Hot News

October 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलीमपुर गांव में डेढ़ माह बाद लगा ट्रांसफॉर्मर

गिद्धौर. प्रखंड के सलीमपुर गांव में डेढ़ माह बाद राजद प्रखंड अध्यक्ष कमलेश रजक की पहल से मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. उदघाटन के बाद गांव में बिजली बहाल हो गयी. राजद प्रखंड अध्यक्ष कमलेश रजक ने बताया कि गांव में डेढ़ माह से ट्रांसफॉर्मर खराब था. लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. इसकी सूचना मिलने के बाद एक सप्ताह के अंदर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के सहयोग से 63 केबीए की जगह 100 केबी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. मौके पर उपमुखिय मो तौकीर आलम, मो मेराज, मो जमील अंसारी व नेहाल अंसारी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सलीमपुर गांव में डेढ़ माह बाद लगा ट्रांसफॉर्मर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

चतरा. डीएमएफटी हॉल में मंगलवार को जल संसाधन विभाग व लघु सिंचाई प्रमंडल के तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत उपायुक्त कीर्तिश्री जी व डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर आगामी सातवीं लघु सिंचाई गणना, जल निकाय गणना व स्प्रिंग्स गणना से संबंधित प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि व फील्ड कार्य के दिशा-निर्देश की जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर कार्यपालक अभियंता उमेश बड़ाइक, कुणाल पांडेय, सुधामा पासवान व अनुज कुमार ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन विपुल दुबे ने किया. मौके पर एकाउंटेंट दीपक कुमार प्रजापति, कनीय अभियंता अमित रंजन, धर्मेंद्र कुमार, मो समीर आलम, अभय एक्का समेत कई उपस्थित थे. डीसी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण चतरा. डीसी कीर्तिश्री जी ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया. वहीं सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सभी क्रियान्वित पाये गये. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करे सरकार: मोर्चा

चतरा. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. मोर्चा ने प्रशासन से शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सम्मान व समाज में स्वाभिमान से जीने का अधिकार देने की मांग की. मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति दयनीय है. मांग पत्र में आंदोलनकारी के बच्चों को रोजी-रोजगार व नियोजन की 100 प्रतिशत गारंटी, जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए पेंशन 50 हजार रुपये देने, 15 लाख तक समूह बीमा, 10 लाख की मेडिकल सुविधा, यात्रा कूपन आदि की मांगें रखी गयी. डीडीसी ने छठ के बाद कार्यालय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मौके पर जिला सचिव सुगन साव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल, जिला प्रवक्ता राजकिशोर कमल, उपाध्यक्ष संतोष नायक, दिनेश सिंह, धनेश्वर माली, संगीता पाठक, विश्वनाथ सोनी समेत कई शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करे प्रशासन: मोर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

प्रतिनिधि, पाकुड़. शहर के दिलावर कॉलोनी स्थित राहत नर्सिंग होम में इलाज के बाद एक स्त्री की अन्य अस्पताल में मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने डॉ सोहेल अनवर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन का कहना था कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने उचित सावधानी नहीं बरती, जिससे स्त्री की स्थिति गंभीर हुई. इसके बाद उसे बाहर ले जाना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गयी. इस मामले में डॉ सोहेल अनवर ने बताया कि उदयनारायणपुर से शाहिना बीबी इलाज के लिए आई थी. स्त्री को अचानक पीपीएच की शिकायत हुई, जिसका उपचार नर्सिंग होम में किया गया और 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया. सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में मरीज को यूरीन आउटपुट की समस्या हुई, जिसे देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया. स्त्री की मौत रेफर किए गए अस्पताल में हुई. नर्सिंग होम में परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मामले की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद परिजन शांत हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारवां : पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने गुमटी में लगी आग बुझायी

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-देवघर एनएच 114 ए बिशनपुर गांव के चौक अवस्थित गुमटी में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है. पीड़ित गुमटी मालिक अनिल वर्मा ने थाना में आवेदन देकर बताया कि 13 अक्तूबर की देर रात को गुमटी के चाल में आग लगा दिया गया. खैरियत रहा कि उस ओर से गुजर रहे पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के साथ एएसआइ धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत पुलिस जवान की नजर अचानक धधक रही आग पर नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने पानी लाकर त्वरित पहल करते हुए आग को बुझाया और घटना की जानकारी गुमटी मलिक को दी. पीड़ित ने कहा कि अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज पूरे दुकान समेत गांव में आग फैल जाती. कहा कि हालांकि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई आग को फैलने के पूर्व ही काबू पा लिया गया. इससे बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गया. वहीं, पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हाइलार्ट्स : सारवां-देवघर एनएच 114 ए बिशनपुर गांव के चौक पास की घटना डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सारवां : पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने गुमटी में लगी आग बुझायी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रमुख : सुलभ तरीके से बनें आय व निवास प्रमाण-पत्र, मनरेगा में बंद हो अवैध उगाही

मांग. विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआइ नेताओं ने दिया धरना, कहा प्रतिनिधि, सरैयाहाट विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भाकपा के द्वारा पार्टी के नेता रामचंद्र हेंब्रम के अगुवाई में प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के कन्हाई माल ने कहा कि आज गरीबों को अपने हक और अधिकार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. कर्मचारी, अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते. इस वजह से आम आदमी को अब अपनी आवाज को उठाने के लिए आगे आना होगा. पार्टी के द्वारा धरना के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया. भूमि बैंक को रद्द कर गैरमजूरवा जमीन का लगान कटना, आय, निवासी और जाति प्रमाण-पत्र सुलभ तरीके से उपलब्ध कराने, मनरेगा में राशि की अवैध उगाही को बंद करने, राशन कार्ड से गरीबों के हटाये गये नाम को पुनः जोड़ने, कुरमाहाट से विदेशी शराब की दुकान को हटाने, किसानों का केसीसी लोन माफ करने, किसानों के लिए लैंप्स में गेहूं बीज उपलब्ध कराने सहित अन्य कई बिंदु थे. धरना प्रदर्शन के दौरान सीपीआइ कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार को समाप्त करने और हंसडीहा पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. मौके पर पार्टी के जिला मंत्री शंभू मोहली, रामचंद्र हेंब्रम, प्रवीण कापरी, शैलेंद्र राय, पिंकी देवी, ममता देवी, मुनिलाल मोहली, रामजीवन मांझी समेत दर्जनों पार्टी के स्त्री पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रमुख : सुलभ तरीके से बनें आय व निवास प्रमाण-पत्र, मनरेगा में बंद हो अवैध उगाही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : देवघर के छह वूशु सितारे नेशनल कैंप में

वरीय संवाददाता, देवघर. ठाकुर विश्वनाथ सहदेव स्टेडियम, स्पोर्ट्सगांव रांची में नौ से 10 अक्तूबर तक आयोजित विद्यालय स्तरीय स्टेट वूशु प्रतियोगिता में देवघर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते. प्रतियोगिता में देवघर की 26 सदस्यीय बालक व बालिका टीम ने भागीदारी की थी, जिसमें से छह खिलाड़ी नेशनल वूशु एसजीएफआइ कैंप के लिए चयनित हुए हैं. नेशनल चयन प्राप्त खिलाड़ियों में कृष कुमार (70 किग्रा गोल्ड), यश कुमार (60 किग्रा सिल्वर), विशाल कुमार (60 किग्रा ब्रांज), प्रिंस कुमार (70 किग्रा सिल्वर), आवेश कुमार (48 किग्रा सिल्वर) और शिवम कुमार (65 किग्रा सिल्वर) शामिल हैं. इसके अलावा अजय कुमार यादव (56 किग्रा ब्रांज), गोलू कुमार (65 किग्रा ब्रांज), अनोखी कुमारी (56 किग्रा ब्रांज), कोमल राव (48 किग्रा ब्रांज) और अनन्य प्रकाश (52 किग्रा ब्रांज) ने भी पदक हासिल किये. टीम के कोच हरिदास कुमार व प्रतिभा सिंह हैं. खिलाड़ियों के देवघर पहुंचने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने सम्मानित किया और कहा कि देवघर का नाम पूरे राज्य में चमका है और नेशनल कैंप में भी अच्छा करेंगे. मौके पर एडीपीओ संजय कापरी, फील्ड मैनेजर राम सागर सिंह, जेंडर समन्वयक आभा मंडल, जिला स्पोर्ट्स कोषांग के सदस्य मनीष कुमार, शारीरिक शिक्षक सहित जिला वूशु जिला अध्यक्ष आजाद पाठक, सेक्रेटरी संजय झा, कोच चंदन भार्गव व राकेश रंजन ने विजेताओं को बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : देवघर के छह वूशु सितारे नेशनल कैंप में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : जसीडीह बाजार में 50 से अधिक दुकानों के अतिक्रमण को हटाया

प्रतिनिधि, जसीडीह : नगर निगम की ओर से मंगलवार को जसीडीह बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व निगम के नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा ने किया. इस दौरान चकाई मोड़, हटिया चौक, बाजार, स्टेशन रोड आदि स्थानों में 50 से अधिक दुकानों द्वारा किये गये अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया. इस दौरान दुकान के बाहर लगाये गये शेड, प्लास्टिक, ठेला, काउंटर आदि को भी हटाया गया. नगर प्रबंधक ने बताया कि दो दिन पहले सभी दुकानदारों को एसडीओ ने अंतिम चेतावनी देते हुए 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था. इसके बाद भी किसी ने अतिक्रमण को नहीं हटाया था. इसके बाद जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन के निर्देश पर जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया है. इधर, निगम की टीम व जेसीबी को आता देख सभी दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. दुकानदार अपनी-अपनी दुकान के शटर को गिरा कर अतिक्रमण हटाने लगे. अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम कर्मी व पुलिस कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : जसीडीह बाजार में 50 से अधिक दुकानों के अतिक्रमण को हटाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दीपावली पर मिट्टी के दीयों की बढ़ गयी मांग, कुम्हारों के चक्के ने पकड़ी रफ्तार

गोपालगंज. दीपावली पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में मिट्टी के दीयों की मांग तेजी से बढ़ गयी है. इसी के साथ कुम्हारों के चक्के फिर से रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. गोपालगंज की हजियापुर पंचायत के कैथवलिया गांव में कुम्हार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी के दीये, ढकनी और अन्य सजावटी सामान तैयार करने में जुटे हैं. कुम्हारों का कहना है कि इस बार बाजार में भले ही चाइनीज लाइट और मोमबत्तियों की भरमार है, लेकिन लोगों की रुचि एक बार फिर देसी दीयों की ओर बढ़ी है. उनका मानना है कि मिट्टी के दीये न केवल पर्यावरण हितैषी हैं, बल्कि हिंदुस्तानीय संस्कृति और परंपरा से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कुम्हार देवचंद ने बताया कि इस बार बाजार में मिट्टी के दीयों की मांग पहले से काफी अधिक है. उनका कहना है कि लोग अब फिर से पारंपरिक दीयों की ओर लौट रहे हैं. “उम्मीद है कि इस बार लोग अपने घरों में मिट्टी के दीये ही जलायेंगे, जिससे हमारे जैसे कारीगरों को भी रोजगार मिलेगा, उन्होंने कहा कि त्योहार के मद्देनजर गांवों में दीये पकाने और रंगाई का काम जोरों पर है. स्त्रीएं भी इस काम में पुरुषों का हाथ बंटा रही हैं. स्थानीय बाजारों में मिट्टी के दीयों की चमक दिखाई देने लगी है. बढ़ती मांग से कुम्हारों के चेहरों पर खुशी झलक रही है और गांवों में दीपावली की रौनक पहले से अधिक दिख रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दीपावली पर मिट्टी के दीयों की बढ़ गयी मांग, कुम्हारों के चक्के ने पकड़ी रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्कूटी सवार युवक व ई रिक्शा चालक के बीच अबगीला में मारपीट

दो गुटों में बढ़ा तनाव,एएसपी ने संभाला मोर्चा फोटो-गया-मानपुर-03- घटना स्थल पर डीएसपी से पूछताछ करते एएसपी संजय कुमारप्रतिनिधि, मानपुर गया-नवादा मुख्य मार्ग पर अबगीला मस्जिद समीप मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे इ-रिक्शा चालक व स्कूटी सवार युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और बात मारपीट के साथ हिंसक झड़प तक पहुंच गयी. इस घटना में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक सिद्दू कुमार व इ रिक्शा चालक 24 वर्षीय मोहम्मद फरहान अहमद भी जख्मी हो गया था. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के साथ ही बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल में रेफर कर दिया गया.हालांकि, इ रिक्शा चालक मोहम्मद फरहान अबगीला का रहने वाला मोहम्मद सैयद मुख्तार आलम का बेटा है. स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है कि झगड़ा के दौरान स्कूटी सवार युवक सिद्दू ने गर्दन पर चाकू चला दिया. इससे जख्मी हो गया. इस गुस्से में स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार युवक सिद्दू को बंधन बना लिया और लात घुसे से जमकर धुनाई कर डाली. घटना के बाद दो गुटों के बीच तनाव को देखते हुए एएसपी संजय कुमार, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय व अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने मोर्चा संभाल लिया और फिलहाल जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना में शांति समिति की बैठक भी हुई. तनाव को देखते हुए अबगीला जगदीशपुर मुहल्ले में सीआरपीएफ जवानों को तैनात कर दिया गया है. होगी कानूनी कार्रवाई : डीएसपी घटना के संबंध में डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों तरफ से दिया गया आवेदन आधार पर पुलिस मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी. वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. घटना के मुख्य कारणों को भी गंभीरता से देखा जा रहा है. फिलहाल स्थानीय पुलिस घटना में शामिल लोगों को चिह्नित कर छापेमारी में जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्कूटी सवार युवक व ई रिक्शा चालक के बीच अबगीला में मारपीट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top