Hot News

October 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब दुकान से चोरी, सीसीटीवी कैमरा में चोर का फुटेज कैद::

:35 हजार नकद व शराब की कई पेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस गिद्दी. गिद्दी चौक स्थित प्रशासनी अंग्रेजी शराब दुकान में सोमवार की रात चोरी की घटना हुई है. चोरों ने एस्बेस्टस सीट तोड़ कर दुकान से अंग्रेजी शराब की कई पेटी की चोरी कर ली है. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में एक चोर चेहरे पर कपड़ा बांधे व सिर पर टोपी पहने नजर आ रहा है. दुकान संचालक ने इसकी लिखित सूचना गिद्दी पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुकान संचालक संजय कुमार ने बताया कि वह रात 11 बजे अन्य दिनों की तरह दुकान बंद करके घर चले गये. सुबह में दुकान खोला, तो घटना की जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि चोरों ने एस्बेस्टस सीट तोड़ कर दुकान से 35 हजार नकद तथा ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, बी-सात, आठ पीएम, ओल्डमोंक, बोतल बीयर, कैन बीयर की कई पेटी की चोरी कर ली है. इससे दुकानदार को लगभग एक लाख 48 हजार 705 रुपये का नुकसान हुआ है. यह दुकान थाना से बिल्कुल नजदीक है. पुलिस ने फुटेज को जब्त कर चोर की पहचान में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब दुकान से चोरी, सीसीटीवी कैमरा में चोर का फुटेज कैद:: appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यालय परिचारी मो मजहरूद्दीन निलंबित

बेतिया. प्रखंड कार्यालय योगापट्टी के कार्यालय परिचारी मोहम्मद मजहरूददीन को लगातार अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीन आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी, योगापट्टी ने अपने रिपोर्ट में जिला पदाधिकारी को बताया कि मजहरूददीन बिना सूचना के बार-बार अनुपस्थित रहते थे, कार्यालय अवधि में बाहर घूमते पाए गए और सौंपे गए कार्यों को करने से इनकार करते रहे. जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण धर्मेन्द्र कुमार ने इसे प्रशासनी सेवक के अनुचित आचरण मानते हुए बिहार प्रशासनी सेवक नियमावली 2005 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है. साथ ही इनके विरुद्ध प्रपत्र-क गठित करने का आदेश भी दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, बेतिया सदर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यालय परिचारी मो मजहरूद्दीन निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रोड-नाला और जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा करने का टास्क, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

::: समीक्षा मीटिंग कर डेडलाइन तय, इंजीनियरों को भी चेताया वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहरवासियों को बुनियादी सुविधाओं का त्वरित लाभ दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है. नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने सड़क, नाला और जलापूर्ति (जल-नल) की सभी लंबित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए इंजीनियरों और निर्माण एजेंसियों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है. बैठक में नगर आयुक्त ने विकास एवं जलापूर्ति शाखा के इंजीनियरों और कर्मचारियों के साथ कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का काम चल रहा है, उन्हें किसी भी कीमत पर तय समय-सीमा के भीतर ही पूरा करें. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिस मकसद से ये जनोपयोगी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, उनका लाभ बिना किसी देरी के सीधे जनता तक पहुंचे. मीटिंग में यह भी तय किया गया कि अगर कोई ठेकेदार या निर्माण एजेंसी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही करती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए तुरंत प्रस्ताव तैयार करें. नगर आयुक्त ने बताया कि इंजीनियरों को चुनाव कार्य से मुक्त रखा गया है. इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि वे अपना पूरा ध्यान सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित इन महत्वपूर्ण कार्यों को गति देने और आने वाली समस्याओं को तत्काल दूर करने पर लगा सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रोड-नाला और जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा करने का टास्क, लापरवाह ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बज्जिका सेवी सम्मान से नवाजे गये साहित्यकार

डी-18 महाकवि डॉ अवधेश्वर अरुण की जयंती पर समारोह का आयोजन उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर बज्जिका रामायण के रचयिता महाकवि अवधेश्वर अरुण की जयंती पर अरुणादित्य ट्रस्ट व तथागत सांस्कृतिक फाउंडेशन ने बज्जिका सेवी सम्मान समारोह आयोजित किया.पड़ाव पोखर के समीप हुए कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद प्रो संजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कहा कि महाकवि अवधेश्वर अरुण ने लुप्त होती बज्जिका भाषा को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया. उनकी कृति बज्जिका रामायण बज्जिकांचल की अमूल्य धरोहर है. आज बज्जिका रामायण अपनी सहजता व सरलता के कारण घर-घर में लोकप्रिय है. भाषा व संस्कृति के गौरव स्तंभ मुख्य वक्ता डॉ संजय पंकज ने अवधेश्वर को बज्जिकांचल के तुलसी, दधीचि व भागीरथ कहा. उन्होंने कहा कि अवधेश्वर अरुण सही अर्थों में बज्जिका भाषा व संस्कृति के गौरव स्तंभ थे. डॉ विनोद सिन्हा ने कहा कि महाकवि अवधेश्वर में बज्जिका के विकास के लिए एक गहरी छटपटाहट थी. वह सदैव बज्जिका भाषा के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते थे. इन्हें किया सम्मानित आलोचक डॉ रामप्रवेश सिंह ने कहा डॉ अवधेश्वर अरुण साहित्य की सीमा और उपलब्धि के विशिष्ट प्रतिमान रहे हैं. वह परंपरा गढ़ने वाले, साहित्य रचने वाले, समाज को सुधारने वाली पीढ़ी का निर्माण करने वाले उच्च कोटि के सर्जक थे. मौके पर बज्जिका भाषा के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिये साहित्यकार इं. रामनरेश शर्मा, ज्वाला सांध्य पुष्प, शशि भूषण, मणि भूषण, डॉ भावना, डॉ रजनी प्रभा, डॉ हरिविलास राय, गया प्रसाद को महाकवि अवधेश्वर अरुण बज्जिका सेबी सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें स्मृति चिह्न, चादर व सम्मान पत्र भेंट किया गया. सम्मान मिलना गौरव की बात साहित्यकार डॉ भावना ने कहा कि यह सम्मान अब तक के सभी सम्मानों में श्रेष्ठ है. अपनी मां के गुरु के नाम से सम्मान मिलना गौरव की बात है. संचालन डॉ रणवीर कुमार राजन ने किया. आभार ज्ञापन आदित्य व धन्यवाद ज्ञापन डॉ यशवंत कुमार ने किया. मौके पर देवशंकर प्रसाद सिंह, डॉ धनंजय सिंह, प्रो शिवशंकर पंडित, रजत सिंह चंदेल मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बज्जिका सेवी सम्मान से नवाजे गये साहित्यकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धौरी कुमरशार नदी पर बना डायवर्सन टूटा, लोगों को परेशानी

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के धौरी स्थित बदुआ नदी पर बेलहर-संग्रामपुर सीमा स्थित बने डायवर्सन के ध्वस्त हो जाने के कारण लोगों का आवागमन बाधित हो गया. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगभग तीन वर्ष पूर्व नदी में अवैध बालू खनन के कारण पुल धंस जाने के बाद डायवर्सन बनाया गया था. जिसमें हमेशा कटाव हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है. हालांकि इस पुल के निर्माण के लिए चुनाव के पूर्व ही घोषणा हो गयी थी. लेकिन अबतक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है. वहीं डायवर्सन टूटने की सूचना संबंधित पदाधिकारी को स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने दे दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post धौरी कुमरशार नदी पर बना डायवर्सन टूटा, लोगों को परेशानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोदरेज से चोरों ने उड़ाये पांच लाख से ज्यादा के जेवरात

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में चोरों ने गोदरेज से शातिराणा अंदाज में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. जिसकी कीमत लगभग पांच लाख से भी ज्यादा की आंकी जा रही है. घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी नीरज कुमार सिंह पिता पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार रायपुरा गांव के नीरज कुमार सिंह टाटा में रहते हैं. जहां घर पर केवल उनके वृद्ध माता-पिता रहते हैं. इसी दौरान चोरों ने उनके घर में घुसकर पिता-पुत्र दोनों के गोदरेज में रखे लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. जब नीरज कुमार सिंह घर पहुंचे तो गोदरेज खोलने पर देखा कि दोनों गोदरेज से सभी जेवरात गायब है और गोदरेज को फिर पूर्व की तरह ही लगा दिया गया है. पीड़िता ने बताया कि एक माह पूर्व भी घर आये थे तो गोदरेज में सभी जेवरात थे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गोदरेज से चोरों ने उड़ाये पांच लाख से ज्यादा के जेवरात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला

संवाददाता, देवघर . मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से विभाग के मुख्य द्वार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान शाम चार बजे से छह बजे तक चला. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. चेकिंग अभियान में एमवीआई अमित कुमार झा, प्रथम कुमार रजवार व सुभाष तिग्गा शामिल थे. वहीं सड़क सुरक्षा शाखा से अजय कुमार व परविंद कुमार के साथ यातायात पुलिस भी सड़क पर चेकिंग में जुटी रही. अभियान के दौरान बिना इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र व हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाये और बिना वैध कागजात के वाहन का संचालन न करें.डीटीओ ने कहा कि पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना लगाकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर वाहन को जब्त करने के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जायेगी. ॰बिना हेलमेट, लाइसेंस व इंश्योरेंस के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहनों से 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खेल में भी युवा बना सकते हैं भविष्य : पूर्व जिप सदस्य

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र के बाघमारी स्टेडियम में मेरा युवा हिंदुस्तान देवघर व मां दुर्गा सुमा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रखंडस्तरीय स्पोर्ट्सकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें कबड्डी, दो सौ मीटर दौड़ आदि स्पर्धाओं में प्रतिभागी शामिल हुए. वहीं, प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पूर्व जिप सदस्य महेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं को पढ़ने के अलावा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकता है. मौके पर सज्जन सिंह, भूदेव शर्मा, मुकेश कुमार, अजय कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित यादव, मेरा युवा हिंदुस्तान के कर्मचारी ठक्कर झा थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्पोर्ट्स में भी युवा बना सकते हैं भविष्य : पूर्व जिप सदस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बच्चे की मौत मामले में आज पाटलीपुत्र अस्पताल के चिकित्सकों का दर्ज होगा बयान

Dhanbad News: गोधर वाटर बोर्ड निवासी संजय वर्मा के नौ वर्षीय पुत्र आदित्य की माैत मामले में एसएनएमएमसीएच की टीम बुधवार को जोड़ाफाटक स्थित पाटलीपुत्र अस्पताल के चिकित्सकों से पूछताछ करेगी. एसएनएमएमसीएच के सर्जरी विभाग के एचओडी को इस मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. डॉ सुनील कुमार की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने कुछ दिन पूर्व पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया था. अब पाटलीपुत्र अस्पताल प्रबंधन को आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. क्या है मामला विदित हो कि गोधर निवासी संजय वर्मा ने पाटलीपुत्र अस्पताल प्रबंधन पर अपने नौ वर्षीय बेटे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से शिकायत की थी. संजय के अनुसार पेट में दर्द की शिकायत पर उन्होंने अपने पुत्र आदित्य वर्मा को 29 जून 2024 को पाटलिपुत्र अस्पताल ले गये थे. जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन बेटे को डिस्चार्ज कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि शिशु के पेट में इंफेक्शन है. कुछ दिन बाद फिर पेट दर्द की शिकायत पर बेटे को पांच जुलाई को पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ राकेश कुमार ने सिटी स्कैन कराया और बताया कि रिपोर्ट दो दिन के बाद आयेगी. आठ जुलाई को रिपोर्ट आयी, तो बेटे को रेफर कर दिया गया. वह बेटे को एसएसकेएम हॉस्पिटल, कोलकाता ले गये. वहां बताया कि शिशु का केस खराब हो गया है. बेटे के पेट में अपेंडिस था, जो दो दिन पहले ही फट गया है. इलाज के दौरान नौ जुलाई 2024 को बेटे की मौत हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: शिशु की मौत मामले में आज पाटलीपुत्र अस्पताल के चिकित्सकों का दर्ज होगा बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोलेरो से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

आरा. विधानसभा चुनाव को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की एक बोलेरो से भरी मात्रा में विदेशी शराब उत्तरप्रदेश से पटना ले जायी जा रही है. निरीक्षक मद्यनिषेध शप्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गयी. टीम को बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर ओवरब्रिज के पास, थाना-गीधा, जिला-भोजपुर में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली. वाहन जांच के क्रम में कार को रोका गया. जांच करने पर वाहन के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. टीम ने वाहन चालक पटना जिले के आलमगंज थाना अंतर्गत तुलसी मंडी वार्ड नंबर-57 निवासी हरिलाल साव के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से 768 पीस में 138.24 लीटर शराब जब्त की गयी.जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये बताया जा रहा है. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बोलेरो से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने तस्कर को पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top