Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : महिलाएं खुद को पुरुषों से कम न समझें : डीएसपी

सरायकेला. स्त्री महाविद्यालय सरायकेला में प्राचार्य डॉ. स्पार्कलीन देइ की अध्यक्षता में मंगलवार को स्त्री उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और स्त्री थाना प्रभारी कुमारी तिलोतमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. प्राचार्य ने छात्राओं को हर परिस्थिति में सतर्क और आत्मनिर्भर रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में छात्राएं पुलिस या शिक्षिकाओं से तुरंत संपर्क करें. शोषण का विरोध न करना उसे बढ़ावा देने है: प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि शोषण या उत्पीड़न का विरोध न करना, उसे बढ़ावा देना है. उन्होंने छात्राओं को छेड़खानी या शोषण किये जाने पर टोल फ्री नंबर 112 पर पर संपर्क कर पुलिस को इसकी सूचना देने को कहा. पुलिस आपकी सहायता करेगी, वही साबर अपराध की रिपोर्ट करने की 1930 पर उसकी जानकारी दे. सरायकेला स्त्री थाना प्रभारी कुमारी तिलोतमा ने कहा कि स्त्रीएं खुद को पुरुषों से कम न समझें और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें. उन्होंने छात्राओं को स्त्री उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ जागरूक होने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के डॉ. चंद्रशेखर राय ने किया. मौके पर अंग्रेजी विभाग के डॉ. राजेश कुमार मंडल, नेतृत्व विज्ञान की चंपा पॉल, भूगोल की प्रेमा नूतन गाड़ी, हिंदी विभाग की डॉ श्वेतलता सहित अनेक छात्राएं उपस्थित थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : स्त्रीएं खुद को पुरुषों से कम न समझें : डीएसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela Kharsawan News : राशन वितरण में सुधार लायें 
दोषी डीलरों पर होगी कार्रवाई

सरायकेला. माहरणालय सभागार में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई. डीसी ने गोदाम निर्माण कार्य, खाद्यान्न उठाव, राशन वितरण व्यवस्था व योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी ली. उपायुक्त ने प्रखंडवार निर्माणाधीन गोदामों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित निर्माण कार्यों में गति लायी जाए. खाद्यान्न उठाव की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि सभी प्रखंडों में समय पर गोदाम से खाद्यान्न उठाव कर सभी डीलरों तक पहुंचाया जाए. राशन वितरण में अनियमितता की जांच करें: गम्हरिया व ईचागढ़ में राशन डीलरों की अनियमितता पर डीसी ने जांच और दोषी पर कार्रवाई का निर्देश दिया. आदित्यपुर में प्रणाली सुधार के लिए लंबे समय से खाद्यान्न नहीं लेने वालों के नाम विलोपन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा. दाल, चना, चीनी, नमक आदि का नियमित वितरण सुनिश्चित करने, सभी कार्डधारियों का आधार सीडिंग व मोबाइल अपडेट शत-प्रतिशत पूरा करने, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का समय पर वितरण करने के निर्देश दिए. जनता दरबार में कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया सरायकेला. सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार लगा. जनता दरबार में पुत्र द्वारा मारपीट, बेचे गये घर पर जबरन कब्जा, और खरीदार को कब्जा न देने की समस्या, पातकुम गांव के विस्थापित परिवार को कांदरबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा परियोजना आवंटित भूखंड पर घर बनाने में व्यक्ति द्वारा बाधा, आदित्यपुर में प्रशासनी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य, गम्हरिया के किसानों द्वारा तालाब जीर्णोद्धार और सिंचाई सुविधा मजबूत करने की मांग, गम्हरिया अंचल कार्यालय में लंबित म्यूटेशन मामलों का समाधान करने, राशन कार्ड में नाम विलोपन व सुधार करने सहित अन्य मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया. डीसी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष व पारदर्शी समाधान करना है. इ-केवाइसी से ही मिलेगा पोषाहार, जियो टैग फोटो अनिवार्य : सीडीपीओ राजनगर. राजनगर की सीडीपीओ रीना साहू ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि अब पोषाहार वितरण इ-केवाइसी प्रक्रिया से जुड़ गया है. हर दिन बच्चों की उपस्थिति की जियो-टैग फोटो लेकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा. बच्चों को सुबह हलवा, दोपहर में खिचड़ी और प्रतिदिन एक अंडा दिया जायेगा, प्रार्थना के बाद 10 मिनट योग कराया जायेगा. वाउचर रजिस्टर के मिलान के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. साथ ही मातृ वंदना और कन्यादान योजना का लाभ लेने की भी अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela Kharsawan News : राशन वितरण में सुधार लायें 
दोषी डीलरों पर होगी कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैश बैक का मैसेज भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा. मैजिक पिन एप से फोन पे में 999 रुपये का कैश बैक का मैसेज भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर आरोपी को जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही नकदी, बाइक व मोबाइल भी जब्त किया है. इसका खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को साइबर थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर किया. एसपी ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनाेज कुमार महतो के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, इंस्पेक्टर अमृत कुमार राम सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा रेलवे लाइन के किनारे व नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के पहाड़ी के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध करते मिहिजाम थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव के नसीम अंसारी, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह-दुर्गापुर गांव के सद्दाम अंसारी व नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में इन सभी के पास 44,900 रुपये नकद, 11 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 01 आधार कार्ड व 01 बाइक जब्त किया गया है. इस संबंध में इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 64-2025 दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मैजिक पिन एप से फोन पे में 999 रुपये का कैश बैक का मैसेज भेजते हैं तथा ग्राहक को एक्सेप्ट करने के लिए बोलते हैं. जैसे ही ग्राहक एक्सेप्ट करता है तो साइबर ठग के मैजिक पिन एप में पैसा आ जाता है. उक्त पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदते हैं और फिर गिफ्ट कमीशन में बेच देते हैं. साथ ही लोगों का व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई-चालान एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड अपडेट का एपीके फाइल इंस्टॉल का मैसेज भेजकर तथा उसके मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनकी सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करते हैं. बताया कि ये सभी मूल रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल व झारखंड के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर संजय कुमार सिंह, साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कैश बैक का मैसेज भेजकर ठगी करने वाले तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीलर पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीण पहुंचे प्रखंड कार्यालय

कुंडहित. सिमलकोंदा गांव के ग्रामीणों को पिछले चार महीनों से राशन नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर स्वयं सहायता समूह बनियाडंगाल के राशन डीलर के खिलाफ बीडीओ को लिखित शिकायत सौंपी. ग्रामीण सैयलन घोड़ई, संतोष घोष, आलोक घोष, राम कोड़ा, बुलबुल घोष, बापी घोड़ई, भोलेनाथ घोड़ई, राजेंद्र घोष, गौर घोड़ई, उज्ज्वल घोड़ई, पंचानन घोष, दिनेश बाद्यकर, अंबाती घोड़ई, बबीता बाद्यकर, माधुरी बाद्यकर, भूमि बाद्यकर, पंचू घोष, अन्ना घोड़ई, बनलता घोड़ई, बेबी बाद्यकर, मौमिता बाद्यकर, गंगाधर घोड़ई, दिनेश बाद्यकर और सपन बाद्यकर आदि ने बताया कि डीलर द्वारा चार महीने से उनका फिंगरप्रिंट तो लिया जा रहा है, लेकिन अब तक चावल का वितरण नहीं किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग गरीब परिवार हैं और चावल नहीं मिलने से उन्हें भूखमरी की स्थिति झेलनी पड़ रही है. कई घरों में खाने तक के लाले पड़ गए हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब वे डीलर के पास राशन लेने जाते हैं तो डीलर उन्हें अपमानित कर वापस लौटा देता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें राशन नहीं मिला तो वे प्रखंड कार्यालय के समीप धरना देने को मजबूर होंगे. बताया कि इस मामले में पहले भी उपायुक्त को आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी ने बताया कि प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से मामले की जांच करायी जाएगी. यदि जांच में यह सत्य पाया गया कि ग्रामीणों को चार महीने से राशन नहीं मिला है, तो स्वयं सहायता समूह बनियाडंगाल के डीलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीलर पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीण पहुंचे प्रखंड कार्यालय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचायतों में लगा बायोमीट्रिक डिवाइस, फिर भी सचिव बना रहे हैं मैन्युअल उपस्थिति

नारायणपुर. प्रशासन पंचायती व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसके तहत पंचायत भवनों में कर्मियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक डिवाइस लगाए गए हैं, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके. लेकिन नारायणपुर प्रखंड के पंचायत सचिव प्रशासन की इस पहल को धता बता रहे हैं. जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के सभी 25 पंचायतों में बायोमीट्रिक मशीनें लगायी गयी हैं. नियम के तहत पंचायत सचिव को प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे पंचायत भवन में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होती है. इसके बावजूद अधिकांश सचिव बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग नहीं कर रहे हैं और प्रखंड कार्यालय में मैन्युअल रजिस्टर के माध्यम से उपस्थिति बना रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव जानबूझकर पंचायत भवन में उपस्थित नहीं होते, जिससे उन्हें अपनी व्यक्तिगत सुविधा अनुसार काम करने की छूट मिल जाती है. इसके कारण आम लोगों को पंचायत स्तर के कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. मनरेगा, आवास, पेंशन, जाति एवं आय प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक योजनाओं से संबंधित कार्य सचिव की अनुपस्थिति में अटक जाते हैं. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि सचिवों की यह कार्यशैली मनमानी और नियमविरुद्ध है. प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि पंचायत सचिव पंचायत भवन में रहकर कार्य करेंगे और लोगों को वहीं सेवा देंगे. बावजूद इसके सचिवों की जवाबदेही तय करने वाला कोई नहीं दिख रहा है. बताया गया कि पहले जो बायोमीट्रिक मशीनें लगी थीं, वे तकनीकी कारणों से निष्क्रिय हो गयी थीं. इसके बाद प्रशासन ने नए वर्जन के डिवाइस उपलब्ध कराए हैं, लेकिन फिर भी पंचायत सचिव बहानेबाजी कर रहे हैं और डिवाइस का उपयोग नहीं कर रहे. ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए सभी पंचायत सचिवों की उपस्थिति की नियमित जांच करे तथा जो सचिव नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. प्रशासन की डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में यह कदम तभी सार्थक होगा, जब जमीनी स्तर पर कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए और तकनीकी संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित हो. तभी “डिजिटल पंचायत” का सपना साकार हो पाएगा. क्या कहते हैं पदाधिकारी : पंचायत भवन में लगे बायोमीट्रिक उपस्थिति से ही सचिव को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है. अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो इसकी जांच होगी. – पानसोर मरांडी, बीपीआरओ, नारायणपुर. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचायतों में लगा बायोमीट्रिक डिवाइस, फिर भी सचिव बना रहे हैं मैन्युअल उपस्थिति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिनों के भीतर वोटर कार्ड वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण करें : सीओ

नारायणपुर. नारायणपुर अंचल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में वोटर कार्ड वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सीओ ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार वर्ष 2003 से 2025 तक के सभी मतदाताओं की सूची का वेरिफिकेशन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए. उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन कार्य को पांच श्रेणी ए, बी, सी, डी और ई कैटेगरी में विभाजित किया गया है. अब तक केवल ए श्रेणी के अंतर्गत आने वाले कार्यों की प्रगति संतोषजनक रही है, जबकि बी, सी, डी और ई श्रेणी के कार्यों में काफी देरी हो रही है. सीओ ने स्पष्ट कहा कि शेष कार्यों को दो दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करना होगा. सीओ ने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन करने का यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर आगामी चुनावों में मतदाता पहचान और मतदान प्रक्रिया प्रभावित होती है. उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन कार्यालय को सौंपे, ताकि वेरिफिकेशन की स्थिति की समीक्षा की जा सके. मौके पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, बादल चंद्र दत्त, अनिकेत कुमार, शिशु धीवर, महावीर दास एवं मनोज कुमार मंडल समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिनों के भीतर वोटर कार्ड वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण करें : सीओ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top