Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है. वह मामले में प्रमुख आरोपी माने जाने वाले पाकिस्तानी नागरिक आजाद मल्लिक का सहयोगी बताया जा रहा है. आरोपी का नाम इंदु भूषण हल्दर है, जो नदिया के चाकदह का निवासी है. सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारियों ने आजाद को पूछताछ कर उसके सहयोगी का नाम पता लगाया था. इसके बाद कई बार तलब किये जाने के बावजूद इंदु इडी कार्यालय में हाजिरी नहीं दे रहा था. आरोप है कि इंदु ने आजाद को फर्जी पासपोर्ट बनाने में मदद की. उसपर 300 से ज्यादा फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप भी है और आरोपी के माध्यम से आजाद फर्जी पहचान पत्र भी बनवाता था. मंगलवार को आरोपी को यहां स्पेशल इडी कोर्ट में पेश किया गया और न्यायाधीश ने एक दिन केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया. बुधवार को उसे फिर से अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है. पिछले साल के अंत में फर्जी दस्तावेज दाखिल करके पासपोर्ट बनाने की जानकारी सार्वजनिक हुई. क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की जानकारी पर कोलकाता पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इस गिरोह का पता लगाया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया था. बाद में पता चला कि यह रैकेट राज्यभर में सक्रिय है. इसके बाद इडी ने मामले की जांच संभाली. जांच में पता चला कि आजाद मूलतः बांग्लादेश से हिंदुस्तान आया था, लेकिन उसके पास से पाकिस्तान के दस्तावेज भी मिले. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें कहा गया है कि इस गिरोह में कुल 130 आरोपी शामिल हैं, जिनमें से 120 बांग्लादेशी नागरिक हैं. कुछ के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर

पुरुलिया. पुरुलिया देवेन महतो गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन चिकित्सा सेवाओं पर असर की आशंका बढ़ गई है. कुल 94 इंटर्न डॉक्टर सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं. इंटर्नों की प्रमुख मांग है कि पुरुलिया शहर स्थित पुराने कैंपस से सभी चिकित्सा विभागों को हातोआड़ा कैंपस में स्थानांतरित किया जाए और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की आधारभूत संरचना का विकास किया जाए. वर्तमान में कॉलेज के दो कैंपस – पुरुलिया टाउन और हातोआड़ा में विभाग अलग-अलग संचालित होते हैं, और इनके बीच लगभग छह किलोमीटर की दूरी है. इंटर्न और चिकित्सक कहते हैं कि रोजाना इन दो कैंपसों के बीच आना-जाना कठिन है, विशेषकर रात में सुरक्षा को लेकर गंभीर समस्या है. इंटर्न डॉक्टरों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध जताया. इंटर्न डॉक्टर अरित्र मुखर्जी ने कहा कि यह आंदोलन उनकी सुरक्षा और शिक्षा दोनों के हित में है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी मांग को लेकर आंदोलन हुआ था और प्रशासन ने समय पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी ठोस कदम नहीं उठाये गये. प्रशासन की प्रतिक्रिया : चिकित्सा अधीक्षक सह उप-प्राचार्य सुकमल बिषयी ने कहा कि प्रशासन छात्रों की चिंताओं के प्रति संवेदनशील है और इस मुद्दे को जल्द सुलझाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले वर्ष की मांग पर काम धीरे-धीरे हो रहा है और छात्रों की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुरुलिया मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइआइटी खड़गपुर ने कोलकाता रिसर्च पार्क से की साझेदारी, प्लेटिनम जुबली पर विशेष अभियान

खड़गपुर. हिंदुस्तानीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर ने अपनी प्लेटिनम जुबली के अवसर पर राजारहाट स्थित अत्याधुनिक रिसर्च पार्क से जुड़ाव के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की. यह प्रयास हिंदुस्तान में अनुसंधान, नवाचार व उद्योग-अकादमिक सहयोग के परिदृश्य को नया आकार देने के उद्देश्य से किया गया है. अभियान संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, उद्योग भागीदारों और उद्यमियों को एक साझा उद्देश्य वैश्विक प्रभाव के लिए रूपांतरणात्मक नवाचार के अंतर्गत एक मंच पर लाने का प्रयास है. रिसर्च पार्क का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सतत ऊर्जा, उन्नत पदार्थ, स्वास्थ्य तकनीक, जलवायु लचीलापन, हरित परिवहन और स्मार्ट मेन्यूफेक्चरिंग जैसे अग्रणी क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित करना है. यह स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेशन, उद्योग के साथ सह-स्थान, अनुसंधान साझेदारी और तकनीकी व्यवसायीकरण के लिए एकीकृत वातावरण प्रदान करता है, जिससे अकादमिक और उद्योग जगत के बीच सशक्त समन्वय को बल मिलता है. प्लेटिनम जुबली विशेष अभियान के अंतर्गत आइआइटी खड़गपुर कई विशेष सुविधाएं प्रदान कर रहा है, जिनमें नवाचार सुइट्स, स्टार्टअप इनक्यूबेशन के अवसर, उद्योग-अकादमिक सहयोगात्मक प्रयोगशालाएं और पूर्व छात्रों के नेतृत्व वाले नवाचार केंद्र शामिल हैं. इस बारे में आइआइटी खड़गपुर के निदेशक प्रो सुमन चक्रवर्ती ने कहा : राजारहाट स्थित आइआइटी खड़गपुर रिसर्च पार्क एक जीवंत मंच के रूप में कल्पित है, जहां विचारों को वास्तविक समाधान में परिवर्तित किया जाता है. इस प्लेटिनम जुबली विशेष अभियान के माध्यम से, हम अपने विस्तारित परिवार , हमारे संकाय, विद्यार्थी और वैश्विक स्तर पर फैले पूर्व छात्र को आमंत्रित कर रहे हैं कि वे हिंदुस्तान के नवाचार भविष्य को परिभाषित करने वाले नये तकनीकी समाधानों और उद्यमों के सह-निर्माण में भाग लें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आइआइटी खड़गपुर ने कोलकाता रिसर्च पार्क से की साझेदारी, प्लेटिनम जुबली पर विशेष अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा से पूछे सवाल

पीठ ने पूछा- प्रकटीकरण का उद्देश्य और याचिका की वैधता क्या है? संवाददाता, कोलकाताउच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से उनकी उस याचिका पर सवाल किये, जिसमें हिंदुस्तान में वैकल्पिक निवेश कोष (एआइएफ), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआइ) और उनके मध्यस्थों के अंतिम लाभार्थियों तथा पोर्टफोलियो के सार्वजनिक खुलासे को अनिवार्य करने की मांग की गयी थी. न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर करके संदेह के आधार पर जांच नहीं की जा सकती. पीठ ने महुआ मोइत्रा से पूछा, “आप सार्वजनिक खुलासे की मांग कर रही हैं, लेकिन उस प्रकटीकरण का उद्देश्य क्या है? आप इस जानकारी का क्या करेंगी? क्या यह याचिका सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत है? अनुच्छेद 32 के तहत ऐसी याचिका नहीं दायर की जा सकती जो सूचना के अधिकार जैसी प्रकृति की हो.” शीर्ष अदालत ने महुआ मोइत्रा की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण से याचिका में संशोधन करने और मामले में हिंदुस्तानीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के जवाब को चुनौती देने को कहा. इससे पहले भूषण ने दलील दी कि एआइएफ और एफपीआइ के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है, लेकिन न जनता और न ही सेबी को पता है कि आखिरकार इन निवेशों को कौन नियंत्रित करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल स्वामित्व को छिपाने के लिए किया जाता है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया कि याचिकाकर्ता केवल इसलिए जानकारी चाहते हैं, ताकि कुछ पता लगाया जा सके और याचिका दायर की जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा से पूछे सवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में स्कूली बच्चों के लिए होगा विज्ञान 2025 सम्मेलन

Dhanbad News: राज्य स्तरीय सम्मेलन में झारखंड के प्रशासनी व निजी स्कूल के छात्र लेंगे हिस्सा Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद के उड़ान द करियर क्लब की ओर से राज्य स्तरीय शैक्षणिक पहल ‘विज्ञान 2025’ सम्मेलन की घोषणा मंगलवार को की गयी. इसका उद्देश्य झारखंड के स्कूलों के छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सीखने की भावना को प्रोत्साहित करना है. इस वर्ष की थीम सीखने की खुशी का जश्न मनाना रखा गया है. कार्यक्रम में झारखंड के कक्षा छह से 12 तक के छात्र शामिल होंगे, जिन्हें तीन श्रेणियों (छह से आठ), (नौ से 10) व (11–12) में बांटा गया है. कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. इसमें साइंस फेयर (टीम इवेंट), निबंध लेखन, भाषण (एल्युक्यूशन), पेंटिंग प्रतियोगिता और मैथ्स व साइंस ओलंपियाड शामिल है. प्रत्येक स्कूल से एक छात्र प्रतियोगिता भाग ले सकता है. प्रशासनी स्कूलों के छात्रों के लिए भागीदारी निःशुल्क रखी गयी है, जबकि निजी स्कूलों के लिए 50 रुपये प्रति प्रतियोगिता तथा साइंस फेयर टीम के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. विज्ञान 2025 का फाइनल राउंड 26 अक्टूबर को होगा. यह आयोजन आइआइटी (आइएसएम) के प्रसिद्ध टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘खनन’ के अंतिम दिन होगा. इस अवसर पर राज्यभर से चयनित छात्र अपने नवाचार और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में स्कूली बच्चों के लिए होगा विज्ञान 2025 सम्मेलन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर जमशेदपुर का भानु मांझी घायल, गिरफ्तार

-दाहिने पैर में लगी है गोली, एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज -हाल ही में जमानत पर छूटा था भानु-जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद में 13 से अधिक केस दर्जनों कांड पहले से दर्ज हैं धनबाद/राजगंज/तेतुलमारी. जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी भानु मांझी तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास पुलिस से मुठभेड़ में पकड़ा गया. घटनास्थल तेतुलमारी थाना क्षेत्र में शक्ति चौक से राजगंज जानेवाले मार्ग पर स्थित है. मुठभेड़ मंगलवार की अलसुबह हुई. भानु मांझी के दाहिने पैर में गोली लगी. उसे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पैर में लगी गोली निकाल दी है. उसे स्वस्थ होने पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा. भानु के पास से पिस्टल के अलावा कई सामान जब्त किये गये हैं. मुठभेड़ की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम के अलावा कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये. पुलिस के रोके जाने पर भानु ने की फायरिंग तेतुलमारी थाना पुलिस तिलाटांड़ पहाड़ी रिजर्वायर टंकी के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक युवक आते दिखा. जब पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगा. उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. भानु उठकर जंगल की तरफ भागने लगा. पुलिस अधिकारी व जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. संयोग से गोली किसी को नहीं लगकर पुलिस जीप जेएच 10एइ 8896 के बोनट में जा लगी. इससे पुलिसकर्मी सतर्क हो गये. पुलिस पर दागी दो राउंड गाेली जब पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ना चाहा, तो भानु ने दोबारा गोली चला दी और जंगल की तरफ भागने लगा. तेतुलमारी थाना प्रभारी व जवान उसका पीछा करते रहे. अंतत: पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इसमें एक गोली भानु के दाहिने पैर में जा लगी. वह जमीन पर गिर गया और उसके हाथ से पिस्टल छूट गयी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. छानबीन में घटनास्थल से पिस्टल, खून से लथपथ चप्पल व अन्य सामान गिरा पाया. भानु के खिलाफ तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज एनकाउंटर में घायल भानु मांझी के खिलाफ तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी की लिखित शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है. पुलिस ने बताया कि भानु मांझी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से 13 प्राथमिकी दर्ज हैं. राजगंज पेट्रोल पंप गोली कांड में भी फायरिंग करने वाला भानु मांझी था. पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में उसका चेहरा नजर आ रहा है. इधर एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग के बाद पुलिस ने अपराधी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की. इसमें उसके पैर में गोली लगी. उसकी पहचान भानु मांझी के रूप में हुई है. वह कुख्यात अपराधी है. उसके विरुद्ध जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद में दर्जनों कांड दर्ज हैं. गत नौ सितबंर को राजगंज पेट्रोल पंप में हुई फायरिंग मामले में भी उसकी संलिप्तता सामने आयी थी. उसके सहयोगी को धनबाद पुलिस ने जेल भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर जमशेदपुर का भानु मांझी घायल, गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jamshedpur player’s well performed at international yog championship: एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स में शहर के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक

जमशेदपुर. मलयेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित डब्ल्यूएफएफवाइएसइ एशिया पैसिफिक योगसन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें शहर के उभरते हुए योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी चमक बिखेरी. मानगो की रहने वाली अनाब्या आइशा को सब जूनियर ग्रुप-बी बालिका वर्ग में तीसरा स्थान हासिल हुआ. सब जूनिर बालिका ग्रुप-ए में राध्या चौधरी पांचवें स्थान पर रही. ट्रेडिशनल बालक ग्रुप-ए वर्ग में सिद्धार्थ सनन को चौथा स्थान मिला. ये सभी प्रतिभागी एस क्रिएटिविटी में कोच शर्मिष्ठा रॉय की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं. वहीं, शहर की स्मिकी प्रशासन को मास्टर स्त्री वर्ग में दूसरा स्थान मिला. मौके पर डब्ल्यूएफएफ इंडिया के अध्यक्ष अंशु प्रशासन मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jamshedpur player’s well performed at international yog championship: एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स में शहर के खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : खराब हो चुकी 25 किलो मिठाई को नष्ट कराया

चाईबासा. त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम द्वारा शहर के मधु बाजार एवं तांबो चौक स्थित विभिन्न राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सभी डीलरों को फूड लाइसेंस अपने खाद्य प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में मधु बाजार स्थित मनोज भंडार एवं तांबो चौक स्थित अनुज जनरल स्टोर एवं श्री राज स्टोर से बिना लाइसेंस और एक्सपायरी डेट वाले लड्डू का पैकेट पाया गया. इसकी जांच की गयी. जांच के क्रम में अखाद्य रंग पाए जाने के कारण 25 पैकेट लड्डू को नष्ट करवाया गया. खंडेलवाल फ्रेश से 08 पैकेट एक्सपायर्ड चना सत्तू पाया गया. इसे भी नष्ट कराया गया. साथ ही चेतावनी दी गयी कि भविष्य में इस तरह के खाद्य पदार्थों की बिक्री ना करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : खराब हो चुकी 25 किलो मिठाई को नष्ट कराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : खूंटपानी में पुलिस पिकेट और चाईबासा में ट्रैफिक थाना की मांग

चाईबासा. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने विधि-व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के कार्यालय में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा शहर समेत जिले की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया. व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए चाईबासा- चक्रधरपुर के बीच खूंटपानी में पुलिस पिकेट व चाईबासा शहर में ट्रैफिक थाना की स्थापना की मांग की. इसपर पुलिस अधीक्षक से स्थल चयन कर खूंटपानी में अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने को निर्देशित किया. उन्होंने आश्वस्त किया कि ट्रैफिक थाना को शीघ्र स्वीकृति दी जायेगी. चाईबासा चेंबर ने महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक को त्वरित निदान के लिए आभार जताया. बैठक में चाईबासा से पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक शिवेंद्र, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाहमण टूटी, थाना प्रभारी तरुण कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : खूंटपानी में पुलिस पिकेट और चाईबासा में ट्रैफिक थाना की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chaibasa News : तीन माह का राशन बकाया, लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन

चाईबासा. तांतनगर प्रखंड के अंगरडीहा गांव में जागृति स्त्री स्वयं सहायता समूह की ओर से बड़ा दड़मा गांव के राशन कार्ड धारकों को पिछले तीन माह से राशन वितरण नहीं किये जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के राशन की आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे ग्रामीणों को खाद्यान्न की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. लाभुकों ने एमओ से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि बकाया राशन तत्काल उपलब्ध करायी जाए और अक्तूबर माह का राशन भी बिना देरी के वितरित किया जाए. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जागृति स्त्री स्वयं सहायता समूह के वितरक हर लाभुक से 2 किलो तक अनाज की कटौती करते हैं तथा राशन वितरण के बाद रसीद भी नहीं दी जाती है, जिससे पारदर्शिता की कमी दिख रही है. अक्तूबर का राशन दो दिन के भीतर मिलेगा : एमओ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्याओं के समाधान के बाद अक्तूबर माह का राशन दो दिनों के भीतर वितरण शुरू कर दिया जायेगा. साथ ही, तीन माह का बकाया राशन भी जल्द ही लाभुकों को उपलब्ध कराया जायेगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और सभी लाभुकों को उचित राशन मिले. मौके पर शत्रुघ्न कुंकल, सिदिऊ पूर्ति, सिदिऊ बढ़ाय, दिशु बढ़ाये, माती कुई, देवीलाल बेहरा, बुधन सिंह सिरका, मानसिंह बढ़ाये, सदानंद सिरका, पीतांबर गोप, शंभू गोप, बुधराम गोप, बाहदुला पूर्ति समेत काफी संख्या में स्त्री व पुरुष शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chaibasa News : तीन माह का राशन बकाया, लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top