Hot News

October 14, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7 हजार की रेंज में आया 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Flipkart Diwali Sale में बड़ी डील

Flipkart Diwali Sale: अगर आप भी अपने मम्मी-पापा के लिए एक ऐसा फोन लेना चाहते हैं, जिसमें बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी हो और बजट में 10 हजार रुपये से कम हो, तो फिर ये समाचार आपके लिए है. हम आपको आज एक ऐसे फोन के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें 7000mAh बैटरी है और उसकी कीमत भी 10 हजार रुपये से कम है. दरअसल, Flipkart Diwali Sale में स्मार्टफोन्स पर धाकड़ डील्स चल रही है. ऐसे में Motorola G06 Power भी जबरदस्त डिस्काउंट फ्लिपकार्ट दे रहा है. जिससे इसकी कीमत 10 हजार रुपये से भी कम हो जाती है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में. Motorola G06 Power पर मिल रहा 25% तक का डिस्काउंट Motorola G06 Power पर Flipkart 25% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिससे इस मॉडल की कीमत 9,999 रुपये से कम हो कर 7,499 रुपये हो गई है. इसके साथ ही SBI, Axis, HDFC और Kotak बैंक कार्ड पर 300 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. जिससे इस मॉडल कॉ आप 7,199 रुपये में खरीद सकते हैं. ऐसे में 10 हजार रुपये के अंदर ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 7 हजार की रेंज में आया 7000mah बैटरी वाला स्मार्टफोन, flipkart diwali sale में बड़ी डील 3 Motorola G06 Power में क्या मिलते हैं फीचर्स? Motorola G06 Power में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. मॉडल के बैक पैनल में 50MP रियर कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 4GB रैम और 64GB का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है. इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके अलावा मॉडल IP64 रेटिंग से लैस है. जिससे फोन पानी के कुछ छींटों को झेल सकता है. 5 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये जबरदस्त ईयरबड्स, साउंड क्वालिटी ऐसा कि महंगे वाले भी पड़ जाएंगे फीके बड़ी स्क्रीन वाली Smart TV के लुढ़के दाम, Flipkart Diwali Sale में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, फौरन चेक करें डील्स The post 7 हजार की रेंज में आया 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Flipkart Diwali Sale में बड़ी डील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Windows 10 का सपोर्ट खत्म, Windows 11 में कैसे अपग्रेड करें अपना PC? जानिए पूरा तरीका

Microsoft ने आखिरकार Windows 10 को अलविदा कह दिया है. दुनिया भर में करोड़ों लोग जिस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते थे, अब उसका End of Life यानी सपोर्ट खत्म हो गया है. इसका मतलब यह है कि 14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 के लिए अब कोई सुरक्षा या फीचर अपडेट नहीं मिलेगा. अगर आप अभी भी Windows 10 चला रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है – क्योंकि अब आपको या तो Windows 11 पर अपग्रेड करना होगा या फिर Paid Security Plan लेना पड़ेगा. Windows 10 का क्या हुआ? Windows 10 लगभग 10 साल पहले लॉन्च हुआ था और अब भी इसके पास दुनियाभर में करीब 43% मार्केट शेयर है. लेकिन Microsoft ने साफ कहा है कि अब Windows 10 को कोई नया अपडेट, बग फिक्स या तकनीकी सहायता नहीं दी जाएगी. मतलब, सिस्टम तो चलेगा, लेकिन बिना सिक्योरिटी अपडेट्स के आपका कंप्यूटर हैकिंग और वायरस के खतरे में रहेगा. अब क्या करें Windows 10 यूजर्स? अगर आपका PC 2020 के बाद खरीदा गया है, तो लगभग तय है कि वह Windows 11 अपग्रेड के लिए योग्य (Eligible) होगा. Microsoft ने यह अपग्रेड फ्री में देने का ऐलान किया है. लेकिन अगर आपका कंप्यूटर पुराना है या Windows 11 की न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स पूरी नहीं करता, तो आपके पास एक और ऑप्शन है – Extended Security Updates (ESU). यह एक Paid Program है जिसमें आपको हर साल $30 (करीब ₹2,700) देने होंगे. इसमें सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, कोई नया फीचर नहीं. यह सुविधा अगले 3 साल तक रहेगी और हर साल इसकी कीमत दोगुनी होती जाएगी. कैसे करें Windows 11 अपग्रेड? सबसे पहले Microsoft की वेबसाइट से PC Health Check Tool डाउनलोड करें टूल खोलकर Check Now पर क्लिक करें यह बताएगा कि आपका कंप्यूटर Windows 11 के लिए योग्य है या नहीं. Windows 11 के लिए जरूरी है: कम से कम 4GB RAM 64GB स्टोरेज 1GHz या उससे तेज डुअल-कोर प्रोसेसर और TPM 2.0 चिप (Trusted Platform Module) अगर आपका सिस्टम इन शर्तों पर खरा उतरता है, तो Settings → Update & Security → Windows Update में जाकर अपग्रेड शुरू करें. अगर Windows 11 इंस्टॉल नहीं हो पा रहा हो तो? अगर आपका सिस्टम अपग्रेड के योग्य नहीं है, तो आपके पास तीन विकल्प हैं: नया PC खरीदें (Windows 11 प्री-लोडेड के साथ) ESU प्रोग्राम के लिए भुगतान करें या Linux जैसे दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम पर स्विच करें हालांकि, Microsoft की सलाह है कि जल्द से जल्द Windows 11 में अपग्रेड करें, क्योंकि पुराना सिस्टम अब ज्यादा असुरक्षित होता जाएगा. FAQs: Windows 10 सपोर्ट खत्म होने पर आपके सवाल Windows 10 का सपोर्ट कब खत्म हुआ? 14 अक्टूबर 2025 से Microsoft ने Windows 10 का सपोर्ट बंद कर दिया है. क्या Windows 11 फ्री में मिलेगा? हां, अगर आपका PC योग्य है तो Windows 11 अपग्रेड फ्री मिलेगा. Extended Security Update क्या है? यह Paid Plan है जिसमें यूजर्स को सुरक्षा अपडेट्स 3 साल तक मिलते रहेंगे. Windows 11 की न्यूनतम जरूरतें क्या हैं? 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 1GHz प्रोसेसर और TPM 2.0 चिप जरूरी है. AI अपग्रेड और पावर मैनेजमेंट के साथ आया Windows 11 का 24H2 अपडेट, जानें इंस्टॉल करने का पूरा प्रोसेस IIT मद्रास से लेकर Microsoft तक, जानिए नये Windows चीफ पवन दवुलुरी की प्रेरक कहानी The post Windows 10 का सपोर्ट खत्म, Windows 11 में कैसे अपग्रेड करें अपना PC? जानिए पूरा तरीका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Wheat Aloo Samosa Recipe: समोसे से है प्यार लेकिन मैदे की वजह से भाग रहे दूर? अब बिना गिल्ट के खाएं गेहूं के आटे से बना हेल्दी आलू समोसा

Wheat Aloo Samosa Recipe: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे समोसा खाना पसंद न हो. जब भी शाम को कुछ स्नैकिंग की बात आती है तो ऐसे में समोसे का नाम ही सबसे पहले आता है. समोसा खाने में काफी ज्यादा मजेदार तो होता है लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे खाने से कतराते हैं क्योंकि इसमें मैदे का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जिन्हें समोसा खाना तो पसंद है लेकिन मैदा होने की वजह से हर बार मन मारकर रह जाते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आज हम आपको गेहूं के आटे से बने आलू समोसा की सबसे आसान और हेल्दी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इस समोसे की खास बात यह होती है कि यह बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होती है और अंदर से काफी ज्यादा मसालेदार. इसमें मैदा न होने की वजह से आपके लिए इसे डाइजेस्ट करना भी काफी ज्यादा आसान होता है. तो चलिए जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी. गेहूं के आटे से आलू समोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री गेहूं का आटा – 2 कप सूजी – 2 टेबलस्पून, क्रिस्पीनेस के लिए तेल – 3 टेबलस्पून नमक – स्वादानुसार पानी – जरूरत अनुसार आलू – 4 उबले हुए, मीडियम साइज के हरी मटर – आधा कप, ऑप्शनल अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई धनिया पाउडर – 1 टीस्पून जीरा – आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून गरम मसाला – आधा टीस्पून अमचूर पाउडर – आधा टीस्पून नमक – स्वादानुसार तेल – 1 टेबलस्पून, फिलिंग को फ्राई करने के लिए बारीक कटा हरा धनिया – 2 टेबलस्पून यह भी पढ़ें: Suji Dahi Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और फ्लफी सूजी दही अप्पे, सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के लिए परफेक्ट रेसिपी यह भी पढ़ें: Besan Dhokla Recipe: बिना तेल और झंझट के घर पर बनाएं फूला-फूला बेसन ढोकला, जानें मिनटों में तैयार होने वाली हेल्दी और एनर्जेटिक रेसिपी गेहूं के आटे से आलू समोसा बनाने की आसान रेसिपी गेहूं के आटे से आलू समोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, नमक और तेल डालें. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को सख्त गूंथ लें. अब इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह थोड़ा सेट हो जाए. इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा डालकर तड़कने दें. इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरी मटर डालें और 1 से 2 मिनट तक फ्राई करें. इसके बाद उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करके डालें और फिर धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें. सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं. अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. अब समोसे का मसाला पूरी तरह से तैयार है. इसके बाद आटे की छोटी लोई लेकर उसे बेल लें और इसे आधा काट लें ताकि दो हिस्से बन जाएं. अब एक हिस्से को कोन के शेप में मोड़ें और उसमें तैयार आलू मसाला भर दें. इसके बाद आपको किनारों को हल्के पानी से चिपकाकर बंद कर देना है. इसी तरह से एक-एक करके सारे समोसे तैयार कर लेंइसी तरह सारे समोसे तैयार करें. अब कढ़ाही में मीडियम फ्लेम पर तेल गरम करें और जब जब तेल गरम हो जाए, तब समोसे डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. जब आप ऐसा करते हैं तो समोसे बाहर से क्रिस्पी और अंदर से पूरी तरह पके हुए बनते हैं. गरमा-गरम गेहूं के आलू समोसे को हरी धनिया की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. यह भी पढ़ें: Double Kaju Katli Recipe: मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही मिनटों में बन सकती है डबल काजू कतली, जानें दिल जीत लेने वाली रेसिपी The post Wheat Aloo Samosa Recipe: समोसे से है प्यार लेकिन मैदे की वजह से भाग रहे दूर? अब बिना गिल्ट के खाएं गेहूं के आटे से बना हेल्दी आलू समोसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माओवादी नेता वेणुगोपाल राव ने 60 साथियों संग किया सरेंडर, नक्सल मुक्त भारत अभियान को बड़ी सफलता

Naxal Free India Campaign: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सल मुक्त हिंदुस्तान अभियान को मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को बड़ी सफलता मिली है. भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लौजुला उर्फ वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू ने महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में अपने 60 समर्थकों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सोनू का सरेंडर माओवादी संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है. अमित शाह के अभियान की बड़ी उपलब्धि गृह मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे लगातार अभियानों और राज्यों की पुलिस की रणनीति के कारण पिछले कुछ महीनों में कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व में शामिल सोनू का हथियार डालना इस बात का संकेत है कि संगठन के भीतर अब टूटन बढ़ रही है. अधिकारियों का कहना है कि सितंबर में ही सोनू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आत्मसमर्पण की मंशा जताई थी. कई उप-क्षेत्रीय इकाइयों से मिला समर्थन पुलिस के अनुसार, सोनू को उत्तर और पश्चिम उप-क्षेत्रीय ब्यूरो से जुड़े माओवादी कैडरों का समर्थन मिला, जिन्होंने भी मुख्यधारा में शामिल होने में रुचि दिखाई है. उन्होंने 15 अगस्त को एक लिखित बयान में कहा था कि वह युद्धविराम और संवाद के लिए तैयार हैं. हाल ही में तेलंगाना के मूल निवासी सोनू के पार्टी से इस्तीफा देने की समाचारें भी आई थीं. माओवादियों में दरार की बड़ी वजह बना सोनू का पत्र वेणुगोपाल राव ने अपने साथियों को एक पत्र लिखकर जीवन बचाने की अपील की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में सशस्त्र संघर्ष जारी रखना मुश्किल है. यह पत्र संगठन के अंदर असंतोष और थकान की स्थिति को उजागर करता है. सुरक्षाबलों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण आने वाले महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ और बड़ी सफलता की नींव रखेगा. The post माओवादी नेता वेणुगोपाल राव ने 60 साथियों संग किया सरेंडर, नक्सल मुक्त हिंदुस्तान अभियान को बड़ी सफलता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, महिला उद्यमियों को मिलेगा बिना गारंटी 10 करोड़ तक लोन

Women Entrepreneur Loan: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश की राजधानी में स्त्री उद्यमियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार को घोषणा की है कि स्त्रीओं को अब बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा. यह कदम स्त्रीओं को आत्मनिर्भर बनाने और देश के आर्थिक विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. स्त्री उद्यमियों के लिए नई लोन योजना आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने यह घोषणा की. यह कार्यक्रम ‘पहले इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित किया था, जहां ‘हिंदुस्तान में एमएसएमई क्षेत्र में स्त्री उद्यमियों को बढ़ावा देना’ शीर्षक रिपोर्ट का विमोचन किया गया. सीएम गुप्ता ने कहा कि यह योजना स्त्रीओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने और प्रशासनी सहयोग के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने का अवसर देगी. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ लोन योजना नहीं है, बल्कि स्त्री उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल है.” स्त्रीओं की भागीदारी से बढ़ेगा देश का विकास रेखा गुप्ता ने कहा कि हिंदुस्तान का भविष्य तभी मजबूत होगा, जब स्त्रीओं की सक्रिय भागीदारी कार्यबल में सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि जब आधी आबादी घरों में बंद रहेगी, तो देश का विकास कैसे होगा. हमें समाज और राष्ट्र दोनों के लिए स्त्रीओं की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना होगा.” इसे भी पढ़ें: LIC SIP Plan: एलआईसी एसआईपी में हर महीने 25,000 जमा करने पर 10 साल में कितना मिलेगा पैसा, जानें पूरा कैलकुलेशन ‘स्वर्ण युग’ में स्त्री सशक्तिकरण पर फोकस मुख्यमंत्री ने इस दौर को स्त्री सशक्तिकरण का ‘स्वर्ण युग’ बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रशासन ऐसी नीतियों पर काम कर रही है, जिससे स्त्रीएं अपने सपनों को साकार कर सकें. उन्होंने कहा, “इस योजना के माध्यम से हमारे उद्यमी प्रशासनी सहायता से अपने विचारों और मेहनत के जरिये अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं.” इसे भी पढ़ें: माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में गिरावट, 2024-25 में 13% क्लाइंट और 14% लोन घटे The post सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, स्त्री उद्यमियों को मिलेगा बिना गारंटी 10 करोड़ तक लोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pawan Singh Chhath Geet: छठ पूजा से पहले पावर स्टार पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, ‘जोड़े जोड़े फलवा’ बना इंटरनेट सेंसेशन

Pawan Singh Chhath Geet: महापर्व छठ पूजा आते ही मन में भक्ति, श्रद्धा और गीतों की मिठास घुल जाती है. बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि अब पूरे देश और विदेशों में भी लोग इस पर्व को बड़ी आस्था से मनाने लगे हैं. इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. हर साल छठ के मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति गीतों की लाइन लग जाती है. लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सालों तक लोगों के बीच पॉपुलर होते हैं. ऐसा ही एक पवन सिंह का गाना ‘जोड़े जोड़े फलवा’ फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. गाने को मिला 100 मिलियन व्यूज इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 30 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह पवन सिंह का अब तक का सबसे ज्यादा बजने वाला छठ गीत है. ‘जोड़े जोड़े फलवा’ गीत भोजपुरी एल्बम ‘दरस देखावा ऐ दीनानाथ’ का हिस्सा है. इस गीत को खुद पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज में गाया है और उनके साथ इसमें पलक ने सुर मिलाए हैं. गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसका संगीत अजीत सिंह और अंजनी रामाज्ञा ने तैयार किया है. सोशल मीडिया पर छाया छठ गीत गाने की खासियत इसकी सादगी और भक्ति से भरे बोल हैं. इसमें छठ के पारंपरिक रीति-रिवाजों का खूबसूरत दृश्य दिखाया गया है, जैसे घाट की तैयारी, व्रत रखने वाली स्त्रीएं और सूर्य देव को अर्घ्य देने का दृश्य. यही वजह है कि यह गीत हर साल छठ पूजा के समय घर-घर में गूंजता है. लोग इस गाने पर रील्स और वीडियो भी बना रहे हैं, जिससे यह फिर से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा है. पवन सिंह की आवाज में जो इमोशनल कनेक्शन है, वह लोगों के दिल को छू जाता है. ये भी पढ़ें: Diwali Special Bhojpuri Song: दिवाली से पहले समर सिंह के नए गाने ने बिखेरा जलवा, फैंस के बीच बवाल मचा रहा ‘धन लेके’ ये भी पढ़ें: Chhath Special Geet: महापर्व छठ से पहले फिर गूंजा पवन सिंह और सोनू निगम का ‘चला भौजी हाली हाली’, 65 मिलियन पार पहुंचा व्यूज The post Pawan Singh Chhath Geet: छठ पूजा से पहले पावर स्टार पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, ‘जोड़े जोड़े फलवा’ बना इंटरनेट सेंसेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesar Peda Recipe: दिवाली पर बनाएं मीठे में कुछ स्पेशल, तैयार करें केसर पेड़ा

Kesar Peda Recipe: त्योहारों का मौसम हो या कोई खास मौका मीठे के बिना हर सेलिब्रेशन अधूरा लगता है. दिवाली के त्योहार पर भी कई तरह की मिठाइयों को तैयार किया जाता है. मिठाई से त्त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. इस दिवाली आप भी घर पर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो आप केसर पेड़ा को बना सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को ये मिठाई पसंद आएगी. तो आइए जानते हैं कैसे आप केसर पेड़ा की मिठाई को बना सकते हैं.  केसर पेड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? मावा- एक कप पिसी चीनी- स्वादानुसार केसर के धागे- एक चुटकीभर इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच पिस्ता- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ  बादाम- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ  काजू- 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ घी- 2-3 बड़े चम्मच दूध- आधा कप केसर पेड़ा बनाने की विधि क्या है? केसर पेड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन को गर्म करें. पैन में एक चम्मच घी को डालें और फिर मावा को डालकर धीमी आंच पर भूनें. आप इसे लगातार चलाते रहें नहीं तो ये जल सकता है.  जब मावा का रंग थोड़ा गहरा हो जाए तो आप इसमें पिसी हुई चीनी को तैयार कर लें. इसे भी अच्छे से मिक्स कर दें. आप एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गर्म दूध लें और इसमें आप केसर के धागे को डाल दें. इस केसर वाले दूध को आप पैन में डालें और लगातार चालते रहें. इसमें इलायची पाउडर, एक चम्मच कटे हुए पिस्ता, काजू और बादाम को डालकर अच्छे से मिक्स करें.इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें जबतक ये हाथों से गूंथने लायक बन जाए.  अब आप गैस को बंद कर दें. इसे हल्का ठंडा होने दें. अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर पेड़े का आकार दें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम लगाकर सजाएं.  क्या केसर पेड़ा बिना मावा के बनाया जा सकता है? केसर पेड़ा को आप दूध पाउडर का इस्तेमाल करके भी घर पर बनाया जा सकता है क्या पेड़ा एयरटाइट बॉक्स में रखा जा सकता है? पेड़ा को एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में स्टोर करें. इससे यह लंबे समय तक फ्रेश रहेगा. क्या केसर पेड़ा ठंडा होने पर सख्त हो जाता है? हां फ्रिज में रखने से यह थोड़ा सख्त हो सकता है. आप खाने से पहले थोड़ी देर बाहर निकाल लें. The post Kesar Peda Recipe: दिवाली पर बनाएं मीठे में कुछ स्पेशल, तैयार करें केसर पेड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Elections 2025: खुली जीप में हजारों गाड़ियों के साथ नामांकन करने पहुंचे अंनत सिंह, JDU के टिकट पर भरा पर्चा

Bihar Elections 2025: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने के लिए निकले से पहले उन्होंने खुली जीप में एक रोड शो किया इस दौरान उनके साथ हजारों गाड़ियों का काफिला चलता रहा. नामांकन में शामिल होने के लिए जाने से पहले उनके रैली में आए हजारों लोगों के खाने पीने का  व्यवस्था अनंत सिंह ने किया था.  मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह उर्फ छोटे प्रशासन ने मंगलवार को पटना के मोकामा सीट से जेडीयू के टिकट पर पर्चा भरा। बता दें कि इस सीट पर फिलहाल उनकी पत्नी नीलम सिंह विधायक हैं।@Jduonline #BiharPolitics #Bihar #AnantSingh pic.twitter.com/6hSALTP3j1 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) October 14, 2025 बाढ़ में JDU के टिकट पर भरा पर्चा  अपने समर्थकों में छोटे प्रशासन के नाम से फेमस अनंत सिंह ने जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर अपना पर्चा भरा. इससे पहले 2020 में उन्होंने इस सीट से नीर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज किया था. हालांकि 2022 में एके 47 केस में सजा का एलान होने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. इसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत हासिल किया था. लेकिन 2024 में जब नीतीश कुमार NDA के साथ आए तो सिंह परिवार भी NDA में आ गया और अब अनंत सिंह एक बार फिर से JDU के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें मोकामा में पहले चरण में है मतदान मोकामा में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि पहले चरण की वोटिंग के लिए 10 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2025 है. जबकि नामांकन पत्रों जांच की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2025 हैं. इसे भी पढ़ें: BJP Candidates First List: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट The post Bihar Elections 2025: खुली जीप में हजारों गाड़ियों के साथ नामांकन करने पहुंचे अंनत सिंह, JDU के टिकट पर भरा पर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Low Calorie Sweets And Snacks For Diwali: दिवाली के खास मौके पर ट्राई करें ये लो कैलोरी स्वीट्स और स्नैक्स, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बो

 Low Calorie Sweets And Snacks For Diwali: दीपावली का त्योहार सिर्फ दीयों और रोशनी की जगमगाहट का प्रतीक नहीं बल्कि इसे रंग-बिरंगी स्वादिष्ट मिठाइयों और नमकीन स्नैक्स के लिए भी जाना जाता है. त्योहार के नजदीक आते ही घरों में मिठाइयों और नमकीन की खुशबू फैल जाती है. लेकिन आजकल लोग अपनी सेहत को प्राथमिकता पर रखते हुए चीनी और तला भूना खाने से परहेज करते है. ऐसे में अगर आप भी अपने सेहत को ध्यान में रखकर त्योहार के लिए कुछ लो कैलोरी फूड आइडियाज की तलाश में है तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम बताएंगे कुछ ऐसी मिठाइयां और स्नैक्स के बारे में जो आपके त्योहार को यादगार बना देगा.  दिवाली पर लो कैलोरी मिठाई में क्या खाएं? दिवाली का त्योहार हम सभी के लिए बेहद खास होता है. इस दिन अगर आप ज्यादा मिठा नहीं खाना चाहते हैं आप यह स्पेशल लो कैलोरी मिठाइयां घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं.  सुगर फ्री काजू कतली  इस दिवाली को और भी खास और यादगार बनाने के लिए आप चीनी की बजाय सुगर फ्री आर्टिफिसियल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है सेहत के सिए उतना ही अच्छा होता है.  ओट्स लड्डू अगर आप ओट्स से बनी डिशेज पसंद करते हैं तो आप दिवाली पर ओट्स के बनने वाले शानदार लड्डू घर पर बनाकर ट्राई कर सकते है. इसे बनाने के लिए चीनी की बजाय खजूर का पेस्ट मिलाएं और सुखे मेवे का इस्तेमाल कर सकते हैं.  मिक्स ड्राईफ्रूट लड्डू सभी ड्राईफ्रूट जैसे की बादाम, काजू, पिस्ता, किशिमश और मखाने मिलाकर बना सकते हैं. गुड़ से तैयार यह लड्डू खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.  बादाम बर्फी  त्योहारों पर खाने के लिए बादाम बर्फी एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह लो कैलोरी मिठाई सबको खूब पसंद आती है. इसे बनाने के लिए भिगोए हुए बादाम को पिसकर इसे पकाएं और ऊपर से सुखा मेवा, खोआ और कटे हुए पिस्ता डालकर मिलाएं.  दिवाली पर लो कैलोरी स्नैक्स में क्या बनाएं? दिवाली के मौके पर अगर आप लो कैलेरी स्नैक्स खाना चाहते हैं तो यह लाइट स्नैक्स ऑप्शन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.  रोस्टेड मखाना   इस दिवाली पर हेल्दी स्नैक के रूप में एयरफ्राइड मखाने या हल्के घी में भूने मखानें खा सकते हैं. इसेक ऊपर अपने पसंद के मसाले डालकर आप इसका मजा ले सकते हैं.  एयरफ्राइड आलू के चिप्स आलू से बने चिप्स सभी का फेवरेट होता है. ऐसे में अगर आप हेल्दी चिप्स खाना चाहते हैं तो एयरफ्रइर में चिप्स बनाकर स्नैक के रूप में खा सकते हैं.   केले के चिप्स केले का चिप्स काफी हद तक सेहतमंद होता है. इसे और भी हेल्दी बनाने के लिए आप केले को माइक्रोवेव या ओवन में बेक कर सकते हैं.  रोस्टेड सिड्स एंड नट्स  सिड्स और नट्स खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में दिवाली के मौके पर आप हेल्दी लो कैलोरी फूड में सारे सिड्स के मिश्रण को एक साथ हल्के घी या ऑलिव ऑयल में रोस्ट कर खा सकते हैं.   दिवाली पर डाइट का ख्याल कैसे रखें? दिवाली के दौरान आप ऑयल फ्री स्नैक्स और सुगर फ्री मिठाइयां खाकर अपने डाइट का खास ख्याल रख सकते हैं.  दिवाली पर लो कैलेरी मिठाई कैसे बनाएं? दिवाली पर सेहत में ध्यान में रखते हुए चीनी की बजाय खजूर या गुड़ का इस्तेमाल कर मिठाई बना सकते हैं.  ऑयल फ्री पोटैटो चिप्स कैसे बनाएं? ऑयल फ्री पोटैटो चिप्स बनाने के लिए आप एयरफ्रायर या ओवन में चिप्स बेक कर सकते हैं.  लो कैलोरी स्नैक्स में क्या खाया जा सकता है? लो कैलोरी स्नैक्स में आप रोस्टेड मखाने, चने और रोस्टेड सिड्स खा सकते हैं.  क्या ओट्स लड्डू में कम कैलोरी होता है? हां, बाकी मिठाइयों के मुकाबले ओट्स के बने लड्डू में कैलोरिज ना के बराबर होते हैं.  यह भी पढ़ें: Diwali Special Murukku Recipe: बच्चों और मेहमानों को करें इंप्रेस, दिवाली में घर पर बनाएं बाजार जैसे करारे और स्वादिष्ट मूरूक्कू, यहां देखें आसान रेसिपी यह भी पढ़ें: Diwali Recipe: दिवाली पर बनाएं एकदम कुरकुरी और स्वाद से भरपूर शंकरपाली, बच्चों और बड़ों की फेवरेट यह भी पढ़ें: Diwali Special Recipes For Guest: दिवाली के खास मौके पर मेहमानों को खुश करने के लिए बनाएं ये स्पेशल रेसिपी The post Low Calorie Sweets And Snacks For Diwali: दिवाली के खास मौके पर ट्राई करें ये लो कैलोरी स्वीट्स और स्नैक्स, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dahi Sandwich Recipe: मिनटों में बनाएं ठंडी ठंडी और क्रीमी दही सैंडविच, सभी को आएगा बेहद पसंद

Dahi Sandwich Recipe: दही सैंडविच मिनटों में तैयार होने वाला सबसे स्वादिष्ट और मजेदार स्नैक है. यह ठंडी, क्रीमी और स्वाद से भरपूर सैंडविच बच्चों और बड़ों की फेवरेट है. बनाने में आसान और खाने में हल्का होने के कारण इसे आप कभी भी सर्व कर सकते हैं. सोचिए, हर बाइट में ताजगी, क्रीमी फील और हल्का क्रंच, बस मजा ही मजा. यह स्नैक पार्टी, टिफिन या अचानक आने वाले मेहमानों के लिए भी परफेक्ट है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का स्नैक टाइम और भी खास और यादगार बने, तो यह रेसिपी आपके लिए है. सामग्री दही – 2 कप बिना अंडे वाला मेयोनेज – 2 बड़े चम्मच काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स – 1/4 छोटा चम्मच मिक्स हर्ब्स – 1/2 छोटा चम्मच नमक – 1/2 छोटा चम्मच प्याज (बारीक कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच गाजर (कद्दूकस की हुई) – 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच स्वीट कॉर्न (उबला हुआ) – 2 बड़े चम्मच पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ता (कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच ब्रेड (सफेद या ब्राउन) – जरूरत अनुसार दही स्टफिंग कैसे बनाएं सबसे पहले एक साफ कपड़े में गाढ़ी दही डालें और इसे कसकर बांध दें. इसके ऊपर आप कोई भारी चीज रख दें ताकि दही का पानी धीरे-धीरे निकल सके.इसे कम से कम आठ घंटे के लिए फ्रिज में रखें. जब दही का पानी अलग हो जाए और दही गाढ़ी हो जाए, तब इसे अगले स्टेप के लिए तैयार समझें.अब गाढ़ी दही में मेयोनेज, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स और नमक डालें. इसे अच्छे से मिलाएं ताकि सभी चीजें दही में अच्छे से घुल जाएं.इसके बाद इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न, पत्ता गोभी और धनिया डालें. सबको धीरे-धीरे मिलाएं ताकि दही स्टफिंग एकदम क्रीमी और समान रूप से मिक्स हो जाए.अब आपकी स्वादिष्ट और क्रीमी दही स्टफिंग तैयार है. इसे आप तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं या फ्रिज में रखकर बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दही सैंडविच कैसे बनाएं? सबसे आसान तरीका यह है कि दो ब्रेड स्लाइस के बीच दही स्टफिंग भरें. इसके बाद किनारों को काट लें और चार टुकड़ों में काटकर सर्व करें.दूसरा तरीका यह है कि ब्रेड के ऊपर बटर लगाएं और फिर सैंडविच को ग्रिल करें. इसे तब तक सेंकें जब तक ब्रेड का रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और सैंडविच क्रिस्पी बन जाए.तीसरा तरीका यह है कि ब्रेड स्लाइस को पतला बेलें. फिर दो स्लाइस को जोड़ें और उसमें दही स्टफिंग फैलाएं. इसे कसकर रोल करें और फिर मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट लें. दही सैंडविच खाने के लिए कैसे तैयार करें? इन तीन तरीकों से आपका दही सैंडविच स्वादिष्ट, क्रीमी और हेल्दी बन जाता है. आप इसे तुरंत सर्व कर सकते हैं या फ्रिज में रखकर बाद में भी खा सकते हैं. ये भी पढ़ें: Diwali Recipe: दिवाली पर बनाएं एकदम कुरकुरी और स्वाद से भरपूर शंकरपाली, बच्चों और बड़ों की फेवरेट ये भी पढ़ें: Chocolate Chip Cookies: बच्चों के लिए घर पर बनाएं बिना अंडे की चॉकलेट चिप कुकीज, स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसी ये भी पढ़ें: Jeera Biscuit Recipe: घर पर बनाएं बेकरी जैसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट जीरा बिस्कुट, खाते ही मन खुश हो जाए The post Dahi Sandwich Recipe: मिनटों में बनाएं ठंडी ठंडी और क्रीमी दही सैंडविच, सभी को आएगा बेहद पसंद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top