Hot News

October 15, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों ने स्वच्छता विषय पर सुंदर व मनमोहक चित्र बनाये

ग्लोबल हैंड वाश डे पर सैजपुर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित बांका. ग्लोबल हैंड वाश डे के अवसर पर बुधवार को स्वस्थ इंडिया प्लान व इंडिया स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैजपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच चित्रकला, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों के द्वारा स्वच्छता विषय पर आधारित सुंदर व मनमोहक चित्र बनाया गया. मौके पर डीआइओ डाॅ सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि हर साल 15 अक्तूबर को लोगों को स्वास्थ्य के लिए हाथ की स्वच्छता के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया जाता है. खाना से पूर्व हाथों की साफ सफाई जरूरी है. इससे विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोगों पर अंकुश लगता है. इस मौके पर डा. सुमन रजक, डा. स्वरूप दत्त व प्रधानाध्यापक शंकर हरिजन, अमित रंजन, अभिषेक किशोर, शंभु कुमार सिंह सहित समन्वयक चंद्रकांत हिंदुस्तानी, राजीव कुमार आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बच्चों ने स्वच्छता विषय पर सुंदर व मनमोहक चित्र बनाये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसपी ने किया यातायात थाना का उद्घाटन

अररिया. जीरोमाइल में अवस्थित यातायात थाना को पुराने पुलिस केंद्र सह बाजार समिति परिसर में यातायात थाना को शिफ्ट किया गया. जिसका उद्घाटन गुरुवार को एसपी अंजनी कुमार, यातायात डीएसपी फखरे आलम, सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, लाइन डीएसपी सुधीर कुमार, साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि यातायात थाना का स्थाई भवन बनने के बाद पुलिस अधिकारी व कर्मी को सुविधा मिलेगी. यातायात नियंत्रण का कार्य सफलता पूर्वक संचालित होगा. जीरोमाइल में पहले खुला था ट्रैफिक थाना एक नवंबर 2023 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अररिया जीरोमाइल स्थित पुराना एससी-एसटी थाना परिसर में यातायात थाना का शुभारंभ किया गया था. इसके बाद जिले में लंबे समय से जीरो माइल में यातायात कार्यालय का संचालन अस्थायी भवन में संचालित किया जा रहा था. पुलिस केंद्र को हड़ियाबारा स्थित नया पुलिस केंद्र में चालू होने के बाद पुराना पुलिस केंद्र में यातायात थाना को शिफ्ट किया गया है. मौके पर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, यातायात थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार, एससी-एसटी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, स्त्री थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी सहित दर्जनों पुलिस बल मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसपी ने किया यातायात थाना का उद्घाटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भरगामा पुलिस ने की वाहनों की जांच

भरगामा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भरगामा प्रशासन ने थाना क्षेत्र के सुकेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान में मजिस्ट्रेट के अलावा एसआई शंभु कुमार झा, थाना पुलिस, सीआरपीएफ व बीएसएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने वाहनों की गहन जांच की. अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े वाहन को रोका गया. बाइक की डिक्की खोली व यात्रियों के बैग की तलाशी ली गयी. इस दौरान लोगों से वाहन से संबंधित जरूरी कागजात भी मांगे गये. कई वाहनों को दस्तावेजों की कमी पर चेतावनी देकर छोड़ा गया. थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में सात चेकपोस्ट बनाये गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भरगामा पुलिस ने की वाहनों की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर से उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जमालपुर ————————— त्योहार को लेकर पूर्व रेलवे ने अलग-अलग रूट पर दो स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिसमें से एक ट्रेन जमालपुर होकर भागलपुर से उधना के बीच चलेगी. पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल की एपीआरओ रूपा मंडल ने बुधवार को बताया कि त्योहारों के मौसम में विशेष ट्रेन चलाने के कई फायदे हैं. यह न केवल त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करती है, बल्कि यात्रियों को आसान, तेज और अधिक विश्वसनीय यात्रा विकल्प भी प्रदान करती है. त्योहारों पर आने वाली भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 14 से 27 अक्तूबर तक 09081 डाउन उधना-भागलपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन में स्लीपर कोच की व्यवस्था नहीं रहेगी. उन्होंने बताया कि उधना से यह ट्रेन सुबह 11:15 बजे प्रतिदिन भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 20:00 भागलपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार 09082 अप भागलपुर- उधना अनारक्षित विशेष ट्रेन 15 से 28 अक्तूबर तक प्रतिदिन भागलपुर से रात्रि 22:50 बजे उधना के लिए रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे उधना पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में पूर्वी रेलवे क्षेत्र अधिकार वाले सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन पर रूकेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post भागलपुर से उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वाहन जांच में वसूला गया 30 हजार जुर्माना

बांका/बाराहाट. विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है. इसी कड़ी में बुधवार को भेड़ा मोड़ चौक स्थित भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर भारी पुलिस बल की तैनाती के दौरान सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस का जमकर डंडा चला. इस दौरान बिना हेलमेट व बिना दस्तावेज के वाहन चलाने के जुर्म में कई लोगों से पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कप्तान के निर्देश के आलोक में क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में चौक-चौराहे पर खासतौर पर दो पहिया वाहन चालकों की जांच पडताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वाहन जांच में वसूला गया 30 हजार जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व स्पीकर ने इसीएल सीएमडी के पास रखीं विस्थापितों की समस्या

प्रतिनिधि चितरा: एस पी माइंस चितरा कोलियरी से संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने इसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा से ईसीएल मुख्यालय सांकतोड़िया में मुलाकात कर विस्तार से विचार विमर्श किया. इस दौरान पूर्व स्पीकर ने कोलियरी में कार्यरत कर्मियों, कैजुअल मजदूरों, विस्थापन-पुनर्वास, डीएवी स्कूल से संबंधित मुद्दे और आउटसोर्सिंग कंपनी के ढुलमुल रवैये को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन में रुकावट और प्रबंधन की अनदेखी के कारण सैकड़ों कैजुअल मजदूरों को प्रतिदिन बेरोजगार लौटना पड़ रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि अक्तूबर के बाद ईंट-भट्ठा और फैक्ट्रियों में कोयले की मांग बढ़ जाती है, परंतु आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही के कारण कोयला व्यवसायी, ट्रक मालिक और मजदूर वर्ग निराश होकर लौट वापस लौट जाते है. उन्होंने कहा कि यह न केवल स्थानीय वित्तीय स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि श्रमिकों के जीवनयापन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है. पूर्व स्पीकर ने सीएमडी श्री झा के समक्ष कोलियरी कर्मियों के प्रमोशन, कोलियरी विस्तार में आ रही अड़चनों और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के विषय में भी सुझाव दिया. वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सीएमडी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चितरा के महाप्रबंधक को बुलाकर विस्तृत बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया जाएगा. वहीं पूर्व स्पीकर ने कहा कि चितरा कोलियरी क्षेत्र के विकास, मजदूरों के अधिकार और रोजगार को लेकर संघर्ष जारी रहेगा. हाइलार्ट्स : कोलियरी की समस्याओं से इसीएल सीएमडी को कराया अवगत डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व स्पीकर ने इसीएल सीएमडी के पास रखीं विस्थापितों की समस्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छठ पूजा को लेकर डीसी ने घाटों का किया निरीक्षण

साहिबगंज महापर्व छठ पूजा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने बुधवार को शहर के बिजली घाट, शकुंतला घाट, मुक्तेश्वर घाट, ओझाटोली घाट, चानन घाट एवं कबूतर खोपी घाट का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग और सुरक्षा चुस्त करने का निर्देश दिया. जलस्तर के आधार पर बिजली घाट, शकुंतला घाट और मुक्तेश्वर घाट को सुरक्षित घाट के रूप में चिन्हित किया गया है. वहीं अत्यधिक जलस्तर और मिट्टी कटाव के कारण ओझाटोली घाट को असुरक्षित घोषित किया गया है. डीसी ने घाटों पर बांस की मजबूत बैरिकेडिंग, बच्चों की सुरक्षा हेतु विशेष इंतजाम, पर्याप्त रोशनी और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसी गौतम भगत, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक सिंह, सदर सीओ बास्कीनाथ टुडू सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छठ पूजा को लेकर डीसी ने घाटों का किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उधवा में गंगा कटाव तेज, विद्यालय भवन का आधा हिस्सा गंगा नदी में समाया

उधवा उधवा प्रखंड के दक्षिण पलासगाछी पंचायत अंतर्गत गोलढाब चूआर स्थित यूपीएस तैमूर टोला भवन बुधवार को कटाव से गंगा में समा गया. जानकारी के अनुसार दक्षिण पलासगाछी एवं पश्चिम प्राणपुर पंचायत अंतर्गत गोलढाब चूआर में निवास कर रहे लोगों को प्रतिवर्ष कटाव का शिकार होना पड़ रहा है. बीते दिनों इस वर्ष गंगा कटाव से दर्जनों घर गंगा में समा गया है. इसकी समाचार नया विचार ने प्रमुखता से छापी है. यूपीएस तैमूर टोला के सचिव मो फैजुद्दीन ने बताया कि बीते दिनों से लगातार गंगा कटाव हो रहा है. इससे धीरे-धीरे कटाव विद्यालय के नजदीक हो रहा था. बताया कि आज (बुधवार) को विद्यालय का करीब 50 फीसद विद्यालय भवन गिर गया. जिससे कुछ सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है. बताया कि भवन गिर जाने से बुधवार को बच्चों का पठन-पाठन दूसरे स्थान पर किया गया है. विद्यालय में कुल 186 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. सचिव मो फैजुद्दीन ने कहा कि मामले को लेकर विभाग को सूचना दे दी गयी है. विद्यालय भवन गंगा में समा जाने की सूचना मिली है. सचिव को आवश्यक सामानों को हटाने को कहा गया है. फिलहाल बच्चों के पठन-पाठन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. – अटल बिहारी भगत, बीपीओ, राजमहल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उधवा में गंगा कटाव तेज, विद्यालय भवन का आधा हिस्सा गंगा नदी में समाया appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

पांचवीं बार नामांकन करेंगे विजय कुमार चौधरी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन-  स्थानीय विधायक सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सराय रंजन से पांचवीं बार नामांकन दाखिल गुरुवार को करेंगे। श्री चौधरी 2020 में जीत दर्ज कर शिक्षा मंत्री जल संसाधन मंत्री बने 2015 में जीत दर्ज कर विधानसभा अध्यक्ष बने 2010 में जीत दर्ज कर जल संसाधन एवं सूचना एवं कृषि मंत्री बने वही 2005 में सराय रंजन से चुनाव हार गए थे 2010 से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं जदयू ने लगातार इन पर भरोसा करते आया।

समस्तीपुर

महिला मतदान पदाधिकारियों ने सीखी मतदान की बारीकियां, मॉक पोल और पारदर्शिता पर रहा मुख्य फोकस

होली मिशन मोहनपुर में हुआ गहन प्रशिक्षण, अधिकारियों ने दिए निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदान के निर्देश नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से, मोहनपुर स्थित होली मिशन परिसर में बुधवार को स्त्री मतदान पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में द्वितीय स्त्री मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया की हर बारीकी से अवगत कराया गया, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की चूक न हो। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु रहा ‘मॉक पोल प्रक्रिया’। प्रशिक्षकों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मॉक पोल सुबह 05:30 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाए। यदि 05:45 बजे तक दो एजेंट उपस्थित नहीं हों, तो भी सभी पोलिंग कर्मी संयुक्त रूप से मॉक पोल प्रारंभ करें, ताकि मतदान समय पर शुरू हो सके। मतदान की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए ‘फॉर्म 17C’ और ‘रजिस्टर 17A’ के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों को बताया गया कि मतदान समाप्ति के बाद कंट्रोल यूनिट (CU) में दर्ज कुल मतों की संख्या फॉर्म 17C के कॉलम संख्या 6 में अवश्य दर्ज करें और उसकी प्रति प्रत्येक पोलिंग एजेंट को उपलब्ध कराएं। साथ ही, मतदान प्रारंभ करने से पहले ‘रजिस्टर 17A’ के शीर्ष पर यह अंकित करना आवश्यक बताया गया कि — “CU का टोटल बटन दबाकर देखा गया और कुल मत शून्य पाया गया।” यह कदम मतदान की पूर्ण पारदर्शिता का दस्तावेजी प्रमाण बनेगा। प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण नोडल पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) मो. जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रेम शंकर झा, मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव, तनवीर आलम तथा मीडिया प्रभारी सुभीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आचार संहिता के अनुपालन और शत-प्रतिशत सटीकता के साथ मतदान कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण का संचालन मनिंद्र कुमार सिन्हा, मंगलेश कुमार और राकेश कुमार ने किया। वहीं, मास्टर ट्रेनर राम दयाल सिंह, अमरेंद्र कुमार, महावीर सहनी, पवन कुमार साफी, विश्वामित्र प्रसाद, पवन कुमार यादव, विजय कृष्ण और विनोद कुमार ने प्रतिभागियों को मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की व्यावहारिक जानकारी दी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top