Hot News

October 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Soan Papdi से लेकर Kaju Katli तक बने Ramp Models! AI Video ने जीता इंटरनेट का दिल, देखें वायरल वीडियो

Diwali Sweet Fashion Show: दिवाली आते ही मिठाइयों का मौसम शुरू हो जाता है और इस बार सिर्फ खाने के लिए नहीं, फैशन शो के रैंप पर चलने के लिए भी! जी हां, सोशल मीडिया पर एक AI-Generated वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Soan Papdi, Kaju Katli, Gulab Jamun जैसी मिठाइयां Ramp Models बनकर स्टाइल में वॉक करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट हंसी से लोटपोट हो गया और अब लोग इसे ‘Diwali Sweet Fashion Show’ कहकर शेयर कर रहे हैं. जब मिठाइयां बनीं फैशन मॉडल! AI आर्टिस्ट ने इस वीडियो में सभी पारंपरिक हिंदुस्तानीय मिठाइयों को रैंप मॉडल्स की तरह दिखाया है.वीडियो की शुरुआत होती है Kaju Katli से, जो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फैशनिस्टा अंदाज में वॉक करती दिखती है. इसके बाद आती हैं Gulabi Jaan, Pedda Laal, Milk Cake Tau, Barfi Kumari, Gareeb Motichoor Laal और आखिर में Soan Papdi Devi, जो साड़ी में स्टाइलिश लुक में नजर आती है. वीडियो इतना क्रिएटिव और मजेदार है कि इसे देखकर हर कोई मुस्कुरा उठता है. लोगों को सबसे ज्यादा मजा इन मिठाइयों के नामों पर आया, जो बेहद फनी और सोच-समझकर रखे गए हैं. Diwali Sweet Fashion Show: यहां देखें वीडियो View this post on Instagram A post shared by Tushar AI Visuals (@the_toons_buddies) सोशल मीडिया पर मचा धमाल यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘the_toons_buddies’ द्वारा शेयर किया गया है. पोस्ट का कैप्शन था – Diwali Ka Sweet Fashion Show – Aapke Ghar Ki Mithai Kaun Banegi? वीडियो को अब तक 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा व्यूज, 9 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं. यूजर्स के रिएक्शन भी बेहद मजेदार हैं – एक ने लिखा, Moti chur ko gareeb kyu banaya, meri fav hai! दूसरे यूजर ने कहा, Kaju Katli toh Diwali की queen hai!एक और ने लिखा, Soan Papdi deserves more respect! कई लोगों ने तो इन मिठाइयों को अपने दोस्तों से भी कंपेयर करना शुरू कर दिया है. इस साल कब है दीवाली? इस साल Diwali 2025 देश के कुछ हिस्सों में 20 अक्टूबर को और बाकी जगहों पर 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी. मिठाइयों और त्यौहार की इस तैयारी के बीच यह AI वीडियो सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत रहा है. FAQs: वायरल AI Diwali Sweet Video से जुड़े सवाल यह वायरल वीडियो किसने बनाया है? यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘the_toons_buddies’ ने शेयर किया है. इस वीडियो में कौन-कौन सी मिठाइयां दिखीं? Kaju Katli, Gulab Jamun (Gulabi Jaan), Milk Cake, Barfi, Motichoor Ladoo और Soan Papdi. इस वीडियो को कितने व्यूज मिले हैं? अब तक 27 मिलियन (2 करोड़ 70 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस साल दीवाली कब मनाई जाएगी? देश के ज्यादातर हिस्सों में 21 अक्टूबर 2025 को दीवाली मनाई जाएगी. WATCH: बिग बी ने कार में लबूबू डॉल लगाकर चला डाली हनुमान चालीसा, यूजर्स बोले- क्या कॉम्बिनेशन है! Viral Video: सड़क पर कीलें बिछाकर ड्राइवरों को फंसाने की साजिश! क्या आपने भी महसूस किया है ऐसा? The post Soan Papdi से लेकर Kaju Katli तक बने Ramp Models! AI Video ने जीता इंटरनेट का दिल, देखें वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Molestation Case: यौन उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैनर लेकर दिया धरना, FIR दर्ज

Delhi Molestation Case: दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में घटना के खिलाफ विरोध जताया. वहीं घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) की एक छात्रा से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि सोमवार (12 अक्टूबर) को मैदान गढ़ी थाने के पीसीआर पर यौन शोषण को लेकर फोन आया था, जिसके बाद पुलिस की एक टीम विश्वविद्यालय परिसर पहुंची. डीसीपी अंकित चौहान ने कहा ‘‘पीड़िता के बयान के आधार पर उचित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ जांच की जा रही है.’’ पहचान के बाद होगी कार्रवाई- SAU कथित यौन उत्पीड़न मामले पर दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय के एमेरिटस प्रोफेसर एसपी अग्रवाल ने कहा “अगर ऐसा हुआ है तो पूरा SAU समुदाय इस घटना की निंदा करता है. मामले की जांच चल रही है. हमारी समिति भी मामले को बहुत गंभीरता से देख रही है. जैसे ही हम अपराधी की पहचान कर लेंगे, तुरंत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन चिंतित है, और हम छात्रों और अभिभावकों को हर तरह का आश्वासन दे रहे हैं. सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा. हम मामले की जांच कर रहे हैं.” #WATCH | Students of South Asian University hold a protest against the incident of alleged sexual assault of a student in university premises in Delhi pic.twitter.com/xQmrsXEdCR — ANI (@ANI) October 14, 2025 सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने पुलिस को दर्ज शिकायत में कहा है कि चार आरोपियों ने उसका यौन शोषण किया है. पुलिस इस मामले को पूरा गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा कर सकती है. The post Delhi Molestation Case: यौन उत्पीड़न के खिलाफ छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैनर लेकर दिया धरना, FIR दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Qatar Airways Flight: हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Qatar Airways Flight: दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान को मंगलवार को दोपहर करीब 2:32 बजे आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया- “कतर एयरवेज की उड़ान QR816 को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया था. फिर एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान दोपहर करीब 2:30 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं.” “Due to a technical issue on an aircraft en route from Doha (DOH) to Hong Kong (HKG), full emergency was declared on 14 October 2025 at 14:12 hrs at Ahmedabad Airport to enable the aircraft to land. The aircraft landed safely at 14:32 hrs, and the full emergency was withdrawn at… — ANI (@ANI) October 14, 2025 विमान की लैंडिंग के दौरान पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया था सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय (SVPI) हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया- “दोहा (DOH) से हांगकांग (HKG) जा रहे एक विमान में तकनीकी खराबी के कारण, 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 14:12 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर विमान की लैंडिंग के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था. विमान दोपहर 14:32 बजे सुरक्षित रूप से उतर गया और दोपहर 14:38 बजे पूर्ण आपातकाल हटा लिया गया. इस दौरान एयरपोर्ट का संचालन अप्रभावित रहा.” The post Qatar Airways Flight: हांगकांग जा रही कतर एयरवेज की उड़ान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mappls की वो 5 फीचर्स जो Google Maps को छोड़ देते हैं पीछे, तीसरे वाले का तो लोग सालों से कर रहे थे इंतजार

Mappls: कुछ दिनों पहले Arattai ऐप जब लोगों के बीच आया तब इसने खूब सुर्खियां बटोरी. Arattai ऐप एक मैसजिंग ऐप है जो सीधे तौर पर WhatsApp को टक्कर दे रहा है. देश में देसी ऐप्स को बढ़ते सपोर्ट के बीच अब लोगों की नजर MapmyIndia के Mappls ऐप पर है. ये ऐप अब सीधी तौर पर Google Maps से मुकाबला कर रहा है. Google Maps का यूज जहां लोग अपने फोन और लैपटॉप पर कर रहे हैं, वहीं Mappls भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी बड़ी पकड़ बना ली है. यहां इसका सिस्टम ज्यादातर कार, बाइक और इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. क्या है Mappls?  Mappls एक स्वदेशी मैप ऐप है. यह ऐप कई मामलों में Google Maps से ज्यादा एडवांस है. Mappls ऐप सिर्फ एक नेविगेशन टूल नहीं है, बल्कि ये ऐसा स्मार्ट सॉल्यूशन है जो हिंदुस्तान की सड़कों, ट्रैफिक और लोगों की जरूरतों को अच्छे से समझता है. इसमें जंक्शन व्यू, लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर, सेफ्टी अलर्ट, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और 3D व्यू जैसे फीचर्स मिलते हैं. कमाल की बात यह है कि इसमें रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट भी दिया गया है जो इसे बाकी ग्लोबल ऐप्स से अलग और खास बनता है. Mappls के 5 खास फीचर्स Mappls Pin Mappls ने एक डिजिटल एड्रेस सिस्टम बनाया है जो प्रशासन के DIGIPIN सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है. इसकी मदद से किसी जगह को ढूंढना और शेयर करना काफी आसान हो जाता है. Mappls Pin एक छह अक्षरों वाला अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो किसी खास लोकेशन को दिखता है. यूजर्स चाहें तो अपना खुद का पिन भी बना सकते हैं. Toll Saving Calculator Mappls ऐप में पहले से ही टोल कैलकुलेटर की सुविधा दी गई है. इसकी मदद से यूजर यह जान सकते हैं कि रास्ते में कितना टोल लगेगा और उसी के हिसाब से सबसे सस्ता रूट चुन सकते हैं. सिर्फ टोल ही नहीं, ऐप ट्रिप का पूरा खर्च भी बता देता है. यानी सफर के दौरान लगने वाले फ्यूल का खर्चा भी इसमें शामिल होता है. 3D Junction View Mappls ऐप में एक खास फीचर मिलता है, जिससे यूजर्स फ्लाईओवर या अंडरपास जैसे जटिल चौराहों का फोटो-रीयलिस्टिक 3D व्यूज देख सकते हैं. इसमें लेन सही तरीके से दिखती हैं और एंट्री-एंड-एग्जिट पॉइंट्स भी साफ नजर आते हैं, जिससे आखिरी पल में लेन बदलने या किसी एग्जिट मिस करने का डर कम हो जाता है. Live traffic-signal timers  Mappls ने Bengaluru Traffic Police के साथ मिलकर एक नए तरह का फीचर लॉन्च किया है. अब ऐप में शहर के 169 सिग्नल्स पर लाइव ट्रैफिक सिग्नल काउंटडाउन देखने को मिलेगा. ये AI-पावर्ड फीचर शहर के स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल्स के साथ जुड़ा है और असल ट्रैफिक के हिसाब से सिग्नल का टाइम बदलता रहता है. लाइव सिग्नल ट्रैकिंग की मदद से Mappls आपको कम भीड़ वाले रास्ते दिखाता है, ताकि आपकी यात्रा और स्मूथ हो. Safety Alert Mappls ऐप में हिंदुस्तान के रास्तों पर आने वाले खतरों के लिए अलर्ट दिए गए हैं, जैसे गड्डे, स्पीड ब्रेकर, तेज मोड़, स्पीड/सर्विलांस कैमरा और भी बहुत कुछ. FAQ Mappls ऐप क्या है? Mappls एक नया नेविगेशन ऐप है जिसे डिजिटल मैपिंग कंपनी MapmyIndia ने बनाया है. क्या Mappls फ्री है? मैपल्स (Mappls) बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसे mappls.com वेबसाइट पर या फिर ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से बिना कोई पैसा दिए डाउनलोड कर सकते हैं. क्या Mappls हिंदुस्तानीय कंपनी है? हां, Mappls एक हिंदुस्तानीय कंपनी है. इसे MapmyIndia ने बनाया है. इसका मुख्य ऑफिस नई दिल्ली में है और यह 1995 से हिंदुस्तान का नक्शा बना रही है. यह भी पढ़ें: पहले Arattai, अब Mappls! Google Maps की खटिया खड़ी करने आया देसी ऐप, अश्विनी वैष्णव ने भी किया वीडियो शेयर The post Mappls की वो 5 फीचर्स जो Google Maps को छोड़ देते हैं पीछे, तीसरे वाले का तो लोग सालों से कर रहे थे इंतजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Superwood: अमेरिकी कंपनी ने पेश की सुपरवुड, स्टील से दस गुना मजबूत और हल्की

Superwood: अमेरिकी कंपनी इन्वेंटवुड ने एक नई प्रकार की लकड़ी सुपरवुड को बाजार में पेश किया है. यह लकड़ी मजबूती और वजन के मामले में स्टील से 10 गुना मजबूत और वजन में स्टील से 6 गुना तक हल्की है. सुपरवुड को पहले ही व्यावसायिक उत्पादों के रूप में बाजार में उतारा जा चुका है. इस प्रोडक्ट को बाजार में लाने के पीछे वैज्ञानिक लियांगबिंग हू का बहुत बड़ा योगदान है. करीब एक दशक पहले हू ने इस तरह की लकड़ी को बाजार में उतारने पर काम करना शुरू किया और इसे मजबूत और पारदर्शी बनाने का तरीका खोजा. उन्होंने लकड़ी से लिग्निन का कुछ हिस्सा हटाया, जो इसकी रंगत और मजबूती में योगदान देता है. इस प्रकार की लकड़ी को बनाने के पीछे मुख्य विचार यह था कि सेल्यूलोज के माध्यम से लकड़ी को और अधिक मजबूत बनाया जाए, जो पेड़ों रेशों का मुख्य घटक और पृथ्वी पर सबसे आम बायोपॉलिमर है. सुपरवुड अब निर्माण और उद्योगों में हल्की लेकिन अत्यधिक मजबूत सामग्री के रूप में नई संभावनाएं खोल रहा है. वैज्ञानिक लियांगबिंग हू का योगदान सुपरवुड के पीछे लियांगबिंग हू का अहम योगदान है, जो एक प्रसिद्ध सामग्री वैज्ञानिक हैं. करीब एक दशक से भी अधिक समय पहले हू ने सबसे आम निर्माण सामग्री में से एक लकड़ी पर पुनर्विचार करने की कल्पना की. उन्होंने लकड़ी को मज़बूत और पारदर्शी बनाने का तरीका खोजने की योजना बनाई. मैरीलैंड विश्वविद्यालय के मैटेरियल्स इनोवेशन सेंटर में काम करते हुए हू ने लकड़ी से लिग्निन का कुछ हिस्सा हटाने की प्रक्रिया विकसित की. लिग्निन वह घटक है, जो लकड़ी को उसका रंग और मजबूती प्रदान करता है. लिग्निन हटाने के बाद लकड़ी को विशेष रासायनिक उपचार और संपीड़न प्रक्रियाओं के माध्यम से अत्यधिक मजबूत और हल्का बनाया गया. सेल्यूलोज के माध्यम से मजबूती सुपरवुड का मुख्य विचार यह था कि लकड़ी को सेल्यूलोज के माध्यम से मजबूत बनाया जाए. सेल्यूलोज पादप रेशों का मुख्य घटक है और पृथ्वी पर सबसे आम बायोपॉलिमरों में से एक है. हू ने इस प्रक्रिया के माध्यम से लकड़ी को न केवल मज़बूत बनाया, बल्कि उसकी लचीलापन और टिकाऊपन को भी बढ़ाया. 2017 में उन्होंने पहली बार प्राकृतिक सेल्यूलोज को बढ़ाने और लकड़ी की निर्माण विशेषताओं में सुधार करने के लिए रासायनिक उपचार के साथ लकड़ी को सघन करने की प्रक्रिया विकसित की. उत्पादन प्रक्रिया और नवाचार सुपरवुड बनाने की प्रक्रिया काफी तकनीकी और वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत है. शुरूआत में लकड़ी को पानी और विशेष रसायनों के घोल में उबाला जाता है, जिससे लकड़ी की कोशिकाएं नरम और तैयार हो जाती हैं. इसके बाद इसे गर्म दबाव से संपीड़ित किया जाता है. इस संपीड़न से लकड़ी की संरचना अधिक सघन और मजबूत हो जाती है. इस प्रक्रिया और नवाचार के परिणामस्वरूप सुपरवुड में धातुओं और उनके मिश्र धातुओं से बेहतर मजबूती-से-वजन अनुपात देखा गया. वर्षों के शोध और 140 से अधिक पेटेंट के बाद सुपरवुड को व्यावसायिक रूप से उपलब्ध कराया गया. सुपरवुड की खासियत और फायदे इन्वेंटवुड के सीईओ एलेक्स लाउ के अनुसार सुपरवुड में कई अद्वितीय विशेषताएं हैं. यह सामान्य लकड़ी से 20 गुना मजबूत है. उन्होंने कहा कि डेंट के प्रति प्रतिरोध क्षमता करीब 10 गुना अधिक है. इसकी खासियत यह है कि इसे कीड़ों से नुकसान नहीं है और इसमें प्राकृतिक कवक मिले हैं. अहम यह कि सुपरवुड को अग्नि-प्रतिरोध मानकों में हाई रेटिंग दी गई. सुपरवुड हल्की लेकिन अत्यधिक मजबूत होने के कारण निर्माण में नई संभावनाएं खोल रहा है. इसका इस्तेमाल गगनचुंबी इमारतों के ढांचे में, नींव के भार को कम करने और भूकंपीय प्रभावों के प्रति लचीलापन बढ़ाने में किया जा सकता है. निर्माण उद्योग में संभावनाएं सुपरवुड हल्की होने के बावजूद अत्यधिक मजबूत है, जिससे इसे बड़े फैलाव वाले ढांचे, अग्रभाग और बिल्डिंग्स में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह निर्माण कार्य को तेज, टिकाऊ और सुरक्षित बनाता है. सुपरवुड की विशेषताएं इसे पारंपरिक लकड़ी और स्टील पर निर्भरता को कम करने का साधन बनाती हैं. सुपरवुड बनाम अन्य इंजीनियर्ड लकड़ियां पिछले इंजीनियर्ड लकड़ी उत्पाद केवल गोंद से जुड़े टुकड़े होते थे, जबकि सुपरवुड आणविक स्तर पर परिवर्तित लकड़ी है. यह लकड़ी जैसी दिखती है और लकड़ी जैसा व्यवहार करती है, लेकिन लगभग हर पहलू में पारंपरिक लकड़ी और अन्य इंजीनियर्ड लकड़ियों से बेहतर है. पर्यावरणीय लाभ और स्थिरता सुपरवुड का इस्तेमाल स्टील और कंक्रीट पर निर्भरता को कम कर सकता है. लकड़ी आधारित संरचनाएं दीर्घकालिक कार्बन भंडारण प्रणाली के रूप में काम करती हैं. सुपरवुड हल्का और मजबूत होने के कारण इमारतों में स्टील की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में लगभग 90% कमी ला सकता है. इसे भी पढ़ें: माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में गिरावट, 2024-25 में 13% क्लाइंट और 14% लोन घटे आर्थिक लाभ और भविष्य की संभावनाएं हालांकि सुपरवुड की कीमत सामान्य लकड़ी से अधिक है और उत्पादन का कार्बन फ़ुटप्रिंट भी ज्यादा है, लेकिन लंबी अवधि में यह स्टील और अन्य भारी सामग्रियों के मुकाबले लागत और पर्यावरणीय लाभ प्रदान करता है. सुपरवुड शहरी निर्माण, गगनचुंबी इमारतों और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है. इसे भी पढ़ें: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, स्त्री उद्यमियों को मिलेगा बिना गारंटी 10 करोड़ तक लोन The post Superwood: अमेरिकी कंपनी ने पेश की सुपरवुड, स्टील से दस गुना मजबूत और हल्की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Diwali 2025 Ganesh Mantra: दिवाली पर करें भगवान गणेश के इन 4 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, हर कार्य में मिलने लगेगी सफलता

Diwali 2025 Ganesh Mantra: दिवाली सनातन धर्म का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है. इस पर्व को पूरे देश में बड़े उत्साह और उमंग के साथ धूमधाम से मनाया जाता है. पर्व के शुरू होने के कई दिनों पहले से लोग अपने-अपने घरों की सफाई करना शुरू कर देते हैं और घर को रंगबिरंगी लाइटों, रंगोलियों और दीयों से सजाते हैं. इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के समय भगवान गणेश का स्मरण करना शुभ माना जाता है. ऐसे में पूजा के दौरान भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है. इस आर्टिकल में हम भगवान गणेश के कुछ प्रमुख मंत्रों को प्रस्तुत कर रहे हैं. भगवान गणेश के मंत्र 1. मुख्य गणेश मंत्र ॐ गं गणपतये नमः. मुख्य गणेश मंत्र का महत्व: यह भगवान गणेश का सबसे प्रसिद्ध मंत्र है. माना जाता है कि किसी भी नए कार्य, परीक्षा, यात्रा या शुभ कार्य को शुरू करने से पहले यदि इस मंत्र का जाप किया जाए तो कार्य में सफलता और शुभ परिणाम मिलते हैं. साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. 2. वक्रतुण्ड गणेश मंत्र ॐ वक्रतुण्डाय हुं. गणेश मंत्र का महत्व: माना जाता है कि इस मंत्र के उच्चारण से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, भय और बुरी शक्तियों का प्रभाव दूर होता है. यह श्री गणेश के वक्रतुण्ड यानी टेढ़े सूंड वाले रूप की आराधना का प्रतीक है. 3. गणेश बीज मंत्र ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं. गणेश बीज मंत्र का महत्व:  यह भगवान गणेश का एक अत्यंत शक्तिशाली बीज मंत्र है. इस मंत्र के जाप से मन की शुद्धि होती है, आत्मबल और ध्यान शक्ति बढ़ती है. साथ ही इसका नियमित उच्चारण मानसिक तनाव को कम करता है और मन को शांति प्रदान करता है. 4. हरिद्रा गणपति मंत्र ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपतये वरवरद सर्वजन हृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा. हरिद्रा गणपति मंत्र का महत्व: यह भगवान गणेश का अत्यंत शक्तिशाली तांत्रिक मंत्र है. माना जाता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति को आकर्षण, प्रभाव और वाणी की शक्ति प्राप्त होती है. साथ ही यह मंत्र शत्रु निवारण, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने में भी सहायक है. यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Mahalaxmi Stotra: दिवाली के दिन करें महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, धन और अन्न से सदा भरा रहेगा घर Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. The post Diwali 2025 Ganesh Mantra: दिवाली पर करें भगवान गणेश के इन 4 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, हर कार्य में मिलने लगेगी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले की जांच कर रहे ASI ने भी खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लगाया गंभीर आरोप

IPS Puran Kumar Suicide Case: आईपीएस पूरन कुमार सुसाइड मामले की जांच कर रहे एएसआई संदीप ने खुद को गोल मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. रोहतक के लाढोत गांव में एक खेत के पास बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस कर्मी का शव मिला है. #WATCH | “This was a hardworking ASI of our Police Department, Sandeep. He was very honest and hardworking. His body has been found. A Forensic team has been called here and an investigation is being carried out…He was posted in Cyber Cell,’ says SP Rohtak Surendra Singh Bhoria https://t.co/MLsp4LlSRO pic.twitter.com/apGE83aMkH — ANI (@ANI) October 14, 2025 फोरेंसिक टीम करेगी एएसआई संदीप सुसाइड मामले की जांच एसपी रोहतक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने एएसआई संदीप सुसाइड मामले में बताया- “यह हमारे पुलिस विभाग का एक मेहनती एएसआई, संदीप था. वह बहुत ईमानदार और मेहनती था. उसका शव मिल गया है. फोरेंसिक टीम को यहां बुलाकर जांच की जा रही है. वह साइबर सेल में तैनात था.” आईपीएस अधिकारी ने 7 अक्टूबर को गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या हिंदुस्तानीय पुलिस सेवा (IPS) के 2001 बैच के अधिकारी पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने आठ पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया सहित 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर जातिगत भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान तथा अत्याचार का आरोप लगाया गया है. आईपीएस आत्महत्या मामले में डीजीपी कपूर को छुट्टी पर भेजा गया हरियाणा प्रशासन ने अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर विपक्ष के हमले के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया. प्रशासन ने इससे पहले रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया का तबादला कर दिया था. डीजीपी रैंक के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओ पी सिंह को शत्रुजीत कपूर की अवकाश अवधि के दौरान डीजीपी हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सिंह वर्तमान में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के महानिदेशक; हरियाणा पुलिस आवास निगम, पंचकूला के प्रबंध निदेशक; तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, मधुबन के निदेशक के पद पर तैनात हैं. आईपीएस की पत्नी ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर और बिजारणिया के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की आईपीएस कुमार की पत्नी और हिंदुस्तानीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी अमनीत पी कुमार ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में डीजीपी शत्रुजीत कपूर और बिजारणिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात की. सोमवार को कई विपक्षी नेता कुमार के सेक्टर-24 स्थित आवास पहुंचे जिनमें तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला और पंजाब के वित्त मंत्री एवं आप नेता हरपाल सिंह चीमा शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. The post Watch Video: आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले की जांच कर रहे ASI ने भी खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लगाया गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BJP Candidates First List: भाजपा ने काटा बिहार विधानसभा अध्यक्ष का टिकट, 7 बार रहे चुके हैं विधायक

BJP Candidates First List: हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. जिन विधायकों का टिकट कटा है उसमें सबसे चौंकाने वाला नाम बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव का हैं. यादव बिहार बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं और वह पटना साहिब सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं.   टिकट नहीं मिलने पर नंद किशोर यादव बोले- मैं हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूँ। हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है । मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है ।नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है ।पटना साहिब विधान सभा के लोगों ने मुझे लगातर 7 बार विजयी बनाया है ।उन्होंने… pic.twitter.com/BCDF9hI1gD — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 14, 2025 मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है: नंद किशोर यादव बीजेपी से टिकट कटने के बाद नंद किशोर यादव ने खुद एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में वह कह रहे हैं, “मैं हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है. नई पीढ़ी का स्वागत है अभिनंदन है. पटना साहिब विधान सभा के लोगों ने मुझे लगातर 7 बार विजयी बनाया है. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे दिया उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा. सबका आभार. इन विधायकों का भी कटा टिकट ऐसा नहीं है कि पार्टी ने सिर्फ नंद किशोर यादव यादव का टिकट काटा है. यादव के लिए पार्टी ने अपने कई मौजूदा विधायकों को भी टिकट नहीं दिया है. इनमें सीतामढ़ी शहरी सीट से विधायक रहे मिथिलेश कुमार, रिगा से विधायक रहे मोतीलाल प्रसाद, विक्रम विधानसभा के विधायक अतुल कुमार, आरा से विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, कुम्हरार से अरुण सिन्हा और कटोरिया की विधायक निक्की हेंब्रम का नाम शामिल है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें BJP ने इन 9 स्त्री उम्मीदवारों को दिया टिकट बीजेपी की तरफ से जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 9 स्त्री नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है. इनमें से पार्टी ने राज्य की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, गायत्री देवी, अरुणा देवी, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, देवंती यादव, निशा सिंह, कविता देवी और स्वीटी सिंह को टिकट दिया है.  इसे भी पढ़ें: BJP Candidates First List 2025: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट The post BJP Candidates First List: भाजपा ने काटा बिहार विधानसभा अध्यक्ष का टिकट, 7 बार रहे चुके हैं विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Diwali Special Mysore Pak: इस दिवाली घर पर बनाएं बाजार जैसा मैसूर पाक, खुशबू और स्वाद से महकेगा पूरा घर

Diwali Special Mysore Pak: दिवाली में मिठाइयों की खुशबू कुछ इस कदर घर में घूमती है जैसे पूरा घर मिठाइयों से भरा हुआ हो.  मेहमान आ रहे है तो उन्हें भी कुछ अलग मिठाई देनी है.  ऐसे में हर बार की तरह लड्डू और रसगुल्ला देने में ठीक नहीं लगता है.  ऐसे में कुछ यूनिक अगर आपको ट्राई करने का मन है तो इस दिवाली आप घर पर मैसूर पाक बना सकते हैं.  हल्के से बेसन और घे से बनी हुई ये मिठाई एक फ्यूजन तड़का है, जो कि सभी को बहुत ज्यादा पसंद आता है.  इसे बनाना भी बहुत ज्यादा आसान होता है और ये खाने में भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है.  इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि बाजार जैसा मैसूर पाक आप घर में अकिसे बना सकते हैं.   मैसूर पाक क्या है? मैसूर पाक एक लोकप्रिय दक्षिण हिंदुस्तानीय मिठाई है, जो मुख्य रूप से बेसन, घी और चीनी से बनाई जाती है.  यह दिवाली और अन्य त्योहारों में खासतौर पर बनाई जाती है.  मैसूर पाक बनाने के लिए कौन-कौन सी समग्री की जरूरत पड़ती है? मैसूर पाक बनाने के लिए इन चीजों की पड़ती है जरूरत:बेसन (Gram Flour) – 1 कपघी – 1 कपचीनी – 1 कपपानी – ½ कपवैनिला एसेंस (वैकल्पिक) – 1 चुटकी कैसे बनाते हैं मैसूर पाक? चीनी की चाशनी तैयार करें: एक पैन में चीनी और पानी डालकर हल्का गाढ़ा होने तक उबालें. घी मिलाएं: चाशनी में घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बेसन डालें: बेसन को धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गुठली न बने. पकाना: मिश्रण को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह घी छोड़ने लगे और गाढ़ा न हो जाए. ठंडा करें और काटें: मिश्रण को घी लगी ट्रे में डालें और ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें.  मैसूर पाक बनने में कितना समय लगता है? लगभग 20–25 मिनट.  इसमें 10–15 मिनट चाशनी और बेसन पकाने में और बाकी ठंडा करने में लगता है.  मैसूर पाक को कुरकुरा और घी वाला कैसे बनाएंगे? बेसन को अच्छे से छान लें. पर्याप्त घी का इस्तेमाल करें. लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण जले नहीं. सही समय पर ट्रे में डालें. मैसूर पाक बनाने में कौन सी गलतियां नहीं होनी चाहिए? बेसन को झटके से डालना जिससे गुठली बन जाए. ज्यादा या कम आंच पर पकाना. चाशनी की गाढ़ाई ठीक न रखना.  यह भी पढ़ें: Benefits and Side Effects of Jaggery Tea: गुड़ वाली चाय कौन पी सकता है और कौन नहीं, जानिए इस पर एक्सपर्ट की सलाह  यह भी पढ़ें: Amrud Ki Chutney: घर पर बनाएं तीखी-मीठी अमरूद की चटनी, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार यह भी पढ़ें:Avoid This Mistake During Making Chicken Tikka: घर पर चिकन टिक्का बनाते वक्त न करें ये गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा स्वाद The post Diwali Special Mysore Pak: इस दिवाली घर पर बनाएं बाजार जैसा मैसूर पाक, खुशबू और स्वाद से महकेगा पूरा घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

What to Wear in Office: ऑफिस में रोज क्या पहनें ये सोचकर परेशान हैं? तो अपनाएं ये STYLE Formula

What to Wear in Office: हर सुबह ऑफिस जानें से पहले एक सवाल जरूर दिमाग में आता है कि आज क्या पहनूं? अगर आप भी रोज़ ये सोचकर परेशान हो जाती हैं कि ऑफिस के लिए परफेक्ट आउटफिट कौन सा होगा, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं. पेश है STYLE Formula, जो आपकी डेली ड्रेसिंग को आसान, प्रोफेशनल और फैशनेबल बना देगा. STYLE का मतलब है – S – SuitableT – TailoredY – YouthfulL – LayersE – Elegant. What to Wear in Office: अपने ऑफिस लुक में कैसे अपनाएं STYLE Formula? What to wear in office 1. S – Suitable सिचुएशन के हिसाब से पहनावा – हर दिन का ड्रेसअप आपके काम और माहौल के हिसाब से होना चाहिए. अगर प्रेजेंटेशन है तो फॉर्मल ब्लेजर के साथ पैंट्स पहनें, और अगर कोई कैजुअल डे है तो कुर्ता-प्लाज़ो या स्मार्ट ड्रेस चुनें. मौसम और ऑफिस के वातावरण को ध्यान में रखकर कपड़े चुनें. 2. T – Tailored कपड़ों के साथ-साथ फिटिंग पर भी ध्यान दें – आपका लुक तभी प्रोफेशनल लगेगा जब कपड़े आपकी फिटिंग के अनुसार होंगे. बहुत टाइट या ढीले कपड़े आपकी इमेज को खराब कर सकते हैं. सही फिटिंग वाले शर्ट, ट्राउज़र या कुर्ते हमेशा आपके लुक को स्मार्ट बनाते हैं. 3. Y – Youthful ऐसा लुक चुनें जो ताजगी और आत्मविश्वास वाला लुक. रोजाना एक जैसा लुक न रखें. हल्के रंग, पेस्टल शेड्स, स्कार्फ या स्टेटमेंट ज्वेलरी से अपने आउटफिट को थोड़ा फ्रेश रखें. इससे आप पूरे दिन कॉन्फिडेंट महसूस करेंगी. 4. L – Layers स्मार्ट लेयरिंग करें – शर्ट के ऊपर ब्लेजर या जैकेट पहनना आपके लुक को एलिगेंट बनाता है. लेयरिंग से आउटफिट न सिर्फ क्लासी लगता है बल्कि अचानक मौसम बदलने पर भी काम आता है. 5. E – Elegant कुछ ऐसा पहने जिसमें सादगी में स्टाइल दिखें- एलिगेंस हमेशा फैशन से ऊपर होती है. ओवरड्रेसिंग से बचें. हल्के मेकअप, सिंपल ज्वेलरी और क्लीन फुटवियर के साथ अपना लुक पूरा करें. याद रखें – सादगी ही असली खूबसूरती है. अब ऑफिस के लिए रोज़ कपड़े चुनने की टेंशन खत्म! बस STYLE Formula को फॉलो करें और हर दिन दिखें पॉलिश्ड, कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश. क्योंकि असली स्टाइल वही है जो आपकी पर्सनैलिटी को खूबसूरती से दर्शाए. 1. ऑफिस में कैसे कपड़े पहनने चाहिए? ऑफिस में हमेशा फॉर्मल, सादे और कम्फर्टेबल कपड़े पहनें. बहुत चमकीले या ट्रेंडी आउटफिट से बचें. शर्ट-पैंट, कुर्ता-प्लाज़ो या ब्लेजर के साथ ड्रेस अच्छे विकल्प हैं. 2. वर्क फ्रॉम होम में क्या पहनें? घर से काम करते समय भी नीट और साफ कपड़े पहनें. कॉटन टी-शर्ट, कुर्ता या लाइट शर्ट पहनना बेहतर रहेगा, ताकि आप कम्फर्टेबल और प्रोफेशनल दोनों लगें. आउटफिट्स के लिए 7 रूल क्या है? What is the 7 rule for outfits? 7-आउटफिट रूल का मतलब है सीमित कपड़ों से हफ्ते भर के लिए 7 मिक्स एंड मैच लुक बनाना. जैसे – 3 टॉप्स, 2 बॉटम्स और 2 आउटर लेयर (ब्लेजर या जैकेट). इससे रोज़ाना कपड़े चुनने की परेशानी खत्म हो जाती है. कपड़ों के लिए 3-3-3 रूल क्या है? 3-3-3 रूल का मतलब है – कम कपड़ों में ज्यादा स्टाइल बनाना. इसमें आप सिर्फ 3 टॉप्स, 3 बॉटम्स और 3 जोड़ी जूतों से अलग-अलग लुक तैयार करते हैं. यानी कुल 9 चीज़ों से आप कई आउटफिट कॉम्बिनेशन बना सकते हैं. यह रूल खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं या रोज़ाना कपड़े चुनने की झंझट से बचना चाहते हैं. Also Read: Leadership Skill: वर्कप्लेस पर इस तरह विकसित करें लीडरशिप स्किल्स: जानें जरूरी बातें Also Read: Parenting Tips: पेरेंट्स होने के नाते अपने आप से पूछें ये एक सवाल The post What to Wear in Office: ऑफिस में रोज क्या पहनें ये सोचकर परेशान हैं? तो अपनाएं ये STYLE Formula appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top