Hot News

October 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गयी

छतरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुशीगंज में आत्मा द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को हुआ. गोष्ठी आत्मा समिति सहाय अनुदान योजना के तहत अरहर की उन्नत खेती के विषय पर किया गया. मौके पर किसानों को अरहर के खेत की तैयारी, बीज की उपचार, उचित मात्रा में कार्बनिक और अकार्बनिक खाद का प्रयोग, कीट व्याधि की पहचान एवं नियंत्रण आदि की जानकारी किसानों को दी. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि किसानों को प्रत्यक्षण के लिए प्राप्त बीजों को मार्गदर्शिका के अनुरूपी होना चाहिए. प्रत्यक्षण के लिए जो भी प्रभेद का बीज दिया जाता है. उसका प्रत्येक चरण में प्रत्यक्षण स्थल पर जाकर अंकुरण, पौधे का विकास, फल फूल का आकार एवं संख्या और उत्पादन का स्थिति की जांच करनी चाहिए. उत्पादन से प्राप्त बीज को अगले साल के लिए सुरक्षित रखना चाहिए ताकि किसान अगले वर्ष भी इस बीच को खेत में लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें. वर्तमान में धान की फसल में लगे हुए कीट जैसे तना छेदक, बैक्टीरिया, लिप ब्लाइट, शीट ब्लाइट इत्यादि के लक्षण एवं रोकथाम से संबंधित किसानों को रसायन के बारे में जानकारी होनी चाहिए. गोष्टी के दौरान विनोद साहू, नागेंद्र साहू, पंकज पासवान, जीरा देवी, जमुना यादव, योगेश्वर यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गयी appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

चौथे दिन भी सरायरंजन से नहीं हुआ कोई नामांकन

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के पंचायत समिति भवन में विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए नामांकन कक्ष बनाया गया है। विदित हो कि 10 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की तारीख निर्धारित की गई हैं। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को तीसरे दिन भी किसी ने नामांकन दाखिल दाखिल नहीं किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह निर्धारित समय से शाम 3:00 बजे तक सभी पदाधिकारी नामांकन कक्ष में मौजूद रहे, लेकिन आज चौथे दिन भी किसी प्रतिनिधि का नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। वैसे नामांकन के प्रथम दिन दो प्रत्याशियों एवं नामांकन के चौथे दिन छह प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद कटवाए। मौके पर को निशांत कुमार,प्रधान लिपिक देवानंद झा, प्रतिनियुक्ति शिक्षक अभिषेक कुमार झा, रवींद्र कुमार राय, अमरेंद्र कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर

क्रांतिकारी लाला हरदयाल की जयंती मनी 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में मंगलवार को प्रसिद्ध क्रांतिकारी लाला हरदयाल की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि लाला हरदयाल एक प्रसिद्ध हिंदुस्तानीय क्रांतिकारी, विद्वान एवं देशभक्त थे। उन्होंने हिंदुस्तान से ब्रिटिश शासन को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने अमेरिका में प्रवासी हिंदुस्तानीयों को एकजुट करने और ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गदर पार्टी की स्थापना की। वहीं शिक्षिका शुभम कुमारी ने कहा कि लाला हरदयाल 13 भाषाओं के ज्ञाता थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में संस्कृत के प्राध्यापक के रूप में भी कार्य किया,लेकिन अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण इस्तीफा दे दिया। मौके पर शिक्षक –शिक्षिकाओं में राज कुमार, नूतन कुमारी, रुबी कुमारी, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी के अलावा सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, युवक की मौत, आठ घायल

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के कालीरखा मुहल्ले से गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो बिहार के बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में पलट गया. इस हादसे में कालीरखा निवासी 38 वर्षीय कन्हैया साह की मौत हो गयी, जबकि आठ से अधिक यात्री घायल हो गये. घायलों में किसन प्रसाद साह, विनोद प्रसाद साह, सुशीला देवी, उसका पुत्र अमर कुमार, पुत्री चाहत कुमारी, पूनम देवी और उसका पुत्र नमन कुमार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु ऑटो (जेएच 15 एएल 7499) पर सवार होकर मंगलवार की सुबह करीब 5.45 बजे सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए थे. लगभग 7.30 बजे सुईया थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए संतुलन खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया. हादसे में कन्हैया साह गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोटें आयीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुईया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया. देवघर लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के पिता सुकन साह ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गया, जिससे उनके पुत्र की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हाइलाइट्स बिहार के बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा कालीरखा निवासी कन्हैया साह की गयी जान, घायलों का चल रहा इलाज डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, युवक की मौत, आठ घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यार्थियों ने लिया संकल्प : मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य

फोटो- गया बोधगया 215- मतदान के लिए संकल्प लेते स्टूडेंट्स अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में लोकतंत्र का महापर्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन संवाददाता, गया जी अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के हिंदी विभाग में मंगलवार को लोकतंत्र और युवा शक्ति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. जनचेतना, जिम्मेदारी और नैतिक प्रतिबद्धता से सराबोर इस गोष्ठी ने युवाओं के अंतर्मन में लोकतंत्र के प्रति आस्था और सक्रिय भागीदारी की ज्योति प्रज्वलित कर दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने की, जबकि संयोजन व संचालन डॉ उमाशंकर सिंह ने किया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में स्वीकार करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में स्वीप कोषांग गया की पदाधिकारी आरती कुमारी, डीपीएम जयवंती वर्मा, सुषांत असनंद (जिला मिशन समन्वयक) तथा विशाल कुमार वर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन के माध्यम से युवाओं में मतदान को नैतिक अनिवार्यता के रूप में आत्मसात करने की चेतना जगायी. कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, राजू कुमार, प्रीतम कुमार, रिया कुमारी ने लोकतंत्र की महत्ता पर सशक्त अभिव्यक्ति प्रस्तुत की. मुख्य वक्ता डॉ उमा शंकर सिंह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, यह हमारे अस्तित्व और लोकतांत्रिक विश्वास का उत्सव है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म व स्वार्थ के संकीर्ण दृष्टिकोणों से ऊपर उठ कर राष्ट्रहित में अपना मत दें. उन्होंने कहा कि आप स्वयं लोकतंत्र का दीपक बनें और अपने परिजनों, मित्रों व पड़ोसियों को भी इस पवित्र कर्म में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें. डॉ पूनम कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शैक्षिक गतिविधि हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के वाहक भी हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की चेतना और सक्रियता ही लोकतांत्रिक हिंदुस्तान की सच्ची नींव को सुदृढ़ करेगी. अंत में सभी ने सामूहिक रूप रूप से मतदान के लिए समर्पण का शपथ ली. कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीर अख्तर ने इस सफल कार्यक्रम के लिए संबंधित सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया. अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यार्थियों ने लिया संकल्प : मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : संविधान में मिले अधिकार का हर हाल में पालन होना चाहिए : रंजना अस्थाना

रिनपास में ट्रांसजेंडरों की स्थिति पर कार्यशाला वरीय संवाददाता, रांची झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) की सदस्य सचिव रंजना अस्थाना ने कहा कि संविधान में जिसको जो अधिकार मिला है, उसका हर हाल में पालन होना चाहिए. जहां कानून के पालन में बाधा हो रही है, उनके साथ झालसा और डालसा जैसी संस्थाएं खड़ी है. ऐसे जरूरतमदों को हर हाल में कानूनी सहायता मिलेगी. ट्रांसजेंडर की समस्या अलग तरह की है. यह काफी चुनौतीपूर्ण काम भी है. झालसा और डालसा इनकी मदद के लिए भी तैयार है. सदस्य सचिव मंगलवार को रिनपास में ट्रांसजेंडर पर आयोजित कार्यशाला में बोल रही थी. इसका आयोजन रिनपास का साइकेट्रिक सोशल विभाग ने किया था. इस मौके पर डालसा के सचिव रवि कुमार भास्कर ने कहा कि ट्रांसजेंडरों को अब कानूनी अधिकार मिल गया है. 2014 से पहले तक इनके अधिकार की बात नहीं होती थी. इसी समय इनको अधिकार देने की बात हुई. 2019 में ट्रांसजेंडर के अधिकार के रक्षा लिए कानून भी बन गया है. जब विधायी संस्थाएं फेल हो जाती है, तो अदालत अधिकार देने का काम करता है. अगर कहीं भी ट्रांसजेंडर के साथ भेदभाव होगा, वहां डालसा हस्तक्षेप करता है. उनको अधिकार दिलाता है. इसके लिए ट्रांसजेंडर 15100 टॉलफ्री नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं. रिनपास के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद कुमार ने कहा कि प्रशासन और समाज मिलकर काम करें, तो ट्रांसजेंडर को भी सम्मान मिल सकता है. रिनपास के निदेशक डॉ अमूल रंजन सिंह ने कहा कि आज भी ट्रांसजेंडरों के साथ उचित व्यवहार नहीं होता है. ट्रांसजेंडर को लेकर आज भी भ्रांतियां है. मानना चाहिए कि यह भी समाज का हिस्सा है. इनके लिए कानून है. समाज का जागरूक करने की जरूरत है. सफर आसान नहीं, पिता ने ही घर से निकाला जमशेदपुर से आयी ट्रांसजेंडर पूर्णिमा ने कहा कि हम लोगों का सफर आसान नहीं है. पढ़ाई के समय से ही संघर्ष शुरू हो जाती है. स्कूल में एडमिशन नहीं होता है. पढ़ाई के दौरान आधा दर्जन स्कूल बदलना पड़ा. मुश्किल से कॉलेज की पढ़ाई हुई. एक समय के बाद पिता ने ही घर से निकाल दिया. ट्रांसजेंडरों की टीम में रही. वहां भी गलत काम करने को कहा जाता था. मन करता था कि सुसाइड कर लूं. लेकिन, ऐसे वक्त में ही कुछ मददगार मिल गये. एक कंपनी में नौकरी लग गयी. वहां भी कुछ अधिकारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं. स्थिति अच्छी नहीं है. धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के साइकेट्रिक सोशल विभाग की अध्यक्ष डॉ मनीषा किरण ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : संविधान में मिले अधिकार का हर हाल में पालन होना चाहिए : रंजना अस्थाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जलप्रपात में डूबे युवक का शव मिला

तोरपा. प्रखंड के पेरवां घाघ जलप्रपात में डूबे युवक राजू ऊर्फ राइबूल अली का शव मंगलवार को कारो नदी से निकाला गया. उसका शव सिंड़ी गांव के पास कारो नदी से बरामद किया गया. उसके शव की खोज करने में तपकारा थाना की पुलिस, पर्यटक मित्र व स्थानीय ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई. शव का पोस्टमार्टम करने का बाद परिजनों को सौंप दिया. मालूम हो कि असम निवासी राजू ऊर्फ रायबुल अली पेरवां घाघ जलप्रपात में डूब गया था. वह जलप्रपात क्षेत्र में चल रहे सुंदरीकरण कार्य में मजदूर के रूप में काम कर रहा था. सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने उसके शव को खोजने का प्रयास किया था, परंतु अत्यधिक पानी के कारण सफल नहीं हुए थे. मंगलावार को पर्यटन मित्रों ने शव को खोजा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जलप्रपात में डूबे युवक का शव मिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्रा में प्रखंडस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

कर्रा. कर्रा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेशिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जेंडर रिसोर्स सेन्टर (गरिमा केंद्र), कर्रा के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति का गठन सह बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीडीओ ने गरिमा केंद्र में प्राप्त मामलों की समीक्षा की. उन्होंने प्रत्येक माह 25 से 30 तारीख के बीच सलाहकार समिति की बैठक करने के लिए कहा. पंचायत में लैंगिक आधारित हिंसा और घरेलू विवाद के मामले आने पर उसकी जानकारी गरिमा केंद्र के माध्यम से समिति के संज्ञान में देने के लिए कहा. कार्यक्रम को बीईईओ विजया लक्ष्मी, जरियागढ़ थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर सामूहिक रूप से गरिमा केंद्र के माध्यम से लैंगिक समानता, स्त्री सुरक्षा और सामाजिक न्याय के उद्देश्यों को सशक्त रूप से लागू करने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कर्रा में प्रखंडस्तरीय सलाहकार समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंदा लेने आये युवक ने महिला के गहने लूटे

खूंटी. जिले में कई प्रकार के ठग और चोर घूम रहे हैं. खूंटी में धार्मिक बातों में उलझा कर कुछ दिन पहले एक स्त्री से दो ठगों ने जेवर ठग लिये थे. अब मुरहू में चंदा मांगने के लिए घर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने विधवा से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति स्त्री के घर अनाथालय के नाम से चंदा मांगने पहुंचा था. जब स्त्री चंदा के लिए रुपये लेकर बाहर निकली तो उसे व्यक्ति ने स्त्री के मुंह में पाउडर फूंक दिया. जिसके बाद स्त्री बेहोश हो गयी. वह विधवा के जेवर लेकर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चंदा लेने आये युवक ने स्त्री के गहने लूटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिंदगी में रोशनी की उम्मीद लिये मिट्टी के दीये बना रहे कुम्हार

रनिया. दीपावली के नजदीक आने के साथ ही कुम्हारों के चाक की रफ्तार तेज हो गयी है. उनके परिवार के लोग सुबह से ही मिट्टी के दीपक, प्रतिमा और खिलौना बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं. पिछले दिनों की लगातार वर्षा के कारण कुम्हार दीये को पकाने तथा बनाने में परेशानी हो रही थी. उन्हें उम्मीद है कि उनकी भी दीपावली औरों की तरह रोशन होगी. बाजारों में तरह-तरह के इलेक्ट्रॉनिक झालर, दीपक, प्रतिमा आदि आ जाने से मिट्टी के दीये की बिक्री में काफी कमी आयी है. मिट्टी के दीये और कलश सहित अन्य सामग्री बनाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले कूल्हाई गांव निवासी झखन महतो, देवमैन महतो, झगरू महतो ने बताया कि उनका जीवन-यापन का प्रमुख व्यवसाय मिट्टी के बर्तन बना कर उनकी बिक्री करना है. दीपावली के मद्देनजर उन्होंने मिट्टी के दीये बनाये हैं. मगर, चाइनीज सामानों के कारण अब तक अपेक्षा के अनुरूप बिक्री नहीं हो पायी है. उम्मीद जतायी कि इस बार बिक्री बढ़ेगी और उनका मुनाफा भी होगा. मिट्टी की सामग्री बना कर बिक्री करने वाले बुजुर्ग लूरका महतो, शंकर महतो ने बताया कि बाजार में एक से एक दीये आ गये हैं. जिसे लोग मिट्टी के दीये की अपेक्षा ज्यादा खरीदते हैं. इन दिनों मिट्टी के बर्तन बनाने में लागत काफी बढ़ गयी है. इसके चलते पहले की तुलना में मुनाफा काफी कम हो गया है. इलेक्ट्रॉनिक झालर, दीपक, प्रतिमा आदि आ जाने से मिट्टी के दीये की बिक्री में आयी है कमीB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिंदगी में रोशनी की उम्मीद लिये मिट्टी के दीये बना रहे कुम्हार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top