पॉप-अप्स को साइलेंस करें Playback सेटिंग्स में जाकर ऑटो-प्ले प्रीव्यू, इंफो कार्ड्स और अगली वीडियो सजेशन को बंद करें नोटिफिकेशन पर कंट्रोल पाएं Settings > Notifications में जाकर अनचाही अलर्ट्स को म्यूट करें अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) Q1: क्या YouTube Premium लेना जरूरी है? A: नहीं, लेकिन यह विज्ञापन हटाकर अनुभव को बेहतर बनाता है. Q2: क्या प्राइवेसी सेटिंग्स बदलने से सजेशन बंद हो जाएंगे? A: हां, इससे सजेशन कम होंगे और ज्यादा प्रासंगिक बनेंगे. Q3: क्या वीडियो क्वालिटी सेटिंग्स मोबाइल पर भी काम करती हैं? A: हां, Wi-Fi पर बेहतर क्वालिटी के लिए सेटिंग्स बदल सकते हैं. YouTube Premium Lite हिंदुस्तान में हुआ लॉन्च, अब सस्ते दाम पर देख पाएंगे Ad-Free वीडियो, जानें कीमत YouTube पर चाहिए Views की बौछार, तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना आने की जगह घट जाएंगे Subscribers YouTube AI Content Policy: बेधड़क करें AI का इस्तेमाल, कभी बंद नहीं होगा चैनल, जानिए नयी पॉलिसी YouTube से कमाई हुई और भी मुश्किल! मोनेटाइजेशन पॉलिसी के बाद अब हटेगा 10 साल पुराना फीचर YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे The post YouTube पर ऐड्स और ऑटो-प्ले से छुटकारा पाने के 8 स्मार्ट तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जयंती पर याद किये गये गांधी और शास्त्री, झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Table of Contents Jharkhand Pays Tribute to Gandhi-Shashtri: विजयदशमी के साथ मन रही गांधी और शास्त्री की जयंती राज्यपाल संतोष गंगवार ने बापू को किया नमन लाल बहादुर शास्त्री के त्याग और राष्ट्रसेवा को गवर्नर ने किया याद मुख्यमंत्री बोले- अहिंसा और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं गांधी महान विभूतियों के आदर्श और त्याग की वजह से गौरवशाली लोकतंत्र है हिंदुस्तान – हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन ने लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद Jharkhand Pays Tribute to Gandhi-Shashtri: झारखंड ने विजयदशमी (दशहरा) के दिन देश के 2 महान पुरुषों को याद किया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी. हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने भी दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. Jharkhand Pays Tribute to Gandhi-Shashtri: विजयदशमी के साथ मन रही गांधी और शास्त्री की जयंती विजयदशमी यानी दशहरा के साथ-साथ इस बार गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनायी जा रही है. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये. राज्यपाल संतोष गंगवार ने बापू को किया नमन राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक पूज्य बापू का जीवन और आदर्श मानव कल्याण के प्रति समर्पित था. उनके विचार हर पीढ़ी को मानवता के मार्ग पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए समस्त राज्य वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड लाल बहादुर शास्त्री के त्याग और राष्ट्रसेवा को गवर्नर ने किया याद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण की बात की. ‘एक्स’ पर लिखा ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री हिंदुस्तान रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन. त्याग और राष्ट्रसेवा में समर्पित उनका जीवन हमें सदैव कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा. “जय जवान, जय किसान” के उद्घोषक, सादगी और ईमानदारी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री हिंदुस्तान रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।त्याग और राष्ट्रसेवा में समर्पित उनका जीवन हमें सदैव कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।#लाल_बहादुर_शास्त्री_जयंती pic.twitter.com/pNXKYaDeYK — Governor of Jharkhand (@jhar_governor) October 2, 2025 मुख्यमंत्री बोले- अहिंसा और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं गांधी वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा एवं सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक है. कहा कि आज का दिन हिंदुस्तान के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है. गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी शिक्षा और सिद्धांतों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम को नयी दिशा दी, बल्कि आजादी के बाद भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें महान विभूतियों के आदर्श और त्याग की वजह से गौरवशाली लोकतंत्र है हिंदुस्तान – हेमंत सोरेन उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं, जिनकी वजह से आज हिंदुस्तान एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों का आह्वान किया कि सभी अपने जीवन में पूरी संजीदगी से बापू के सिद्धांतों को अपनायें और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता के माहौल को और मजबूती दें. मोरहाबादी के बापू वाटिका में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन. हेमंत सोरेन ने लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया. कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी एवं कर्मठता की मिसाल थे. उनके दिये गये नारे ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से हमें कर्तव्यपारायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर हम झारखंड और हिंदुस्तान को और सशक्त बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा के 100 साल, विद्यार्थी के चरित्र निर्माण में आज भी प्रासंगिक ‘सत्य के प्रयोग’ Mahatma Gandhi Jayanti: झारखंड और आदिवासियों से बहुत प्रभावित थे महात्मा गांधी सारंडा के जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान को सांप ने काटा, मौत रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, अधिसूचना जारी The post जयंती पर याद किये गये गांधी और शास्त्री, झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Soya Chunks Pakora Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया पकौड़ी

Soya Chunks Pakora Recipe: शाम का नाश्ते में कुछ अच्छा चटपटा खाने का मन तो सभी का करता है. ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी सुपरफास्ट रेसपी बनाना चाहते हैं तो सोया पकौड़ी एक परफेक्ट रेसीपी है. सोया चंक्स से बनी ये पकौड़ी प्रोटीन से भरपूर होती है और बच्चों व बड़ों दोनों को पसंद आती है. इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और इसका स्वाद किसी भी पार्टी या गेट-टुगेदर में भी तारीफ के काबिल होता है. Soya Chunks Pakora Recipe: झटपट बनाये सोया पकौड़ी सामग्री सोया चंक्स – 1 कप बेसन – 1 कप हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई) अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच नमक – स्वादानुसार बेकिंग पाउडर – 1/4 चम्मच पानी – आवश्यकता अनुसार तेल – तलने के लिए सोया पकौड़ी बनाने की रेसिपी Soya chunks pakora recipe सबसे पहले सोया चंक्स को गरम पानी में 15-20 मिनट भिगो दें. इसके बाद उन्हें अच्छे से निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. एक बाउल में बेसन, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसमें सोया चंक्स डालकर सभी चीजों को मिलाएं. और अगर मिक्स्चर ज्यादा सख्त लगे तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. कड़ाही में तेल गरम करें और छोटी-छोटी पकौड़ी के आकार में बैटर डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. तैयार पकौड़ियों को किचन पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए. सोया पकौड़ी को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मा-गर्म परोसें. सोया चंक्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद हैं.यह वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है. Also Read: Urad Dal Vada Recipe: शाम वाली चाय के साथ बनाएं गरमा-गरम उड़द दाल वड़ा Also Read: Naan Pizza Recipe for Evening Snacks: शाम का समय है और कुछ चटपटा खाने का मन है तो बनाएं नान पिज्जा The post Soya Chunks Pakora Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर सोया पकौड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shahrukh Khan Net Worth: कितनी दौलत के मालिक हैं किंग खान, क्या है उनकी कमाई का राज?

Shahrukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान न सिर्फ फिल्मों के जरिए बल्कि अपने बिजनेस साम्राज्य की बदौलत भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं. बुधवार 1 अक्टूबर 2025 जारी की गई ‘एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ के अनुसार, शाहरुख खान अब 12,490 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के मालिक हैं. इस सूची में शामिल होकर उन्होंने खुद को सबसे अमीर बॉलीवुड अभिनेता के रूप में स्थापित किया है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में सबसे अमीर एक्टर अमीर व्यक्तियों की इस लिस्ट में शाहरुख खान को बॉलीवुड हस्तियों में सबसे अमीर करार दिया गया है. उनकी गिनती न सिर्फ फिल्मों से होने वाली कमाई के कारण होती है, बल्कि वे बिजनेस वेंचर्स और निवेश के जरिए भी अरबपतियों की श्रेणी में पहुंचे हैं. इस तरह वे बॉलीवुड के किंग ही नहीं, बल्कि रियल बिजनेस किंग भी साबित हो रहे हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से कमाई शाहरुख खान और उनका परिवार रेड चिलीज एंटरटेनमेंट नाम की प्रोडक्शन कंपनी का संचालन करते हैं. यह कंपनी हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में जानी जाती है. प्रोडक्शन हाउस से होने वाली आमदनी ने उनकी नेट वर्थ को कई गुना बढ़ाया है. इसके अलावा, शाहरुख की फिल्मों की वैश्विक लोकप्रियता उनकी ब्रांड वैल्यू को और मजबूत करती है. आईपीएल फ्रेंचाइजी और स्पोर्ट्स जगत में निवेश शाहरुख खान का स्पोर्ट्स जगत से जुड़ाव भी उनकी कमाई का अहम हिस्सा है. वे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल टीम के सह-मालिक हैं. इस टीम से हर साल उन्हें मोटी कमाई होती है. इसके अलावा, टीम की ब्रांडिंग और मर्चेंडाइजिंग ने भी शाहरुख की संपत्ति में बड़ा योगदान दिया है. शराब और अन्य कंपनियों में निवेश हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने विभिन्न शराब कंपनियों और अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में भी निवेश किया है. इन निवेशों से उन्हें लगातार स्थायी आय होती रहती है. उनकी यही बिजनेस समझदारी उन्हें सिर्फ एक अभिनेता नहीं बल्कि सफल उद्यमी भी बनाती है. जूही चावला दूसरी सबसे अमीर फिल्मी हस्ती इस सूची में अभिनेत्री जूही चावला दूसरी सबसे अमीर फिल्मी हस्ती बनी हैं. उनकी कुल संपत्ति 7,790 करोड़ रुपये आंकी गई है. जूही भी कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-स्वामिनी हैं और शाहरुख की करीबी व्यवसायी भागीदार मानी जाती हैं. ऋतिक रोशन तीसरे स्थान पर सूची में अभिनेता ऋतिक रोशन तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 2,160 करोड़ रुपये बताई गई है. ऋतिक ने अपने लाइफस्टाइल और फिटनेस ब्रांड एचआरएक्स (एचआरएक्स) के जरिए बड़ी कमाई की है. उनकी लोकप्रियता और व्यवसायिक समझ उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर बनाए हुए है. करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस की संपत्ति बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इस सूची में शामिल हैं. उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की ब्रांडिंग और फिल्मों की सफलता ने उन्हें कुल 1,880 करोड़ रुपये की संपत्ति दिलाई है. अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार की संपत्ति इस सूची में 1,630 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिल्मों के अलावा उनके ब्रांड एंडोर्समेंट्स और निवेश भी उनकी कमाई का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. इसे भी पढ़ें: कटौती के दम पर प्रशासन बम-बम, सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.89 लाख करोड़ बिजनेस में भी अव्वल है बॉलीवुड के सितारे हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 की मानें तो बॉलीवुड सितारे केवल अभिनय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे बड़े स्तर पर बिजनेस और निवेश में भी अव्वल हैं. शाहरुख खान 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर एक्टर बनकर हिंदुस्तानीय सिनेमा की नई पहचान हैं. वहीं, जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां भी इस लिस्ट में शामिल होकर फिल्म इंडस्ट्री के व्यावसायिक पहलू को और मजबूत करती हैं. इसे भी पढ़ें: 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में धमाल मचाएगा वीवर्क इंडिया का आईपीओ, एंकर निवेशकों से जुटाए 1,348 करोड़ रुपये The post Shahrukh Khan Net Worth: कितनी दौलत के मालिक हैं किंग खान, क्या है उनकी कमाई का राज? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kantara: Chapter 1 Review: हॉलीवुड स्टाइल में भारतीय संस्कृति का जबरदस्त संगम करवाता है कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी में अनुभव करें भगवान

कांतारा: चैप्टर 1 मूवी रिव्यू रेटिंग- 4 स्टार Kantara: Chapter 1 Review: ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म का हर एक सीन सिनेमा लवर्स को एक जादुई दुनिया में लेकर जाता है. यह एक ऐसी फिल्म है, जो आपको पूरी तरह अपने दुनिया और कहानी में डुबो देती है. यह सच में दर्शकों को उस युग में ले जाती है, जहां अलग-अलग दुनिया आपस में टकराती हैं. यह विजुअल्स के लिहाज से रोमांचक अनुभव है. हर पल, फिल्म कुछ नया पेश करती है. बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) शुरुआत से अंत तक आइकॉनिक है, हर जगह बिल्कुल सही है, और यह आपको जबरदस्त रोमांच महसूस कराता है. कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू आया सामने मेकर्स ने ट्रेलर में कुछ भी खुलासा न करके कमाल कर दिया, इसलिए तो फिल्म पूरी तरह अलग लेवल पर है. कहानी की डिटेलिंग और गहराई देखकर आप हैरान रह जाएंगे. दूसरी इंस्टॉलमेंट के हिसाब से, यह ग्रैंडर लेवल में किसी भी फिल्म से आगे निकल जाती है. मूवी लगातार दिलचस्प बनती रहती है, खासकर सेकंड हाफ में, जो आपको लगातार चौंकाती रहेगी. इंटरवल का समय भी बिल्कुल सही है. वहीं, जानवरों के साथ दिखाए गए सीक्वेंस तकनीकी नजरिए से कमाल के हैं. VFX हॉलीवुड के लेवल के हैं. मास्टर क्लास है कंतारा चैप्टर 1 अगर हम कांतारा को 10/10 दें, तो कांतारा: चैप्टर 1 है 100/10. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर किसी को बड़े पर्दे पर जरूर देखना चाहिए. फिल्म किसी भी मोड़ पर कमजोर नहीं पड़ती. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह और भी ज्यादा मज़ेदार और रोमांचक बनती जाती है. होम्बले फिल्म्स ने फिर से कमाल कर दिया है. KGF 1, KGF 2, कांतारा, सालार और महावीर नरसिम्हा जैसी ब्लॉकबस्टर्स देने के बाद, मेकर्स ने इस मास्टरपीस को पेश करते हुए अपना स्टैंडर्ड और भी ऊँचा कर दिया है. कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी ने भगवान जैसा रूप दिखाया है ऋषभ शेट्टी ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि उन्होंने भगवान जैसा रूप दिखाया है. अगर कांतारा के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला, तो यह उससे भी आगे है. गुलशन देवैया ने कुलशेखर के रोल में अपनी मौजूदगी दिखाते हुए, किरदार में गहराई लाई है. वहीं, रुक्मिणी वसंत अपने अलग और नए किरदार में कमाल लग रही हैं. सच में, कहना गलत नहीं होगा कि मैंने ऋषभ में भगवान को देखा .यह एक दिल को छू लेने वाला सफर है, जो लोककथाओं, विश्वास और इंसानी भावनाओं की दुनिया में ले जाती है. फिल्म अपने हर हिस्से को खूबसूरती से जोड़ती है, जिससे कहानी और भी मजेदार बन जाती है. यही “वाह” फीलिंग है, जो दर्शक फिल्म देखते समय महसूस करेंगे. रथ से भागने वाला सीन दिखाता है कि फिल्म कितनी बड़ी और शानदार तरीके से बनाई गई है. क्लाइमैक्स भावनाओं को बहुत गहराई से छूता है और रोंगटे खड़े कर देता है. यह आपके हैरान करने के साथ सोचने पर मजबूर कर देगा. सच मानिए यह फिल्म एक अनुभव है, जिसे आप जीवन भर अपने साथ महसूस करेंगे, तो बस जाइए और कांतारा: चैप्टर 1 . यह भी पढ़ें- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे The post Kantara: Chapter 1 Review: हॉलीवुड स्टाइल में हिंदुस्तानीय संस्कृति का जबरदस्त संगम करवाता है कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी में अनुभव करें भगवान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Rain Alert: आज शाम बिहार के कई शहरों में होगी झमाझम बारिश, 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन घंटे के दौरान सारण, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, बेगूसराय, दरभंगा, सुपौल, गया, पटना, कटिहार, बेतिया, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, भोजपुर समेत 24 जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. साथ ही कुछ जगहों पर ठनका भी गिरने की संभावना है.   pic.twitter.com/eakeJj9wDW — Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) October 2, 2025 7 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम  मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. राज्य में 6-7 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बरसात और वज्रपात की आशंका है. खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही भारी बारिश से उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऐसे में निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठे दो सिस्टम बारिश के पीछे की असली वजह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय दो सिस्टम हैं. 30 सितंबर से अंडमान सागर के ऊपर चक्रवातीय क्षेत्र बना है, जिससे 1 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया मजबूत हो गया. यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ते हुए 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने वाला है. अरब सागर में भी कच्छ की खाड़ी और उससे लगे हिस्सों पर एक लो-प्रेशर एक्टिव हो चुका है. अगले 24 घंटे में इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. इस समय इसके चारों ओर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें बिहार समेत कई राज्यों में असर इन सक्रिय सिस्टम्स का असर सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहेगा. पूर्वोत्तर हिंदुस्तान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक इसका असर महसूस किया जाएगा. पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश और खराब मौसम का डर है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बार मानसून इतनी आसानी से विदा नहीं होने वाला. यहां तक कि जहां पिछले महीने मानसून विदाई का ऐलान किया जा चुका था, वहां भी फिर से बारिश लौट सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में 10 अक्टूबर के बाद भी बारिश बनी रहेगी. इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: “मर्यादा में रहें तेजस्वी”, तेज प्रताप की छोटे भाई को सलाह, लालू परिवार में फिर बवाल The post Bihar Rain Alert: आज शाम बिहार के कई शहरों में होगी झमाझम बारिश, 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kitchen Tips: चावल बनेंगे हर बार सॉफ्ट और फ्लफी, बस इन बातों का रखें ध्यान

Kitchen Tips: चावल का सेवन लगभग हम रोज के खाने में करते हैं. चावल को बनाने में ज्यादा चीजें नहीं लगती है लेकिन कई बार लोगों की ये शिकायत रहती है कि चावल खिले खिले नहीं बनते या कच्चे रह जाते हैं. कई बार चावल गीले भी हो जाते हैं. अगर चावल अच्छे से न बने हो तो खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं तो इसके पीछे की वजह हो सकती है चावल बनाने के टाइम पर सही से स्टेप्स को फॉलो नहीं करना. अगर आप भी चाहते हैं कि चावल परफेक्ट बने तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल करें.  अच्छे से धो लें चावल को बना रहे हैं तो ये जरूरी है कि चावल को अच्छे से धो लें. आप चावल को कम से कम 3 से 4 बार तक पानी से अच्छे तरीके से धो लें जब तक पानी साफ न हो जाए. इस बात का रखें ध्यान आप चावल को बना रहे हैं तो कुछ देर के लिए इसे भिगो दें. आप चावल को कम से कम 15 मिनट तक के लिए भिगो दें. इसके बाद चावल को पानी से अलग कर दें.  चावल को पकाएं आप एक बर्तन में चावल को डालें और इसमें आप पानी को डालें. आप एक कप चावल में दो कप पानी का इस्तेमाल करें. चावल को बर्तन में डालें और पानी को मिक्स करें. पानी में उबाल आने दें फिर आंच को कम कर दें और ढककर इसे पका लें. चावल को ज्यादा चलाने से बचें. दस मिनट के बाद चावल को चेक कर लें और पानी जब पूरी तरह से हट जाए तब इसे उतार लें.  तेल का करें इस्तेमाल चावल को खिले खिले बनाने के लिए घी या तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. चावल को बनाते टाइम आप पानी में तेल या घी भी डाल सकते हैं. इससे चावल खिला खिला बनेगा.  यह भी पढ़ें- How To Make Gravy Thick: इन आसान टिप्स की मदद से घर पर बनाएं परफेक्ट गाढ़ी ग्रेवी यह भी पढ़ें- How to Make Idli Without Stand: इडली मेकर की जरूरत नहीं! आसानी से तैयार करें स्वादिष्ट इडली यह भी पढ़ें- Kitchen Tips: नमी और कीड़े से गेहूं हो जाता है खराब? ऐसे करें स्टोर The post Kitchen Tips: चावल बनेंगे हर बार सॉफ्ट और फ्लफी, बस इन बातों का रखें ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Zoho Arattai वो फीचर लाया जो WhatsApp ने अभी तक नहीं दिया

सितंबर 2025 में लॉन्च होते ही Arattai ने प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर नंबर 1 रैंक हासिल कर ली. Zoho के फाउंडर श्रीधर वेंबू की दृष्टि से बने इस ऐप ने एंड्रॉयड टीवी वर्जन जैसे फीचर्स से यूजर्स को लुभा लिया, जो WhatsApp 2025 में भी नहीं दे पाया. ग्रामीण हिंदुस्तान के लिए लाइटवेट डिजाइन और लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन के साथ Arattai लाखों यूजर्स को कनेक्टेड कर रहा है. आइए जानें इस ‘कैजुअल चैट’ ऐप की पूरी कहानी Arattai क्या है? Arattai (तमिल में ‘कैजुअल चैट’) Zoho का नया मैसेजिंग ऐप है, जो लो-एंड स्मार्टफोन्स और कम स्पीड इंटरनेट पर भी स्मूथ चले. श्रीधर वेंबू ने इसे डिजिटल इंडिया के अनडरसर्व्ड यूजर्स के लिए बनाया, जहां व्हाट्सएप जैसी ऐप्स अक्सर हैंग हो जाती हैं. 2021 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब ‘स्वदेशी व्हाट्सएप किलर’ बन चुका है. यूनियन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान ने भी इसे प्रमोट किया, और 100x साइन-अप्स में इजाफा हुआ. Arattai की खास फीचर्स: WhatsApp से आगे एंड्रॉयड टीवी सपोर्ट: WhatsApp के पास अभी नहीं, Arattai में बड़े स्क्रीन पर चैट, कॉल और ग्रुप मीटिंग्स आसान लो बैंडविड्थ ऑप्टिमाइजेशन: कम डेटा यूज, ग्रामीण इलाकों के लिए परफेक्ट मल्टी-डिवाइस सपोर्ट: 5 डिवाइसेस (विंडोज, मैक, लिनक्स) पर लॉगिन, व्हाट्सएप से ज्यादा मीटिंग्स फीचर: जूम जैसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ग्रुप चैट्स में 1000 मेंबर्स प्राइवेसी फोकस: ई2ई एन्क्रिप्शन कॉल्स के लिए, कोई ऐड्स या डेटा शेयरिंग नहीं. टेक्स्ट मेसेज एन्क्रिप्शन जल्द आएगा. अन्य: स्टोरीज, चैनल्स, वॉइस/वीडियो कॉल्स, फाइल शेयरिंग – सब फ्री और एड-फ्री. Arattai क्यों मायने रखता है? हिंदुस्तान जैसे देश में जहां 50 करोड़ यूजर्स व्हाट्सएप यूज करते हैं, Arattai डिजिटल इनइक्वालिटी को कम कर रहा. वेंबू का विजन: हर कोई कनेक्टेड हो, बिना महंगे डिवाइस या हाई-स्पीड इंटरनेट के. मोदी प्रशासन के ‘आत्मनिर्भर हिंदुस्तान’ से जुड़कर यह ऐप ग्लोबल जायंट्स को चुनौती दे रहा. फ्यूचर में AI इंटीग्रेशन और फुल एन्क्रिप्शन से और मजबूत होगा. भविष्य की राह रूरल और सेमी-अर्बन यूजर्स के ऑनलाइन आने से Arattai की डिमांड बढ़ेगी. Zoho का यह स्टेप इंडियन टेक को ग्लोबल लेवल पर ले जा सकता है. डाउनलोड करें और एक्सपीरियंस शेयर करें! Zoho Arattai : FAQs 1. Arattai क्या है? Zoho का फ्री मैसेजिंग ऐप, जो लो-एंड डिवाइसेस और कम इंटरनेट पर चलता है. मेक इन इंडिया अल्टरनेटिव टू व्हाट्सएप. 2. Arattai का वो फीचर क्या है जो WhatsApp में नहीं? एंड्रॉयड टीवी वर्जन, जहां बड़े स्क्रीन पर चैट और कॉल्स हो सकते हैं. 3. Arattai डाउनलोड कहां से करें? प्ले स्टोर, ऐप स्टोर, या डेस्कटॉप वर्जन (विंडोज/मैक/लिनक्स) से फ्री डाउनलोड. 4. Arattai में प्राइवेसी कैसी है? कॉल्स में ई2ई एन्क्रिप्शन, कोई ऐड्स या डेटा शेयरिंग नहीं. टेक्स्ट एन्क्रिप्शन जल्द. 5. Arattai कितने डिवाइसेस पर चलता है? 5 डिवाइसेस तक मल्टी-डिवाइस सपोर्ट, एंड्रॉयड टीवी सहित. देसी मैसेजिंग ऐप Arattai का कमाल, App Store पर बना नंबर 1, WhatsApp को दे रहा सीधी टक्कर! The post Zoho Arattai वो फीचर लाया जो WhatsApp ने अभी तक नहीं दिया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top