Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनएच पर यात्री बस से टकराई कार, चालक घायल

मिहिजाम. राष्ट्रीय उच्च पथ- 419 पर शहरडाल रेलवे ओवरब्रिज के पास कार व यात्री बस में सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना बीती रात को हुई है. इस घटना में कार चालक घायल हो गया. वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. लोगों के मुताबिक चालक नशे के हालात में कार चला रहा था. कार संख्या जेएच 10-ईपी 9918 काफी तीव्र गति से मिहिजाम से जामताड़ा की तरफ जा रही थी. वहीं यात्री बस विपरीत दिशा से आ रही थी. कार ने यात्री बस को टक्कर मार दी. कार में चालक सहित दो और लोग सवार थे उन्हें हल्की चोटे आई है. हालांकि बस में सवार यात्रियों को नुकसान नहीं पहुंचा है. सूचना मिलने पर मिहिजाम पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एनएच पर यात्री बस से टकराई कार, चालक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं डॉ कलाम : निदेशक

मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित इंस्पायर क्लासेस परिसर में बुधवार को डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक भूमन्यु सौरव ने कहा कि हिंदुस्तान रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम केवल एक नाम नहीं हैं, बल्कि एक विचारधारा थे. ऐसी विचारधारा जो हर युवा को यह सिखाती है कि सपना देखने से पहले खुद पर विश्वास करना जरूरी है. उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में दृढ़ निश्चय व हृदय में सच्ची लगन हो तो सीमित संसाधन भी सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बनते. रामेश्वरम की एक साधारण गली से निकलकर देश के मिसाइल मैन और फिर हिंदुस्तान के राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत व ईमानदारी से हर सपना पूरा किया जा सकता है. डॉ. कलाम का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार है. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने देश को तकनीक तथा सामरिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जो योगदान दिया उसे देश कभी भुला नहीं पायेगा. अग्नि व पृथ्वी मिसाइलों का विकास करना, उनसे मिली सबसे बड़ी भेंटों में से एक है. कलाम रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन व हिंदुस्तानीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दोनों में शीर्ष शोधकर्ता के रूप में में सेवा दे चुके है. मौके पर दर्जनों छात्र मौजूद थे. हाइलाइर्ट्स : एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं डॉ कलाम : निदेशक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro news : ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार, 1000 चार व 1800 दो पहिया वाहन की बिक्री की उम्मीद

बोकारो, धनतेरस यूं तो सेहत के देवता धनवंतरी का त्योहार है. लेकिन, धनतेरस खरीदारी का बहाना भी देता है. धनतेरस में खरीदारी को शुभ माना जाता है. कई लोग इस मौके का इंतजार सपनों को हकीकत बनाने के लिए करते हैं. बोकारो में इस साल धनतेरस के मौके पर बाजार गुलजार रहेगा. कम से कम ऑटोमोबाइल बाजार तो यही कह रहा है. इस साल धनतेरस में 1000 से अधिक चार पहिया वाहन व 1800 से अधिक दो पहिया वाहन की बिक्री होने का अनुमान है. दो पहिया व चार पहिया वाहन की कीमत में जीएसटी की छूट मिलने के कारण ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. जीएसटी की छूट तो प्रशासन की ओर से सितंबर माह में ही दे दी गयी थी, लेकिन दुर्गापूजा में मौसमी व अन्य वजहों से वाहन बिक्री बूस्ट नहीं हो पाया था. डीलरों की माने तो लोगों ने खरीदारी की योजना धनतेरस तक के लिए टाल दी थी. वही लोग अब धनतेरस में खरीदारी कर रहे हैं. जीएसटी के अलावा निजी स्तर से डीलर दे रहे हैं छूट प्रशासन की ओर से जीएसटी दर में कटौती के कारण कीमत में लोगों को दो पहिया व चार पहिया वाहन की खरीद पर पांच हजार से लाख रुपये की बचत हो रही है. इसके अलावा विभिन्न ऑटो कंपनी के डीलर निजी स्तर से भी छूट दे रहे हैं. इनमें निश्चित इनाम से लेकर लक्की कूपन तक शामिल है. ज्यादातर दो पहिया डीलर चांदी का सिक्का तो दे ही रहे हैं. चार पहिया वाहन की खरीद पर एसेसरिज मिल रही है. इलेक्ट्रिक वाहनों की भी है मांग वाहन बाजार में पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के अलावा इलेक्ट्रिक सेगमेंट भी विकल्प के रूप में आया है. धनतेरस बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड भी बड़ी है. दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन की बुकिंग रेंज के अनुसार हो रही है. बोकारो जिला में पीएसयू बिजली कनेक्शन होने के कारण इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड हो रही है. धनतेरस में 50 इलेक्ट्रिक दो पहिया व 15 चार पहिया की बिक्री का अनुमान है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro news : ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार, 1000 चार व 1800 दो पहिया वाहन की बिक्री की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro news : धनतेरस के ले चास-बोकारो में सजा बर्तनों का बाजार

बोकारो, चास व बोकारो में बर्तनों के बाजार में धनतेरस की चमक दिखने लगी है. बर्तन का बाजार सज गया है. कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. धनतेरस के दिन बर्तन दुकानदारों का लाखों का व्यापार होता है. ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है अच्छी बिक्री होगी. व्यवसायियों ने बताया कि इस बार स्टील के नये डिजाइन के बर्तन मंगाया गया हैं. इंडक्शन कढ़ाही, भगौना, चायपेन, थ्री इन वन कूकर, डिनर सेट व बर्तन स्टैंड की मांग है. पूजा की थाल भी फैंसी बाजार में आयी है. नॉन स्टिक बर्तन भी लोगों को लुभा रही है. वहीं, तांबे और पीतल से बने खाने के बर्तन जैसे गिलास, कटोरी, थाली, चम्मच, खाना परोसने के बर्तनों की आकर्षक रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है. बता दें कि धनतेरस 18 अक्तूबर व दिवाली 20 अक्तूबर को है. इस दिन सबसे ज्यादा रौनक बर्तनों की दुकानों पर दिखायी देती है. रोजमर्रा की जरूरत के बर्तनों की खरीदारी होती है ज्यादा सेक्टर चार पप्पू वैराइटी, रितुडीह के संतोष कुमार, चास के उत्तम सहित अन्य बर्तन व्यवसायियों का कहना है कि धनतेरस पर रोजाना इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी ज्यादा होती है. मांग के मुताबिक अलग-अलग डिजाइन के बर्तन मंगवाये गये हैं. पिछले साल की अपेक्षा इस बार व्यवसाय अधिक होने की उम्मीद है. हालांकि इस बार बर्तन के दाम महंगा हुआ है. पहले स्टील 230 रुपये किलो था, वहीं अब 260 रुपये किलो है. इसी तरह से कॉपर 500 से बढ़कर 550 रुपये किलो व एल्यूमीनियम 200 से बढ़कर 250 रुपये किलो है. ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार एमआरपी रेट से कम दामों में बर्तन की बिक्री कर रहे हैं. बर्तनों की कीमत स्टील की थाली 55 रुपये से 1100 तक, कटोरी 10 रुपये से 250 रुपये, गिलास 10 रुपये से 300 तक, बर्तन स्टैंड 800 रुपये से 2500 तक, गमला 100 रुपये 400 तक. पीतल में पूजा परात 700 रुपये से 1000 तक, कढ़ाई 650 रुपये से 11000 रुपये, लोटा 500 रुपये से 900 रुपये तक, थाली 400 रुपये से 600 तक, तांबे के जग व लौटा 250 रुपये से 550 तक की कीमत में बिक रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro news : धनतेरस के ले चास-बोकारो में सजा बर्तनों का बाजार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का प्राथमिकी दर्ज

शेखपुरा. विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का एक और मामला हथियावां थाना अंतर्गत नेमदारगंज गांव में स्थित निर्माणाधीन मंदिर के गुंबज पर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का एक झंडा लगा पाया गया. जिसको चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई.अंचलाधिकारी शेखपुरा-सह-प्रभारी पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता द्वारा बताया गया कि क्षेत्रभ्रमण के दौरान निर्माणाधीन मंदिर पर राष्ट्रीय जनता दल का झंडा लगा पाया गया. स्थानीय लोगों से पता करने पर यह नहीं पता चल पाया कि वह किसके द्वारा लगाया गया है, तत्पश्चात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करा दी गई है.ज्ञात हो की विधि व्यवस्था कोषांग द्वारा चुनाव अधिसूचना जारी होने के पश्चात छह अक्टूबर को पत्र जारी कर जिले में विधानसभा निर्वाचन के निमित आदर्श आचार संहिता लागू होने संबंधी आदेश जारी किया गया. अब तक आदर्श आचार संहिता के तीन मामलों में प्राथमिक की दर्ज कराई जा चुकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजगीर पुलिस ने 23 किलो चांदी के आभूषण किया बरामद

राजगीर. राजगीर- हिसुआ मुख्य मार्ग में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किया है. बरामद 23 किलो चांदी के आभूषण की कीमत 13 लाख रुपये आंकी गयी है. थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने संदेहास्पद वाहन को रोका. उसकी सघन तलाशी लेने पर 23 किलो चांदी के आभूषण बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार आभूषण बिक्रेता कार सवार शेखपुरा निवासी राजेश कुमार ने पूछताछ में बताया है कि वह गया से शेखपुरा बिक्री के लिए चांदी लेकर जा रहा है. मामले कि इनकम टैक्स द्वारा इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. वाहन को जब्त कर लिया गया है. नियमानुसार चुनाव के दौरान 50हजार नगद या 50हजार से अधिक के जेवरात लेकर यात्रा नहीं करना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद आभूषण गया से लेकर शेखपुरा जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि फिलहाल वाहन और आभूषण को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह चांदी के आभूषण किस स्रोत से लाई जा रही थी और उनका असली मालिक कौन है. आरोपी व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. स्थानीय प्रशासन ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. यह बरामदगी क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. शराब लदा ई रिक्शा पकड़ाया, नाबालिग चालक को किया निरूद्ध राजगीर. राजगीर- हिसुआ मुख्य सड़क पर जरा देवी मंदिर के समीप बुधवार को एक ई रिक्शा से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस द्वारा शराब सहित चालक को गिरफ्तार और ई रिक्शा को जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, एएसआई उपेंद्र राम पुलिस बल द्वारा मां जरा देवी मंदिर के निकट टोटो की जांच की गई. बरामद अंग्रेजी शराब में 375एमएल इंपिरियल ब्लू के 24 बोतल तथा 750 एमएल मैक-डोवेल नं-वन के 12 बोतल यानि कुल 18 लीटर शराब जब्त किया गया है. नाबालिग टोटो चालक को निरुद्ध किया गया. उन्होंने बताया कि झारखंड से राजगीर में शराब बेचने के लिए लाया जा रहा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजगीर पुलिस ने 23 किलो चांदी के आभूषण किया बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाजीपुर जेल भेजे गये विधायक सत्यदेव राम

प्रतिनिधि,सीवान. एसीजेएम रेलवे कोर्ट सोनपुर बुधवार को बंद होने के कारण एक पुराने मामले में गिरफ्तार विधायक सत्यदेव राम की सुनवाई.नहीं हो सकी उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया.गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होने के उम्मीद है. राजकीय रेल पुलिस थाना सीवान में दर्ज एक पुराने मामले में पुलिस ने नामांकन करने आए माले विधायक सत्यदेव राम को गिरफ्तार किया था.यह मामला कांड संख्या 36/2005, दिनांक 30 जुलाई 2005 का है, जो धारा 143, 353 हिंदुस्तानीय दंड संहिता के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था. इस मामले में एसीजेएम रेलवे कोर्ट सोनपुर द्वारा विधायक के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था.वारंट के आधार पर नगर थाना सीवान पुलिस ने जिला अधिकारी कार्यालय परिसर से विधायक सत्यदेव राम को हिरासत में लिया. इसके बाद उन्हें बुधवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, सोनपुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. हालांकि, कोर्ट बंद रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में मंडल कारा हाजीपुर भेजा गया.सूत्रों के अनुसार, इस मामले की सुनवाई अब गुरुवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, सोनपुर के न्यायालय में होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हाजीपुर जेल भेजे गये विधायक सत्यदेव राम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वोट प्रभावित करने वालों को किया जा रहा चिह्नित

शेखपुरा. चाक चौबंद व्यवस्था में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई शेखपुरा में तेज हो गई है. पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, आए दिन वारंटियों एवं अपराधियों को पकड़े जाने का सिलसिला भी जारी है. इसके साथ उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में वैसे इलाकों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां संभावना है कि गरीब तबके के लोगों को डरा धमका कर वोट प्रभावित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को डरा धमकाकर वोट प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा .उन्होंने आम लोगों से भी किसी प्रकार की सूचना पर इसकी जानकारी त्वरित पुलिस को दिए जाने की अपील की.इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखपुरा एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि शेखपुरा पुलिस द्वारा पर्याप्त संख्या में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. 10 हजार लोगों के विरुद्ध कारवाई करीब 10 हजार लोगों के विरुद्ध 126 पीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है ,जिसमें 6000 लोगों से बॉन्ड भी भराया गया है. सीसीए के तहत कार्रवाई को लेकर 167 लोगों को चिन्हित किया गया है .डीएम के निर्देश पर 100 लोगों के विरुद्ध आदेश भी पारित किया गया है जो प्रतिदिन संबंधित थानों में हाजिरी दे रहे हैं .गुंडा तत्व के लोगों को थाने में बुलाकर गुंडा परेड भी कराया जा रहा है .इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं छापेमारी की जा रही है .उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही चार कंपनी सीआरपीएफ की थी. बीते दिन सीआईएसएफ की तीन कंपनी शेखपुरा पहुंच चुकी है जबकि एक कंपनी बुधवार की रात्रि तक आ जाएगी. जरूरत के अनुसार और भी कंपनी जल्द ही यहां पहुंच जाएगी.उन्होंने बताया कि थानों को लगातार अभियान चलाए जाने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है. लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान अब तक कई अपराधियों को पकड़ा जा चुका है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वोट प्रभावित करने वालों को किया जा रहा चिह्नित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वालीबाॅल में मुजफ्फरपुर टीम ने पश्चिमी चंपारण को हराया

डी-18 प्रमंडल स्तरीय विद्यालय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का हुआ आगाज वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स विभाग, बिहार राज्य स्पोर्ट्स प्राधिकरण के संयुक्त तत्त्वावधान में जिला प्रशासन ने प्रमंडल स्तरीय विद्यालय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू करायी.उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन व डीएसओ राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीएम ने कहा कि पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्सकूद बच्चों के विकास में बहुत सहायक होता है. पहले दिन छह जिलों के 1600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार ने किया. हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील व धीरज, शिक्षक रामकुमार राय, मनोज, मुकेश, समरेश, अंकुश, लाल बाबू सिंह, राजीव, मिथिलेश शर्मा, मिथिलेश, भानु प्रिया मौजूद रहे. कुछ इस तरह रहा परिणाम : फुटबॉल बालक अंडर-14 में पं चंपारण जीता वालीबाॅल बालिका अंडर-14 वर्ग में मुजफ्फरपुर टीम ने पश्चिमी चंपारण को 2-1 से, बालक अंडर-14 वर्ग में मुजफ्फरपुर ने पूर्वी चंपारण को 2-0 से, फुटबॉल बालक अंडर-14 वर्ग में पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को हरा दिया. बालिका अंडर-14 वर्ग में पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को, हैंडबॉल बालिका अंडर- 14 वर्ग में पश्चिम चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 7-1 से, बालिका अंडर-17 वर्ग में पश्चिम चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 6-2 से, बालिका अंडर-19 वर्ग में पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 5-2 से हराया. टेबल टेनिस में वत्सल रहे अव्वल टेबल टेनिस बालक अंडर-14 वर्ग में प्रथम मुजफ्फरपुर के वत्सल दागा, द्वितीय मुजफ्फरपुर के आर्यन, तृतीय मुजफ्फरपुर के अब्दुल रजा गौसी व अमान अली, बालिका अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान मुजफ्फरपुर की आसना सावनी, द्वितीय मुजफ्फरपुर की तेजस्वी तेजश्री, तृतीय स्थान सीतामढ़ी की प्रियांशु कुमारी व मुजफ्फरपुर की श्रेया, बैडमिंटन अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मुजफ्फरपुर की शांभवी शर्मा, द्वितीय आराध्या कौशिक, तृतीय नीलाक्षी ठाकुर ने प्राप्त किया. खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 4-1 से, अंडर-14 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 6-2 से हराकर विजेता बना. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वालीबाॅल में मुजफ्फरपुर टीम ने पश्चिमी चंपारण को हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो अभियुक्त गिरफ्तार

बांका/रजौन. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रजौन पुलिस सघन अभियान चला रही है. इसी क्रम में एनबीडब्ल्यू के दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटी में रितेश कुमार, राजावर व रविंद्र दास, आनंदपुर ग्राम निवासी शामिल है. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के अलावे एसआइ मुकेश कुमार, विनोद कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो अभियुक्त गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top