Hot News

October 2, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संकट में अमेरिकी क्रिकेट का भविष्य, पहले ICC का निलंबन अब USA बोर्ड दिवालिया!

USA Cricket Bankruptcy: अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है. पिछले महीने आईसीसी (ICC) ने USA क्रिकेट को उसके दायित्वों को बार-बार तोड़ने के आरोप में सदस्यता से निलंबित कर दिया था और अब इसी विवाद के बीच बोर्ड ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए चैप्टर 11 दिवालियापन (Chapter 11 Bankruptcy) के लिए अर्जी दाखिल कर दी है. यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब किसी आईसीसी सदस्य संस्था ने दिवालियापन की कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया है. इस घटनाक्रम ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि पूरे अमेरिकी क्रिकेट ढांचे को संकट में डाल दिया है. क्या है चैप्टर 11 दिवालियापन? चैप्टर 11 दिवालियापन अमेरिका का एक कानूनी प्रावधान है जो किसी संस्था या व्यक्ति को अदालत की निगरानी में अपने कर्ज और वित्तीय संकट को पुनर्गठित करने की अनुमति देता है. इसका उद्देश्य संस्था को बंद करना नहीं, बल्कि उसे दोबारा खड़ा करना होता है. इसे “पुनर्गठन दिवालियापन” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें संस्था अपने संचालन को जारी रखते हुए ऋण चुकाने और वित्तीय व्यवस्था सुधारने की कोशिश कर सकती है. यह चैप्टर 7 दिवालियापन से अलग है, जिसमें कंपनी की संपत्तियां बेचकर कर्ज चुकाया जाता है. USA क्रिकेट ने इसी प्रावधान का सहारा लिया है, ताकि बोर्ड पूरी तरह बंद होने के बजाय वित्तीय संकट से उबरने की राह तलाश सके. सुनवाई से पहले उठाया बड़ा कदम अमेरिकन क्रिकेट एंटरप्राइजेज (ACE) के साथ लंबे समय से चल रहे विवाद की सुनवाई शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही USA क्रिकेट के वकील ने कोर्ट में दिवालियापन की अर्जी दाखिल कर दी. ACE का आरोप है कि बोर्ड को पहले से पता था कि फैसला उसके खिलाफ जाएगा, इसलिए उसने अंतिम समय में यह रणनीतिक कदम उठाया. ACE ने साथ ही यह भी कहा कि USA क्रिकेट अब खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स के विकास की बजाय नेतृत्व और आंतरिक खींचतान में फंस चुका है. इस कदम ने बोर्ड की मंशा और भविष्य की योजनाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. खिलाड़ियों के भविष्य संकट USA क्रिकेट के इस फैसले का सबसे बड़ा असर खिलाड़ियों पर पड़ सकता है. कई क्रिकेटरों ने हाल ही में बोर्ड से अनुबंध किया है और कुछ मेजर व माइनर लीग में स्पोर्ट्स रहे हैं. अब उनकी करियर योजनाएं अधर में लटक गई हैं. आने वाले समय में उनकी सैलरी, अनुबंध और टूर्नामेंट में भागीदारी पर सवाल खड़े हो सकते हैं. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है और USA इसमें एक सह-मेजबान के रूप में शामिल है. लेकिन अगर वित्तीय और कानूनी विवाद ऐसे ही जारी रहे तो टीम की विश्व कप में भागीदारी भी खतरे में पड़ सकती है. अमेरिकी क्रिकेट को बड़ा झटका आईसीसी द्वारा सदस्यता निलंबित किए जाने और अब दिवालियापन की अर्जी दाखिल किए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि USA क्रिकेट गहरे संकट में है. अमेरिका में लंबे समय से क्रिकेट को ग्लोबल स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिशें हो रही थीं, खासकर मेजर लीग क्रिकेट (MLC) की सफलता के बाद उम्मीदें और बढ़ी थीं. लेकिन बोर्ड की आर्थिक समस्याएं और प्रशासनिक विवाद इन प्रयासों पर पानी फेरते दिख रहे हैं. खिलाड़ियों का भविष्य असमंजस में है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिकी क्रिकेट की साख को भी गहरा झटका लगा है. अगर समय रहते ठोस समाधान नहीं निकला तो यह संकट अमेरिका में क्रिकेट के सपने को लंबी अवधि के लिए कमजोर कर सकता है. ये भी पढ़ें- IND vs WI Test: वेस्टइंडीज की पारी 162 पर सिमटी, सिराज ने चटकाए 4 विकेट कुलदीप यादव का कमाल, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को किया आउट, 20 सेकंड का वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का ऐलान, बाबर-रिजवान की टीम में वापसी The post संकट में अमेरिकी क्रिकेट का भविष्य, पहले ICC का निलंबन अब USA बोर्ड दिवालिया! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Homemade Dhaniya Powder: पैकेट मसालों को भूल जाएंगे, अगर बना लिया ये होममेड धनिया पाउडर

Homemade Dhaniya Powder: आजकल बाजार में मिलने वाले पैकेट मसालों में अक्सर मिलावट पाई जाती है. इनमें कई बार धूल-मिट्टी, पाउडर से भरे केमिकल मिला दिए जाते हैं, जिससे मसालों का असली स्वाद और खुशबू खो जाता है, जिससे हमारे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है. ऐसे में कभी आपने भी महसूस किया होगा कि घर का बना मसाला खाने में जितना स्वाद और ताजगी लाता है, उतना पैकेट मसालों में कभी नहीं आता. ऐसे में अगर आप मार्केट की मिलावट पाउडर से बचना चाहते हैं, तो घर पर इस आर्टिकल में बताई की स्टेप से होममेड धनिया पाउडर बना सकते हैं. ये बाजार से खरीदे गए पैकेट पाउडर से काफी सस्ता भी पड़ता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.  होममेड धनिया पाउडर रेसिपी सामग्री  साबुत धनिया (Coriander Seeds) – 250 ग्राम यह भी पढ़ें: Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी यह भी पढ़ें: Peanuts Makhana Snacks: शाम की चाय का परफेक्ट साथी, मिनटों में तैयार करें ये स्पेशल स्नैक्स यह भी पढ़ें- Cake Recipe: बिना ओवन कुकर में बनाएं बच्चों का फेवरेट ओरियो केक, जानें रेसिपी विधि  सबसे पहले साबुत धनिया को पानी में धोकर अच्छे से साफ कर लें, अच्छे से इसमें से कचरा और धूल-मिट्टी निकाल लें.  इसके बाद इसे धूप में सूखने के लिए छोड़ दें.  इसके बाद अब गैस पर कढ़ाही गरम करें और उसमें धनिया डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए भूनें.  इस टाइम ध्यान रखें कि धनिया जले नहीं, बस हल्की-हल्की खुशबू आने लगे.  इसके बाद अब भुने हुए धनिया को प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने दें.  फिर इसे मिक्सर-ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें.  अब तैयार है आपका होममेड धनिया पाउडर, इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें और 2-4 महीने स्टोर करें.  यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई  The post Homemade Dhaniya Powder: पैकेट मसालों को भूल जाएंगे, अगर बना लिया ये होममेड धनिया पाउडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IB ACIO Result 2025: जल्द आएगा इंटेलिजेंस ब्यूरो का रिजल्ट, mha.gov.in पर कर सकेंगे चेक

IB ACIO Result 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. गृह मंत्रालय ने इसकी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है. उम्मीदवार अब जल्द ही mha.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. IB ACIO परीक्षा देशभर में योग्य उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का अवसर देती है. यह भर्ती परीक्षा देश की सुरक्षा और खुफिया विभाग में काम करने का सुनहरा मौका है. हर साल हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं और देश की सेवा में योगदान देने का सपना देखते हैं. IB ACIO Result 2025: ऐसे करें चेक सबसे पहले mha.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर उपलब्ध IB ACIO 2025 Result लिंक पर क्लिक करें. नया पेज खुलेगा, इसमें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें. आगे की प्रक्रिया रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि आगे के चयन चरण जैसे इंटरव्यू या टाइपिंग टेस्ट के लिए दस्तावेजों की जांच की जाएगी. उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है और धैर्य बनाए रखना चाहिए क्योंकि आधिकारिक घोषणा जल्द ही होगी. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे. पिछले साल के अनुभव के अनुसार IB ACIO परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा के 30 से 45 दिन बाद जारी किया गया था. इसी हिसाब से मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान है कि इस साल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के मध्य तक घोषित किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे mha.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें और रिजल्ट जारी होते ही डाउनलोड कर लें. यह भी पढ़ें: इन 4 कॉलेजों में होती है एमबीए की सबसे महंगी पढ़ाई, फीस देने में हो जाएंगे कंगाल The post IB ACIO Result 2025: जल्द आएगा इंटेलिजेंस ब्यूरो का रिजल्ट, mha.gov.in पर कर सकेंगे चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

3 अक्टूबर को शेयर बाजार में धमाल मचाएगा वीवर्क इंडिया का आईपीओ, एंकर निवेशकों से जुटाए 1,348 करोड़ रुपये

WeWork India IPO: को-वर्किंग स्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपने बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शेयर बाजार में धमाल मचाने को तैयार है. इसका आईपीओ 3 अक्टूबर 2025 को शेयर बाजार में पेश किया जाएगा, लेकिन इससे पहले इस आईपीओ ने एंकर निवेशकों से कुल 1,348.26 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के निवेशकों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली. कंपनी ने 648 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 2,08,06,548 शेयर 67 फंडों को आवंटित किए. म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों की भागीदारी बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की वेबसाइट पर बुधवार देर रात जारी सर्कुलर के अनुसार, इस एंकर बुक में देश की दिग्गज म्यूचुअल फंड कंपनियों की सक्रिय मौजूदगी रही. इसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, एचडीएफसी एमएफ, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, एक्सिस एमएफ, केनरा-रोबेको एमएफ जैसे नाम शामिल हैं. इसके अलावा, बीमा क्षेत्र से भी बड़े निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई. केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों ने भी इसमें निवेश किया. वैश्विक निवेशकों की मजबूत मौजूदगी घरेलू निवेशकों के अलावा, इस इश्यू में विदेशी निवेशकों की भी उल्लेखनीय दिलचस्पी रही. गोल्डमैन सैक्स फंड, अल मेहवार कमर्शियल इन्वेस्टमेंट्स एलएलसी (वांडा) और एलियांज ग्लोबल इन्वेस्टर्स जैसे वैश्विक निवेशकों ने वीवर्क इंडिया पर भरोसा जताया है. आईपीओ का प्राइस बैंड और तारीखें वीवर्क इंडिया ने अपने 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 615 से 648 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 अक्टूबर 2025 को खुलेगा. निवेशक इसमें 7 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. 8 अक्टूबर 2025 को शेयरों का अलॉटमेंट तय होगा. 10 अक्टूबर 2025 को कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी. ऑफर फॉर सेल पर आधारित इश्यू वीवर्क इंडिया लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बाजार में पेश किया जाएगा. इसमें कुल 4.63 करोड़ शेयर बाजार में पेश किए जाएंगे. प्रवर्तक समूह की इकाई एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी और निवेशक 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड (वीवर्क ग्लोबल का हिस्सा) अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. वर्तमान में, एम्बेसी समूह के पास वीवर्क इंडिया में 76.21% हिस्सेदारी है, जबकि वीवर्क ग्लोबल के पास 23.45% हिस्सेदारी है. वीवर्क इंडिया का फाइनेंशियल स्टेटस साल 2016 में स्थापित वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट लिमिटेड आज देश की प्रमुख फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस ऑपरेटर कंपनियों में गिनी जाती है. यह संगठन अपने ग्राहकों को आधुनिक और लचीले कार्यस्थल उपलब्ध कराता है, जिनमें कस्टम-डिजाइन बिल्डिंग्स, पूरे फ्लोर और ऑफिस, एंटरप्राइज ऑफिस सुइट्स, मैनेज्ड ऑफिस, प्राइवेट ऑफिस, को-वर्किंग स्पेस, हाइब्रिड डिजिटल सॉल्यूशंस और देशभर में मौजूदगी और क्षमता शामिल हैं. 30 जून 2025 तक वीवर्क इंडिया की मौजूदगी देश के 8 बड़े शहरों में 68 ऑपरेशनल सेंटरों में थी. इन सेंटरों में कुल 1,14,077 डेस्क की क्षमता उपलब्ध थी. इस दौरान कंपनी की नेट मेंबरशिप फीस में सबसे अधिक योगदान बेंगलुरु और मुंबई से आया. वीवर्क इंडिया के बड़े और प्रतिष्ठित ग्राहक वीवर्क इंडिया के पास कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ग्राहक हैं. इनमें अमेजन वेब सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया, डॉयचे टेलीकॉम डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, सीबीए सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और ग्रांट थॉर्नटन हिंदुस्तान एलएलपी शामिल हैं. 30 जून 2025 तक कंपनी के साथ कुल 583 कर्मचारी काम कर रहे थे. इसे भी पढ़ें: कटौती के दम पर प्रशासन बम-बम, सितंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.89 लाख करोड़ निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर वीवर्क इंडिया का आईपीओ उन निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर माना जा रहा है, जो हिंदुस्तान में तेजी से बढ़ रहे फ्लेक्सिबल और को-वर्किंग स्पेस सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं. कंपनी के मजबूत ग्राहक आधार, व्यापक ऑपरेशनल नेटवर्क और घरेलू-वैश्विक निवेशकों से मिले भरोसे ने इसके आईपीओ को बाजार में पहले ही सफल बना दिया है. इसे भी पढ़ें: बापू का नीलहा आंदोलन बना आजादी का आधार, शास्त्री जी की हरित क्रांति बनी हिंदुस्तान की आर्थिक ताकत The post 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में धमाल मचाएगा वीवर्क इंडिया का आईपीओ, एंकर निवेशकों से जुटाए 1,348 करोड़ रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता?

Jio vs Airtel: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio और Airtel में हमेशा से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. दोनों ही कंपनियों के करोड़ों यूजर्स हैं और दोनों ही अच्छे नेटवर्क और 5G इंटरनेट सर्विस के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में Jio और Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करते हैं. जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा और साल भर के प्लान्स मौजूद हैं. इतना ही नहीं, दोनों कंपनियां कई प्लान्स तो एक जैसे ही ऑफर कर रही है. जिसमें से एक है 56 दिनों वाला प्लान. तो फिर चलिए जानते हैं कि 56 दिनों वाले प्लान Jio और Airtel में से कौन ज्यादा सस्ता यूजर्स को दे रहा है. Jio का 56 दिनों वाला प्लान | Jio 56 Days Validity Plan Jio अपने यूजर्स को 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ कंपनी दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है. वहीं, इस प्लान कि कीमत 629 रुपये है. यानी कि रोजाना के 11 रुपये खर्च पर आप 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. Jio का 56 दिनों वाला प्लान Airtel का 56 दिनों वाला प्लान | Airtel 56 Days Validity Plan Jio की तरह एयरटेल भी अपने करोड़ों यूजर्स को 56 दिनों वाला प्लान ऑफर करती है. जिसमें भी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ कंपनी दे रही है. अन्य बेनेफिट्स कि बात करें तो इसमें Free Hellotunes, फ्री Spam Alert और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. वहीं, कीमत में यह जियो से 20 रुपये महंगा है. एयरटेल के इस प्लान की कीमत 649 रुपये है. Airtel का 56 दिनों वाला प्लान कौन सा है बेस्ट? बेनेफिट्स के मामले में देखा जाए तो दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को एक जैसे ही बेनेफिट्स दे रही है. 56 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 फ्री SMS और साथ में हर दिन 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा. इसके अलावा जहां जियो अपने यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस दे रहा है तो वहीं एयरटेल Free Hellotunes, Spam Alert और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस दे रहा है. हालांकि, कीमत में थोड़ा फर्क है. इस प्लान के लिए एयरटेल यूजर्स को 20 रुपये ज्यादा देने पड़ते हैं. ऐसे में जियो का ये 56 दिनों वाला प्लान यूजर्स के लिए एयरटेल के मुकाबले सस्ता है. Phonepe या Google Pay नहीं, MyJio पर मिलेगा Jio का ये सस्ता प्लान ₹500 से कम में Airtel के धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स The post Jio vs Airtel: Unlimited 5G DATA के साथ 56 दिनों वाला प्लान किसका है सस्ता? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Elections 2025: “मर्यादा में रहें तेजस्वी”, तेज प्रताप की छोटे भाई को सलाह, लालू परिवार में फिर बवाल

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले एक बार फिर लालू परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी पर निशाना साधा है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “तेजस्वी को मर्यादा में रहने के लिए कहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कौन राम है, कौन लक्ष्मण है छोटे भाई को मर्यादा में रहना चाहिए और बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए.” पटना : मर्यादा में रहें तेजस्‍वी यादव! बड़े भाई तेजप्रताप यादव छोटे को दी नसीहत.@yadavtejashwi @TejYadav14 @RJDforIndia #BiharElections2025 #Tejaswi #tejpratap #Bihar #latestupdates pic.twitter.com/Xu7oZPHbL8 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 2, 2025 अपने बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें तेजस्वी: तेज प्रताप  तेजस्वी को सलाह देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि छोटे भाई अपने जो भी कर रहे हैं वह अपने बुद्धि और विवेक से नहीं कर रहे हैं. उनके जयचंद लोग उनसे यह बोलवा रहे हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह अपने बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें. बता दें कि तेज प्रताप ने यह बयान तब दिया है जब पिछले दिनों तेजस्वी ने कहा था कि हमारे पार्टी के खिलाफ भैया हमेशा उमीदवार उतार देते थे. इस पर तेजप्रताप यादव ने कहा 2020 में क्या हुआ था? यह सब जानते हैं.   दशहरा बाद करेंगे उम्मीदवारों के नाम का ऐलान: तेज प्रताप वहीं, जब पत्रकारों ने तेज प्रताप से चुनाव की तैयारियों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम लोग गांधीवादी हैं. हम उनके बताए रास्ते पर चलते हैं. कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि दशहरा के बाद बता देंगे कि हम किन -किन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर तेज प्रताप ने कहा उनको लग रहा होगा कि घूमने से सबका अच्छा भला होगा इसलिए वह घूम रहे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए वहीं, आई लव मोहम्मद के मामले पर उन्होंने कहा की सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए. कुरान मेरे पास भी है. हम मोहम्मद को मानते हैं. राम को मानते हैं. हम सभी धर्म को मानते हैं. हम सब लोगों को लेकर चलने का काम करते हैं. किसी का अपमान नहीं करना चाहिए. इसे भी पढ़ें: CM नीतीश की सुरक्षा में चूक, अचानक बंद लिफाफा लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा The post Bihar Elections 2025: “मर्यादा में रहें तेजस्वी”, तेज प्रताप की छोटे भाई को सलाह, लालू परिवार में फिर बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Papankusha Ekadashi 2025: पापांकुशा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप

Papankusha Ekadashi 2025: पापांकुशा का अर्थ है – पापों पर रोक लगाने वाला व्रत. मान्यता है कि इस दिन उपवास और पूजा करने से पाप नष्ट होते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना इस तिथि पर विशेष फलदायी मानी गई है. यह व्रत साधक को धन, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद देता है. करें इन मंत्रों का जाप ॐ नमो नारायणाय नमः ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ॥ ॐ विष्णवे नमः पापांकुशा एकादशी महत्त्व मान्यता है की इस दिन भगवान पद्मनाभ की पूजा करने से अक्षय पुण्य और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. यह व्रत हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ सूर्ययज्ञ के बराबर फल देता है. पद्मपुराण के अनुसार, इस दिन सुवर्ण, तिल, भूमि, गौ, अन्न, जल, जूते और छाते का दान करने वाला व्यक्ति यमराज के दर्शन से मुक्त होता है. रात में जागरण करने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है. श्रद्धापूर्वक दान करने से शुभ फल और मोक्ष का रास्ता खुलता है. दान और पाठ का फल पापांकुशा एकादशी पर रुके हुए कार्यों की सिद्धि के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके दीपक जलाएं और भगवद गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें. इसके साथ ही पीली वस्तुओं का दान, भजन-कीर्तन और प्रभु के नामों का स्मरण करने से विशेष फल मिलता है. यह व्रत न केवल आध्यात्मिक उन्नति, बल्कि भौतिक सुख-समृद्धि का मार्ग भी खोलता है. मंत्र जाप का महत्व पापांकुशा एकादशी के दिन मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व है. ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ और अन्य विष्णु मंत्रों का उच्चारण करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. यह जाप न केवल पापों का नाश करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति भी लाता है. नियमित और श्रद्धापूर्वक मंत्र जप करने से मानसिक शांति, ऊर्जा और भाग्य में सुधार होता है. ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात इन मंत्रो से करें मां लक्ष्मी की आराधना, मिलेगी विशेष कृपा   Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Papankusha Ekadashi 2025: पापांकुशा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली है. शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. हालांकि इसे ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कंतारा: चैप्टर 1’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिस कारण उम्मीदों के मुकाबले फिल्म की शुरुआत धीमी रही. हालांकि, बावजूद इसके इसने कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है. जानें पूरी रिपोर्ट. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी डे 1 कलेक्शन Sacnilk report Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 2.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. भले ही यह आंकड़ा कंतारा की ओपनिंग से कम है, लेकिन शाम तक इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को किया चकनाचूर कम शुरुआत के बावजूद, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कई फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये निकिता रॉय- 22 लाख आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख केसरी वीर- 25 लाख रुपये कंपकंपी- 26 लाख रुपये द भूतनी- 1.19 करोड़ फुले- 15 लाख रुपये ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ क्रेजी- 1.10 करोड़ सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये मेरे हसबैंड की बीवी-1.75 करोड़ लवयापा- 1.25 करोड़ आजाद- 1.50 करोड़ फतेह- 2.61 करोड़ अगर फिल्म की रफ्तार बढ़ती है तो यह शाम तक धड़क 2, बैडएस रवि कुमार और इमरजेंसी को भी पीछे कर देगी. यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 vs Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office: पहले दिन कौन अव्वल और कौन फिसड्डी, रिपोर्ट्स में खुली पोल The post Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Records: वरुण-जान्हवी की फिल्म ने सुस्त शुरुआत के बाद भी बनाया रिकॉर्ड, एक-दो नहीं, 16 मूवीज की ओपनिंग को छोड़ा पीछे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : सनकी सांड का जोरदार हमला, हवा में उछल गई महिला

Viral Video : आवारा सांड खुलेआम घूमते हैं और कई बार लोगों के लिए खतरा बनते नजर आते हैं. हाल ही में झांसी में एक सांड ने स्त्री पर हमला कर उसे हवा में उछाल दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना गांव का बताया जा रहा है जिसे देख यूजर गुस्से में हैं. आप भी देखें आखिर क्या है ऐसा वीडियो में खास. हादसे हर वक़्त आपका पीछा कर रहे होते हैं 🛑 हमेशा सतर्क रहिए यूपी के झांसी में बबीना का वीडियो. स्त्री को सांड ने टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया. pic.twitter.com/CcMms7HlkI — Ankit Muttrija (@Anku194) September 26, 2025 सांड के जोरदार वार से स्त्री हवा में उछल गई वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आवारा सांड ने अचानक एक स्त्री पर हमला कर दिया. सांड के जोरदार वार से स्त्री हवा में उछल गई और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी. इसके बाद सांड वहीं खड़ा रहा. ठीक इसी बीच उसी सड़क पर एक बाइक सवार आता है. वह सारा माजरा समझ जाता है और बाइक कुछ पीछे कर लेता है. स्त्री वहीं पड़ी तड़पती वीडियो में नजर आ रही है. यह भी पढ़ें : Viral Video: झूले से लटक रही थी स्त्री, तभी अचानक एक बंदे ने किया कुछ ऐसा कि लोग बोले- ‘सलूट है भाई को’ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज करीब 17 सेकंड का है. वीडियो में गली से गुजर रही स्त्री दिखाई देती है जो सांड को देखकर भी बिना डरे आगे बढ़ती दिख रही है. तभी अचानक गुस्साए सांड ने उस पर हमला कर दिया. The post Viral Video : सनकी सांड का जोरदार हमला, हवा में उछल गई स्त्री appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: गिरिराज सिंह ने चिदंबरम के बयान पर जतायी सहमति, उदित राज के बहाने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Bihar News: बेगूसराय. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के उस बयान पर सहमति जतायी है, जिसमें कांग्रेस नेता ने मनमोहन सिंह प्रशासन को कमजोर बताया है. बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “देखिए, चिदंबरम साहब ने जो बयान दिया है, वह बहुत देर से दिया. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की प्रशासन कमजोर थी, उसमें इच्छाशक्ति का अभाव था, और वह इच्छाशक्ति इसलिए नहीं थी, क्योंकि कांग्रेस पाकिस्तान को वोट बैंक का टूल मानती है.” उदित राज के बयान पर किया पलटवार पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा आरएसएस को आतंकी संगठन कहने पर कहा, “देखिए, जिस पार्टी के नेता राहुल गांधी हों और जो अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करें, तो स्वाभाविक है कि कांग्रेस के लोग भी उसी तरह की बात करेंगे.” गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग केवल गाली देते हैं. संघ का स्वयंसेवक बनने के लिए सात जन्म चाहिए. संघ हर एक आपदा के समय देश के लिए काम करता है. स्थापना दिवस पर दी बधाई बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “बेगूसराय के सांसद होने के नाते, आज बेगूसराय का स्थापना दिवस है, इस अवसर पर मैं बेगूसराय वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. आज विकास के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ है, इसके लिए भी मैं शुभकामनाएं देता हूं. साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का शताब्दी वर्ष भी आज पूर्ण हो रहा है. यह विश्व में एक ऐसी संस्था है जो रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्य करती है. Also Read: Bihar News: कृषि नहीं अब टेक्सटाइल और लेदर उद्योग से जाना जायेगा बिहार, प्रशासन ने भी खोला रियायतों का पिटारा The post Bihar News: गिरिराज सिंह ने चिदंबरम के बयान पर जतायी सहमति, उदित राज के बहाने राहुल गांधी पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top